मंत्री गौर का निर्माण एजेंसियों को निर्देश कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, पानी का ठहराव नहीं हो ऐसी व्यवस्था करे

भोपाल निर्माण एजेंसियां कार्य पर लगातार नज़र रखे। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को गोविंदपुरा में विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड 67 में लगभग 50 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए की कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और सीसी रोड बनाते समय कॉलोनी में पानी का ठहराव नहीं हो ऐसी व्यवस्था करे।  राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड-67 के सुंदर नगर में 22 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड लक्ष्मी नगर में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क और राजीव नगर में 9 लाख रुपए की लागत के पेवर ब्लॉक निर्माण का भूमि-पूजन किया। स्थानीय पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, प्रदीप लोधी, श्रीमती छाया ठाकुर, पप्पू व्यास, प्रमोद तिवारी, मनोज विश्वकर्मा और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।   recent visitors 86

राज्य भर में धान खरीदी का कार्य 2 दिसंबर से शुरू, प्रशासन की तैयारी जोरों पर

जबलपुर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) जिले समेत राज्य भर में इस साल धान खरीदी का कार्य 2 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. वहीं जबलपुर में धान खरीदी की तैयारियां भी जोरों पर हैं. इसके लिए 86 केंद्र बनाए गए हैं. इस बार धान विक्रय के लिए 55,000 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है. पिछले वर्ष खरीदी प्रक्रिया में आई गड़बड़ियों को रोकने और किसानों की सुविधा बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कई व्यापक  कदम उठाए हैं. इस बार धान खरीदी की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) की जगह नागरिक आपूर्ति निगम (नान) को सौंपी गई है. दरअसल, पिछले वर्ष हुए धान खरीदी घोटाले में मार्कफेड की भूमिका पर सवाल उठने के बाद शासन ने यह फैसला लिया है. धान खरीदी को लेकर जोरों पर तैयारियां किसान पंजीयन की प्रक्रिया: सभी किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है. पिछले वर्ष पंजीकृत किसानों को इस वर्ष स्वतः पंजीकृत माना गया है. उनकी भूमि और फसल से संबंधित रिकॉर्ड को अद्यतन करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए हैं. यह प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध है. गड़बड़ियों पर नियंत्रण: पिछले वर्ष की अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील उपार्जन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 16 चेकपोस्ट पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अतिरिक्त, विशेष जांच दल का गठन भी किया गया है. उपार्जन केंद्रों का प्रबंधन: सभी केंद्रों पर भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है. धान के सुरक्षित रख-रखाव के लिए मानक स्टैकिंग और जल निकासी की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं. इसके अलावा किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है. समर्थन मूल्य और खरीदी अवधि: किसानों को उचित समर्थन मूल्य देने और धान खरीदी प्रक्रिया को 14 नवंबर से शुरू करने की योजना है. प्रक्रिया की निगरानी के लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं. शिकायत निवारण: किसानों की शिकायतों को तेजी से सुलझाने और खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए हेल्पडेस्क और संबंधित अधिकारियों की व्यवस्था की गई है. इन तैयारियों का उद्देश्य किसानों को पारदर्शी और कुशल प्रणाली के माध्यम से अपनी फसल बेचने की सुविधा प्रदान करना है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह व्यापक तैयारी सुनिश्चित करेगी कि जबलपुर जिले के किसान बिना किसी बाधा के अपनी फसल का विक्रय कर सकें.   recent visitors 71

सभी बैंकर्स तैयार हुए तो एक जनवरी से राज्य सरकार ने बैंकों से एक जैसा समय करने को कहा

भोपाल  यदि सब-कुछ ठीक-ठाक रहा और सभी बैंकर्स तैयार हुए तो एक जनवरी 2025 से सभी बैंकों के कारोबार का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे हो जाएगा। राज्य सरकार ने भी बैंकों से एक जैसा समय करने को कहा है।  दरअसल, स्टेट लेवल बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में बीते माह यह बात सामने आई थी कि सभी बैंकों का समय समान होना चाहिए। इसे लेकर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक की तरफ से पत्र जारी किया है। सर्वसम्मति के बाद एलडीएम जिले के कलेक्टर के सामने पक्ष रखेंगे। बैंक कर्मचारी संगठन भी सहमत केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के ज्वाइंट जनरल सेकेट्री केके त्रिपाठी कहते हैं कि यूनिफार्मेटी होना चाहिए। यह ग्राहक और बैंक दोनों के लिए अच्छा है। यूनियन बैंक एलाइज एसोसिशन के महासचिव देवेन्द्र खरे का कहना है कि सभी बैंकों का समय समान होना चाहिए। उनका कहना है कि बीच में शहरी और ऑफिस के हिसाब से बैंकों का समय अलग- अलग निर्धारित किया था। उससे ग्राहकों को भी परेशानी हुई। चूंकि सभी बैंक टेक्नोलॉजी आधारित है। अभी ये है स्थिति बैंकों के खुलने का समय अभी कहीं 10 बजे तो कहीं 10.30 बजे तो कुछ तो 11 बजे से खुलते हैं। जानकारों का कहना है कि कई ब्रांचों में तो स्टॉफ की कमी के चलते ग्राहकों को काफी समय तक बैंक में रहना पड़ता है। बैंकों से मांगी जा रही रिपोर्ट जिले के बैंकों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। बातचीत भी की जा रही है। सभी बैंकों की रिपोर्ट आने के बाद इसे कमेटी में रखा जाएगा। इस पर कलेक्टर निर्णय लेते हैं। -आलोक चक्रवर्ती, एलडीएम, भोपाल recent visitors 83

