टेनिस से संन्यास के बाद राफेल नडाल ने कहा- खुशकिस्मत हूं कि अपने शौक को करियर में बदल सका

मलागा नीदरलैंड के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर डेविस कप मुकाबले के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने वाले दिग्गज स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने कहा कि वह अपने शौक को एक शानदार करियर में बदलने के लिए बेहद भाग्यशाली हैं। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल का पेशेवर टेनिस सफर मंगलवार देर रात डेविस कप में नीदरलैंड के खिलाफ स्पेन के क्वार्टर फाइनल मैच के शुरुआती मुकाबले में बोटिक वैन डे ज़ैंड्सचुल्प से 6-4, 6-4 से सीधे सेटों में हार के साथ समाप्त हो गया। इसके बाद युवा सनसनी कार्लोस अल्काराज ने टैलोन ग्रीक्सपूर के खिलाफ 7-6 (0), 6-3 से जीत के साथ स्कोरलाइन को बराबर कर दिया। लेकिन बाद में, अल्काराज और मार्सेल ग्रैनोलर्स को युगल निर्णायक मुकाबले में 7-6 (4), 7-6 (3) से हार का सामना करना पड़ा और नीदरलैंड अगले दौर में पहुंचा गया। एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के हवाले से मैच के बाद नडाल ने कहा, मैं वह व्यक्ति हूं जिसे इतने सारे लोगों का आभारी होना चाहिए। यह जानना मुश्किल है कि कहां से शुरू करें।  नडाल ने प्रशंसकों को उनके असाधारण समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, स्पेन और सामान्य रूप से दुनिया में, मुझे इतना स्नेह पाकर बहुत सौभाग्यशाली महसूस हुआ है। नडाल ने विरोधियों के साथ-साथ अपने साथियों को भी बधाई देते हुए कहा, मैं यहां मौजूद पूरी स्पेनिश टीम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आप सभी ने मुझे इस डेविस कप में खेलने का मौका दिया। यह वैसा नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे, मैंने अपना सबकुछ दिया। मेरे करियर के कई सबसे भावनात्मक पल यहां मौजूद कई लोगों के साथ रहे हैं, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है। हमने साथ मिलकर कई शानदार चीजें हासिल की हैं और अब समय आ गया है कि आप सभी उन्हें हासिल करते रहें। नडाल ने कहा कि एक खिलाड़ी नहीं चाहता कि रिटायरमेंट का यह पल आए, लेकिन उसका शरीर अब टेनिस नहीं खेलना चाहता।  उन्होंने कहा, आपको स्थिति को स्वीकार करना होगा, मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं। मैं अपने शौक में से एक को अपने करियर में बदलने में सक्षम रहा हूं, और यह मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा लंबा था। मैं केवल जीवन का आभारी हो सकता हूं। उन्होंने प्रेस, टेनिस संस्थानों और बिरादरी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया, जिसने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की और स्टैंड में मौजूद अपने परिवार और टीम के लिए एक विशेष संदेश भी दिया। उन्होंने आंखों में आंसू भरकर कहा, मैं शांत हूं, क्योंकि मुझे ऐसी शिक्षा मिली है, जिससे मैं अपने नए जीवन को मन की शांति के साथ जी सकता हूं। मेरे आसपास एक अच्छा परिवार है, जो मेरी मदद करता है। बोटिक से हारने के बाद नडाल ने यह भी कहा कि यह उनके लिए एक भावनात्मक दिन था। उन्होंने कहा, मुझे पता था कि यह एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के रूप में मेरा आखिरी मैच हो सकता है। इससे पहले के पल भावनात्मक थे, सामान्य तौर पर उन्हें संभालना थोड़ा मुश्किल था। बहुत सारी भावनाएँ थीं। मैंने इसे यथासंभव बेहतर तरीके से करने की कोशिश की। मैंने परिणाम चाहे जो भी हो, मैंने आवश्यक ऊर्जा के साथ, यथासंभव सर्वश्रेष्ठ रवैया रखने की कोशिश की। अंत में उम्मीद की एक किरण दिखी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मेरा प्रतिद्वंद्वी आज मुझसे बेहतर था और बस यही बात है। जुलाई में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद पेरिस ओलंपिक के दूसरे दौर के बाद से प्रतिस्पर्धी टेनिस नहीं खेलने वाले नडाल तब से कोर्ट पर अभ्यास कर रहे थे और अपने कप्तान डेविड फेरर के लिए खेलने में सक्षम महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा, यह निर्णय लिया गया कि मैं खेलूंगा। हम जानते थे कि यह थोड़ा जोखिम भरा निर्णय था। डेविड ने हम सभी को अभ्यास करते हुए देखा था और हम सभी को लगा कि मैं मैच के लिए सही खिलाड़ी हूं। मैंने कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, अंत में, आप अपने स्तर को नियंत्रित नहीं कर सकते, केवल अपने दृष्टिकोण, अपनी ऊर्जा और अपने दृढ़ संकल्प को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे मैं निराश नहीं हुआ। मैं बस वह नहीं कर पाया जो स्पेन को एक अंक दिलाने के लिए आवश्यक था। नडाल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ खेल से विदा हुए, जिसमें रिकॉर्ड 14 फ्रेंच ओपन एकल खिताब शामिल हैं। उन्होंने 2009 और 2022 में दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2008 और 2010 में विंबलडन भी जीता। वह यूएस ओपन में भी सफल रहे, उन्होंने 2010, 2013, 2017 और 2019 में चार बार खिताब जीता। 38 वर्षीय ने 36 एटीपी मास्टर्स चैंपियनशिप ट्रॉफियों सहित 92 एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) टूर-स्तरीय खिताब हासिल किए। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में पुरुष युगल में ओलंपिक स्वर्ण पदक भी हासिल किया, जिससे वह नोवाक जोकोविच और आंद्रे अगासी के अलावा तीन पुरुष सितारों में से एक बन गए, जिन्होंने ओलंपिक स्वर्ण और सभी प्रमुख ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर करियर गोल्डन स्लैम पूरा किया।   recent visitors 116

