भोपाल :कंज्यूमर आयोग का बड़ा फैसला, शादी हॉल या मैरिज गार्डन की बुकिंग कैंसिल होने पर एडवांस राशि लौटानी होगी

भोपाल यदि आपने शादी हॉल या मैरिज गार्डन बुक किया है और किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द हो जाता है, तो संचालक को बुकिंग की एडवांस राशि तुरंत लौटानी होगी। संचालक यह कहते हुए राशि वापस करने से मना नहीं कर सकते कि "आगे एडजस्ट कर लेंगे" या "जब कार्यक्रम होगा, तब राशि एडजस्ट कर लेंगे"। यह महत्वपूर्ण फैसला भोपाल कंज्यूमर आयोग ने हाल ही में सुनाया है।  कोलार स्थित वैभव मैरिज गार्डन के खिलाफ फैसला भोपाल कंज्यूमर आयोग की बेंच-1 ने कोलार के वैभव मैरिज गार्डन के खिलाफ एक उपभोक्ता के मामले में यह फैसला सुनाया। शिवाजी नगर के निवासी राजरूप पटेल ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी की शादी के लिए इस गार्डन में कार्यक्रम बुक किया था। उन्होंने जून 2022 में 21,000 रुपये में बुकिंग की थी। हालांकि, बाद में विवाह रद्द हो गया, और जुलाई 2022 में उन्होंने बुकिंग को निरस्त कर दिया। गार्डन प्रबंधन का उपभोक्ता से वादा, लेकिन राशि नहीं लौटाई पंजाब आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को कर रही शादी, जानें कौन बनने जा रहा उनका जीवनसाथी "पंजाब आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को कर रही शादी, जानें कौन बनने जा रहा उनका जीवनसाथी " राजरूप पटेल ने बार-बार गार्डन प्रबंधन से अपनी जमा राशि वापस करने की गुजारिश की, लेकिन गार्डन प्रबंधन ने जवाब दिया कि भविष्य में होने वाले किसी कार्यक्रम में राशि एडजस्ट कर दी जाएगी। इसके बावजूद दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी विवाह गार्डन में कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ, और गार्डन प्रबंधन ने राशि वापस करने से मना कर दिया।  आयोग का फैसला: राशि वापस करना सेवा में कमी है  भोपाल कंज्यूमर आयोग ने इस मामले में उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि बुकिंग राशि वापस न करना सेवा में कमी का मामला है। आयोग ने यह भी कहा कि गार्डन प्रबंधन ने न तो आयोग में उपस्थित होकर अपनी बात रखी, न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए।  आयोग का आदेश आयोग ने गार्डन प्रबंधन को आदेश दिया कि वह आदेश प्राप्ति की तिथि से दो माह के भीतर 21,000 रुपये की राशि 9% वार्षिक ब्याज सहित उपभोक्ता को लौटाए। साथ ही, मानसिक कष्ट के लिए 5,000 रुपये और परिवाद व्यय के लिए 3,000 रुपये भी उपभोक्ता को अदा करने का आदेश दिया। यदि तय समय में राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो देय राशि पर 9% वार्षिक ब्याज लागू होगा।     recent visitors 142

सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगी मुस्कान, CM ने की चार लाख रुपये देने की घोषणा

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही (Mountaineer) मुस्कान रघुवंशी (Muskaan Raghuvanshi) को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं. मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को को कम उम्र में फतह कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली मुस्कान के साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए आगामी पर्वतारोहण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की यह बेटी नई सफलताएं प्राप्त करेगी. ये हैं मुस्कान की उपलब्धियां अशोकनगर की लाडली बिटिया मुस्कान रघुवंशी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा पूरी कर न सिर्फ इतिहास रचा है बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है. 23 वर्ष आयु की मुस्कान भोपाल के रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से बीपीएड का पाठ्यक्रम कर रही हैं. उन्होंने जब आस्ट्रेलिया के पर्वत की चोटी को छुआ था तो अपने आयु वर्ग में सबसे कम उम्र की पर्वातारोही थीं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 अगस्त 2024 को चंदेरी प्रवास के दौरान मुस्कान को उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड के लिए बधाई दी थी. मुस्कान शीघ्र ही दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में माउंट माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) की चोटी पर पहुंचने के लिए रवाना होने वाली हैं. recent visitors 120

मंत्री पटेल ग्राम पंचायत उमरिया, तिंदनी एवं नयाखेड़ा में कार्यक्रमों में हुए शामिल

नरसिंहपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत उमरिया, तिंदनी एवं नयाखेड़ा में विभिन्न लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के कार्यक्रमों में शामिल हुए। जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत उमरिया में आवास पखवाड़ा कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। उन्होंने यहां 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र और 3 लाख 30 हजार रुपये लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इसके अलावा मंत्री पटेल ने नाली निर्माण कार्य का उदघाटन भी किया। मंत्री पटेल ने कार्यक्रम में ग्रामीणों से कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन आज किया जा रहा है। शीघ्र ही यह निर्मित होकर संचालित होने लगेगा। इसके लिए आप सभी को बधाई। निर्माण बाद इस स्वास्थ्य केन्द्र के संचालन की जिम्मेदारी आपकी है। यहां बच्चों एवं महिलाओं की विभिन्न जांचे, टीकाकरण, नि:शुल्क दवाईयों की उपलब्धता होगी, जिससे आपको अन्यत्र इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। भवन की सार्थकता तभी होती है, जब उसका ठीक से सदुपयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि सीसी रोड का भी भूमिपूजन हुआ है। इसके बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। मंत्री पटेल ने कहा कि आवास पखवाड़ा एवं स्वच्छता संवाद के कार्यक्रम आज आयोजित हुए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। हमारी यह जिम्मेदारी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए कचरा प्रबंधन भली-भांति हो। जल संरक्षण, वॉटर हार्वेस्टिंग, पौध-रोपण एवं कचरे के प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्ति मिली है। गांव में केवल शौचालयों का बन जाना ही काफी नहीं होता है, हमें यह भी देखना जरूरी होता है कि इसका गंदा पानी कहां मिल रहा है। गंदे पानी के प्रबंधन के लिए समाज को एकजुट होना होगा। गांव सुंदर और स्वच्छ तभी बनते हैं, जब वहां जल एवं मल की निकासी की बेहतर व्यवस्था हो। मां नर्मदा के तट पर बसे गांवों से गंदा जल नदी में न मिले, इसके लिए हमें विचार करना होगा। गंदे पानी का भी उपयोग हो सकता है, यह बात हमें लोगों के सामने रखनी होगी। ग्रामीण इलाकों में घरों से निकले गंदे पानी को रिसाईकिल कर उसका उपयोग किया जा सकता है, जिससे गांव में जल जनित बीमारियों को फैलने से रोका जा सकेगा। गांव के विकास की संकल्पना गांव का व्यक्ति ही कर सकता है। इसके लिए वर्ष भर में किये जाने वाले कार्यों का वार्षिक एक्शन प्लान गांव के लोगों द्वारा तैयार किया जाये। मंत्री पटेल ने कहा कि मुझे यह कहने में खुशी है कि हमारे पूर्वज स्वच्छता के प्रति ज्यादा गंभीर थे। हमारे घरों के शौचालयों एवं रसोई घर का पानी कभी एक साथ- एक स्थान पर नहीं मिला है और ना ही रसोई घर के पानी को हमने सड़कों पर फेंका है। कुछ दशकों पूर्व गांवों में घूरे (कूड़ेदान) हुआ करते थे, जहां हम अपने घरों से निकलने वाले कचरे को संग्रहीत करते थे। इसका उपयोग बाद में खाद के रूप में किया जाता था। यहां ग्रामीणों ने गौ-अभयारण्य बनाने की बात मंत्री पटेल से की, जिस पर उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण के लिए जगह चिन्हित की जाये। गौ-अभयारण्य बनाना ही काफी नहीं होता, बल्कि वहां गौ-वंशों को रखना, उनकी सुरक्षा एवं उनके चारे- पानी की व्यवस्था भी करनी होती है। उन्होंने बताया कि दमोह जिले में जरारु गौ-अभयारण्य का संचालन बेहतर तरीके से किया जा रहा है, जो सबके लिए उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में मंत्री पटेल ने 21 लाख रुपये की लागत से बनाये गये नयाखेड़ा से टपरिया टोला पहुंच मार्ग का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा तिंदनी में शेढ़ नदी पर निर्मित नरसिंहपुर- सिमरिया-तिंदनी मार्ग उच्च स्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया। इसकी लम्बाई 150 मीटर है। साथ ही नयाखेड़ा- इमलिया- गरगटा- गरारू मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुल बन जाने से लोगों को अब काफी राहत मिलेगी। नरसिंहपुर जिला मुख्यालय का फासला कम हुआ है। अब बगैर किसी परेशानी के लोग आसानी से आवागमन कर सकते हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।   recent visitors 130