MP में सर्दी बढ़ी: ठंड की दस्तक के साथ ही बदली स्कूलों की टाइमिंग, 20 नवंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड

भोपाल  मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। भोपाल में सुबह लगने वाली स्कूलों ने अपना समय बढ़ाना शुरू कर दिया है। दरअसल सर्द हवाएं चलने से ठंड का असर है। इस वजह से अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है। भोपाल में कई प्राइवेट स्कूलों ने 30 मिनट तक टाइमिंग बढ़ा दी है। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन में भी समय बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर के बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा। रात के तापमान में आ रही गिरावट प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है पचमढ़ी सबसे ठंडा है यहां का न्यूनतम पर 7.8 तक लुढ़क चुका है। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों में जेटस्ट्रीम हवाएं चलने और वेस्टर्न डिस्टबेंस (पश्चिम विक्षोभ) की वजह से पिछले एक सप्ताह से कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर लुढ़का है। भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक कम है। वहीं, ग्वालियर-इंदौर में सामान्य के बराबर है।आने वाले तीन-चार दिनों में कई शहरों में रात के टेम्प्रेचर में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा बढ़ा रहेगा। राजधानी में इन स्कूलों के समय में परिवर्तन राजधानी भोपाल के कई निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है जिनमें से कोलार, अरेरा कॉलोनी और ईदगाह हिल्स स्थित सेंट जोसेफ स्कूल ने अपनी टाइमिंग बढ़ा दी है। जो स्कूल सुबह 7.30 बजे शुरू होते थे, वह आज से सुबह 8 बजे लगना शुरू हो गए हैं। सेज इंटरनेशनल स्कूल ने एक हफ्ते पहले ही समय में बदलाव कर दिया था। अन्य स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में रविवार-सोमवार की रात तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल में 13.2 डिग्री, इंदौर में 15.7 डिग्री, ग्वालियर में 16.2 डिग्री, उज्जैन में 15 डिग्री और जबलपुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल और जबलपुर में पारा सामान्य से नीचे रहा। इसी तरह छिंदवाड़ा में 12.6 डिग्री, मंडला में 10.2 डिग्री, नौगांव में 12.2 डिग्री, रीवा में 12.6 डिग्री, उमरिया में 11.6 डिग्री और बालाघाट में 11.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। recent visitors 85

छिंदवाड़ा, शहडोल और सिंगरौली के एसपी बदले: 10 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

SP of Chhindwara, Shahdol and Singrauli changed: 10 IPS officers transferred भोपाल ! मध्यप्रदेश शासन ने सोमवार को 10 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। साथ ही राज्य पुलिस सेवा के भी दो अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। देखिए लिस्ट recent visitors 134

भाजपा का नया प्रयोग.. पार्टी में पहली बार बनाया Whatsapp प्रमुख, प्रदेश में हुई नियुक्ति

