नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बातचीत के दौरान कहा,"आतिशी बताएं कि उन्हें कितने बंगले की जरूरत है।" भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मथुरा रोड स्थित उस बंगले पर पहुंचे थे, जिसे आतिशी को आवंटित किया गया था। इस बंगले पर आतिशी के नाम का नेम प्लेट भी लगा हुआ था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम आतिशी से पूछने के लिए आए हैं कि जिस सरकारी आवास पर उनका नाम लिखा हुआ है, यह बंगला किसका है। अगर उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया है तो वह शीश महल क्यों मांग रही हैं। अगर उन्हें शीशमहल दिया जा रहा था, तो उन्होंने शीश महल क्यों नहीं लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री को कितने बंगले की जरूरत है। कालकाजी में वह रहती हैं, इस बंगले में कौन रहता है, यह बताने के लिए वह तैयार नहीं हैं। हालांकि, बाहर जो पोस्टर लगे हैं, इससे साफ होता है कि इस बंगले में कौन रहता है।
शीश महल पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैंने कहा है कि भ्रष्टाचार के इस शीश महल को म्यूजियम घोषित किया जाना चाहिए। हमारी सरकार बनेगी, तो भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री उस शीश महल में नहीं रहेगा। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आतिशी से चार सवाल भी पूछे हैं। आतिशी बताएं कि 17 ए.बी. मथुरा रोड का बंगला किसको आवंटित है। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि क्या यह सच नहीं की 17 ए.बी. मथुरा रोड से तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक सरकार चलाई थी, तो आतिशी क्यों नही चला सकतीं। आतिशी बताएं 2015 से 2024 तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तो फिर 6 फ्लैग स्टाफ रोड को मुख्यमंत्री आवास घोषित क्यों नही किया। आतिशी बताएं कि 17 ए.बी. मथुरा रोड बंगला जो उनको आवंटित है, उसमे कौन रहता है।
कंगना रनौत के दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यह तो कंगना रनौत ही बता सकती हैं। अभी स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार नहीं हुई है। आप नेताओं द्वारा मीडियाकर्मियों को शीश महल दिखाने की कोशिश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विजिट कराने तब जा रहे हैं, जब आचार संहिता लग गई। जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन सबसे पहले इसी शीश महल में गए थे। जब राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को पीटा गया, तब इन्हें विजिट कराना याद नहीं आया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र