उज्जैन : भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे क्रिकेटर धवल कुलकर्णी, विधि-विधान से किया पूजन

उज्जैन कार्तिक पूर्णिमा पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए क्रिकेटर धवल कुलकर्णी अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने करीब 2 घंटे तक भस्म आरती देखी और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक भी किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि क्रिकेटर धवल कुलकर्णी अपनी पत्नी श्रद्धा और बेटी के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप का दर्शन किया। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान का पूजन-अर्चन और अभिषेक भी किया। भस्म आरती के दर्शन करने के बाद धवल कुलकर्णी ने मीडिया को बताया कि वे वर्ष 2015 से बाबा महाकाल के दरबार में आ रहे हैं। यहां उन्हें आत्मिक शांति मिलती है, भस्म आरती का अनुभव उन्हें बहुत अच्छा लगता है। जानिए कौन हैं धवल कुलकर्णी? धवल सुनील कुलकर्णी एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 1988 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। कुलकर्णी दाएं हाथ के गेंदबाज हैं। वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2016 में गुजरात लॉयंस की तरफ से खेले थे। इसके अलावा वे मुंबई इंडियन्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। धवल कुलकर्णी ने अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत सितंबर 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी। उनका ट्वेंटी-20 करियर 20 जून 2016 को भारत-ज़िम्बाब्वे श्रृंखला के दौरान शुरू हुआ था। recent visitors 92

छत्तीसगढ़ में हुई प्रशासनिक सर्जरी, सात IAS अधिकारियों का प्रभार बदला, किसे कहां मिली जिम्‍मेदारी

 रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है, जिसकी घोषणा गुरुवार को की गई। 2009 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला को आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रियंका शुक्ला के पदभार ग्रहण करते ही, आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव के पद से मुक्त किया जाएगा। वहीं, 2012 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा को संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के साथ-साथ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के प्रबंध संचालक और राज्य साक्षरता मिशन के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बलरामपुर-रामानुजगंज के कलेक्टर को हटाया गया, नया कलेक्टर नियुक्त बलरामपुर-रामानुजगंज के कलेक्टर रिमीजियूस एक्का को हटाकर 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार कटारा को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। यह निर्णय तीन सप्ताह पहले बलरामपुर में पुलिस कस्टडी में स्वास्थ्यकर्मी गुरुचरण मंडल की मौत के बाद हुई हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया। इस घटना के बाद थाने में लोगों ने हमला किया और तोड़फोड़ की थी, जिसके चलते एफआईआर भी दर्ज की गई थी। कलेक्टर की हटाने की वजह इस घटनाक्रम से भी जुड़ी बताई जा रही है। अन्य अधिकारियों की नियुक्तियां और जिम्मेदारियां:     डॉ. प्रियंका शुक्ला: आयुक्त-सह-संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।     संजीव कुमार झा: पाठ्यपुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार।     रिमीजियूस एक्का: संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, विशेष सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग।     दिव्या उमेश मिश्रा: संचालक, SCERT, मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन।     जगदीश सोनकर: मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान।     राजेंद्र कुमार कटारा: कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज।     ऋतुराज रघुवंशी: संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण।   recent visitors 79

