19 उपचुनाव सीटों की तारीखों की घोषणा: ECI आज 3:30 बजे कर सकता है

Announcement of dates of 19 by-election seats: ECI may announce today at 3:30 pm यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश की 19 सीटों के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है. इसमें यूपी से 10, राजस्थान से सात और एमपी की 2 सीटें हैं. नई दिल्ली : ECI may announce today निर्वाचन आयोग (ईसी) मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान की कुल 19 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी कर सकता है. निर्वाचन आयोग चुनाव संबंधी विस्तृत जानकारी की घोषणा के लिए दिल्ली में दोपहर साढ़े तीन बजे संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करने वाला है. यूपी में करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर समेत प्रदेश की कुल 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. वहीं राजस्थान में खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा और चौरासी, रामगढ़ और सलूंबर सीटें खाली हैं. इसके अलावा एमपी में बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव होने हैं. इन 19 सीटों के अलावा निर्वाचन आयोग तीन लोकसभा और कम से कम अन्य 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है, जो विभिन्न कारणों से रिक्त हैं. लोकसभा की जो तीन सीटें रिक्त हैं उनमें केरल में वायनाड, महाराष्ट्र में नांदेड़ और पश्चिम बंगाल में बशीरहाट सीट शामिल है. बात महाराष्ट्र विधानसभा की करें तो उसका कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी. गांधी ने वायनाड सीट खाली कर दी थी और रायबरेली सीट को बरकरार रखा था. नांदेड़ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण और बशीरहाट सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद हाजी शेख नुरुल इस्लाम के हाल में निधन के बाद इन सीट पर चुनाव कराना आवश्यक हो गया है. दोपहर 3:30 बजे विज्ञान भवन में प्रेस वार्तामहाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग मंगलवार को चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान करेगा.भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बताया कि आज दोपहर 3:30 बजे विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित की जाएगी. Read More : https://mysecretnews.com/attack-of-inflation-non-availability/ recent visitors 229

अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायत शासन पहुंची, BJP विधायक की शिकायत पर बिजली विभाग के SDO नपे

देवरिया यूपी के देवरिया में बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की शिकायत के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मोहम्मद नैय्यर अनवर पर एक्शन हुआ है. SDO वर्कशॉप अनवर को जिले से हटाकर महराजगंज भेज दिया गया है. वहीं, बीजेपी विधायक का शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने SDO पर हिंदू पर्वों पर बिजली की आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया है.   बता दें कि शलभ मणि त्रिपाठी देवरिया सदर से बीजेपी के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. बीते दिनों उन्होंने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को एक पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने SDO वर्कशॉप मोहम्मद नैय्यर अनवर की शिकायत की थी. इस शिकायत के बाद SDO का ट्रांसफर हो गया है. साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं. इस बाबत बीजेपी विधायक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि हमारे पर्वों-त्योहारों पर किसी गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने पर कट्टर मानसिकता के SDO वर्कशॉप मोहम्मद नैय्यर अनवर जानबूझकर ट्रांसफार्मर बदलने में देरी करते हैं. इतना ही नहीं क्षेत्र के दलाल छवि के लोगों से मिलकर सरकार, बीजेपी और पार्टी कार्यकर्ताओं की बदनामी करने का खेल रचते हैं. SDO बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेते हैं एवं दलालों से मिली भगत रखते हैं. ऐसी ही घटना देवरिया के कर्माजीतपुर में हुई, जहां ट्रांसफार्मर जलने के बाद इंजीनियर नैय्यर अनवर को तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए परंतु वह क्षेत्र के कुख्यात दलाल से मिलकर जानबूझकर हीला-हवाली करता रहे और बहाने बनाते रहे. इस पूरे खेल की गोपनीय जांच कराई गई तो नैय्यर अनवर और कुख्यात दलाल की मिलीभगत का खेल सामने आ गया. बकौल शलभ मणि त्रिपाठी- SDO का पूरा खेल खुलते ही उनको तत्काल प्रशासनिक आधार पर देवरिया से हटा दिया गया है. शासन ने इनके विरुद्ध गहन जांच के भी आदेश दिए हैं. ऐसे में इस तरीके की मानसिकता के अन्य अधिकारियों को कर्मचारियों को चिन्हित करने की आवश्यकता है. मेरी विधानसभा की देवतुल्य जनता को परेशान करने वाला कोई अधिकारी छोड़ा और बख्शा नहीं जाएगा. तमाम अवैध गतिविधियों में लिप्त दलालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.   recent visitors 120

