Wednesday, July 15, 2026 11:34 pm

एमपी में बादल छाए: बर्फीली हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन, फेंगल तूफान ने 6° तक बढ़ाया रात का पारा

Clouds in MP: Cold winds bring chill in the state, Fengal storm raises night temperature by 6° भोपाल । Weather update today मध्यप्रदेश में इस समय 2 तरह का मौसम है। ‘फेंगल’ तूफान की वजह से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और रात का टेम्परेचर 6 डिग्री तक बढ़ गया है। दूसरी ओर, बर्फीली हवाओं की वजह से ग्वालियर-चंबल ठिठुर रहे हैं। अगले 2-3 दिन तक तूफान का असर रहेगा। बादल छाए रहेंगे और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में फिर से सर्दी बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, जब भी बादल रहते हैं तो रात के तापमान में गिरावट की बजाय बढ़ोतरी होती है। इस समय भी ऐसा ही मौसम है। पिछली 2 रात से भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत कई शहरों में पारे में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, ठिठुरन की वजह सर्द हवाएं हैं। अभी प्रदेश में औसत 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चल रही हैं। बादल छाए रहेंगे, पर बारिश के आसार नहीं मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड, बघेलखंड में भी बादल रहे, जबकि मालवा-निमाड़ में भी कभी बादल तो कभी मौसम साफ रहा। वैज्ञानिक यादव के अनुसार, अगले 2 दिन तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। recent visitors 284

मध्‍य प्रदेश में पैर पसार रही सर्दी:, रातों के साथ दिन भी हुए ठंडे, जानें आज के मौसम का हाल

Cold is spreading in Madhya Pradesh: Days have become cold along with nights, know today’s weather condition MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों (Today Weather Update) में तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुँच गया है, हालांकि दिन के समय मौसम सामान्य (MP Weather Update Today) रहता है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।आज उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी हवा का असर रहेगा। आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर का मौसम कैसा रहेने वाला है। लगातार कम हो रहा तापमान (MP Weather Update Today) आपको बता दें कि तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछली रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जिसमें प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 15 डिग्री (Today Weather Update) तक दर्ज किया गया।24 घंटे में तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान और कम होकर 11.2 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे वहां ठंड का असर और बढ़ गया है। प्रदेश में सिर्फ नरसिंहपुर ही ऐसा स्थान रहा जहां तापमान 20 डिग्री पर बना रहा।इन शहरों में इतना रहा तापमान प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। रीवा, मंडला और उमरिया में दिन का तापमान कम हो गया है, जबकि अमरकंटक और पचमढ़ी के साथ-साथ मंडला, रीवा और उमरिया सहित कई शहरों में रात के तापमान में भी गिरावट आई है।बैतूल और सतना में रात का तापमान 15.7 डिग्री, खजुराहो और टीकमगढ़ में 16 डिग्री, खंडवा में 17 डिग्री, गुना में 18 डिग्री और नर्मदापुरम में 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस वजह से है ऐसा मौसम (MP Weather Update Today) मध्य प्रदेश में इस समय ठंडक का असर इसलिए महसूस हो रहा है क्योंकि नवंबर की शुरुआत में आमतौर पर मौसम शुष्क रहता है और फिलहाल कोई नया सिस्टम सक्रिय नहीं है।उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिसके कारण पचमढ़ी, अमरकंटक, उमरिया और मंडला जैसे शहरों में (Weather Update ) रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है, जबकि दिन में अधिकतर जगहों पर तापमान 30 डिग्री से ऊपर है।मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से नवंबर में इसी तरह का पैटर्न देखा जा रहा है। 15 नवंबर के बाद हवाओं का असर और बढ़ने की संभावना है, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में और गिरावट आ सकती है।भोपाल-जबलपुर में गिरा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं के असर से ग्वालियर और चंबल संभाग सबसे ठंडा रहता है। अभी ठंड की शुरुआत है।आपको बता दें कि भोपाल-जबलपुर में (Weather Update ) तापमान 16 डिग्री, ग्वालियर में 16.3 डिग्री, उज्जैन में 16.3 डिग्री और इंदौर में 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। recent visitors 181

प्रदेश के मौसम में परिवर्तन, सुबह-शाम ठंड का अहसास, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी ?

