भिंड में गोहद चौराहा पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 8 लाख रुपये 2750 किलो मावा किया जब्त

भिंड गोहद चौराहा थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह सात बजे एक लोडिंग वाहन से 55 डलिया में कुल 2750 किलो मावा भरा जब्त किया। इसकी कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है। सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल लैब में भेजा जाएंगा। आठ लाख रुपये का बांड भरवाकर मावा को लोडिंग वाहन चालक को सुपुर्द कर दिया है। चालक ने बताया कि यह मावा ग्वालियर से भोपाल, इंदौर और दिल्ली भेजा जाना था। मेहगांव से ग्वालियर ले जाया जा रहा था मावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली कि एक लोडिंग गाड़ी मेहगांव से मावा भरकर ग्वालियर जाने वाली है। पुलिस के सहयोग मांगा गया। करीब सात बजे लोडिंग मेहगांव से ग्वालियर की तरफ आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो पहले तो चालक ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन जब उसे लगा कि वह गाड़ी को भगाकर नहीं ले जा सकेगा तो उसने गाड़ी साइड में खड़ी कर दी। गाड़ी चेक करने पर जूट की बोरी में डलिया मिली। अलग-अलग लोगों के ने भेजे थे मावा चालक सतेंद्र सिंह नरवरिया ने बताया कि डलिया में 2750 किलो मावा है। मावा के मालिक सतेंद्र सिंह नरवरिया मेहागंव, अनोद नरवरिया, मसूरी के संदीप भदौरिया , सूरज सिंह भदौरिया और रायसिंह नरवरिया हैं। नियमानुसार मावा की सैंपलिंग कर इसकी कीमत आठ लाख का बांड भरवाकर मावा उन्हीं के सुपुर्द किया गया है। यदि सैंपल फेल होते हों तो आठ रुपये की राशि भरने के अलावा न्यायालय द्वारा अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। recent visitors 185

राज्यपाल पटेल को रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में किया आमंत्रित

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल को उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल इस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज जो मध्यप्रदेश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है, इस वर्ष अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती समारोह मना रहा है। 1964 में स्थापित, रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज ने विंध्य क्षेत्र के तकनीकी शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कॉलेज के पूर्व छात्र आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं, जिनमें रक्षा क्षेत्र (सेना, वायुसेना, नौसेना और डीआरडीओ), तेल और गैस क्षेत्र (ओएनजीसी, आईओसी आदि), परमाणु ऊर्जा (बार्क, एनपीसीआईएल), विद्युत क्षेत्र (एनटीपीसी, एनएचपीसी), निर्माण क्षेत्र (भेल, सेल), और शासकीय सेवाओं (आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईईएस) सहित निजी क्षेत्रों के प्रतिष्ठान शामिल हैं। हीरक जयंती समारोह का मुख्य कार्यक्रम 8 से 10 नवंबर 2024 तक आयोजित होगा। यह समारोह कॉलेज के 60 वर्षों की समृद्ध यात्रा और उपलब्धियों का उत्सव होगा, जिसमें अनेक पूर्व छात्र और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।   recent visitors 108

सरकार महंगाई से राहत देने आधी कीमत पर प्याज बेच रही सरकार, इंदौर-भोपाल में लगाए स्टॉल

 भोपाल  दाल और सब्जी की बढ़ती कीमतों ने हर किसी को परेशान कर रखा है। राजधानी भोपाल में टमाटर 100 रुपए और प्याज 60 रुपए किलो तक बिक रही है। आमजन को इस महंगाई से राहत देने नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) ने सस्ते दाम पर प्याज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अरेरा हिल्स, 10 नंबर मार्केट और एमपी नगर समेत कई जगह स्टॉल लगाकर 35 रुपए किलो किलो बेची जा रही है। दरअसल नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ने किसानों से प्याज खरीदी है, जिसे अब सस्ते दाम पर बेचा जा रहा है। शाखा प्रबंधक अपर्णा सिंह के मुताबिक, इंदौर-भोपाल में शुरुआत कर दी है। जल्द ही अन्य शहरों में भी सस्ते दाम पर प्याज उपलब्ध कराई जाएगी। रेट घटने तक यह प्याज बेची जाएगी। गत वर्ष 25 रुपए किलो में बेची गई थी। भोपाल के इन इलाकों में सस्ती प्याज नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ने भोपाल के अरेरा हिल्स, 10 नंबर मार्केट और एमपी नगर सहित 5 जगह स्टॉल लगाए हैं। 11 नंबर बस स्टाप के पास अरेरा कॉलोनी स्थित ऑफिस के सामने भी स्टॉल लगाया है। यहां वैन के जरिए प्याज पहुंचाया जा रहा है। सुबह से शाम तक प्याज बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इसके अलावा इंदौर और भोपाल में चलित स्टॉल भी लगाए गए हैं। जो अलग अलग इलाकों में घूमकर लोगों को सस्ती प्याज उपलब्ध करा रहे हैं। आटा-दाल भी सस्ते दाम पर नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन इंदौर भोपाल के बाद जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन भी सस्ती प्याज बेचेगा। प्याज के अलावा गेहूं, चना और तुअर दाल भी सस्ते दाम पर बेची जाती है। गत वर्ष गेहूं का आटा 27.50 रुपए किलो पर बेचा गया। चना और तुअर की दाल भी बेची थी। इस वर्ष अभी प्याज ही बिक रही है। बाजार में गोभी-टमाटर 100 रुपए किलो भोपाल में प्याज-टमाटर ही नहीं बल्कि, आलू-गोभी सहित लगभग हर सब्जी महंगी है। रिटेल में आलू 30 से 40 रुपए किलो तक बिकती है। जबकि टमाटर 100 रुपए किलो है। प्याज से 50 से 60 रुपए और फूल गोभी 80 से 100 रुपए किलो बिक रही है। शिमला मिर्च, लौकी और बैंगन सहित हरी सब्जियों के दाम भी गत वर्ष की तुलना में काफी अधिक है।  recent visitors 104