स्पेशल ट्रेन लेट होने से भड़के यात्री, इंजन की खिड़की का कांच तोड़ लाको पायलट से की अभद्रता

 जबलपुर ट्रेन की धीमी रफ्तार, यात्रियों का तनाव और गुस्सा बढ़ा रही है। यहां तक की यात्री अब अपने गुस्से को ट्रेन और रेल कर्मचारियों पर निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर के मदनमहल स्टेशन में सामने आया। ज्‍यादा रुकने की वजह से यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा मदनमहल स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने ट्रेन लेट होने का गुस्सा ट्रेन के इंजन और कर्मचारियों पर निकाला। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। ट्रेन के समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचने और कई स्टेशनों पर अधिक समय तक रुकने की वजह से यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए तत्काल ट्रेन तो रवाना कर दी इस दौरान कुछ यात्रियों ने ट्रेन के इंजन की खिड़की का कांच फोड़ दिया गया। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए तत्काल ट्रेन तो रवाना कर दी और घटना को दबा दिया गया। हरकत में आए रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी     इस बीच एक यात्री ने घटना की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी     फोटो वायरल होने से हरकत में आए रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है।     ट्रेन नंबर 06563 हाली डे स्पेशल ट्रेन 12 नंवबर को बैंगलुरू से रवाना हुई थी।     धीमी रफ्तार और कई स्टेशनों पर घंटों रुकने की वजह से ट्रेन के यात्री नाराज हुए। कई बार विरोध जताने के बाद यात्रियों का गुस्‍सा सातवें आसमान पर यात्रियों ने कई बार विरोध जताया। ट्रेन जब 15 नवंबर की सुबह 7.30 बजे मदन महल स्टेशन आकर खड़ी हुई। ट्रेन को करीब आधे घंटे तक खड़ा रखा, जिससे यात्री नाराज हुए और उन्होंने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इसी बीच में कुछ यात्रियों ने लोको इंजन की खिड़की के एक तरफ का कांच फोड़ दिया। लोको पायलट ने किसी तरह से ट्रेन को आगे रवाना किया हंगामा के बीच लोको पायलट ने किसी तरह से ट्रेन को आगे रवाना किया और इसकी सूचना कंट्रोल को भेजी। जबलपुर स्टेशन को रेलवे अधिकारियों ने अटेंंड कर सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया। इंटरनेट मीडिया पर घटना की तस्वीर सामने आने के बाद मामला खुला मामले का ठंडा कर दिया। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर घटना की तस्वीर सामने आने के बाद रेलवे हरकत में आया और अब ट्रेन लेट करने वाले रेलवे कर्मचारी और यात्रियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। recent visitors 109

