कारागार में रामलीला मंचन के दौरान हुई यह घटना, दो खूंखार कैदी फरार

हरिद्वार  उत्तराखंड के हरिद्वार से ऐसा मामला सामने आया है, जिससे पुलिस और प्रशासन महकमे में हड़कंप मच गया है। हर साल की तरह इस बार भी रोशनाबाद जेल में रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को वानर का किरदार निभा रहे दो कैदी मौका देखकर फरार हो गए। रामलीला और जेल में हो रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर दोनों भाग निकले। यह घटना बीती रात की है। रामलीला मंचन के दौरान हरिद्वार जेल से दो खूंखार कैदी फरार हो गए। मंचन के दौरान इधर माता सीता की खोज हो रही थी, उधर दो वानर रूपी कैदी दीवार फांद कर भाग निकले। सभी लोग रामलीला मंचन के दृश्यों में सराबोर थे और किसी को भी घटना का पता नहीं लग सका। जेल से फरार हुए आरोपियों की पहचान रुड़की निवासी पंकज और यूपी के गोंडा निवासी राजकुमार के तौर पर की गई है। ये दोनों सीढ़ी लगाकर दीवार लांघ गए। फरार हुए दोनों कैदी जघन्य अपराधों के दोषी है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आरोपियों की तलाश जारी है। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था। वहीं राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। कैदियों की फरारी के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। recent visitors 95

बिहार वालों के लिए आ गई गुड न्यूज, पटना से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत; जानें किराया-टाइमिंग

पटना  दीपावली और छठ के मौके पर पटना से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने पहली बार पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगी। दरअसल, त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। पटना से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में पहले से ही नो-रूम है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। पटना से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 30 अक्टूबर और 1, 3 और 6 नवंबर को दिल्ली से पटना के लिए रवाना होगी। वहीं, 31 अक्टूबर और 2, 4 और 7 नवंबर को यह ट्रेन पटना से दिल्ली के लिए चलेगी। जानिए पटना दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का समय यह ट्रेन दिल्ली से सुबह लगभग 8:25 बजे चलेगी और शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी । इस दौरान यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी। पटना से यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे रवाना होगी और शाम 7:10 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन रात 8 बजे पटना पहुँच जाएगी। स्लीपर कोच नहीं होंगे इस स्पेशल ट्रेन में हालांकि, इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच नहीं होंगे। यात्रियों को बैठकर ही सफर करना होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन अभी ट्रायल फेज में है। ट्रायल पूरा होने के बाद उसे रेगुलर कर दिया जाएगा। जानिए पटना दिल्ली वंदे भारत का किराया इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का किराया तेजस एक्सप्रेस के थर्ड एसी से भी ज़्यादा होगा। इसमें एससी चेयर कार का किराया 2575 रुपये है, जबकि एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 4655 रुपये है। इसमें खाने-पीने की सुविधा भी शामिल है। गौरतलब है कि दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। रेलवे अलग-अलग रूट्स पर 283 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के सीजन में यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।   recent visitors 142

ओडिशा की महिला से दिल्ली में दरिंदगी, हालत गंभीर, एम्स अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां में शुक्रवार सुबह एक युवती के साथ रेप की वारदात सामने आई है। युवती को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवती का मेडिकल होने के बाद रेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज का मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। पुलिस डीडी एंट्री पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है और युवती से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में पता करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया की शुक्रवार सुबह एक राहगीर ने पुलिस को युवती के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने युवती अस्पताल में भर्ती किया। जहां जांच में युवती के निजी पार्ट से खून आने की जानकारी हुई। जांच के दौरान पता चला कि युवती मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। करीब एक साल पहले बिना घर वालों को बताएं दिल्ली आ गई थी। करीब दो महीने पहले वह कटवरिया सराय में पुलिस को मिली थी। तब उसके परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन वह अपने परिवार वालों के साथ नहीं गई। बाद में उसका मोबाइल गुम हो गया या चोरी हो गया। उसके बाद वह न तो पुलिस के संपर्क में रह सकी न ही परिवार वालों के संपर्क में थी। वह कभी एटीएम के बाहर तो कभी कहीं सो जाती थी। शुक्रवार सुबह वह घायल हालत में सराय काले खां में मिली। प्राथमिक जांच में मामला रेप का लग रहा है। हालांकि वह मानसिक तौर पर परेशान लग रही है। वह पुलिस को घटना बताने में भी मदद नहीं कर रही है। वहीं टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना 3.20 बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी थी। जिन्होंने महिला को खून से सने कपड़ों में सड़क पर चलते हुए देखा। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। उन्होंने महिला को फटी कुर्ती और शरीर के निचले हिस्से में कपड़े का एक टुकड़ा पहने हुए पाया। recent visitors 77

संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में पहले आओ-पहले पाओं आधार पर मिलेगा प्रवेश

विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के साथ बेहतर भविष्य की ओर संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में पहले आओ-पहले पाओं आधार पर मिलेगा प्रवेश भोपाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क ने 2024 सत्र के लिए एक वर्षीय एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रारंभ हो गए हैं । सीमित सीटों के साथ 'पहले आओ पहले पाओ' की नीति पर चल रही इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 है। छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए कौशल प्राप्त कर सकते हैं। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट 98% है। पाठ्यक्रम और सुविधाएं यहां एडवांस्ड ऑटोमोटिव, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेकाट्रॉनिक्स, और प्रिसीजन इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है। छात्रों को ठहरने की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा, एडवांस्ड नेटवर्किंग और सिस्टम्स एडमिनिस्ट्रेशन और एयर-कंडीशनिंग व रेफ्रिजरेशन जैसे क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्लोबल स्किल्स पार्क के पूर्व छात्रों के शानदार रिकॉर्ड ने इसे एक अग्रणी संस्थान बना दिया है। यहां से प्रशिक्षित छात्रों को न केवल भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। एडवांस्ड मोबाइल डिवाइस और IoT टेक्नोलॉजी जैसे पाठ्यक्रम, आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए है आवेदक जीएसपी की साइट admission.gsp@mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैंआवेदक अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9713992665, 9093346258, 9981919733 पर कॉल कर सकते हैं।   recent visitors 142

दशहरा के दिन शस्त्र पूजन करते हुए राजनाथ सिंह ने चीन-पाक को दिया संदेश ‘हमारे हितों पर आंच आई तो’

दार्जिलिंग पूरे देश में आज विजयादशमी का त्यौहार मनाया जा रहा है. इस दिन पूजा में अस्त्र-शस्त्रों को सामने रखकर पूजा करने की परंपरा रामायण और महाभारत काल से चली आ रही है. आज भी हमारी सेना इस परंपरा को निभाती है. इसी उपलक्ष्य में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा की. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर भारत के हितों पर बात आती है तो हम कोई भी बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दार्जिलिंग में सुकना कैंट में सेना के जवानों के साथ विजयादशमी मना रहे हैं. 'यह हमारी विशाल सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां शास्त्रों और शस्त्रों दोनों की पूजा की जाती है. ऐसा लग सकता है कि लोहे और लकड़ी से बनी चीजों की पूजा करने का क्या औचित्य है? लेकिन वास्तव में, यह हमारी विशाल सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है जिसमें हम किसी भी वस्तु का उपयोग करने से पहले और बाद में उसके प्रति आभार व्यक्त करते हैं." 'यह मानवता की जीत है' इस दौरान उन्होंने कहा कि विजयादशमी के दिन भगवान राम को मिली जीत सिर्फ उनकी नहीं थी बल्कि यह मानवता को मिली जीत थी. रावण विद्वान होने के बाद भी बुराइयों का प्रतीक था. भगवान राम की रावण से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी. उन्होंने रावण का वध इसलिए किया क्योंकि मानवता के लिए वो जरूरी था. बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे रक्षामंत्री ने कहा, "हमने कभी किसी देश के साथ युद्ध नहीं किया है. हमने तब युद्ध किया है जब उसने मानव मूल्यों के खिलाफ जंग छेड़ी है. हमें हमारे हितों पर आंच दिखी तो हम कोई भी बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे." उन्होंने आगे कहा, 'पड़ोसियों की किसी भी हरकत से इनकार नहीं किया जा सकता. वैश्विक हालात चाहे कुछ भी हों, हमें हमेशा तैयार रहना है." recent visitors 92

