भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित, डॉ नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी की उपस्थिति में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय ससंदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री राकेश सिंह, श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व गृह मंत्री व वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल एवं पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह भी उपस्थित रहे। recent visitors 78

पाक में गृहयुद्ध जैसे हालात के बीच एससीओ समिट का आयोजन हो रहा है, शिखर सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे

इस्लामाबाद पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात के बीच एससीओ समिट का आयोजन हो रहा है। शंघाई हयोग संगठन के इस शिखर सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं पाकिस्तान में इसका आयोजन किया जाना बड़ी चुनौती है। पाकिस्तान सुरक्षा को लेकर लंबे समय से सवालों के घेरे में है। यहां तक कि विदेशी प्रतिनिधइयों को भी छोड़ा नहीं जा रहा है। ऐसे में इस बैठक को शांतिपूर्ण ढंग से करवाना इस्लामाबाद के लिए बड़ी चनौती बना हुआ है। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को पनाह देता रहा है जो कि अब उसके लिए ही नासूर बन गया है। पाक में आए दिन पुलिस और सेना पर आतंकी हमले होते हैं। हाल में पाकिस्तान में हिंसा तेजी से बढ़ है। बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में लोगों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में चीनी नागरिकों को मार ड्ला गया। एक हमले में 20 बच्चों को मारा गया तो वहीं कोयले की खदान में धमाका करके सात कामगारों को मौत के घाट उतार दिया गया। पाकिस्तान का एक हिस्सा आजादी की मांग कर रहा है और इन दिनों यह मांग तेज हो गई है। जानकारों का कहना है कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को पाकिस्तानी तालिबान से मदद मिल रही है। हालांकि हमला वे मिलकर नहीं करते हैं। एससीओ की बैठक को देखते हुए पूरे इस्लामाबाद को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कोई भी वाहन बिना चेकिंग के आ-जा नहीं सकता है। पाकिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई अनहोनी ना हो। वहीं पाकिस्तान में इन दिनों शट डाउन से भी हालात खराब हैं। अधिकारियों का कहना है कि बीते सप्ताह देश की अर्थव्यवस्था को करीब 684 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तानी सरकार की नाक में दम कर रखा है। ऐसे में कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिए गए थे। वहीं इमरान के समर्थकों के शटडाउन का असर भी बेहद बुरा हुआ है। पहले से ही कंगाल इस तरह के नुकसान को सहने के काबील नहीं है। शिखर सम्मेलन के दौरान सरकार ने पाकिस्तान में तीन दिनों का अवकाश गोषित कर दिया है। इसके अलावा वेडिंग हॉल, रेस्तरां, होटलों, कैफे और इस्लामाबाद की मार्केट भी बंद कर दी गई हैं। इससे पहले मार्च 2022 में पाकिस्तान ने एससीओ की बैठक की मेजबानी की थी। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जा तो रहे हैं लेकिन भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह बहुपक्षीय कार्यक्रम है। वहां पाकिस्तान और भारत के संबंधों को लेकर कोई चर्चा नहीं होने जा रही है। विदेश मंत्री ने कहा कि वह एससीओ के अच्छे सदस्य हैं और इसलिए उन्हें पाकिस्तान जाना पड़ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक रूस का 76 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और एससीओ के सात प्रतिनिधि पाकिस्तान पहुंच ेहैं। इसके अलावा चीन, किर्गिस्तान के प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। एससीओ की बैठक 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होगी। recent visitors 102

सुभाष हत्याकाण्ड गुत्थी पंजाब पुलिस ने सुलझायी

चण्डीगढ़ पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस के साथ संयुक्त अभियान परेशन में राजस्थान में सुभाष उर्फ सोहू की दिनदहाड़े हुयी हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि पवित्र यूएसए और मनजिंदर फ्रांस द्वारा समर्थित गैंगस्टर मॉड्यूल के संदिग्धों से पूछताछ के बाद इस मामले को सुलझाया गया है। गौरतलब है कि सुभाष सोहू को आठ अक्तूबर 2024 को जोधपुर के संगरिया में सिर में पांच गोली मारी गई थी। इस संबंध में थाना बासनी में प्राथमिकी दर्ज है। श्री यादव ने बताया कि आरोपी सभी चार व्यक्ति वर्तमान में पुलिस थाना डेरा बस्सी में पुलिस रिमांड में हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का मुख्य सरगना भानु सिसौदिया ने फरवरी 2024 में अपने सहयोगी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की है। मो. आसिफ और अनिल कुमार गोदारा ने अपराध को अंजाम देने में संचालकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। recent visitors 71

पंजाब के मुख्यमंत्री डोडा में धन्यवाद रैली को संबोधित किया, कहा- सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा

डोडा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक को मिली जीत के बाद डोडा में धन्यवाद रैली को संबोधित किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने मेहराज मलिक को मिली जीत पर जनता का आभार जताया। सीएम भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डोडा विधानसभा का नाम जम्मू-कश्मीर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अब यहां भी ईमानदारी की राजनीति शुरू हो गई है। यहां के लोगों ने जो चमत्कार किया है, वह असाधारण है। यहां विकास और बदलाव की राजनीति शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा, ”केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं हैं, वह एक विचार का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने गरीबों के हित में काम करने के लिए आयकर आयुक्त की नौकरी छोड़ दी। दिल्ली। के रामलीला मैदान में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आंदोलन शुरू किया था, वह अब फल दे रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने लगातार तीन बार दिल्ली में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। साल 2022 में हमने पंजाब में 117 में से 92 सीटों के साथ सरकार बनाई थी। हमारे पास गुजरात में पांच और गोवा में दो विधायक हैं। अब, हमने जम्मू-कश्मीर में भी अपना खाता खोला है। आम आदमी पार्टी देश में सबसे तेजी से बढ़ती पार्टी है, जो केवल 10 साल में एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से भाजपा चिंतित है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आम परिवार से ताल्लुक रखने वाले आम लोग विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनते हैं। हमारी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा जैसे पारंपरिक दलों में आम लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, वे केवल स्थापित नेताओं और उनके परिवारों को ही मौका देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने दिल्ली और पंजाब में काम किया है। दोनों राज्यों में लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है, मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं और सरकारी अस्पतालों की हालत सुधर रही है। सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। भाजपा की करीब 20 राज्यों में सरकारें हैं, लेकिन एक भी राज्य मुफ्त बिजली या अच्छे अस्पताल नहीं देता। उनका एकमात्र काम लोगों के बीच संघर्ष भड़काना है। recent visitors 66

दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुए ये 4 बदलाव

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है। मेंस सिलेक्शन कमिटी ने फाइनल इलेवन का चयन किया है। बाबर आजम को पहले ही ड्रॉप किया जा चुका है और इसके बाद पहली बार प्लेइंग इलेवन चुनी गई है। इस टीम में कुल 4 बदलाव देखने को मिले हैं। बाबर आजम की जगह कामरान गुलाम को मौका दिया गया है, जिनको कुछ ही मैचों का अनुभव है। इसके अलावा भी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। गेंदबाजी में 3 बदलाव देखने को मिले हैं और हैरान करने वाली बात ये है कि अब टीम के पास सिर्फ एक ही पेसर है। शाहीन शाह अफरीदी पहले टेस्ट मैच में खेले थे, लेकिन मुल्तान में ही खेले जाने वाले इस दूसरे टेस्ट मैच के लिए वे उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि बाबर आजम के साथ-साथ शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और सरफराज अहमद को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। ऐसे में शाहीन शाह अफरीदी की जगह दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में नोमान अली को रखा है। उनके अलावा भी दो और स्पिनर टीम में रखे गए हैं। इनमें एक साजिद खान और दूसरे जाहिद मेहमूद हैं। नसीम शाह और अबरार अहमद टीम का हिस्सा नहीं हैं। स्पिनर अबरार बुखार के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है सैम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान और जाहिद मेहमूद मुल्तान टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी हो गया है। वहां, बेन स्टोक्स की वापसी हुई है और मैथ्यू पॉट्स भी उनके साथ मैदान पर उतरेंगे। इंग्लैंड ने अपने दो तेज गेंदबाजों को आराम दिया है। इनमें क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन का नाम शामिल है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्राइडन कार्स, मैट पॉट्स, जैक लीच और शोएब बशीर   recent visitors 90

सर्जन कविता सहाय ने महानिदेशक जनरल चिकित्सा सेवा (नौसेना) के रूप में संभाला पदभार

नई दिल्ली सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने 14 अक्टूबर को नौसेना चिकित्सा सेवा की महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक डीजी मेडिकल सर्विसेज एमएस के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वह एएमसी सेंटर एंड कॉलेज की पहली महिला कमांडेंट थीं। वह आर्मी मेडिकल कोर की कर्नल कमांडेंट के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला अधिकारी भी हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक वाइस एडमिरल कविता सहाय को 30 दिसंबर 1986 को सेना चिकित्सा कोर में नियुक्त किया गया था। वह प्रतिष्ठित सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज पुणे की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित एम्स, नई दिल्ली से पैथोलॉजी में विशेषज्ञता और ऑन्कोपैथोलॉजी में सुपर स्पेशलाइजेशन किया है। वाइस एडमिरल कविता सहाय एएचआरआर और बीएचडीसी में प्रयोगशाला विज्ञान विभाग की प्रोफेसर और प्रमुख रही हैं। वह पैथोलॉजी विभाग, एएफएमसी, पुणे में प्रोफेसर भी रही हैं। उनकी चिकित्सा शिक्षा में विशेष रुचि है। उन्हें 2013-14 में अमेरिका के फिलाडेल्फिया के प्रतिष्ठित फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ इंटरनेशनल मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एफएआईएमईआर) फेलोशिप से सम्मानित किया गया था। सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय को विशिष्ट सेवा के लिए वर्ष 2024 में सेना पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। 2008 और 2012 में सेना प्रमुख और जीओसी-इन-सी (डब्ल्यूसी) द्वारा 2010 में उनकी सराहना की गई है। गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में शल्या चिकित्सरक वाइस एडमिरल आरती सरीन, सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) की पहली महिला महानिदेशक बनी थी। वाइस एडमिरल आरती सरीन ने 01 अक्टूबर को सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा की महानिदेशक का पदभार संभाला है। वह यह पदभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए सुरक्षित कार्य स्थितियों और प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए हाल ही में आरती सरीन को राष्ट्रीय टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया है। वाइस एडमिरल आरती सरीन को भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं में सेवाएं देने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है।   recent visitors 114

