कनाडा में भारतीय लड़की की मौत, वॉक-इन ओवन में धधकते हुए मिले शरीर के टुकड़े

ओटावा  कनाडा के हैलिफैक्स में वॉलमार्ट में भारतीय लड़की गुरसिमरन कौर की मौत का मामला उलझता जा रहा है। 19 साल की गुरसिमरन की मौत की स्थानीय पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है लेकिन अभी तक इस नतीजे पर नहीं पहुंची है कि 19 साल की लड़की उस ओवन के अंदर कैसे गई, जिससे उसकी जलकर दर्दनाक मौत हुई। इस बात ने भी जांच को उलझा दिया है कि इस बड़े ओवन को बाहर से बंद नहीं किया जा सकता है। 19 साल की कर्मचारी गुरसिमरन की जली हुई लाश सुपरस्टोर वॉलमार्ट के वॉक-इन ओवन के अंदर जली हुई पाई गई थी। पुलिस की जांच के अनुसार गुरसिमरन कौर के जले हुए अवशेष शनिवार शाम को पूर्वी कनाडा में नोवा स्कोटिया के हैलिफैक्स में वॉलमार्ट के बेकरी विभाग में एक ओवन के अंदर पाए गए। इस दर्दनाक हादसे की काफी चर्चा है। ओवन से रिसाव देख चला पता गुरसिमरन अपनी मां के साथ ही वॉलमार्ट में कर रही थी। शनिवार को उसे देर तक सुपरस्टोर में ना देखकर मां ने उसे तलाशना शुरू किया और कर्मचारियों से पूछा। कर्मचारियों ने लगा कि गुरसिमरन सुपरस्टोर के किसी हिस्से में काम कर रही होगी। उसने अपनी बेटी को फोन करने की किया लेकिन उसका फोन भी नहीं लग पाया। गुरसिमरन का फोन ना लगने पर उसकी मां ऑनसाइट एडमिन के पास पहुंची। इसके कुछ घंटे बाद उसके जले हुए अवशेष बेकरी में वॉक-इन ओवन के अंदर मिले। गुरसिमरन की मां ने वॉक-इन ओवन तब खोला, जब किसी ने उसे ओवन से हो रहे अजीब रिसाव के बारे में बताया। गोफंड मी ने गुरसिमरन के परिवार की मदद के लिए अभियान चलाते हुए करीब 67,000 डॉलर की राशि जुटाई है। गोफंड मी ने बताया है कि गुरसिमरन के पिता और भाई भारत में हैं, उन्हें लाने की कोशिश हो रही है। पुलिस ने घटना पर क्या बताया हैलिफैक्स पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वॉलमार्ट में लड़की के बेकरी में ओवन के अंदर बंद होने की रिपोर्ट मिलने के बाद वहां पुलिस को भेजा गया। हैलिफैक्स पुलिस के पहुंचने तक गुरसिमरन को ओवन से निकाल लिया गया था। सीबीसी न्यूज के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि गुरसिमरन ओवन में कैसे फंस गई क्योंकि इस ओवन को बाहर से बंद नहीं किया जा सकता। हैलिफैक्स पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी यह नहीं बताया है कि गुरसिमरन की मौत में कोई आपराधिक एंगल है या नहीं। कांस्टेबल मार्टिन क्रॉमवेल ने सीबीसी न्यूज से बातचीत में कहा कि जांच जटिल है और हम बस जनता को हमारी जांच में धैर्य रखने की अपील करते हैं। काफी बड़ा है स्टोर का ओवन वॉलमार्ट के सूत्रों ने बताया है कि उनके बेकरी विभाग का ओवन इतना बड़ा है कि एक व्यक्ति अंदर जा सकता है। वॉलमार्ट कनाडा के प्रवक्ता ने कहा है कि कर्मचारी की दुखद मौत से कंपनी को दुख हुआ है। फिलहाल स्टोर अस्थायी रूप से बंद है और हम जांच के दौरान अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। recent visitors 101

खाचरोद में टैंकर इनोवा की टक्कर में 4 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

उज्जैन  उज्जैन जिले में खाचरोद के करीब बेडावन्या गांव में एक टैंकर और इनोवा कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार लोग जियारत करने के लिए गए थे। कार को टक्कर मारने वाला टैंकर इंदौर के करीब मांगलिया से आ रहा था। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद वहां से रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद वहां से रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर के बाद टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर हुए इस हादसे में यह सामने आया है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सीधे टैंकर से टकरा गई। हादसे में कार के ऊपरी हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कुछ के शरीर से अंग भी टूट गए हैं। इधर… कार चालक ने एसडीओपी के वाहन को टक्कर मारी इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप बुधवार रात को एक तेज रफ्तार कार चालक ने एसडीओपी के वाहन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार 32वीं बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीओपी कर्नाटक के राज्यपाल की अगवानी के लिए खडे हुए थे। नानाखेड़ा टीआइ ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को कर्नाटक के राज्यपाल इंदौर से उज्जैन आ रहे थे। उनकी अगवानी के लिए एसडीओपी ब्रजेश श्रीवास्तव व टीम पंथपिपलई में अपने वाहन में थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने एसडीओपी के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार 32वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक हरपालसिंह जाट घायल हो गया। उपचार के लिए उसे चरक भवन में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शराब कंपनी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत आगर रोड पर घट्टिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक शराब कंपनी का एरिया मैनेजर था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रवि पुत्र रामलखन जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी नीलगंगा शराब कंपनी में एरिया मैनेजर था। बुधवार देर रात को वह घट्टिया स्थित शराब दुकान से जा रहा था। इस दौरान घट्टिया में जीरो पाइंट के समीप अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश में जुटी है। recent visitors 179