मंत्री तोमर ने स्थानीय बुजुर्गों से विकास कार्यों का भूमिपूजन कराया

ग्वालियर ग्वालियर में प्रगति की यात्रा लगातार जारी रहेगी। प्रदेश सरकार इसके लिये धन की कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने शहरों के सुनियोजित विकास के लिये कारगर योजनायें बनाई हैं। इन योजनाओं से ग्वालियर की तस्वीर भी बदल रही है। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम में कही। तोमर ने स्थानीय बुजुर्गों से विकास कार्यों का भूमिपूजन कराया। मंत्री तोमर ने मंगलवार को लगभग पाँच करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इनमें वार्ड-31 के अंतर्गत 2 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से आरपी कॉलोनी के पार्क का विकास व सौंदर्यीकरण सहित इस क्षेत्र की अन्य बस्तियों में सीसी रोड़ व नाली निर्माण कार्य, वार्ड-7 की गंगा विहार कॉलोनी में लगभग एक करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड़ एवं पीएचई कॉलोनी में लगभग 14 लाख 40 हजार रूपए की लागत से पार्क विकास कार्य शामिल हैं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने आरपी कॉलोनी पार्क में  स्थानीय निवासियों का आह्वान किया कि वे कमेटी बनाकर अपनी देखरेख में पार्क का सौंदर्यीकरण व विकास कार्य कराएँ।  नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क के सभी कार्य गुणवत्ता के साथ मूर्तरूप दें। उन्होंने लक्ष्मणपुरा नाले का काम जल्द से जल्द शुरू करने के लिये  निर्देशित किया।  स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि यहां की दुर्गा कॉलोनी में अगली बरसात में जल भराव की समस्या न रहे, इसके लिये प्रभावी कदम उठाए जायेंगे।   ग्वालियर को स्वच्छता में अव्वल बनाने  सभी एकजुट हों ऊर्जा मंत्री तोमर ने भूमि-पूजन कार्यक्रमों में मौजूद लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि विकास के लिये धन की व्यवस्था हम करेंगे, आप सब ग्वालियर शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने में सहभागी बनें। सभी लोग मिल-जुलकर प्रयास करेंगे तो निश्चित ही ग्वालियर शहर भी स्वच्छता में इंदौर की तर्ज पर अग्राणी शहर के रूप में उभरकर सामने आयेगा। इन कार्यक्रमों में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हरीपाल सहित अन्य क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधिगण शामिल हुए।   recent visitors 95

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

मध्यप्रदेश का स्थान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देश के अव्वल प्रदेशों में राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ली समीक्षा बैठक भोपाल राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में मध्यप्रदेश का स्थान देश के अव्वल प्रदेशों में है। उन्होंने कहा कि किसानों तथा भूधारकों के हित को ध्यान में रखते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में राजस्व महा अभियान 3.0 शुरू किया गया है। राजस्व मंत्री वर्मा ने इंदौर के रेसीडेंसी में इंदौर जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सुउषा ठाकुर, कलेक्टर आशीष सिंह सहित सभी अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मंत्री वर्मा ने इंदौर जिले में चल रहे राजस्व महा अभियान 3.0 की प्रगति और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए की सभी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकृत किए जाएं। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही, लेतलाली तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि अक्षम्य है। लापरवाही, लेतलाली एवं ऋटि करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण हर हाल में समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। राजस्व प्रकरणों का निराकरण किसानों एवं भूधारकों के हित से जुड़ा हुआ विषय है। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि किसानों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। प्रधानमंत्री मोदी के इसी संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण और राजस्व संबंधी अन्य कार्यों के लिए किसी को भी परेशान नहीं होना पड़े। सभी राजस्व अधिकारी किसानों एवं अन्य भू- धारकों के हित में पूर्ण लगन, ईमानदारी, मेहनत से संवेदनशील होकर कार्य करें। सभी राजस्व अधिकारी अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों पर भी विशेष ध्यान दें। बैठक में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने विगत दो राजस्व महा अभियान में प्राप्त उपलब्धियां तथा वर्तमान राजस्व महा अभियान 3.0 की प्रगति की जानकारी दी।   recent visitors 66

