सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर बिना कार्यवाही के लेवल-2 पर शिकायत गई तो होगी कार्यवाही ; आयुक्त नगर निगम

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर बिना कार्यवाही के लेवल-2 पर शिकायत गई तो होगी कार्यवाही ; आयुक्त नगर निगम

If the complaint reaches level-2 without any action on CM helpline complaints action will be taken; Commissioner Municipal Corporation रीवा ! CM helpline complaints action कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की. डॉ सोनवड़े ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में तथ्यपूर्ण प्रतिवेदन दर्ज करके संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें ! अभी से लगातार प्रयास करेंगे तभी स्थिति में सुधार होगा ! अगस्त माह की शिकायतों तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण करके विभाग की ग्रेडिंग सुधारें ! विभाग के ग्रेडिंग में सी और डी ग्रेड में रहने पर कार्यवाही की जाएगी ! कोई भी प्रकरण लेवल-1 से बिना किसी कार्यवाही के यदि लेवल-2 पर गया तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी ! राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य विभाग, ऊर्जा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा ट्राईबल विभाग लंबित आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें ! प्रत्येक गुरूवार को शिविर लगाकर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण कराएं ! मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर दीवाली तक मिठाई, खोवा सहित सभी खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कराएं. नमूने अमानक पाए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही करें ! खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन हर सप्ताह प्रस्तुत करें ! बैठक में डॉ सोनवड़े ने कहा कि शहर के सभी फ्लाई ओवर में सडक़ों के सुधार तथा रात में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करें ! कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग चोरहटा से रतहरा माडल रोड में यातायात को सुगम बनाने के लिए आवश्यक निर्माण कार्य कराएं ! सभी एसडीएम तथा अन्य राजस्व अधिकारी खाद के वितरण की सतत निगरानी करें ! खाद वितरण केन्द्रों में छाया-पानी की सुविधा सुनिश्चित करें ! बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर राजेश सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ! recent visitors 125

स्कूली बच्चों से भरा मैजिक वाहन पलटा, कई बच्चे घायल, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

Magic vehicle full of school children overturned, many children injured, administrative officials reached the spot गंजबासौदा। कस्बा बागरोद से सेमरा जा रही एक तेज रफ्तार स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिन्हें त्योंदा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार त्योंदा रोड पर एक प्रायवेट स्कूल के बच्चों से भरा तेज रफ्तार मैजिक वाहन सड़क से नीचे खेत में पलट गया। इस हादसे में प्राइवेट स्कूल के बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के कई स्कूल संचालक क्षेत्र के बच्चों को आने जाने के लिए मैजिक वाहन भी चलाये जा रहे हैं। जिनमें कई वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूल और घर छोड़ते है। सोमवार को एक प्रायवेट स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही मैजिक वाहन सेमरा इस्तमुरार के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। जिसमें कई बच्चे घायल हो गए। वाहन में एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार होना बताया गए हैं। सड़क से निकल रहे राहगीरों ने खेत में पलटे वाहन के अंदर भरे घायल बच्चों की आवाज को सुनकर उन्हें बाहर निकाला गया। आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बबीता सिंह व हैदरगढ़ थाना प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चों को चोटें आईं हैं। जिनमें घायल बच्चों की स्थिति को देखते हुए हाईवे मार्ग की एंबुलेंस से त्योंदा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया गया। वहीं जो मामूली घायल थे स्थानीय स्तर पर उपचार कराकर घर चले गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी एसडीएम संतोष बटोलिया , एसडीओपी शिखा भलावी, बीएमओ प्रमेन्द्र तिवारी घायल बच्चों का हाल जानने के लिए त्योंदा अस्पताल पहुँचे। घायल बच्चों से चर्चा की। अधिकारियों ने बच्चों के परिजनों को स्कूल वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने स्कूल वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। recent visitors 112

