MP स्कूल शिक्षा के एक लाख 46 हजार 333 शिक्षकों को एजुकेशन पोर्टल पर निष्क्रिय कर दिया

भोपाल जिले के हाउसिंग बोर्ड स्कूल के शिक्षक अरुण सिंह का स्थानांतरण हो गया है। करोंद स्थित जीवन ज्योति प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका विमला यादव भी इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन इन दोनों का नाम पुराने स्कूल में ही प्रदर्शित हो रहा है। वहीं रतलाम जिले के माध्यमिक शिक्षक मधुवन मौर्य को उच्च प्रभार देकर दूसरे स्कूल भेजा गया, लेकिन उन्हें शिक्षा पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया है। ऐसे एक नहीं, कई उदाहरण हैं। शिक्षा पोर्टल पर निष्क्रिय किए गए शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची सामने आई है। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने अलग-अलग जिलों के एक लाख 46 हजार 333 अधिकारियों व कर्मचारियों को पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया है। इसमें करीब एक लाख 22 हजार शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त, साढ़े 22 हजार की मौत, 2700 का निलंबन और 18 हजार ने इस्तीफा दिया है। अब इन्हें पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया गया है। हालांकि, इनके साथ ही कई पदस्थ शिक्षकों व कर्मचारियों को भी निष्क्रिय कर दिया गया है। अब इनके वेतन नहीं बन पा रहे हैं। शिक्षा पोर्टल पर जिन लाखों कर्मचारियों को निष्क्रिय किय गया है, उसका कारण उनकी मृत्यु, रिटायरमेंट, बर्खास्तगी या फिर त्यागपत्र देना बताया गया है। इनमें से कई लोकसेवकों ने खुद को पोर्टल पर एक्टिव करने की मांग की है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन निष्क्रिय किए गए प्रत्येक लोक सेवक का परीक्षण कर प्रस्ताव भेजे जाएं। इसमें लोक सेवक का नाम, यूनिक आईडी, शाला का डाइस कोड, शाला का नाम, एक्टिव करने का कारण और इस त्रुटि के लिए जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी का नाम और पद की जानकारी मांगी गई है। प्रदेश के करीब साढ़े 22 हजार लोकसेवकों की हो चुकी मौत प्रदेश के 52 जिलों में 22 हजार 672 शिक्षकों व कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। वहीं एक लाख 2 हजार 637 सेवानिवृत्त, दो हजार 781 बर्खास्त और 18 हजार 243 का इस्तीफा देना बताते हुए उन्हें शिक्षा पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया गया है। भोपाल जिले में 2878 लोक सेवक निष्क्रिय भोपाल जिले के 2878 लोक सेवकों को निष्क्रिय कर दिया गया है, इनमें 2308 सेवानिवृत्त हो गए हैं। वहीं 348 की मौत हो चुकी है और 174 ने इस्तीफा दिया था। कार्यरत लोकसेवक भी निष्क्रिय मप्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. क्षत्रवीर सिंह राठौर और शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल का कहना है कि सभी निष्क्रिय किए गए शिक्षकों व कर्मचारियों का परीक्षण कराया जाए। अभी कई शिकायतें मिल रही हैं कि वे कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। उनके नाम फिर से एक्टिव किए जाएं। जब तक संकुल, विकासखंड या जिले से जानकारी प्राप्त ना की जाए, तब तक पोर्टल से निष्क्रिय करना न्यायोचित नहीं है। जिन लोकसेवकों को निष्क्रिय किया गया है, उनका परीक्षण किया जा रहा है। इसमें कुछ ऐसी शिकायतें भी आ रही हैं कि वे कार्यरत हैं, लेकिन पोर्टल से उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। – एनके अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल recent visitors 66

छाती और पेट में फंसे थे 3 सरिये / जिंदगी की जंग हार गया छोटू जाटव, इलाज के दौरान छोटू की मौत

