04815 भगत की कोठी–काचीगुड़ा एक तरफा विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)
भोपाल मंडल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी
भोपाल
गर्मी के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में, गाड़ी संख्या 04815 भगत की कोठी – काचीगुड़ा एक तरफा विशेष ट्रेन (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है, जो भोपाल मंडल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
गाड़ी संख्या 04815 भगत की कोठी – काचीगुड़ा विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 04815 विशेष ट्रेन दिनांक 14 मई 2025 (बुधवार) को भगत की कोठी स्टेशन से शाम 16:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 10:20 बजे भोपाल, दोपहर 12:20 बजे इटारसी एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 07:30 बजे काचीगुड़ा स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी भगत की कोठी, जोधपुर जं., मेड़ता रोड जं., डेगाना जं., मकराना जं., कुचामन सिटी, नवां सिटी, फूलेरा, जयपुर जं., दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर जं., डकनिया तालाव, रामगंज मंडी, नागदा जं., उज्जैन जं., बड़छा, शुजालपुर, सीहोर, भोपाल जं., इटारसी जं., बैतूल, आमला जं., नरखेड़, मोर्शी, चांदूर बाज़ार, नवी, बडनेरा जं., मुर्तिज़ापुर जं., अकोला जं., वाशिम, हिंगोली डेक्कन, पूर्णा जं., नांदेड, निज़ामाबाद जं., कामारेड्डी, मेडचल, काचीगुड़ा स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 के माध्यम से गाड़ी की सटीक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। विस्तृत समय-सारणी एवं ठहराव विवरण हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