उज्जैन जिले में खाचरोद के करीब सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

4 people died in a road accident near Khachrod in Ujjain district उज्जैन ! उज्जैन जिले में खाचरोद के निकट बेडावन्या गांव में एक भयानक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना एक टैंकर और इनोवा कार के बीच हुई, जिसमें कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ये लोग जियारत करने के लिए अजमेर जा रहे थे। दुर्घटना शुक्रवार सुबह हुई। टैंकर इंदौर के पास मांगलिया से आ रहा था, जबकि कार तेज रफ्तार में थी और अचानक टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ घायलों के शरीर से अंग भी टूट गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने जल्दी से कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इंदौर रोड पर एसडीओपी के वाहन को टक्करवहीं दूसरी ओर, इंदौर रोड पर पंथपिपलई के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने एसडीओपी के वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 32वीं बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीओपी ब्रजेश श्रीवास्तव कर्नाटक के राज्यपाल की अगवानी के लिए खड़े थे। घटना के बाद नानाखेड़ा पुलिस थाने के टीआई ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घट्टिया में बाइक सवार की मौतआगर रोड पर घट्टिया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक, रवि, एक शराब कंपनी का एरिया मैनेजर था। वह देर रात को शराब की दुकान से लौट रहा था जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। इन दुर्घटनाओं ने उज्जैन जिले में सड़क सुरक्षा की गंभीरता को एक बार फिर उजागर किया है। लोगों से अपील की जाती है कि वे सड़क पर चलने के दौरान सावधानी बरतें और तेज गति से वाहन चलाने से बचें। recent visitors 207

इजरायल की ओर से दागी गई मिसाइल लेबनान में स्थित एक मीडिया दफ्तर में जा गिरी, तीन पत्रकार हुए ढेर

 बेरूत लेबनान में इजरायली हमले लगातार जारी हैं। बुधवार को पूरी रात इजरायल पर अटैक करने के बाद गुरुवार की रात को भी उसने कई मिसाइल हमले किए। इनमें से ही एक मिसाइल अटैक में तीन मीडियाकर्मी भी मारे गए हैं। इजरायल की ओर से दागी गई मिसाइल दक्षिणपूर्व लेबनान में स्थित एक मीडिया दफ्तर में जा गिरी। इसमें मीडिया से जुड़े तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। बेरूत स्थित अल-मायादीन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार उसके दो स्टाफ की शुक्रवार सुबह ही मौत हो गई। वहीं लेबनान में सक्रिय उग्रवादी संगठन हिजबुल्ला से जुड़े अल-मनार टीवी के भी एक पत्रकार के मारे जाने की खबर है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इजरायल के हमले में विसम कासिम नाम को फोटो पत्रकार एयरस्ट्राइक में मारा गया। इस बीच इजरायल ने सेंट्रल गाजा में भी हमले किए हैं। गाजा के नुसरत रिफ्यूजी कैंप में इजरायली हमले में 18 लोग मारे गए हैं। यह शेल्टर कैंप एक स्कूल में बनाया गया था, जिस पर इजरायल की एक मिसाइल आकर गिरी। यहां सैकड़ों की संख्या में फिलिस्तीन के लोगों ने शरण ले रखी है। इसके बाद एक और हमला इजरायल की ओर से पड़ोस के ही कैंप में किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इजरायल की सेना ने खान यूनिस में भी बमबारी की है। खान यूनिस के अल-मनारा इलाके के एक घर में बम गिराया गया, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। अल जजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। उत्तरी गाजा के जबालिया में भी हमले हुए हैं, जिनमें 10 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यहां से भी कई लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। अब तक 45 हजार के करीब फिलिस्तीनी नागरिक इजरायल के हमलों में मारे जा चुके हैं। यह जंग बीते साल 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी, जो अब तक जारी है। recent visitors 64