बीबी को कंडोम से था एतराज, पति को देना चाहती थी एड्स; क्या थी ऐसी वजह

जयपुर.  राजस्थान के माता का थान थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शादी के पवित्र रिश्ते को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। पीड़ित पति ने कोर्ट में एक परिवाद दायर किया, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने शादी के बाद से ही शारीरिक संबंध बनाते समय परिवार नियोजन के साधनों से इनकार किया, जिससे उसे गंभीर चिंताओं का सामना करना पड़ा। बीवी का सच जानकर पति के उड़ गए होश जब पति को अपनी पत्नी की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पता चला, तो उसकी दुनिया उलट गई। जांच के बाद पता चला कि पत्नी एचआईवी संक्रमित है। इसके बाद पति ने कोर्ट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी, उसके पिता और बहन को आरोपी बनाया है। पत्नी ने फोन में छिपाकर रखा तो वह खतरनाक सच पति के अनुसार, उसकी पत्नी ने जानबूझकर उसे संक्रमित करने की योजना बनाई थी। वह लगातार बिना सुरक्षा के संबंध बनाने का दबाव डालती रही। जब पति ने अपनी जांच कराई, तो वह नेगेटिव निकला। डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण का पता तीन महीने बाद चलता है। इसी दौरान पति ने पत्नी के फोन से एक व्यक्ति का नंबर निकाला, जिससे उसका पुराना रिश्ता टूट गया था। उस व्यक्ति ने पुष्टि की कि वह एचआईवी संक्रमित है। आरोपी महिला की पहले इसी सिलसिले में सगाई टूट गई थी। उसके बाद जोधपुर में पीड़ित युवक के परिवार से संपर्क कर सगाई हुई और जल्द शादी का दबाव बनाया गया। जुलाई में शादी के बाद युवक से लगातार पत्नी बिना प्रोटेक्शन के संबंध बनाने की मांग करती रही। पत्नी के एचआईवी घोषित होने की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले पति ने अपनी जांच कराई तो वो उस समय नेगेटिव पाया गया। डॉक्टर ने उसे कहा कि एचआईवी संक्रमित होने का पता किसी पीड़ित से संबंध बनाने के करीब 3 महीने के बाद चलता है। इस दौरान पति ने तय किया की वह इसे उजागर करेगा। पत्नी के फोन से उस व्यक्ति का नंबर निकलता है। जिससे उसका रिश्ता होकर टूट गया था। वो उसे बताता है कि वह एड्स पीड़ित है और उसके सबूत के रूप में उपचार केंद्र के कागजात भेजता है। इसके बाद पति ने पत्नी से कहा कि उसे कंपनी में नॉमिनेशन के रूप में उसका नाम दर्ज करवाना है। इसलिए कुछ ब्लड इन्वेस्टिगेशन करवाने हैं। इससे वह सकपका गई। उसने अपने परिजनों से कहा तो उसकी बहन को स्वास्थ्य विभाग में काम करती है, वो जोधपुर आ गई। एफआईआर के मुताबिक पत्नी के परिजन लगातार इस बात को लेकर अड़े रहे कि कोई जांच नहीं होगी, जबकि पति भी अपनी बात पर अड़ गया। इसके चलते 31 अगस्त की रात को पति और पत्नी दोनों की जांच हुई, जिसमें पत्नी एचआईवी पॉजीटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद वह अपनी बहन के साथ घर पर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद बहन के साथ बाहर निकली तो ट्रॉली बैग साथ में था। पत्नी की बहन ने कहा कि आप लोगों ने जांच करवा कर बहुत गलत किया है। पत्नी और बहन के जाने के बाद जब पीड़ित ने अलमारी संभाली तो शादी के दौरान दिए गए जेवरात भी गायब थे। एड्स के बाद भी बीवी ने कर दिया कांड 31 अगस्त को पति और पत्नी दोनों की जांच हुई, जिसमें पत्नी पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद पत्नी अपनी बहन के साथ घर से निकल गई और शादी के समय के जेवरात भी गायब थे। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी जानबूझकर उसे संक्रमित करना चाहती थी, ताकि वह बदनाम न हो। recent visitors 91