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज को मिली 100 नई सीटें

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज को मिली 100 नई सीटें

Shivpuri Medical College gets 100 new seats शिवपुरी। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने शिवपुरी के नए सरकारी मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों की मंजूरी दे दी है। इनमें से 85 सीटें राज्य कोटे के तहत दूसरे राउंड की काउंसलिंग में जोड़ी जाएंगी।इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि इंदौर स्थित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की 250 एमबीबीएस सीटें भी इस शैक्षणिक सत्र की काउंसलिंग में शामिल होंगी। इस तरह प्रदेश में सिंगरौली सहित कुल 450 सीटें बढ़ गई हैं। मध्य प्रदेश राज्य संयुक्त काउंसलिंग (नीज यूजी 2025) में भाग लेने वाले छात्रों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।खासतौर पर वे अभ्यर्थी जो पहले राउंड में मनचाहा विकल्प नहीं पा सके, वे दूसरे चरण में अपग्रेडेशन या कॉलेज बदलने का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार अपनी लॉग-इन आईडी पर उपलब्ध लिंक का उपयोग कर सकते हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग की तिथियां मेडिकल एजुकेशन विभाग द्वारा दो से तीन दिनों में जारी की जाएंगी। recent visitors 115

उर्वरक की कमी से नाराज किसान फिर सडक़ पर उतरे,सतना-पन्ना मार्ग बाधित कर विरोध प्रदर्शन

Farmers angry with the shortage of fertilizers again took to the streets, protesting by blocking the Satna-Panna road सतना ! उर्वरक की उपलब्धतता को लेकर किए जाने वाले दावे उस वक्त थोथे नजर आने लगे जब टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सतना-पन्ना राजमार्ग को बाधित कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया. हलांकि प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइस के चलते किसानों ने राजमार्ग छोड़ दिया. लेकिन इसके बावजूद भी टोकन लेने के लिए खासी मारमारी देखने को मिली.हर रोज की तरह सोमवार की सुबह भी सतना-पन्ना राजमार्ग पर स्थित कृषि अभियंाङ्क्षत्रकी कार्यालय परिसर में सैकड़ों किसान एकत्रित थे. कार्यालय खुलने पर उर्वरक के लिए किसानों को टोकन बांटा जाने लगा. लेकिन कुछ समय बाद ही उस वक्त गतिरोध पैदा हो गया जब टोकन समाप्त हो जाने की बात कहते हुए किसानों को वहां से लौटाया जाने लगा. यह देख वहां पर मौजूद किसानों के बीच आक्रोशि पनपने लगा. किसानों को कहना था कि सोमवार को जिन किसानों को टोकन मिले उन्हें यह जानकारी दी गई कि अगली रैक के सतना पहुंचने पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं अब टोकन बांटना भी बंद कर दिया गया. देखते ही देखते आक्रोशित किसान मुख्य मार्ग पर पहुंच गए. जहां पर उन्होंने मार्ग को बधित करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाने का प्रयास किया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए. लेकिन पुलिस की समझाइस नाकाम होने के बाद एक बार फिर से एसडीएम रघुराज नगर राहुल सिलाडिय़ा मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ चर्चा शुरु की. एसडीएम से मिले आश्वासन के बाद किसानों ने सडक़ छोड़ दी और वापस जाकर लाइन में लग गए. जिसके बाद किसानों को टोकन बांटे जाने की प्रकिया फिर शुरु हुई. एसडीएम कुछ देर तक वहीं खड़े रहे और व्यवस्था की निगरानी के साथ-साथ किसानों को टोकन लेने की प्रकिया समझाते रहे. राज्यमंत्री को लौटना पड़ाउर्वरक की समस्या से परेशान किसान जब सतना-पन्ना राजमार्ग को बाधिक कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे उसी दौरान राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का काफिला वहां से गुजरा. जाम के बीच राज्यमंत्री का वाहन भी फंस गया. जिसे देखते हुए राज्यमंत्री ने कुछ किसानों को बुलाया और वाहन में बैठे-बैठे ही उनसे चर्चा की. राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि एसडीएम द्वारा उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. जिसके बाद किसान वहां से लौट गए. लेकिन सामने रास्ता खुलता न देख राज्यमंत्री को यू-टर्न लेकर वापस लौटना पड़ा. वहीं मार्ग बाधित होने के चलते एंबुलेंस व स्कूली वाहन समेत कई अन्य वाहनों के पहिए थमे रहे. recent visitors 120