भोपाल तकनीक को राजनीतिक संगठन में शामिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बीजेपी ने भोपाल (Bhopal) में अपना पहला 'व्हाट्सएप प्रमुख' नियुक्त किया है. एमएससी से स्नातक रामकुमार चौरसिया (Ramkumar Chaurasia) को पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है. रामकुमार का कार्य व्हाट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से जनता से जुड़ना और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना होगा. चौरसिया ने अपनी भूमिका को लेकर उत्साह व्यक्त किया. उन्होंने कहा, 'यह जिम्मेदारी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने और व्हाट्सएप के माध्यम से सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए दी गई है. यह प्रयोग राज्य में पहली बार हो रहा है और जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा.' डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने की पहल यह पहल मध्य प्रदेश में पहली बार हो रही है और इसके तहत लक्ष्य है कि 20 नवंबर तक राज्य के सभी 65,015 बूथों पर एक व्यापक डिजिटल नेटवर्क स्थापित हो सके. बीजेपी के नेताओं का मानना है कि ये नवाचार आने वाले चुनावों से पहले जमीनी स्तर पर कनेक्शन को मजबूत करने में बहुत मदद करेगा. बूथ समिति की नई संरचना व्हाट्सएप प्रमुख की नियुक्ति बीजेपी की नई बूथ समिति संरचना का हिस्सा है. इन समितियों में 12 सदस्य होंगे, जिनमें बूथ अध्यक्ष, मन की बात प्रमुख और लाभार्थी प्रमुख जैसे पद शामिल हैं. इनमें से तीन सदस्य महिलाएं होंगी. कोलार की पूर्व पार्षद अर्चना गोस्वामी वर्तमान चुनावों में पहली बूथ अध्यक्ष बनीं. उन्होंने कहा, 'इस बार हमारा पूरा फोकस हजारों व्हाट्सएप प्रमुख और मन की बात प्रमुख बनाने पर है.' पार्टी के लिए गर्व का क्षण-वीडी शर्मा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के वार्ड नं. 80 के बूथ पर बूथ संगठन पर्व का उद्घाटन किया और खुद पन्ना प्रमुख बने. इस मौके पर शर्मा ने कहा, 'ये हमारे और हमारी पार्टी के लिए गर्व का क्षण है. हमारा जोर तकनीक के माध्यम से हर कार्यकर्ता और मतदाता को जोड़ने पर है, जिससे पारदर्शी और प्रभावी संचार सुनिश्चित हो सके.' बीजेपी चुनाव प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाने के लिए एक संगठनात्मक ऐप का उपयोग कर रही है. बूथ अध्यक्ष के चयन के बाद उनके विवरण ऐप पर तुरंत दर्ज किए जाते हैं, जिसे ओटीपी के जरिये सत्यापित कर पार्टी पोर्टल पर आधिकारिक रूप से अपडेट किया जाता है. बूथ लेवल पर बीजेपी का खास ध्यान भाजपा की बूथ कमेटी में कुल 12 सदस्य होंगे, जिनमें बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री से लेकर व्हाट्सऐप प्रमुख जैसे पदाधिकारी होंगे. इस कमेटी में तीन महिलाओं को भी सदस्य बनाया जाएगा. बूथ अध्यक्ष के अलावा पांचों सदस्यों को सोशल मीडिया और तकनीक में दक्ष होना आवश्यक है. ये सदस्य सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे और मोबाइल व ऐप के जरिए डेटा एंट्री का काम करेंगे.   recent visitors 83

छतरपुर में बड़ा हादसा पेटीज के ठेले पर फटा गैस सिलंडर, 20 से अधिक लोग घायल

बिजावर  छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड पर रविवार दोपहर में एक पेटीज की ठेले पर अचानक छोटा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग यहां वहां भागते नजर आए। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। किसी के चेहरे पर असर हुआ है तो किसी के सीने और हाथों की स्किन जल गई। घटना की जानकारी लगते ही बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला मौके पर पहुंचे और प्रशासन को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एडीएम अरविंद नागदवे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को दो एंबुलेंसों से बिजावर अस्पताल और छतरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। 20 से ज्यादा लोग घायल घायलों में एक 12 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे में यह लोग हुए घायल सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना में राधे नामदेव, मीना अहिरवार, क्रिस, अंकित, नरेंद्र राजपूत, प्रिंस, प्रीतम, नीलम कुशवाह, बालकिशन, दिनेश, जमुना, गुड्डी, आशीष शर्मा, यश साहू, नारायण साहू सहित करीब 20 से ज्यादा लोग सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में घायल हुए हैं। कोई तीन फीसदी, कोई पांच फीसदी तो कोई 15 फीसदी से ज्यादा जल गया है, जिसका इलाज कराया जा रहा है। रविवार को हाट बाजार भी लगा हुआ था। इस कारण बाजार में भीड़ थी और सिलेंडर ब्लास्ट होने से वह घायल हो गए। अधिकारियों की निगरानी पर सवाल शहर सहित जिलेभर में घरेलु सिलेंडर दुकानों में उपयोग किए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। नगर कस्बों के अलावा छतरपुर शहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित अस्पताल के आसपास ठेलों और दुकानों पर घरेलु गैसे सिलेंडरों का उपयोग धड़ल्ले से होता रहता है, जिनके खिलाफ फूड विभाग व अन्य अधिकारी कार्रवाई तक नहीं करते। सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना हुई है। हम सभी घायलों को देख रहे हैं। कोई कम तो कोई ज्यादा जल गया है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया है। recent visitors 118