भोपाल में आज होगा 105 फीट बड़े रावण का दहन, राजधानी में 25 जगहों पर विशाल आयोजन

 भोपाल दशहरा पर्व पर शनिवार को भोपाल में सबसे बड़ा रावण दहन कोलार में होगा। यहां रावण के 105 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। भजन गायक अनूप जलोटा भी आएंगे। बिट्‌ठन मार्केट, छोला, टीटी नगर, कलियासोत समेत 25 जगहों पर बड़े आयोजन होंगे।  पुराने शहर के छोला दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव को करीब 78 साल हो चुके हैं। पहले यह हिंदू त्योहार समिति मनाती थी, अब वर्ष 1960 से हिंदू उत्सव समिति के हाथ में है। यहां 51 फीट ऊंचा रावण जलेगा और आतिशबाजी होगी। इसके पहले शहर का सबसे बड़ा दशहरा चल समारोह समिति मारवाड़ी रोड से निकालेगी, जो छोला मैदान पहुंचेगा। शहर में इन 22 में से 10 स्थानों पर दशहरा उत्सव भव्य पैमाने पर मनाया जाएगा। 3 स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 7 से 9 बजे के बीच राजधानी में तीन स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 7 बजे वे बिट्टन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति के दशहरा समारोह में रावण दहन करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे वे कोलार हिंदू उत्सव समिति द्वारा बंजारी दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन समारोह में शामिल हाेंगे। आखिर में रात 8:55 बजे छोला दशहरा मैदान में हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित पारंपरिक दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे। जयपुर-शिवाकाशी की आतिशबाजी होगी कोलार हिंदू उत्सव समिति 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेगी। उत्सव का यह 22वां वर्ष है। समिति के सचिव रवींद्र यती ने बताया, जयपुर और शिवाकाशी की आतिशबाजी होगी। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी। भजन गायक अनूप जलोटा कार्यक्रम की शान रहेंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा, दिलीप बिल्डकॉन के सीएमडी दिलीप सूर्यवंशी, जेएनसीटी ग्रुप के जयनारायण चौकसे, महापौर मालती राय, समाजसेवी ज्ञानचंद जैन, पार्श्वनाथ ग्रुप के एमडी संजय जैन, समिति अध्यक्ष महेश मीना आदि मंच पर रहेंगे। बैरागढ़ में 65 साल से आयोजन संत नगर में नवयुवक सभा द्वारा 45 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु गेहानी ने बताया कि रंगारंग आतिशबाजी व सम्मान समारोह भी होगा। उत्सव शाम 6.30 पर शुरू होगा। उत्सव का यह 65वां साल है। छोला में रावण दहन से पहले चल समारोह निकलेगा छोला दशहरा मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। समिति अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया, बांके बिहारी मंदिर से दोपहर एक बजे चल समारोह निकलेगा। राम-रावण युद्ध का मंचन भी होगा। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहेंगे। यहां भी होंगे आयोजन     एमवीएम मैदान जहांगीराबाद में 45 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा और रंगारंग आतिशबाजी के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। अध्यक्ष केके चौरसिया ने बताया कि उत्सव शाम 7 बजे से होगा। समारोह का यह 16वां वर्ष है।     भेल दशहरा मैदान में 51वें वर्ष में 51 फीट ऊंचे रावण के साथ ही मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। भोपाल व ग्वालियर के आतिशबाजों के बीच प्रतियोगिता होगी।     कलियासोत दशहरा मैदान में जनश्री लोक कल्याण समिति 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट के मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन करेगी। अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने बताया कि समारोह शाम 6 बजे शुरू होगा। समिति का यह 13वां वर्ष है। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि भी मौजूद रहेंगे।     टीटी नगर ग्राउंड में 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट के मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। समन्वयक अजय श्रीवास्तव व स्वागताध्यक्ष वात्सयन जैन 'सोनू भाभा' ने बताया, साहित्यकारों का सम्मान होगा। उत्सव का 65वां वर्ष है।     शाहपुरा दशहरा उत्सव सांस्कृतिक कल्याण समिति द्वारा इस वर्ष 51 फीट ऊंचे रावण व कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। अध्यक्ष भरत पाल ने बताया कि उत्सव का यह 36वां साल है। उत्सव रात 8 बजे शुरू होगा।     बिट्‌ठन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति  के तत्वावधान में 54 फीट ऊंचे रावण व 53 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। जयपुर की आतिशबाजी चलेगी। अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया, उत्सव का यह 46वां वर्ष है।     राम मंदिर दशहरा उत्सव समिति द्वारा जंबूरी मैदान आनंद नगर में 55 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। मुंबई के कलाकार डिजिटल आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे। यह 35वां दशहरा उत्सव है। यहां भी मनेगा दशहरा उत्सव करोंद उत्सव समिति 32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। एकतापुरी में मातृछाया दशहरा उत्सव समिति 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन करेगी। रात 8 बजे दहन किया जाएगा। श्री दुर्गाधाम दशहरा उत्सव समिति 51 फीट, संजीव नगर में 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन होगा। अशोका गार्डन। कोहेफिजा, गांधी नगर, विजय नगर लालघाटी, राम नगर, भानपुर, मिनाल, अयोध्या नगर, सलैया, कटारा हिल्स में भी बड़े कार्यक्रम होंगे।   recent visitors 157

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा अब कहलाएंगे जाम साहब, जामनगर राजघराने के बनाए गए वारिस

जामनगर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को नवानगर का अगला जाम साहब घोषित किया गया है, जिसे अब जामनगर के नाम से जाना जाता है. यह गुजरात के कच्छ की खाड़ी के दक्षिणी तट पर ऐतिहासिक हालार क्षेत्र में स्थित एक भारतीय रियासत है. नवानगर के महाराजा जाम साहब ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की. अजय जडेजा जिस जामनगर शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उसकी क्रिकेट में काफी समृद्ध विरासत है. प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी का नाम जडेजा के रिश्तेदारों केएस रंजीतसिंहजी और केएस दलीपसिंहजी के नाम पर रखा गया है. वहीं इस साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड की यात्रा के दौरान वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी. जाम साहब ऑफ नवानगर स्मारक गुजरात के नवानगर (आधुनिक जामनगर) के पूर्व महाराजा जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रंजीतसिंहजी के सम्मान में बनाया गया है. उन्हें ‘अच्छे महाराजा’ के रूप में सम्मानित किया जाता है, उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनके असाधारण मानवीय प्रयासों के लिए याद किया जाता है. जडेजा के पिता दौलतसिंहजी जडेजा जामनगर लोकसभा से तीन बार सांसद रहे. उनकी मां केरल के अलप्पुझा की मूल निवासी हैं. जडेजा का विवाह जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से हुआ है और उनके दो बच्चे ऐमन और अमीरा हैं. recent visitors 195