वर्षावास की अवधि में उपसोत व्रत रखने पर मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं – पूज्य भन्ते प्रज्ञारत्न

वर्षावास की अवधि में उपसोत व्रत रखने पर मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं – पूज्य भन्ते प्रज्ञारत्न

By observing Upsot fast during the rainy season, desired tasks are accomplished – Pujya Bhante Prajnaratna भोपाल ! तुलसी नगर स्थित करुणा बुध्द विहार आषाढ़ पूर्णिमा से निरंतर वर्षावासरत पूज्य भन्ते प्रज्ञारत्न थेरो जी व्दारा आज वर्षावास के 53 वें दिन तथा वर्षावास की अष्टमी पर बड़ी संख्या उपस्थित उपासक-उपासिकाओं को उपोषत व्रत ग्रहण कराया गया। प्रबुद्ध महिला मंडल व्दारा पूज्य भन्ते जी को भोजन दान के साथ उपोसत व्रतधारी उपासक उपासिकाओं ने 12.00 बजे के पूर्व भोजन ग्रहण कर उपोसत व्रत को धारण किया। अब सभी उपोसत व्रतधारी उपासकों के व्दारा अब अगले दिन ही दोप 12.00 बजे के पूर्व भोजनक ग्रहण कर उपोसथ व्रत छोड़ेंगे। भोजन ग्रहण करने के पश्चात उपस्थित उपासक- उपासिकाओं को धम्म देशना देते हुए कहा कि वर्षावास की अवधि में उपसोत व्रत रखने पर मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं, मन प्रसन्न रहता है और स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। वर्षावास अवधि में पड़ने वाली पूर्णिमा, अमावस्या और अष्टमी पर पूज्य भन्ते जी से उपोसथ व्रत लेकर उसका पालन सूनिश्चित करने से आपको अनंत पूण्य लाभ प्राप्त होता है। आपकी इच्छा के अनुसार कार्य सम्पादित होते हैं और आप प्रसन्नचित्त रहते हैं। इस अवसर पर आयु. मधुकरराव मानवटकर जी और उनके परिवार की ओर से उपस्थित सभी उपासक उपासिकाओं को भोजन दान कराया गया। पूज्य भन्ते जी की धम्मदेशना में दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया एवं प्रबुद्ध महिला मंडल की सभी पदाधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में भोपाल के अन्य बुद्ध विहारों के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 117

सत्ता जातें हीं पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ को आईं कांग्रेस कि याद, किया कांग्रेस का सदस्य होने का दावा

सत्ता जातें हीं पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ को आईं कांग्रेस कि याद, किया कांग्रेस का सदस्य होने का दावा