मध्य प्रदेश के इन शहरों में कोहरे का अलर्ट, तेजी से बदलते मौसम को लेकर IMD वैज्ञानिक ने ये बताया

भोपाल  उत्तरी हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है। मंगलवार को प्रदेश में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, राजधानी भोपाल में सुबह से ही धुंध व कोहरा छाया रहा।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा तेजी से गिरेगा और ठंड का असर तेज होगा। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की कमी आ सकती है।मंगलवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में दिन के टेम्प्रेचर में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में नमी के चलते ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया में विजिबिलिटी भी कम रही। एमपी मौसम विभाग ने आज बुधवार को ग्वालियर दतिया भिंड मुरैना जिले में हल्का से मध्य कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश में और अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।दिसंबर में सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्से और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ेगी।निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, धार, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल में ठिठुरन बढ़ेगी। जानिए MP के 5 बड़े शहरों का एक्यूआई लेवल मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, ग्वालियर जिले की हवा सबसे खराब हो रही है, आज बुधवार को सिटी सेंटर का एक्यूआई लेवल 335, भोपाल का एक्यूआई 184, इंदौर 185, जबलपुर 192 और उज्जैन 214 दर्ज किया गया है, जो अनहेल्दी की कैटेगरी में आता है।इससे पहले मंगलवार को ग्वालियर का एक्यूआई लेवल 329 , राजधानी भोपाल का एक्यूआई 290 , इंदौर में 246, उज्जैन में 219 और जबलपुर में 154 दर्ज हुआ था। पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल     पचमढ़ी में आठ डिग्री सेल्सियस भोपाल में 14 ग्वालियर में 12.3 इंदौर में 16.5 उज्जैन में 15.1 जबलपुर में 13 मंडला में 10.4 और बालाघाट में 11.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।     भोपाल में 26.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 27 इंदौर में 27.2 पचमढ़ी में 23.8 उज्जैन में 28 इंदौर में 27.2 और जबलपुर में 28.9 डिग्री सेल्सियस बालाघाट में 24.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।     बैतूल में 27 डिग्री, धार में 27.6 डिग्री, गुना में 28.6 डिग्री, ग्वालियर में 27 डिग्री, रायसेन में 26 डिग्री, रतलाम में 28.2 डिग्री, शिवपुरी में 28.2 डिग्री, उज्जैन में 28 डिग्री, दमोह में 28.5 डिग्री, जबलपुर में 28.9 डिग्री रहा।     खजुराहो में 29.4 डिग्री, मंडला में 29 डिग्री, नरसिंहपुर में 28 डिग्री, नौगांव में 27.2 डिग्री, रीवा में 27.6 डिग्री, सागर-सतना में 28.2 डिग्री, सिवनी में 28 डिग्री, सीधी में 2518 डिग्री, उमरिया में 28.7 डिग्री और बालाघाट में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। recent visitors 83

DGP पिता की विदाई परेड में DCP बेटी देगी सलामी, परेड कमांडर की जिम्मेदारी संभालेंगी सोनाक्षी सक्सेना

