wedding parties: में खाना बनाने और बनवाने वाले हो जाएं सावधान,शासन ने जारी की गई नई एडवाइजरी

Those who prepare or prepare food for wedding parties should be careful, government has issued a new advisory.

शिवपुरी: बीते दिनों शिवपुरी के एक शादी समारोह में खाना खाने से 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी. इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. जिला कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शादी समारोह समेत विभिन्न आयोजनों में खाना बनाने को लेकर एक खास एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में मैरिज गार्डन संचालक, होटल संचालक, रेस्टोरेंट और डेयरी मालिकों की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है.

हनुमान मंदिर से रेणुका माता छावल तक निकली 12वीं पदयात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु।

हनुमान मंदिर से रेणुका माता छावल तक निकली 12वीं पदयात्रा,

12th padyatra (foot pilgrimage) taken out from Hanuman Temple to Renuka Mata Chhawal; devotees immersed in devotion. 12 किलोमीटर की यात्रा…

बोरदेहि पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मक्का की आड़ में उगा रहा था गांजा, 29 पौधे जप्त। पुलिस ने ग्राम बोदुड़ में मारा छापा, 44 हजार का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

बोरदेहि पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मक्का की आड़ में उगा

Major action by Bordehai police: Cannabis was being cultivated under the guise of a maize crop; 29 plants seized. Police…

विनाश नहीं, सृजन के लिए हुआ हम सब का जन्म – राजीव खंडेलवाल।

विनाश नहीं, सृजन के लिए हुआ हम सब का जन्म

We were all born for creation, not for destruction — Rajeev Khandelwal. प्रकृति से खिलवाड़ का दुष्परिणाम भुगत रहा जीव जगत,…

पैराडाइज स्कूल में भक्ति और संस्कृति का संगम, थिरके नन्हें गरबा वीर।

पैराडाइज स्कूल में भक्ति और संस्कृति का संगम, थिरके नन्हें

A confluence of devotion and culture at Paradise School, as little Garba dancers twirl. शक्ति आराधना के रंग में रंगा आमला,…

पर्यावरण विभाग के सिया अध्यक्ष ने ACS पर लगाए गंभीर आरोप, CBI जांच के लिए CS को लिखा पत्र

पर्यावरण विभाग के सिया अध्यक्ष ने ACS पर लगाए गंभीर

Stir in the Environment Department; SEIAA Chairperson levels serious allegations against the ACS, writes to the Chief Secretary seeking a…

जबलपुर में दिशा गरबा महोत्सव 2026 का समापन, भक्ति और गरबा की रंगीन छटा ने बांधा समां

जबलपुर में दिशा गरबा महोत्सव 2026 का समापन, भक्ति और

Disha Garba Festival 2026 concludes in Jabalpur; devotional and colourful Garba performances captivate the audience विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर।…

खाने की क्वालिटी को लेकर जिम्मेदारी तय

कलेक्टर द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि होटल और मैरिज गार्डन संचालक अथवा कार्यक्रम आयोजक ऐसे लोगों को खाना बनाने का ठेका देंगे जो खाद्य सुरक्षा और मानव प्राधिकरण के पोर्टल पर रजिस्टर्ड सामान का इस्तेमाल करते हैं. आयोजक खाना बनाने वालों या केटरर के साथ एग्रीमेंट करेंगे कि क्या-क्या चीजें खाने में बनाई जाएंगी. भोजन को गुणवत्ता पूर्ण रखने की जिम्मेदारी खाना बनाने वाले और कार्यक्रम संचालक दोनों की होगी. साथ ही आदेश में कहा गया है कि खाना बनाने वाले (केटरर) और कार्यक्रम संचालक दोनों को खाना बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री में से 2 किलो 7 दिनों तक बचाकर रखना होगा, जिससे जरूरत पड़ने पर इन नमूनों की जांच की जा सके.

पैक सामग्री को लेकर भी नियम

इसी के साथ पैक सामग्री के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है. पैक सामग्री का इस्तेमाल करने के बाद एक्सपायरी डेट, लॉट नंबर और बैच नंबर को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 7 दिनों बाद तक सुरक्षित रखा जाएगा. वहीं, दूध, दही, पनीर, मावा इत्यादि को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर फ्रिजर में रखने को कहा गया है. खाना बनकर तैयार होने के बाद 4 घंटे के कंज्यूम करना होगा. बासा खाना किसी को खाने के लिए नहीं दिया जाएगा और ना ही बांटा जाएगा. अगर 500 सौ से अधिक लोगों का खाना एक साथ बनाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में यह सुनिश्चित किया जाए कि खाना बनाने वाला व्यक्ति या उस कार्य में शामिल किसी व्यक्ति को कोई संक्रामक रोग न हो.

Loading spinner
Advertisement