Change in the weather of the state, feeling of cold in the morning and evening, will there be severe cold? भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट की वजह से सुबह और शाम लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। वहीं दिन का मौसम सामान्य बना हुआ है। IMD के मुताबिक, प्रदेश में अगले हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में उत्तरी हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी। पचमढ़ी, मलाजखंड, अमरकंटक समेत कई जिलों के मौसम में परिवर्तन होगा। आज प्रदेश में ठंडी हवाएं चलेंगी। जिसकी वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई शहरों में ठंड बढ़ेगी।नवंबर महीने में उत्तर भारत में होने वाली बर्फबारी की वजह से प्रदेश के मौसम में परिवर्तन आता है, जिसकी वजह से ठंड भी बढ़ जाती है, पिछले लगभग 10 सालों से प्रदेश में यही ड्रेंड चल रहा है, इस बार भी नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आ सकती हैं, जिससे ठंड का असर और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर बढ़ेगा। उत्तर भारत में होने वाली बर्फबारी की वजह से प्रदेश के तापमान में परिवर्तन होता है। जिससे ठंड भी बढ़ जाती है। बीते 10 सालों से यही ट्रेंड चल रहा है। बात करें पिछले पिछले 24 घंटों की तो प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं नर्मदापुरम में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। recent visitors 161

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: नवंबर में ठंड ने ढाया कहर कई शहरों में तापमान 20 डिग्री से नीचे

Madhya Pradesh weather update: Cold wreaked havoc in November, temperature below 20 degrees in many cities भोपाल। नवंबर शुरू होते ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। एमपी के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अनूपपुर के अमरकंटक और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में ठंड का असर सबसे ज्यादा है। सोमवार रात यहां का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा।  ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर तेज होता है, लेकिन शुरुआत में अभी भोपाल और जबलपुर की तुलना में ग्वालियर थोड़ा गर्म है। रविवार-सोमवार की रात भोपाल और जबलपुर में तापमान 17 डिग्री रहा। जबकि, ग्वालियर में 17.3 डिग्री, उज्जैन में 18.3 डिग्री और इंदौर में 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  मंडला, रीवा और राजगढ़ में तापमान  मंडला, मलाजखंड, रीवा, उमरिया सहित अन्य शहरों में भी रात का पारा लुढ़का है। रविवार सोमवार की रात अमरकंटक में 12.2 डिग्री, पचमढ़ी में 12.4 डिग्री, मंडला में 13.6 डिग्री, रीवा में 14.4 डिग्री और मलाजखंड में 14.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उमरिया में तापमान 15.3 डिग्री, राजगढ़ में 16 डिग्री और बैतूल-सतना में 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले सप्ताह बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग की मानें तो नवंबर के दूसरे सप्ताह ठंड का असर बढ़ेगा। इस दौरान उत्तर भारत में बर्फबारी की संभावना है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।   बड़े शहरों में नवंबर का मौसम भोपाल में नवंबर महीने में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। 30 नवंबर 1941 को सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इंदौर में नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने लगती है। रात का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। 25 नवंबर 1938 को इंदौर में  5.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था  ग्वालियर में पिछले 10 साल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरा है। 1970 में यह 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री तक जा चुका है। 12 नवंबर 1989 को यह 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा।  उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहता है। 30 नवंबर 1974 को 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।  recent visitors 176

पचमढ़ी सबसे ठंडा, टेम्प्रेचर @13.4°: 24 शहरों में रात का पारा 20° से नीचे; दूसरे हफ्ते तेज होगा ठंड का असर

Pachmarhi is the coldest, temperature @13.4°: Night temperature below 20° in 24 cities; effect of cold will intensify in the second week भोपाल। नवंबर शुरू होते ही मध्यप्रदेश के शहरों की रातें ठंडी होने लगी हैं। एमपी का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। यहां लगातार दो दिन से तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मंडला, राजगढ़, उमरिया, रीवा, बैतूल और मलाजखंड में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है। दिन में भी पारा लुढ़कने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर से ठंड का असर तेज होगा। पिछले 10 साल से यही ट्रेंड है। हालांकि, दिन में गर्मी का असर दूसरे सप्ताह तक बना रहेगा। इसके बाद पारा 30 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा। उत्तरी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। मंडला में 15.6 डिग्री टेम्प्रेचर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत प्रदेश के 24 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। शुक्रवार-शनिवार की रात में पचमढ़ी में टेम्प्रेचर 13.4 डिग्री, मंडला में 15.6 डिग्री, राजगढ़-उमरिया में 16.4 डिग्री, रीवा में 16.6 डिग्री, बैतूल-मलाजखंड में 16.8 डिग्री रहा। ग्वालियर में 17.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 17.5 डिग्री, रायसेन में 17.6 डिग्री, भोपाल-जबलपुर में 17.8 डिग्री, नौगांव में 17.9 डिग्री, सतना-टीकमगढ़ में 18.0 डिग्री, इंदौर-खरगोन में 18.4 डिग्री, उज्जैन में 18.8 डिग्री, खंडवा में 19 डिग्री, रतलाम में 19.2 डिग्री, धार, गुना-सिवनी में 19.4 डिग्री और नर्मदापुरम में 19.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। नवंबर में ऐसा रहता है प्रदेश का मौसम दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त होने के बाद मौसम सामान्यत: शांत होता है, लेकिन आसमान बादलों से घिरा रहता है। अक्टूबर की तरह उमस महसूस नहीं होती है। वहीं, रात के पारे में गिरावट आने लगती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई संभागों में हल्की बारिश हो जाती है। दिन में पारा 30 डिग्री और रात में 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहता है। recent visitors 178