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पुलिस विभाग (Police Department) के इतिहास में 30 नवंबर को अनोखा संयोग बनने जा रहा है. पुलिस महकमा जब प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना (DGP Sudhir Saxena) को विदाई दे रहा होगा, तो उस फेयरवेल परेड की कमांडर और कोई नहीं बल्कि उनकी बेटी रहेगी. परेड कमांडर बनेंगी DCP बेटी दरअसल, मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है. सुधीर कुमार सक्सेना करीब 32 महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद रिटायर हो रहे हैं. उनकी फेयरवेल परेड मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगी. शाम चार बजे होने वाली डीजीपी की विदाई परेड में परेड कमांडर की जिम्मेदारी उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना संभालेंगी. डीसीपी इंटेलिजेंस के पद पर हैं पदस्थ बता दें कि सोनाक्षी आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में भोपाल में डीसीपी इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ हैं. आपको बता दें सर्विंग डीजीपी के रिटायर होने पर विदाई परेड 15 अगस्त और 26 जनवरी की परेड की तरह होती है. दो साल पहले बने थे डीजीपी प्रदेश के 30 वे पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना 87 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद चार मार्च 2022 को उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के दौरान साइबर को लेकर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस ने कार्रवाई की। उनका डीजीपी का कार्यकाल 30 नवंबर 2024 को पूरा होने जा रहा है। डीजीपी की सेवानिवृत्त को लेकर प्रदेश पुलिस की ओर से भव्य विदाई समारोह की तैयारियां की जा रही है। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पुलिस का अभ्यास अगले सोमवार से शुरू किया जाएगा। इसमें भव्य परेड का आयोजन कर डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ परेड की सलामी दी जाएगी। ग्वालियर मूल के हैं डीजीपी सक्सेना डीजीपी सुधीर सक्सेना मूलत: ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भोपाल में ही पुलिस उपायुक्त आसूचना के पद पर तैनात है। इससे पहले वह इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त और जबलपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुकी हैं। इनका कहना है पुलिस महानिदेशक के सेवानिवृत्ति समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए लाल परेड मैदान के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में परेड की रिहर्सल शुरू होगी। इसमें कार्यक्रम की परेड कमांडर डीसीपी सोनाक्षी सक्सेना होंगी। – हरिनारायणाचारी मिश्रा, पुलिस कमिश्नर, भोपाल मेरे लिए यह एक गर्व का पल है कि मैं उस परेड का हिस्सा बनूंगी, जिसमें डीजीपी को उनकी सेवानिवृत्त होने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वह मेरे पिता भी है। ईश्वर की कृपा है कि यह क्षण मुझे मिल पा रहा है। – सोनाक्षी सक्सेना, डीसीपी recent visitors 138

राजधानी में AQI 300 पार पहुंचा,भोपाल में हवा इतनी खराब, इसमें सांस लेना 20 सिगरेट पीने जितना हानिकारक