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानियां, रेलवे ने रद्द किया 49 ट्रेनें, यात्रा करने से पहले देख ले लिस्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ से ट्रेन में सफर करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए। रेलवे ने एक साथ 49 ट्रेनों के रद्द कर दिया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें।  मध्यप्रदेश और यूपी के लिए चलने वाली 24 ट्रेनें 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में कैंसिल की गई हैं। इससे पहले भी 16 से 20 नवंबर तक 25 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। दरअसल, बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 24 से 30 नवंबर तक बिलासपुर-कटनी सेक्शन के नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम किया जाएगा, जिसके फलस्वरूप रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 49 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं 2 ट्रेनों का रूट बदल दिया है। नई लाइन का काम किया जा रहा रेल प्रशासन ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कई परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। बिलासपुर-कटनी रेल लाइन इस रेलवे की एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है, जो उत्तर भारत से जोड़ती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल परिचालन को बेहतर बनाने और नई गाड़ियां शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए नई लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। तीसरी लाइन से जोड़ने यार्ड रिमॉडलिंग का काम बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत बिलासपुर-कटनी सेक्शन के नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमॉडलिंग का काम होगा। यह काम 24 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। रद्द होने वाली ट्रेनें    22 से 30 नवंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 21 से 30 नवंबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 नवंबर से 02 दिसंबर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 से 30 नवंबर तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 24 नवंबर से 01 दिसंबर तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 22 से 30 नवंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 नवंबर से 01 दिसंबर तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 25, 27 एवं 29 नवंबर को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 26, 28 एवं 30 नवंबर को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 25 एवं 28 नवंबर को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 26 एवं 29 नवंबर को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 26 एवं 29 नवंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 27 एवं 30 नवंबर को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 24 एवं 26 नवंबर को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 25 एवं 27 नवंबर को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 24 नवंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 25 नवंबर को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 24 से 30 नवंबर तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 24 से 30 नवंबर तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 26, 28 एवं 30 नवंबर को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 26, 28 एवं 30 नवंबर को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 23 से 30 नवंबर तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी । 24 नवंबर से 01 दिसंबर तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी । परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें   23 से 29 नवंबर’ 2024 तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी। 23 से 29 नवंबर’ 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां-     23 से 29 नवंबर तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी।     23 से 29 नवंबर तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी। इससे पहले 25 ट्रेनें कैंसिल की गईं थीं 16 से 20 नवंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां इससे पहले रेलवे ने 25 ट्रेनों को कैंसिल किया था। बिलासपुर रेल मंडल के करकेली स्टेशन में तीसरी लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा, जिसके चलते कटनी रूट की गाड़ियां 16 से 20 नवंबर तक नहीं चलेंगी। recent visitors 84

आप पार्टी में शमूल हुए कांग्रेस के तीन बार के विधायक रहे दलित नेता वीर सिंह धींगान

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के तीन बार के विधायक रहे दलित नेता वीर सिंह धींगान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। 'आप' ने हाल के दिनों में कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया है। वीर सिंह धींगान सीमापुरी सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। दिल्ली सरकार के खादी ग्रामोद्योग और एससी-एसटी बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें सीमापुरी सीट से उतारा था। इस सीट पर 'आप' के राजेंद्र पाल गौतम ने जीत हासिल की थी। वह पिछले दिनों 'आप' को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। अब 'आप' ने कांग्रेस से हिसाब बराबर कर लिया है। माना जा रहा है कि पार्टी धींगान को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वीर सिंह धिंगान आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वह दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा व्यक्तित्व हैं और सामाजिक सेवा में जुटे रहे हैं। उनके आने से आप पार्टी को मजबूती मिलेगी। खासतौर से दलितों के लिए किए जाने वाले कार्यों को मजबूती मिलेगी। सीमापुरी क्षेत्र के वह भावी विधायक बन सकते हैं। अरविंद ने कहा कि आज अच्छे-अच्छे लोग आप पार्टी में काम की वजह से जुड़ रहे हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के नेता आप पार्टी में आ रहे हैं जो बताता है कि आने वाले चुनाव में आप पार्टी अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।’ आप पार्टी में शामिल होते हुए वीर सिंह धिंगान ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे हैं। आज कांग्रेस एवं भाजपा में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अंदर कुछ और एवं बाहर कुछ और कहते हैं। गुरुवार को आयोजित निगम चुनाव में हमारे नेताओं ने भाजपा को सपोर्ट किया जिसका उन्हें काफी दुख है। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि वह आप पार्टी में रहकर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए वह आप पार्टी से जुड़ रहे हैं। वीर सिंह धिंगान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एनजीओ चलाने के समय सीमापुरी इलाके में काम करते थे। उन्होंने देखा है कि उस समय किस तरह अरविंद ने घर-घर जाकर लोगों के लिए काम किया। वह किस तरह गरीबों, पिछड़ों और दलितों के लिए काम करते हैं, वह काबिले तारीफ हैं। दलितों के लिए राजनीतिक पार्टियों ने केवल बोला है, लेकिन वास्तव में अगर किसी ने दलितों के लिए काम किया है तो वह अरविंद केजरीवाल ने किया है। उन्होंने ही दलितों के लिए योजनाओं को बेहतर तरीके से चलाया है।दिल्ली के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली के शिक्षा मॉडल को उन्होंने देश-विदेश में प्रसिद्ध किया है। इसलिए वह बिना किसी लालसा के आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह बेहतर ढंग से काम करेंगे। recent visitors 162