महाराष्ट्र और झारखंड में कब होंगे assembly elections? EC आज करेगा ऐलान

नईदिल्ली भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। दिवाली, छठ और देव दीपावली सहित कई आगामी त्यौहारों के मद्देनजर, चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे सप्ताह में मतदान कराने की संभावना है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। जबकि झारखंड विधानसभ चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के लिए कार्यक्रम की घोषणा करेगा चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के लिए कार्यक्रम की घोषणा करेगा  झारखंड की राजनीति परिदृष्य झारखंड में, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) INDIA ब्लॉक का हिस्सा है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ उतरेगा, जिसमें ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) और बीजेपी शामिल हैं। महाराष्ट्र में 'महायुति' और MVA के बीच मुकाबला महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP), सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और डिप्टी सीएम अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से बना सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा, जिसमें कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं। उपचुनाव का भी हो सकता है ऐलान निर्वाचन आयोग दो विधानसभा चुनावों के अलावा तीन लोकसभा और कम से कम 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है, जो विभिन्न कारणों से रिक्त हैं। लोकसभा की जो तीन सीटें रिक्त हैं उनमें केरल में वायनाड, महाराष्ट्र में नांदेड़ और पश्चिम बंगाल में बशीरहाट सीट शामिल है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। गांधी ने वायनाड सीट खाली कर दी थी और रायबरेली सीट को बरकरार रखा था। नांदेड़ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण और बशीरहाट सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद हाजी शेख नुरुल इस्लाम के हाल में निधन के बाद इन सीट पर चुनाव कराना आवश्यक हो गया है।  महाराष्ट्र-झारखंड में कब समाप्त होगा विधानसभा का कार्यकाल? महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 288 सीटों पर होंगे, जबकि झारखंड में 81 सीटों पर मतदान होगा। दोनों राज्यों के अलावा इस दौरान उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों के लिए उप चुनाव की तारीख की भी घोषणा हो सकती है।  दिवाली के बाद चुनाव होने की उम्मीद भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। दिवाली, छठ और देव दीपावली सहित कई आगामी त्यौहारों के मद्देनजर, चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे सप्ताह में मतदान कराने की संभावना है।  महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज निर्वाचन आयोग आज यानी मंगलवार (15 अक्टूबर) को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा करेगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है। recent visitors 85

भारत-कनाडा संबंधों की स्थिति भारतीय सरकार तब तक स्थगित रखी जाएगी जब तक कनाडा में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होता

 नई दिल्ली भारत और कनाडा में बढ़ते तनाव के बीच कनाडाई पत्रकार डैनियल बोर्डम ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधते हुए उनकी विश्वसनीयता और नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है. बोर्डम ने भारतीय सरकार द्वारा उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को वापस बुलाने के फैसले को दोनों देशों के बीच गहरे होते मतभेदों का स्पष्ट संकेत बताया. उन्होंने कहा, 'खालिस्तानी तत्व इस स्थिति का पूरा फायदा उठा रहे हैं… वे इसे अपनी पूरी जीत मान रहे हैं और भारत पर हमले कर रहे हैं.' 'कनाडा के लोगों में ट्रूडो को लेकर नाराजगी' पत्रकार डैनियल बोर्डम ने कहा कि कनाडा के लोग ट्रूडो के इस फैसले से बेहद निराश हैं. कनाडा के अधिकांश लोग इस सरकार से थक चुके हैं. वे संस्थाओं पर विश्वास नहीं करते, मीडिया को विश्वसनीय नहीं मानते और जस्टिन ट्रूडो को भी विश्वसनीय नहीं मानते. बहुत से कनाडाई इस पर सिर झुकाएंगे और शायद भारत के पक्ष में भी खड़े हो जाएंगे. बोर्डम ने कहा कि भारत-कनाडा संबंधों की स्थिति भारतीय सरकार द्वारा तब तक स्थगित रखी जाएगी जब तक कनाडा में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होता. बोर्डम ने अनुमान लगाया कि यदि चुनाव होते हैं तो नई सरकार भारत के साथ संबंधों के प्रति एक अलग दृष्टिकोण अपनाएगी. उन्होंने कहा कि चुनाव में ट्रूडो की सत्ता जाना लगभग तय है. जानें क्या है ताजा विवाद भारत ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है. इस बीच भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित करने का भी फैसला किया है. भारत सरकार ने इन्हें 19 अक्टूबर की रात 12 बजे तक भारत छोड़ने को कहा है. दरअसल सोमवार को भारत ने कनाडा के एक डिप्लोमैटिक कम्युनिकेशन को खारिज किया था, जिसमें कनाडा ने भारत के उच्चायुक्त और अन्य भारतीय राजनयिकों पर पिछले साल खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में पर्सन्स ऑफ इंटरेस्ट होने का आरोप लगाया था.   recent visitors 67

