भोपाल
सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने विनोबा भावे सीएम राइज स्कूल रतलाम को लंदन की संस्था T-4 द्वारा इनोवेशन कैटेगरी में प्रथम स्थान पर घोषित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की गुणवत्ता पूर्ण और नवाचारी शिक्षा व्यवस्था के संकल्प की शानदार उपलब्धि बताया है। मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आज सीएम राइज स्कूल को यह बड़ी उपलब्धि मिली है। हमारे शिक्षकों को इससे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति हो तो सारी ऊंचाइयों को सुनियोजित और नवाचारी प्रयासों से पाया जा सकता है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को भी उन्होंने धन्यवाद दिया है और आशा व्यक्त की है कि वे रतलाम के स्कूल के नवाचार को पूरे प्रदेश में एक मॉडल के रूप में आगे बढ़ाएंगे।
मंत्री काश्यप ने कहा है कि लंदन से मिला यह पुरस्कार रतलाम के साथ ही मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि हमारे शासकीय स्कूल के शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों ने मिलकर कीर्तिमान बनाया है। काश्यप ने कहा कि यह उपलब्धि निश्चित ही प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों को प्रेरणा देगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।