ब्राजील में सुप्रीम कोर्ट के बाहर मचा हड़कंप, शख्स ने खुद को बम से उड़ाया

ब्राजील ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश करने में असफल रहे एक व्यक्ति ने इमारत के बाहर विस्फोट कर खुद को खत्म कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद न्यायाधीशों और कर्मचारियों ने इमारत खाली कर दी और बाहर आ गए। ब्राजील के उच्चतम न्यायालय की ओर से इस घटना पर बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि सत्र समाप्त होने के बाद शाम को करीब साढ़े 7 बजे दो बार तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। ऐसे में सभी न्यायाधीश और कर्मचारी सुरक्षित रूप से भवन से बाहर निकल गए। अग्निशमन कर्मियों ने राजधानी ब्रासीलिया में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की पुष्टि की। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। ब्राजील के संघीय जिले की लेफ्टिनेंट गवर्नर सेलिना लियो ने कहा कि संदिग्ध ने पहले संसद की पार्किंग में एक कार में विस्फोटक लगाया था। मगर, इससे कोई हताहत नहीं हुआ। स्पीकर आर्थर लिरा के अनुसार, लीओ ने जोखिमों से बचने के लिए गुरुवार को संसद बंद करने का सुझाव दिया था। ब्राजील की सीनेट ने उनकी बात मान ली और निचला सदन दोपहर तक बंद रहा। 20 सेकंड के अंतराल पर हुए विस्फोट ब्रासीलिया के थ्री पॉवर्स प्लाजा में सुप्रीम कोर्ट के बाहर लगभग 20 सेकंड के अंतराल पर विस्फोट हुए। इस स्थान पर उच्चतम न्यायालय, संसद और राष्ट्रपति भवन सहित ब्राजील की मुख्य सरकारी इमारतें स्थित हैं। घटना के बाद काफी समय तक अफरातफरी मची रही। कुछ दिनों पहले ब्राजील के शहर मैसियो में एक आवासीय इमारत में विस्फोट हुआ था। इस घटना में 10 वर्षीय बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। अग्निशमन विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता की प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि विस्फोट मैसियो के सिडेड यूनिवर्सिटेरिया पड़ोस में एक अपार्टमेंट के सिस्टम से गैस रिसाव के कारण हुआ। विस्फोट से आग लग गई जिससे 2 मंजिला इमारत नष्ट हो गई, जिसमें 20 अपार्टमेंट थे। recent visitors 90

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आदिवासी महापुरुष और क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई भी दी। वहीं, सीएम योगी ने 'जनजातीय गौरव दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''स्वाधीनता संग्राम के अमर महानायक, अरण्य संस्कृति और जनजातीय अस्मिता के उन्नायक, मातृभूमि और 'जल-जंगल-जमीन' की रक्षा हेतु संघर्ष की सीख देने वाले महान क्रांतिवीर 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन ! माँ भारती की सेवा, सम्मान और रक्षा हेतु समर्पित महान जनजातीय विभूतियों के पावन स्मरण दिवस 'जनजातीय गौरव दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ! जय जोहार…।'' लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भगवान बिरसा मुंडा की महान तपोभूमि, वीर बलिदानियों की पावन धरा एवं आध्यात्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों की अतुल्य वसुधा झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस की झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय जोहार…।'' प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भगवान बिरसा मुंडा की महान तपोभूमि, वीर बलिदानियों की पावन धरा एवं आध्यात्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों की अतुल्य वसुधा झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस की झारखण्ड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! recent visitors 96

बुंदेलखंड की शान: डॉ. हरीसिंह गौर की जयंती पर बुंदेली परंपरा और युवा उत्सव का संगम, सोहर’ गाएंगी महिलाएं