बहराइच में तेजी से बढ़ रहा बवाल, उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को तोड़ा, आगजनी का प्रयास

 बहराइच उत्तर प्रदेश बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के शोभा यात्रा के दौरान शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. उपद्रवियों ने सोमवार को दुकान, अस्पताल और शोरूम समेत कई घरों को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया है. उसके बावजूद उपद्रवियों ने नकवा गांव में देर रात धार्मिक स्थल को तोड़ दिया और आग लगाने की कोशिश भी की. हालांकि जब मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने हालात काबू में किए. हिंसा और तनावपूर्ण हालात के बीच आजतक की टीम देर रात बहराइच पहुंची. इस दौरान जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात दिखाई दी. इसके बाद भी उपद्रवियों ने सोमवार रात करीब 10 बजे एक गांव में आगजनी की. नकवा गांव के प्रधान ने बताया कि 10 से 15 लोग आए और उन्होंने आगजनी की. आगजनी के बाद पुलिस और पीएसी की भारी फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पुलिस को देखते ही उपद्रवी भाग गए.   महसी के बीडीओ हेमंत यादव ने बताया कि कुछ उपद्रवी तत्वों ने गांव में आगजनी की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए. उन्होंने बताया कि 50 से ज्यादा पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं. इसके अलावा एक धार्मिक स्थल को तोड़ने की कोशिश भी की गई. उपद्रवियों ने एक मजार को तोड़ने का प्रयास किया है. गांव वालों ने कहा कि मजार को तोड़ने के बाद आग लगाने की कोशिश की गई. हालांकि पुलिस ने हालात काबू में कर लिए हैं. पत्थरबाजी-फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद हंगामा दरअसल, रविवार शाम करीब छह बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए. इसी बीच पत्थरबाजी और फायरिंग में राम गोपाल मिश्र (22) नाम के युवक की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. जैसे ही ये खबर फैली पूरे इलाके में बवाल शुरू हो गया. हजारों लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए और तोड़फोड़-नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने मोर्चा संभाला मगर हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो गए. 14 अक्टूबर की दोपहर तक बवाल होता रहा. इस दौरान उपद्रवियों ने एक अस्पताल को जला दिया. अंदर लगी एक्स-रे मशीन को तोड़ दिया. बेड्स, शीशे तहस-नहस कर दिए. पास में स्थित मेडिकल स्टोर में भी आगजनी की गई. तोड़फोड़ कर पूरे मेडिकल स्टोर को बर्बाद कर दिया गया. इतना ही नहीं उपद्रवियों ने एक बाइक शोरूम को भी फूंक दिया. जिसके बाद नई नवेली मोटरसाइकिलें धू-धू कर जलती नजर आईं. उधर, मृतक रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने के बाद अंतिम संस्कार किया. मृतक के परिजनों ने सीएम से न्याय का आश्वासन मिलने के बाद ही ये कदम उठाया. उससे पहले लोग सड़क पर शव रखकर हंगामा करते रहे. उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि दोषियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए. तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना पर सीएम योगी ने एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश को बहराइच के लिए रवाना किया. बहराइच पहुंचने के बाद तत्काल अमिताभ यश प्रभावित क्षेत्र पहुंचे. इस दौरान महसी के रमपुरवा चौकी पर आक्रोशित भीड़ ने एडीजी के सामने ही तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसपर उन्होंने अपनी पिस्टल निकाल ली और उसे लहराते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को दौड़ाया.   recent visitors 103

हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम पक्ष को फिलहाल के लिए राहत, नहीं गिराया जाएगा मंडी में मस्जिद का अवैध ढांचा

 मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी में प्रधान सचिव टीसीपी (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) ने अवैध मस्जिद के ढांचे को गिराने और पुरानी स्थिति में बहाल करने के आदेशों पर रोक लगा दी है. इस मामले में अगली सुनवाई प्रधान सचिव टीसीपी के कोर्ट में ही होगी. इस दौरान नगर निगम भी ऑफिस रिकार्ड के साथ अपना पक्ष रखा रखेगा. इस मामले की अगली सुनवाई आने वाली 20 अक्तूबर को होगी. बता दें कि हिंदू संगठनों द्वारा 10 सिंतबर को नगर निगम के बाहर और 13 सिंतबर को शहर में प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान शहर के जेल रोड स्थित अवैध मस्जिद को गिराने की मांग उठाई गई थी. इसी दिन निगम कोर्ट ने मस्जिद के ढांचे को अवैध और टीसीपी नियमों के विरुद्ध बताते हुए गिराने का आदेश दिया था. 20 सितंबर को नगर निगम ने इस मस्जिद के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए थे. आयुक्त कोर्ट ने इसके लिए मस्जिद संचालन समिति को एक महीने का समय दिया था. मुस्लिम पक्ष का क्या कहना है प्रधान सचिव टीसीपी के समक्ष सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने अवैध निर्माण की बात को नकारा. मुस्लिम पक्ष के अनुसार 2013 में हुई भारी बारिश के कारण मस्जिद का मुख्य और बड़ा हिस्सा गिर गया था. जिसे अगस्त 2023 को फिर से बनाया गया है. मुस्लिम पक्ष के अनुसार आयुक्त कोर्ट में उनका पक्ष सही तरह से नहीं सुना गया. हिंदू संगठन भी कोर्ट जाने की तैयारी में उधर, इस फैसले के आने के बाद शिकायतकर्ता पक्ष और अन्य हिंदू संगठन अब प्रदेश उच्च न्यायालय जाने की तैयारी में हैं. इस बाबत जल्द ही हिंदू संगठनों की मंडी में एक अहम बैठक होगी. recent visitors 148

DU के संविदा कर्मचारियों का मासिक वेतन 45,000 रुपये से बढ़ाकर 55,000 रुपये

नई दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) ने संविदा कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना को मंजूरी दी है. यह महत्वपूर्ण निर्णय सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुई ईसी की 1272वीं बैठक में लिया गया. यह बैठक विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत पद्म विभूषण रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट के मौन से शुरू हुई. प्रो. सिंह ने बताया कि वित्त समिति की सिफारिशों के अनुसार, सभी कानूनी जटिलताओं पर व्यापक चर्चा के बाद ईपीएफ योजना को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने पुष्टि की कि यह योजना अक्टूबर 2024 से लागू की जाएगी. हर साल से 5% वेतन बढ़ेगा   दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया, जिसमें 10 अक्टूबर को हुई शैक्षणिक परिषद (एसी) की सिफारिशों पर चर्चा शामिल थी. निर्णयों के बीच, ईसी ने पार्ट-टाइम मेडिकल ऑफिसर्स (जीडीएमओ) के संविदा शुल्क में वृद्धि को मंजूरी दी. अब उनका मासिक वेतन 45,000 रुपये से बढ़ाकर 55,000 रुपये किया जाएगा, जो अक्टूबर 2024 से लागू होगा. इसके अलावा अप्रैल से हर साल 5% की वार्षिक वृद्धि भी दी जाएगी. रिटायर कर्मचार‍ियों को मिलेगा ये फायदा ईसी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए वित्त समिति की सिफारिशों के अनुसार एक सैद्धांतिक वेतन वृद्धि को भी मंजूरी दी. इसके अलावा, राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत सरकारी कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु की स्थिति में पुराने पेंशन योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए जारी कार्यालय ज्ञापन को भी अनुमोदित किया गया. आगे, परिषद ने मौरिस नगर पुलिस स्टेशन के लिए दी गई भूमि के पट्टे को अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी. एक और प्रमुख निर्णय में, उच्च शिक्षा सचिव को कार्यकारी परिषद का सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए एक समिति गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी. एकेडमिक प्राेग्राम्स भी बढ़ाए गए    शैक्षणिक विकास के क्षेत्र में, ईसी ने रामजस कॉलेज, हंसराज कॉलेज और राम लाल आनंद कॉलेज में पूर्वी एशियाई भाषाओं के पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी, जिसमें कोरियाई, चीनी और जापानी भाषाओं के कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके अलावा, ईसी ने विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में मेडिकल प्रयोगशाला विज्ञान (बीएमएलएस) कोर्स और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक और नवजात एनेस्थीसिया में डीएम कोर्स को मंजूरी दी. बैठक के समापन पर, विश्वविद्यालय की 2024-2047 की रणनीतिक योजना और संस्थागत विकास योजना (आईडीपी) के विकास के लिए कुलपति को अधिकृत करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया.   recent visitors 141