 ग्वालियर  रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत से सरियों पर गिरा युवक छोटू जाटव आखिर जिंदगी की जंग हार गया। मंगलवार की दोपहर छोटू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले तीन दिन से छोटू वेटिंलेटर पर था। डॉक्टरों ने बताया कि छाती और पेट में घुसे तीन सरिये भले ही ऑपरेशन कर निकाल दिए गए थे, लेकिन फेंफड़ों में फैला इंफेक्शन छोटू की मौत का कारण बन गया। जटिल आपरेशन के सात दिन बाद छोटू जिंदगी की जंग हार गया। वेंटिलेटर पर था, परिवार में गम का माहौल     मृतक के भाई सोनू जाटव ने बताया कि पिछले दो दिन से छोटू वेंटिलेटर पर था, उसे ब्लड भी चढ़ाया गया, लेकिन मंगलवार की दोपहर करीब सवा दो बजे वह हमें छोड़कर चला गया।     डॉक्टरों ने छोटू को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सांसें थम गईं। उधर जैसे ही उपनगर ग्वालियर के घासमंडी स्थित घर पर छोटू की मौत का समाचार स्वजन तक पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया।     छोटू की मां बेहोश होकर गिर पड़ी। छोटू के शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। स्वजन मंगलवार को पीएम कराएंगे और बाद पैतृक निवास लेजाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह था पूरा मामला 29 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत पर काम करते समय छोटू जाटव (35) नीचे गिर गया था। उसके पेट और छाती में तीन सरिये घुस गए थे। गंभीर हालात में उसे जेएएच के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया था। यहां सीटी स्कैन जांच के लिए पहले ग्राइंडर से उसके सरियों को काटा गया। डॉक्टरों ने सवा घंटे ऑपरेशन कर छाती और पेट में घुसे सरियों को निकाला। इस जटिल ऑपरेशन के बाद न केवल डॉक्टर, बल्कि स्वजन आश्वस्त थे कि अब छोटू की जिंदगी बच जाएगी, लेकिन मंगलवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया। ऊर्जा मंत्री भी पहुंचे थे जानकारी लेने मध्य प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर छोटू जाटव के सफल ऑपरेशन के बाद उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेने एक हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने आपरेशन करने वाले चिकित्सकों का सम्मान भी किया था। साथ ही परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था। इस दिन तक छोटू के स्वास्थ्य में सुधार था, लेकिन देर रात उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे वेटिंलेटर पर ले लिया गया, लेकिन इसके बाद भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि छोटू की सांसे थम जाएंगी। recent visitors 225

बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमी युगल की मौत ने सनसनी मचा दी है। पिछले कई साल से एक दूसरे को दिल दे चुके दो अलग धर्म के लड़के और लड़की ने अपनी जान दे दी। 18 साल की लड़की मुस्लिम धर्म की थी, जबकि लड़का 21 साल का है और हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता था। शादी की बात को लेकर परिजन को सख्त ऐतराज था। दोनों ने अपने-अपने घर में जीवनलीला को खत्म कर लिया। बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने ही अपने अपने घर में छत पर टंगे पंखे से लटकते पाए गए। उनके पास से कोई भी सुइसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों ही परिवार की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद हमारी तरफ से इस केस में जांच शुरू कर दी गई है।  रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही एक दूसरे को कई साल से मोहब्बत करते थे। लेकिन घरवालों को रिश्ते से सख्त ऐतराज था। स्याना में दोनों का घर भी नजदीक ही था। रविवार की रात करीब 11.30 बजे लड़की ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उसकी बॉडी सीलिंग फैन से लटकती मिली। अगली सुबह जब लड़के को रात की घटना के बारे में जानकारी मिली तो उसने भी आपा खो दिया। उसने दोपहर में खुद को कमरे में बंद कर लिया और करीब 1 बजे बॉडी कमरे में लटकती मिली। 6 महीने पहले भी इन दोनों का मामला थाने की चौखट पर पहुंचा था। स्याना थाने के एसएचओ प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मई 2024 में दोनों प्रेमी युगल अपने घर से भाग गए थे। लड़की के परिजन ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को लड़के ने किडनैप कर लिया है। इसको लेकर लड़के को गिरफ्तार किया गया था, जिसे एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था। recent visitors 110

बाबा सिद्दीकी हत्या कांड में अनमोल बिश्नोई की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश

मुंबई मुंबई (Mumbai) के जाने-माने लीडर और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी हत्या कांड में वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फोरेंसिक साइंस लैब निदेशालय (DFSL) को मुंबई की एक अदालत ने शूटर विक्की कुमार गुप्ता और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप (पेन-ड्राइव में) की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. यह मामला इस साल की शुरुआत में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने के बाद दर्ज किया गया था. DFSL, डीसीबी सीआईडी ​​के सहायक पुलिस आयुक्त किशोरकुमार शिंदे को पेन ड्राइव में ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराएगी, जबकि उसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखेगी. स्पेशल जज बीडी शेलके ने मुंबई क्राइम ब्रांच के आवेदन पर आदेश पारित करते हुए कहा, "जांच एजेंसी को गिरफ्तार आरोपी विक्कीकुमार गुप्ता (कथित शूटर) और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की सॉफ्ट कॉपी की जरूरत है. इसलिए, अदालत को DFSL को आरोपी विक्कीकुमार गुप्ता और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी जांच एजेंसी को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है." क्राइम ब्रांच के पास है रिकॉर्डिंग वाला फोन आरोप है कि 14 अप्रैल को शूटर गुप्ता सहित दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी. शूटर गुप्ता और सागर पाल को बाद में गुजरात में गिरफ्तार किया गया था. सलमान खान के घर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें कहा गया है कि गुप्ता सिग्नल ऐप के जरिए वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था. आरोपी गुप्ता ने कथित तौर पर उस बातचीत की ऑडियो क्लिप अपने भाई को भेजी थी, जो इस मामले में गवाह है. भाई का मोबाइल फोन जिसमें, ऑडियो क्लिप की रिकॉर्डिंग मौजूद थी, उसे क्राइम ब्रांच ने जब्त कर लिया है. गवाह से जब्त मोबाइल फोन डेटा का एक्सट्रैक्शन और एनालिसिस DFSL द्वारा किया गया था, गुप्ता और अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी DFSL ने अपने कब्जे में रख ली है. क्राइम ब्रांच ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई की आवाज के सैंपल की जांच की जरूरत है. गिरफ्तार आरोपी और वॉन्टेड आरोपी की आवाज के सैंपल इकट्ठा करने के लिए उन्होंने DFSL से संपर्क किया था, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन सीलबंद हालत में है और ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी पेन ड्राइव में सुरक्षित रखी गई है. गिरफ्तार आरोपी गुप्ता की आवाज का एनालिसिस उसकी आवाज के सैंपल के साथ किया गया है और उस एनालिसिस की रिपोर्ट सलमान खान के घर फायरिंग मामले में चार्जशीट का हिस्सा है. सिद्दीकी, तीन बार कांग्रेस विधायक रहे और इस साल अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए थे. उन्हें 12 अक्टूबर को निर्मल नगर में उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर निकले थे. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दो शूटर और एक फरार शूटर, बाबा सिद्दीकी पर 6 राउंड फायरिंग करने से पहले कुछ हफ्तों तक उनके दफ्तर की रेकी कर रहे थे.   recent visitors 95

सहारनपुर गैंगस्टर की 40.91 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर यूपी के सहारनपुर में पुलिस प्रशासन ने संगठित अपराधों पर शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर मोहतरम की 40 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया है. पुलिस के अनुसार, मोहतरम पुत्र शब्बीर जिले के पाडली खुशहालपुर गांव का रहने वाला है. उस पर आरोप है कि उसने आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी कर लोगों की जमीनें हड़पीं और अवैध तरीके से संपत्ति बनाई. जानकारी के अनुसार, सहारनपुर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय और तहसीलदार सदर के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और गैंगस्टर मोहतरम की संपत्ति को कुर्क किया. मोहतरम ने 130 वर्ग मीटर में मकान बनवाया था, उसकी कीमत 40 लाख 55 हजार 387 रुपये आंकी गई है. टीम ने मकान कुर्क कर लिया. इसी के साथ एक बाइक, जिसकी कीमत 36,500 रुपये है, उसे भी कुर्क किया है. पुलिस के अनुसार, मोहतरम ने अपराध के जरिए अर्जित धन से संपत्तियां बनाईं. उसने जमीन के कागजात और बैनामों में धोखाधड़ी कर लोगों की जमीन हड़प ली. मोहतरम के खिलाफ धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की गई है, जो कि उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत आती है. पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2023 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी सनुज यादव ने मोहतरम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने संपत्ति कुर्की का आदेश दिया. पुलिस के मुताबिक, मोहतरम ने समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल रहकर अवैध लाभ कमाने के लिए लोगों से धोखाधड़ी की और संपत्ति बनाई. पुलिस ने कहा कि मोहतरम ने आपराधिक नेटवर्क का इस्तेमाल कर जमीन और संपत्ति के बैनामों में हेरफेर किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, सहारनपुर पुलिस ने अपने अभियान के तहत मोहतरम जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और नायब तहसीलदार पंकज निर्वाल की सक्रिय भूमिका रही. पुलिस के अनुसार, मोहतरम ने लोगों के साथ विश्वासघात कर संपत्ति अर्जित की. वह अवैध कार्यों के माध्यम से समाज में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था. कुर्क संपत्ति में उसका मकान और बाइक शामिल हैं.   recent visitors 146

हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेगा तो सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी: सीएम मोहन यादव

 इंदौर  हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेगा तो सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। दीपावली के दिन हिंदू समाज पटाखे फोड़ता है तो कोई कैसे रोक सकता है और रोकेगा तो यह प्रदेश सरकार को बर्दाश्त नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर प्रवास के दौरान कही। मीडिया से चर्चा में उन्होंने छत्रीपुरा की घटना को लेकर कहा कि हम सभी को साथ लेकर विकास चाहते हैं, लेकिन कोई कानून हाथ में लेगा तो पीछे नहीं हटेंगे। कानून सबसे निपटने में सक्षम है। सरकार सक्षम है। कनाडा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं और सिख बंधुओं का अभिवादन करता हूं कि उन्होंने सामने आकर इस तरह की घटनाओं का विरोध किया है। हाथियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छी बात है कि मप्र की आबोहवा उन्हें रास आ रही है। सीएम ने कहा- हम प्रदेश के अधिकारियों को कर्नाटक, केरल जैसे प्रदेश ट्रेनिंग के लिए भेजेंगे ताकि ऐसा योजना बन सके कि जन हानि भी न हो और पशु हानि भी न हो। मुख्यमंत्री ने कुक्षी के परिवार के साथ गुजरात में हुए हादसे को लेकर दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की राहत राशि दी है। मुख्यमंत्री पश्चिम क्षेत्र में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में भी पहुंचे। ‘मातृ-शिशु मृत्युदर कम करने में मददगार होंगे प्रसव प्रतीक्षालय’ श्री अरबिंदो अस्पताल में होने वाले नवाचार मरीजों के लिए हमेशा अच्छे होते हैं लेकिन मुझे लगता है कि गर्भवती महिलाओं और उनकी शिशुओं की अनमोल जान बचाने में प्रसव प्रतीक्षालय का नवाचार विशेष रूप से मददगार साबित होगा। इससे हाई रिस्क प्रसूताओं और ट्रायबल बेल्ट की गर्भवती महिलाओं की मदद होगी। इस अनूठी पहल से शिशु-मातृ मृत्यु दर में भी कमी आएगी। अच्छी बात यह है कि प्रतीक्षालय में मरीजों के साथ-साथ स्वजन की छोटी से छोटी सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। यह बात मंगलवार को श्री अरबिंदो अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किए गए प्रसव प्रतीक्षालय के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे साथ ही कहा कि इस तरह के नवाचार इंदौर समेत मध्य प्रदेश को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर फाउंडर चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि हम पीएससी, सीएससी आदि के साथ मिलकर सिविल अस्पतालों में शिशु-मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। सरकार के एनआरएचएम के साथ ट्रेनिंग प्रोटोकाल का विस्तृत माडल प्रोजेक्ट तैयार कर सबसे पहले इंदौर और उज्जैन में शुरू किया जाएगा। डॉ. महक भंडारी ने बताया कि प्रसव प्रतीक्षालय में जैसे ही कोई महिला प्रसव के लिए भर्ती होगी, उसकी 24 घंटे निगरानी के साथ सभी तरह की सावधानियां रखनी शुरू कर दी जाएंगी। recent visitors 66

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का 24 किलोमीटर का हिस्सा तैयार, जल्द होगा शुरू

फरीदाबाद फरीदाबाद में बाईपास पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का मीठापुर से कैली इंटरचेंज तक 24 किलोमीटर का हिस्सा तैयार हो गया है। 12 नवंबर को इसे वाहनों के लिए खोला जा सकता है। इसके लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी तैयारी में जुट गई है। इसके बाद मीठापुर से ही लोग एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर पाएंगे। एक-दो दिन में कंपनी की ओर से एक्सप्रेस-वे को ट्रायल के लिए शुरू किया जाएगा, ताकि देखा जा सके कि कहां क्या कमी रह गई है। बता दें कि जिले की सीमा में इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की डेडलाइन सितंबर थी, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। यह देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में शुमार है। इसकी कुल लंबाई 1350 किलोमीटर है। इससे दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में आना-जाना संभव हो सकेगा। recent visitors 118