As soon as the power went away, former Vice President Jagdish Dhankhar remembered Congress and claimed to be a member of Congress पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। सरकारी बंगला खाली कर छतरपुर के निजी आवास में लौटना और साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन के लिए दोबारा आवेदन करना—ये दोनों खबरें अपने आप में गहरे राजनीतिक संकेत देती हैं। यह वही धनखड़ हैं, जो कभी सत्ता के शिखर पर बैठे थे। उपराष्ट्रपति जैसे गरिमामयी पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सार्वजनिक मंचों से दूरी बना ली और अब अचानक निजी जीवन की ओर लौटते दिखाई देते हैं। सवाल उठता है कि क्या यह महज व्यक्तिगत निर्णय है, या फिर सत्ता से बाहर होते ही नेताओं की असलियत उजागर हो जाती है? पद पर रहते हुए नेता विशेषाधिकारों का भोग करते हैं—सरकारी बंगले, सुरक्षा, गाड़ियाँ और तमाम रुतबे के साथ। लेकिन सत्ता छूटते ही जब वही नेता आम नागरिक की तरह पेंशन के लिए आवेदन करते हैं, तो लोकतंत्र की हकीकत खुलकर सामने आ जाती है। धनखड़ का यह कदम एक आईना है—जो दिखाता है कि सत्ता अस्थायी है और नागरिक अधिकार स्थायी। लेकिन इस आईने में लोकतंत्र की खामियां भी झलकती हैं। जिन नेताओं के पास करोड़ों की संपत्ति होती है, वे भी जनता की गाढ़ी कमाई से मिलने वाली पेंशन पर आश्रित हो जाते हैं। राजनीतिक तौर पर यह सवाल और बड़ा है: क्या जनता उन्हें केवल सत्ता तक पहुंचाने का साधन भर है, या फिर नेताओं के जीवन का आधार भी? धनखड़ का यह पेंशन प्रकरण उसी राजनीति की परतें खोलता है, जिसमें पद पर रहते हुए नेता जनता से ऊपर दिखते हैं, और पद छूटते ही जनता जैसी कतार में खड़े हो जाते हैं। लोकतंत्र में यह असमानता असली चुनौती है। और शायद यही वजह है कि जनता नेताओं से सवाल पूछना चाहती है—सत्ता में रहते हुए आपने क्या किया, और सत्ता से बाहर होकर किसके सहारे खड़े हैं? recent visitors 115

सीएम मोहन यादव का अजीबोगरीब बयान: राहुल को नाना, दादा-दादी, पिता के पास चले जाना चाहिए

सीएम मोहन यादव का अजीबोगरीब बयान: राहुल को नाना, दादा-दादी, पिता के पास चले जाना चाहिए

CM Mohan strange statement: Rahul should go to his maternal grandfather, grandparents, fathe मुरैना। CM Mohan statement मुरैना जिले में 101 हेक्टेयर का एक नया औद्योगिक पार्क बनाया जा रहा है, जो विकास का प्रतीक है। दूसरी ओर, नादान विपक्ष और राहुल गांधी तरह-तरह के प्रपंच रच रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी पार्टी लगातार चुनाव हार रही है, और वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के लिए गलत बयान दे रहे हैं। राहुल गांधी को अगर इतनी ही परेशानी है, तो उन्हें अपने नाना, दादा, दादी, पिता के पास चले जाना चाहिए, क्योंकि इस जगत में रहने का उन्हें कोई हक नहीं है। यह बात CM Mohan statement ने मुरैना में हाइड्रोजन इकाई का भूमि पूजन करने के बाद आमसभा में कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी से सीखना चाहिए, जिन्होंने कई मंत्रियों और नेता विपक्ष के साथ काम किया था कि विपक्ष में कैसे रहा जाता है। कांग्रेस को माफी मांगनी होगी। राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। अगर कोई शंका थी, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए था। बम के नीचे, तो सब पता चल जाता। अब वे चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। Read More: केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान : अंबानी के पिता भी आयुष्मान योजना से इलाज करा रहे है CM Mohan statement ने कहा- पिपरसेवा में 157.5 करोड़ की लागत से 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाला सोलर प्लांट वर्ष 2030 तक तैयार होगा। इसका भूमिपूजन सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कभी मुरैना-चंबल में उद्योगपति आते ही नहीं थे, क्योंकि कांग्रेसियों ने यहां डाकुओं को जमीन दे रखी थी। लेकिन अब मुरैना में बहुत संभावना है। यहां चंबल मैया और गजक अद्भुत हैं। अब अनुराग जैन जैसे उद्योगपति यहां इन्वेस्ट कर रहे हैं। शनि देव की कृपा से शनि लोक भी बनेगा। यहां सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा और 300 करोड़ के इन्वेस्ट हो रहे हैं। मुरैना की अब काया बदल रही है। आमसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना एवं सांसद शिवमंगल सिंह तोमर भी मौजूद थे। recent visitors 249