Pride of Bundelkhand: On the birth anniversary of Dr. Harisingh Gaur, women will sing ‘Sohar’, a confluence of Bundeli tradition and youth festival. सागर ! बुंदेलखंड की शान डॉ. हरीसिंह गौर का जन्मदिन इस बार बुंदेली परंपरा से मनाया जाएगा. अपने जीवन भर की जमापूंजी दान कर बुंदेलखंड में आजादी के पहले यूनिवर्सटी की सौगात देने वाले महान कानूनविद और शिक्षाविद डॉ. हरीसिंह गौर की जयंती इस बार ‘गौर गौरव उत्सव’ के रूप में मनाई जाएगी. खास बात ये है कि 26 नवम्बर को उनके जन्मदिन के साथ ही सेंट्रल जोन की यूनिवर्सिटीज का यूथ फेस्टिवल सागर यूनिवर्सटी में शुरू होगा, जो गौर गौरव उत्सव का हिस्सा होगा. इस तरह करीब 100 यूनिवर्सटी के 1500 छात्र-छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन कर डॉ. सर हरीसिंह गौर की जयंती मनाएंगे. बुंदेली परंपरा के साथ जन्मदिन डॉ. हरीसिंह गौर जयंती को बुंदेली परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा. दरअसल, बुंदेलखंड में किसी शिशु के जन्म लेने पर ननिहाल पक्ष जो उपहार लेकर पहुंचता है, उसे ‘पच’ कहते हैं. तो यहां के लोग 500 किताबें पच में लेकर पहुंचेंगे. वहीं बुंदेलखंड की ग्रामीण महिलाएं ‘सोहर’ गाएंगी और ग्रामीण इलाकों में शिशु के जन्म पर आयोजित होने वाले गनता (जन्मोत्सव) में बुंदेली राई नृत्य भी देखने मिलेगा. डॉ. हरी सिंह गौर की 155वीं जयंती सागर शहर ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए डॉ. सर हरीसिंह गौर की जयंती किसी उत्सव से कम नहीं होती है. सागर जहां उन्होंने अपने जीवन की जमापूंजी दान करके यूनिवर्सटी की स्थापना की वहां पर सार्वजनिक अवकाश के साथ सुबह से ही गौर जयंती पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इसी कड़ी में इस बार सुखद संयोग बना है कि गौर जयंती के साथ ही सेंट्रल जोन के यूथ फेस्टिवल का आयोजन करने का मौका सागर यूनिवर्सटी को मिला है. ये यूथ फेस्टिवल भी 26 नवम्बर को गौर जयंती के साथ शुरू होगा. कार्निवाल के अंदाज में निकलेगी विशाल रैली डॉ. हरीसिंह गौर के जन्मदिन पर परम्परा है कि यूनिवर्सटी में उनकी जयंती मनाए जाने के पहले गौर मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकलती है. इसमें शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विश्वविद्यालय परिवार और बड़ा संख्या में स्थानीय लोग शामिल होते हैं. सभी यूनिवर्सिटी में डाॅ. गौर की समाधि तक पैदल जाते हैं, जहां श्रृद्धाजंलि अर्पित करने के बाद मुख्य कार्यक्रम आयोजित होता है. इस बार दोपहर में विशाल रैली निकलेगी, जिसमें यूथ फेस्टिवल में पहुंचने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नाचते गाते जाएंगे. वहीं स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाएं भी शामिल होंगी और कार्निवाल की माहौल होगा. क्या है तैयारी? सागर यूनिवर्सटी के सांस्कृतिक संयोजक बताते हैं, ” हम लोगों के पितामह की 155वीं जयंती पर हम लोग गौर गौरव उत्सव करने जा रहे हैं. इसमें सेंट्रल जोन के 12 से 15 सौ छात्र कलाकार यूथ फेस्टिवल में शिरकत करेंगे. इस अवसर पर 26 नवम्बर को दोपहर दो बजे गौर मूर्ति से रैली निकलने वाली है, जिसमें सभी सहभागी छात्र पारम्परिक वेशभूषा में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए चलेंगे. जहां तक बुंदेली परम्परा की बात करें, तो यहां के लोकनृत्य, लोकगीत देखने सुनने मिलेंगे. हमारी ग्रामीण अंचल की महिलाएं डॉ. गौर के जन्मदिन पर सोहर गाएंगी. उनके जन्मदिन पर ये नया प्रयोग है.” recent visitors 343