विमान आतंकी बम विस्फोट के संदिग्ध रिपुदमन की हत्या के दो आरोपियों ने दोष स्वीकार किया……

अमृतसर/ओटावा कनिष्क विमान आतंकवादी बम विस्फोट केस में बरी हो चुके संदिग्ध 75 वर्षीय रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के आरोपितों टैनर फॉक्स और जोस लोपेज ने ब्रिटिश कोलंबिया में न्यू वेस्टमिंस्टर स्थित सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हत्या का दोष स्वीकार कर लिया। दोनों ने रिपुदमन सिंह मलिक हत्याकांड की सुनवाई की पूर्व संध्या पर सोमवार को अपना गुनाह कुबूल किया। कनाडा के ग्लोबल न्यूज चैनल ने अपने प्रसारण में इस घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की है। ग्लोबल न्यूज चैनल के अनुसार, आरोपित टैनर फॉक्स और जोस लोपेज की सजा पर अदालत में सुनवाई 31 अक्टूबर को शुरू होगी। गुनाह कुबूल करने के बाद फॉक्स और लोपेज आपस में उलझ गए। लोपेज ने फॉक्स के सिर पर मुक्के मारे। बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग कराया जा सका। फॉक्स और लोपेज दोनों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों ने सुपारी लेकर मलिक की जान ली थी। लाल रंग की टेस्ला की ड्राइवर सीट पर बैठे मलिक को गोलियों से भून दिया गया था। पुलिस ने इन आरोपितों से लगभग 16,000 डॉलर नकद बरामद किए थे। मलिक की 14 जुलाई, 2022 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उल्लेखनीय है कि मलिक और सह आरोपित अजायब सिंह बागरी को 1985 में हुए दो बम विस्फोटों से संबंधित सामूहिक हत्या और साजिश के आरोपों से 2005 में बरी कर दिया गया था। इन विस्फोटों में 331 लोग मारे गए थे। बम निर्माता इंद्रजीत सिंह रेयात को बाद में हमले में दोषी ठहराया गया। मुकदमे के दौरान ही कथित मास्टरमाइंड तलविंदर सिंह परमार की मृत्यु हो गई थी।   विवादों में रहा है रिपुदमन सिंह मलिक भारत में खालिस्तानी आतंकी घोषित मलिक विवादास्पद व्यक्ति रहा है। जिसे 2005 में एयर इंडिया फ्लाइट 182 को बम से उड़ाने के आरोपों से बरी कर दिया गया था। इस पूरे घटनाक्रम को खालिस्तानी चरमपंथियों ने अंजाम दिया था। इस हादसे में 329 लोग मारे गए थे। हालांकि, उसकी हत्या का 1985 के बम विस्फोट से प्रत्यक्ष संबंध नहीं पाया गया है। इस मामले के संदिग्ध के रूप में देखा जाता रहा है। मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंची पुलिस अदालत में पेश किए गए तथ्यों के अनुसार, फॉक्स और लोपेज को इस हत्या के लिए पैसे दिए गए थे। इन दोनों के पीछे के मास्टरमाइंड का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मलिक के परिवार ने हत्या की साजिश रचने वालों को पकड़ने की अपील की है। मलिक के परिवार ने स्थानीय मीडिया से कहा कि इस बात के आभारी हैं कि हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाया गया है, लेकिन इस प्रकार से एक परिवार के सदस्य को खोने का दर्द कभी खत्म नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि वे लोग भी पकड़ में आएं जिन्होंने इन हत्यारों को काम पर रखा था​ 31 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा कोर्ट में दोनों आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने सजा सुनाने की अगली तारीख 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की है। जिसमें दोनों आरोपियों को कम से कम 20 साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है। recent visitors 91