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 नवम्बर को प्रातः 9.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली रवाना हुए

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 नवम्बर को प्रातः 9.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली रवाना हुए। मुख्यमंत्री साय वहां संध्या  5.30 बजे से 7.30 बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवम्बर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं, जहां विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल एवं कृषि विभाग के प्रदर्शन स्टाल लगे हैं। 20 नवम्बर को यहां छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति एवं लोककला का प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। recent visitors 77

प्रदेश में कृषि के लिये पर्याप्‍त मात्रा में विद्युत एवं सिंचाई की सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है- CM यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह वर्ष पर्याप्‍त वर्षा एवं अनुकूल मौसम के कारण किसानों के लिए अच्‍छा रहा है, जिसके फलस्‍वरूप खरीफ फसल भी अच्‍छी रही है एवं रबी की बोवाई भी तेजी से हो रही है। प्रदेश में कृषि के लिये पर्याप्‍त मात्रा में विद्युत एवं सिंचाई की सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है। अंतर्राष्‍ट्रीय कारणों से उर्वरक आपूर्ति में चुनौतियों के बाद भी खरीफ में किसानों को पर्याप्‍त उर्वरक उपलब्‍ध कराने के समुचित प्रयास किये गये। किसानों को रबी में निरंतर उर्वरक उपलब्‍ध कराया जा रहा है। निरंतर की जा रही है उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा की जा रही निरंतर उर्वरक उपलब्‍धता की समीक्षा एवं व्‍यक्तिगत प्रयासों के फलस्‍वरूप प्रदेश में डीएपी और एनपीके की 31 रेक एवं यूरिया की 20 रेक ट्रांजिट में है। डीएपी और एनपीके प्रतिदिन औसतन 11 हजार 500 मीट्रिक टन एवं यूरिया प्रतिदिन औसतन 16 हजार मीट्रिक टन प्राप्‍त हो रहे है। रबी 2024-25 के शेष अंतराल के लिये पर्याप्‍त उर्वरक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित कराई जा रहा है। इसके लिए केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, दिल्ली से निरंतर समन्‍वय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खरीफ-2024 में 17.58 लाख मीट्रिक टन यूरिया का विक्रय हुआ था जो खरीफ-2023 में 15.54 लाख मीट्रिक टन था। इस वर्ष खरीफ में 2.04 लाख मीट्रिक टन यूरिया का अधिक विक्रय हुआ है। खरीफ-2024 में डीएपी और एनपीके 10.47 लाख मीट्रिक टन किसानों को विक्रय किया गया, जो विगत खरीफ-2023 में 10.56 लाख मीट्रिक टन था। इस प्रकार प्रदेश में खरीफ-2024 में उर्वरकों की पर्याप्‍त उपलब्‍धता रही है। रबी फसल मौसम में किसानों को कृषि कार्य के लिये पर्याप्‍त मात्रा में विद्युत एवं सिंचाई सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है। अंतर्राष्‍ट्रीय कारणों से विशेषकर डीएपी उर्वरक आपूर्ति में चुनौतियों बनी हुई हैं। रबी 2024-25 में 1 अक्‍टूबर से अभी तक 7.3 लाख मीट्रिक टन यूरिया का विक्रय हुआ है, जबकि विगत वर्ष 1 अक्‍टूबर से 18 नवम्‍बर 2023 तक 7.4 लाख मीट्रिक टन यूरिया का‍विक्रय हुआ था। रबी 2024-25 में 1 अक्‍टूबर से अभी तक 6.1 लाख मीट्रिक टन डीएपी और एनपीके का विक्रय हुआ है, जबकि विगत वर्ष 1 अक्‍टूबर से 18 नवम्‍बर 2023 तक 6.3 लाख मीट्रिक टन डीएपी और एनपीके का‍विक्रय हुआ था। 254 अतिरिक्त नगद उर्वरक विक्रय केन्‍द्र स्‍वीकृत मार्कफेड के नगद उर्वरक विक्रय केन्‍द्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने हेतु 254 अतिरिक्‍त नगद उर्वरक विक्रय केन्‍द्र स्‍वीकृत किये गये हैं। कलेक्‍टर की अनुशंसा पर 160 विक्रय केन्‍द्र प्रारंभ भी किये जा चुके हैं। उर्वरकों के अधिक मूल्‍य पर विक्रय एवं कालाबाजारी के प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए 40 प्रकरणों में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। recent visitors 69