भोपाल  झीलों की नगरी और चारों तरफ से हरियाली से घिरी राजधानी भोपाल की हवा भी प्रदूषित हो चुकी है। यहां के लोग भी 19 दिनों से जहरीली हो चुकी हवा में सांस लेने को विवश हैं। नवंबर यह सातवीं बार है, जब भोपाल का एक्यूआई 300 के पार हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि वायु प्रदूषण की इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद अब तक प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी नहीं जागे हैं, जबकि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर कई तरह की सख्तियां और पाबंदियां लगा दी गई हैं। स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है, वर्क फार होम शुरू कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट खुद इस मामले को लेकर गंभीर दिख रहा है। राजधानी भोपाल में जिम्मेदारों की लापरवाही शहर की लगभग 23 लाख आबादी परेशान हो रही है। यहां एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, इसके बाद भी शहर में अब तक न तो किसी तरह की सख्ती की गई है और न ही कोई पाबंदी लगाई गई है। शहर की हवा में इस वक्त पीएम 2.5 की मात्रा भी अधिक है, जो कमजोर इम्यूनिटी के लोगों को बीमार करने के लिए काफी है। मंगलवार शाम को भोपाल के कलेक्ट्रेट परिसर में सर्वाधिक एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। पर्यावरण परिसर का एक्यूआई 312 और टीटी नगर का एक्यूआई 309 दर्ज हुआ है। बता दें कि जहां कभी एक्यूआई 60 तक पहुंचने पर ही हलचल मच जाती थी, वहां आज वायु प्रदूषण इतना अधिक बढ़ जाने पर भी किसी स्तर पर सतर्कता नहीं बरती जा रही है। नवंबर में कब-कब 300 पार हुआ एक्यूआई दिनांक     एक्यूआई 1 नवंबर     306 6 नवंबर     301 7 नवंबर     318 8 नवंबर     323 9 नवंबर     310 13 नवंबर     367 19 नवंबर     315 वायु प्रदूषण के ये हैं प्रमुख कारण – सड़क पर उड़ती धूल – निर्माण कार्यों के दौरान उड़ती धूल – वाहनों से निकलने वाला धुआं – कचरे को जलाना – लकड़ी को जलाना – ग्रीव कवर कम होना – शहर का अनियोजित विकास निर्माणकर्ताओं की मनमानी पर अंकुश नहीं शहर में निर्माणकर्ताओं की मनमानी पर अब तक अंकुश नहीं लगाया गया है, जबकि भोपाल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों का भी मानना है कि सड़क पर उड़ रही धूल की वजह से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसके बावजूद अब तक किसी भी निर्माण एजेंसियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां बता दें कि मेट्रो प्रोजेक्ट के कामों के दौरान बहुत धूल उड़ रही है। लोक निर्माण विभाग भी हमीदिया रोड पर सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है, वहां भी जमकर धूल उड़ रही है। कुछ ऐसा ही हाल जेके रोड पर सड़क निर्माण और लालघाटी हलालपुर बस स्टेशन के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के कारण है, जहां सड़क को खोदने के कारण धूल उड़ रही है। यह शहर में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनकी लापरवाही का खामियाजा शहर के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। क्या कहते हैं नागरिक शहर में जगह-जगह कचरा जलाया जा रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए, लेकिन इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। – उमाशंकर तिवारी, रहवासी बागमुगालिया पेड़ों की कटाई की वजह से शहर का पर्यावरण खराब हो रहा है। पेड़ों से वायु शुद्ध होती है, लेकिन अनियोजित विकास पेड़ों का दुश्मन बन गया है। – रवि द्विवेदी, रहवासी, कोलार एक्सपर्ट व्यू – सुयश कुलश्रेष्ठ, रजिस्टर्ड, टाउन प्लानर एंड स्ट्रक्चर     निर्माण स्थल पर उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए ग्रीन नेट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। इसका इस्तेमाल किया जाएगा तो धूल कम उड़ेगी।     ठोस कचरे का व्यवस्थापन नहीं हो रहा। यदि कचरे का व्यवस्थापन सही तरीके से होगा तो कचरा जलाने की नौबत नहीं आएगी।     निर्माण कार्य के उपयोग में आने सामग्री (रेत, सीमेंट) को खुले में रखी जा रही है, जबकि इसे बंद स्थान पर रखना चाहिए।     गाड़ियों में पीयूसी चेक के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। बिना चेक किए ही सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। इसकी सही तरीके से चेकिंग होनी चाहिए।     रेस्टोरेंट में खुले में चल रहे तंदूर और पेड़ों की कटाई लगातार चल रही है। इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। इनका कहना है पीसीबी की वेबसाइट में लाइव एयर क्वालिटी डाटा में जो एक्यूआई दिखाया जाता है, वह लाइव होता है। इसलिए पीक आवर में एक्यूआई ज्यादा दिखता है, लेकिन पीसीबी दिनभर का औसत एक्यूआई 24 घंटे की मानिटरिंग के आधार पर निकलता है, जो फिलहाल 200-250 के आसपास है। जिस दिन ज्यादा धूल और धुआं होता है, उस दिन एवरेज एक्यूआई 300 के पार भी हुआ है। – ब्रजेश शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, पीसीबी, भोपाल recent visitors 78

शादी कैंसिल होने पर मैरिज गार्डन संचालक लौटाएंगे पूरी राशि : ‘आगे एडजस्ट कर लेंगे’ कह कर पैसे नहीं रख सकते; कंज्यूमर आयोग का फैसला