पुलिस को होटल में छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं, बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया गया

 मेरठ  मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में सोमवार देर रात एसपी सिटी की टीम ने छापा मारा। छापे में चलता हुआ कैसीनो पकड़ा। इस कैसीनो में दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स सौ से ज्यादा टेबल लगाकर कैसीनो चला रही थीं। पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं। छापे में बीजेपी नेता नवीन अरोड़ा समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 6 युवतियां भी शामिल हैं। इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही इस मामले में पुलिस ने मालिक सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। नवीन अरोड़ा बीजेपी महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मेरठ एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि होटल हारमनी इन में कैसीनो चलाया जा रहा है। इसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। सूचना देने वाले ने बताया कि होटल में ग्राहकों की एंट्री फीस भी एक लाख रुपये रखी गई है। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमे सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदारों को भी साथ लिया गया। पुलिस टीम को मिला चलता हुआ कैसीनो जैसे ही पुलिस टीम हारमनी इन होटल के फर्स्‍ट फ्लोर पर पहुंची तो वहां दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स कैसीनो चला रही थीं। कैसिनो में आने वाले की एक लाख रुपए एंट्री फीस रखी गई थी, इतना ही नहीं ऑनलाइन पार्टी बुक की जा रहीं थी। यहां अर्द्धनग्न अवस्था में मॉडल्स डांस करती देखी गईं। पुलिस ने मौके से छह युवतियों और 15 रसूखदार लोगों को हिरासत में लिया है। छापे की सूचना फिर भी हो गई लीक पुलिस के छापे सूचना लीक होने पर होटल में अंधेरा कर दिया गया था। अंधेरे का फायदा उठा 35 से ज्यादा लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। जो भाग नहीं पाए वो टेबल के नीचे छिप गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार हुए लोगों की पहचान कर रही है। स्थानीय नौचंदी थाने की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए इस छापे से दूर रखा गया था । recent visitors 78

सैनी सरकार का न्य आदेश हरियाणा में दीपावली की छट्टी 31 अक्टूबर को

चंडीगढ़ हरियाणा में अब 31 अक्टूबर को दीवाली की छुट्टी रहेगी। पहले सरकार की ओर से 1 नवंबर को दिवाली का अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, मंगलवार को एक सैनी सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल,  दीपावली को लेकर कहा जा रहा था कि इस बार ये त्योहार 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को मनाया जाएगा। जिसके चलते सैनी सरकार ने पहले एक नवंबर को छुट्टी घोषित कर दी थी। हालांकि, मंगलवार को सरकार की ओर से दिवाली की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अब 31 अक्टूबर (गुरुवार) को दीवाली की छुट्टी रहेगी। नए आदेश के हिसाब से हरियाणा सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थाओं समेत अन्य सरकारी विभागों में छुट्टी रहेगी। हरियाणा दिवाली की छुट्टी। बता दें कि देशभर में दीवाली का त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है। ये ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर किसी को रहता है। जिसके चलते सरकारी और कई निजी संस्थानों में छुट्टी रहती है। ताकि, लोग अपने परिवार के साथ त्योहार को मना सके। recent visitors 128

MP में बढ़ी ठंड, कई जिलों में 18 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें आपके जिले का हाल

भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड (Pink Winter) ने दस्तक दे दी है। राजधानी भोपाल (Bhopal) में दिनभर तेज धूप के बावजूद रात का तापमान गिरता जा रहा है, जिससे लोगों को ठंड का अनुभव होने लगा है। पचमढ़ी (Pachmarhi) में तो रात का तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। तापमान में भारी अंतर मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखा जा रहा है। भोपाल, इंदौर (Indore), ग्वालियर (Gwalior) सहित अन्य जिलों में दिन में तेज धूप रहती है, जबकि रात के तापमान में तेज गिरावट हो रही है। यह अंतर खासतौर पर पर्वतीय और जंगल से घिरे इलाकों में ज्यादा महसूस किया जा रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। ट्रफ (Trough) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) सिस्टम के प्रभाव से भोपाल, नर्मदापुरम (Narmadapuram), बैतूल (Betul), हरदा (Harda), बुरहानपुर (Burhanpur) और खरगोन (Khargone) में हल्की बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और अंतर देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान शनिवार को पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे ठंड की शुरुआत हो चुकी है। खजुराहो में दिन का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस जहां एक ओर ठंड का असर दिख रहा है, वहीं खजुराहो (Khajuraho) में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुना (Guna) में 36.2 डिग्री, रीवा (Rewa) और सतना (Satna) में 35.6 डिग्री, तथा ग्वालियर में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने नीमच (Neemuch), धार (Dhar), बड़वानी (Barwani), खरगोन, खंडवा (Khandwa) और बुरहानपुर में सोमवार-मंगलवार की रात को बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के प्रभाव से मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। recent visitors 110