लॉरेंस का भाई अनमोल, 10 लाख का इनाम, गैंग पर NIA का बड़ा एक्शन

मुंबई  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अनमोल पर बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस को शक है कि अनमोल ने ही शूटर्स को बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीन सिद्दीकी की तस्वीरें भेजी थीं। कौन है अनमोल बिश्नोई? अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और उस पर NIA के दो मामलों में आरोप हैं। ये दोनों मामले 2022 में दर्ज किए गए थे। मुंबई पुलिस को शक है कि अनमोल ने ही एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले तीनों शूटर्स को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जरिए बाबा और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की तस्वीरें भेजी थीं। अनमोल को ट्रैक कर रही एनआईए NIA अनमोल को ट्रैक करने की अपनी कोशिशें तेज कर रही है। अधिकारी लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि अगर उनके पास कोई भी जानकारी है जो अनमोल को पकड़ने में मदद कर सकती है, तो वे आगे आएं। यह घोषणा संगठित अपराध से निपटने और सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए एजेंसी की प्रतिबद्धता को बताती है। अनमोल पर पहले से दर्ज हैं 18 केस इस साल अप्रैल में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। अनमोल ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को धमकी देते हुए लिखा था क यह पहली और आखिरी चेतावनी है। अनमोल पर पहले से ही 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। recent visitors 72

दिल्ली की युवती का शव रोहतक में एक खेत में मिलने से गांव में सनसनी मची

रोहतक करवा चौथ के दिन जब दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 20 साल की सोनी घर से निकली, तो उसके परिवार ने सोचा नहीं था कि यह आखिरी बार होगा, जब वे उसे देख पा रहे हैं. चार दिन बाद सोनी का शव हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव के खेतों में दफन मिला है. कई महीनों से चले आ रहे प्रेम संबंधों का अंत इतना दर्दनाक होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था. खेत में 4 फीट नीचे दबी मिली लड़की की लाश कहानी है बारहवीं क्लास में पढ़ने वाली सोनी की, जिसके लाश दिल्ली पुलिस को खेत में 4 फीट नीचे दबी मिली. खेत में लाश मिलने से गांव में सनसनी मच गई. खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण शव को देखने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े. गला दबा कर की थी हत्या दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 20 साल की सोनी 20 अक्टूबर को यानी करवा चौथ के दिन घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना नांगलोई में दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जब सलीम नाम के एक युवक से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने सोनी की गला दबा कर हत्या कर दी है. साथ ही दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने उसे गांव मदीना के खेतों में उसे दफना दिया है. 4 माह की प्रेग्नेंट थी मृत सोनी ये सुनते ही पुलिस ने सलीम और उसके साथी पंकज को गिरफ्तार किया और रोहतक के बहु अकबरपुर थाना पुलिस के साथ खेतो में पहुंची. यहां पुलिस ने देखा कि तीन आरोपियों ने सोनी के शव को तीन चार फीट का गड्ढा खोद कर खेत में दबाया हुआ था. दिल्ली पुलिस ने एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दो आरोपियों और युवती के परिजनों की मदद से शव को बाहर निकाला. हत्या के पीछे बड़ी बात यह सामने आई युवती सोनी का सलीम के साथ कई महीने से प्रेम चल रहा था. इसी बीच उनके बीच शारीरिक संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती तीन- चार महीने की प्रेग्नेंट थी. रोहतक पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हमारे पास आई थी. उन्होंने बताया कि एक लड़की की हत्या कर उसका शव यहां मदीना के खेतो में दफनाया गया है. दिल्ली पुलिस ने FSL की टीम और ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को बाहर निकाला. दिल्ली पुलिस दो आरोपियों को भी साथ लाई थी. हमने सिर्फ दिल्ली पुलिस की मदद की. दिल्ली पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है और शव को रोहतक पीजीआई में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है.     recent visitors 60

राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के अपग्रेडशन और विकास के लिए 903.44 करोड़ की मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को नई सौगातें देने पर प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार CM यादव ने मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए नित नई सौगातें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार माना राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के अपग्रेडशन और विकास के लिए 903.44 करोड़ की मंजूरी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए नित नई सौगातें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के ग्यारसपुर से राहतगढ़ खंड को 4-लेन में अपग्रेड एवं विकास करने के लिए 903.44 करोड़ रुपए की मंजूरी निश्चित ही इस क्षेत्र के साथ प्रदेश की प्रगति में नया अध्याय होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का निर्णय अभिनंदनीय है। पेसा मोबिलाइजर्स का मानदेय 4 हजार से 8 हजार रुपए प्रतिमाह किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र कैबिनेट द्वारा आज जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले पेसा मोबिलाइजर्स का मानदेय 4 हजार रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 8 हजार रुपए प्रतिमाह देने निर्णय से मध्यप्रदेश सरकार का एक और संकल्प पूर्ण हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पेसा मोबिलाइजर्स को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहाकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिएपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत हैं। अंतरिक्ष के लिए उद्यम पूंजी कोष की स्थापना को स्वीकृति प्रदान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा IN-SPACe के अंतर्गत अंतरिक्ष के लिए एक हजार करोड़ के उद्यम पूंजी कोष की स्थापना को स्वीकृति प्रदान करने के निर्णय का भी स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह कोष अंतरिक्ष क्षेत्र में कार्यरत लगभग 40 स्टार्टअप को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्रेरित यह निर्णय भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निजी क्षेत्र के निवेश की भागीदारी बढ़ाते हुए इसकी प्रगति भी सुनिश्चित करेगा।   recent visitors 75