Marriage garden operators will return the entire amount if the wedding is cancelled: They cannot keep the money saying ‘we will adjust it later’; Consumer Commission’s decision भोपाल। अगर आप शादी हॉल या मैरिज गार्डन बुक करते हैं और किसी कारणवश कार्यक्रम कैंसिल हो जाए, तो मैरिज गार्डन या शादी हॉल संचालक को बुकिंग कैंसिल होने के तुरंत बाद रकम लौटानी होगी। संचालक एडवांस राशि वापस करने से यह कहकर इनकार नहीं कर सकते कि ‘आगे एडजस्ट कर लेंगे’ या ‘जब कार्यक्रम होगा, तब एडजस्ट कर लेंगे’। दरअसल, भोपाल कंज्यूमर आयोग की बेंच-1 ने ऐसा ही एक फैसला सुनाया हैं। आयोग ने कहा कि विपक्षी द्वारा बुकिंग राशि वापस न करना सेवा में कमी के तहत आता है। यह फैसला अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल ने सुनाया। कोलार के वैभव मैरिज गार्डन के खिलाफ सुनाया फैसला शिवाजी नगर निवासी राजरूप पटेल ने अपनी बेटी की शादी के लिए नवंबर 2022 में कार्यक्रम रखा था। इसके लिए उन्होंने जून 2022 में 21 हजार रुपये में कोलार स्थित वैभव मैरिज गार्डन बुक किया। बाद में विवाह कैंसिल हो गया, और उन्होंने जुलाई 2022 में बुकिंग निरस्त कर दी। उन्होंने बार-बार गार्डन प्रबंधन से जमा राशि वापस करने की गुजारिश की। गार्डन प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में होने वाले विवाह के समय राशि एडजस्ट कर दी जाएगी। इसके बावजूद लगभग दो वर्ष बीत गए, और विवाह गार्डन में आयोजित नहीं हुआ। इसके बाद भी गार्डन प्रबंधन ने राशि वापस करने से इनकार कर दिया। दूसरी तरफ नोटिस जारी होने के बाद भी गार्डन प्रबंधन की ओर से कोई भी आयोग में उपस्थित नहीं हुआ। आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया उपभोक्ता ने 21 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए थे। मामले में विपक्षी ने बुकिंग राशि वापस करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। नोटिस के बावजूद विपक्षी ने न तो आयोग में उपस्थिति दर्ज कराई और न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए। आयोग ने कहा कि बुकिंग राशि वापस न करना सेवा में कमी का प्रमाण है। अब देना होगी ब्याज सहित राशि आयोग ने आदेश दिया कि विपक्षी, आदेश की प्रति प्राप्ति दिनांक से 2 माह के भीतर परिवादी को 21,000 रुपये की राशि 9% वार्षिक ब्याज सहित अदा करे। साथ ही, मानसिक कष्ट के लिए 5,000 रुपये और परिवाद व्यय के लिए 3,000 रुपये भी अदा किए जाएं। यदि राशि तय समय पर अदा नहीं की जाती, तो परिवाद प्रस्तुति दिनांक से अदायगी दिनांक तक 9% वार्षिक ब्याज देय होगा। recent visitors 187

मंत्री केदार बोले- हमारी सरकार बेहतर शिक्षा के लिए उपलब्ध कराएगी हर संभव सुविधा, 12वीं की टॉपर छात्रा को मिलेगी स्कूटी

 बस्तर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप बस्तर ब्लॉक की कई स्कूलों में पहुंचे थे. उन्होंने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत फरसागुड़ा, मुण्डागांव,मांदलापाल,आमाबाल,घोटिया,सिवनी में साइकिल बांटी. मंत्री ने कहा कि इस संकुल में 12 वीं कक्षा में टॉपर बालिका को स्कूटी दी जाएगी. मिल रहा है लाभ मंगलवार को बस्तर के दौरे पर पहुंचे मंत्री केदार कश्यप कई स्कूलों में पहुंचे और पढ़ाई की गुणवत्ता जांची. मंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ संवाद करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए विष्णुदेव साय सरकार यहां के सभी आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है. सरकार ने बस्तर ने उच्च शिक्षा के बढ़ोतरी के लिए मेडिकल कॉलेज, बस्तर विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर कॉलेज सहित बड़े संस्थाओं के स्थापना से लाभ मिल रहा है. पट्टे भी बांटे मंत्री केदार कश्यप ने घोटिया स्कूल में कहा कि इस संकुल में 12 वीं कक्षा में टॉपर बालिका को स्कूटी दी जाएगी. इस दौरान स्कूली छात्रों सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया. बस्तर ब्लॉक मे क्षेत्रीय प्रवास के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के निर्माण का भूमिपूजन और वनाधिकार पट्टे का वितरण भी किया.   टॉपर बालिका को मिलेगी स्कूटी घोटिया स्कूल में मंत्री ने घोषणा की कि इस संकुल के अंतर्गत 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली बालिका को स्कूटी दी जाएगी। यह पहल बालिकाओं को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यहां की आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बच्चों के साथ संवाद और पुरस्कार वितरण मंत्री कश्यप ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि सरकार बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल कॉलेज, बस्तर विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर और एग्रीकल्चर कॉलेज जैसी संस्थाओं की स्थापना कर रही है, जिससे स्थानीय बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल रहा है। वनाधिकार पट्टे और आवास योजना का लाभ क्षेत्रीय प्रवास के दौरान मंत्री ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और वनाधिकार पट्टों का वितरण भी किया। यह योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। मंत्री केदार कश्यप की यह पहल शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी घोषणाएं और योजनाएं न केवल बच्चों बल्कि पूरे समुदाय के विकास के लिए एक सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।   recent visitors 83