बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की महिला कांस्टेबल पर हमला

कोलकाता  पश्चिम बंगाल के राणाघाट में सीमा चौकी के पास बुधवार को बीएसएफ की एक कॉन्स्टेबल ने 13-14 हथियारबंद घुसपैठियों के एक गिरोह का सामना किया। वह अकेली थी, चारों तरफ से घुसपैठियों से घिरी थी, जान जोखिम में थी लेकिन इन सबके बावजूद वह डटी रही। घुसपैठियों को अकेले ही बांग्लादेश वापस खदेड़ने में कामयाब रही। अब इस बीएसएफ की महिला जवान की खूब तारीफ हो रही है। यह पहली घटना नहीं है, बीते दिनों से लगातार बांग्लादेश से अवैध तरीके से घुसपैठ होने के प्रयास को बीएसएफ असफल कर रही है। अवैध तस्करी के कई सामान भी जब्त किए गए हैं। घुसपैठियों ने बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों को घायल भी किया है। आधी रात क्या हुआ बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 2 बजे कॉन्टेबल ने चाकुओं और तलवारों से लैस घुसपैठियों को सीमा की बाड़ पार करते हुए देखा। बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता डीआईजी एके आर्य ने बताया, 'उसने घुसपैठियों पर हमला किया और उन्हें मौखिक चेतावनी दी, लेकिन वे भारतीय क्षेत्र में घुस आए, कॉन्स्टेबल को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। तब तक एक साथी जवान ने उसकी चेतावनी पर प्रतिक्रिया दी और घुसपैठियों की ओर एक स्टन ग्रेनेड फेंक दिया।' बीएसएफ जवान सुरक्षित घुसपैठियों ने जैसे ही चढ़ाई जारी रखी, कॉन्स्टेबल ने उन पर गोली चला दी और उन्हें वापस बांग्लादेश भागने पर मजबूर कर दिया। आर्य ने कहा कि बीएसएफ किसी घुसपैठिए के घायल होने की संभावना से इनकार नहीं कर रहा है। लगातार जवानों पर हमले आर्य ने कहा, 'यह कोई अकेली घटना नहीं है। हाल ही में कृष्णानगर, नादिया, बामनाबाद, राजनगर और बेहरामपुर में सेक्टर मुख्यालयों की सीमा चौकियों पर पशु तस्करों और घुसपैठियों ने जवानों पर इस तरह के हमले किए गए हैं। जवानों को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी और उन्होंने तस्करी और अवैध घुसपैठ की घटनाओं को विफल कर दिया। उन्होंने अवैध ड्रग्स, पशु और अन्य अवैध सामान जब्त किए हैं।' एक दिन पहले जवान हुआ था घायल रानाघाट की घटना के एक दिन पहले बेहरामपुर में मधुबना चौकी के पास भी इसी तरह की घटना हुई थी। भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल करने के दौरान एक जवान घायल हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि जवान ने 8-10 तस्करों को देखा और जब उसने उन्हें चुनौती दी, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। उसने तस्करों पर गोली चलाई और उन्हें पीछे धकेल दिया। 27 जुलाई को कल्याणी सीमा चौकी पर एक अन्य जवान को घुसपैठियों पर गोली चलानी पड़ी। बीएसएफ ने बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ बैठक की है और बीएसएफ ने इन अकारण हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 232

महंगे मोबाइल टैरिफ से मिलेगी जल्द राहत, ट्राई ने किया साफ- फिर से आएगा बिना डेटा वाला सस्ता प्लान

मुंबई महंगे मोबाइल टैरिफ से परेशान आम ग्राहकों को जल्द राहत मिल सकती है. इसके लिए दूरसंचार नियामक ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को एक प्रस्ताव दिया है. कंपनियों से कहा गया है कि वे ग्राहकों के लिए बिना डेटा वाला यानी सिर्फ वॉयस और एसएमएस वाला पैक लॉन्च करें. अगर ऐसा होता है तो ग्राहकों के ऊपर रिचार्ज का बोझ कम हो जाएगा. ट्राई ने इन बातों को बनाया आधार भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को कहा- ऐसा देखा गया है कि बाजार में उपलब्ध टैरिफ ऑफर मुख्य रूप से बंडल में आ रहे हैं, जिनमें डेटा, वॉयस, एसएमएस और ओटीटी सर्विसेज शामिल होती हैं. ये बंडल ऑफर बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर की जरूरतों को पूरा नहीं करते हैं, क्योंकि सभी सब्सक्राइबर सारी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करते हैं. ऐसे में उनक बीच धारणा बनती है कि वे जिन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करते, उनके लिए भी उन्हें भुगतान करना पड़ रहा है. बिना यूज किए कर रहे हैं भुगतान दरअसल आज भी बड़ी संख्या में ऐसे मोबाइल यूजर हैं, जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं. बेसिक फोन चलाने वाले यूजर न तो ओटीटी सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं और न ही उन्हें डेटा की जरूरत होती है. स्मार्टफोन चलाने वाले यूजर भी बंडल ऑफर में आने वाले कम ही ओटीटी का इस्तेमाल कर पाते हैं. चूंकि उनके पास और कोई विकल्प नहीं रहता है, जिसके चलते उन्हें बंडल ऑफर वाला प्लान की चुनना पड़ता है. ऐसे यूजर्स को हो सकता है लाभ अभी तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल यूजर्स को मुख्य रूप से बंडल प्लान ऑफर कर रही हैं. सबसे सस्ते प्लान में भी कंपनियों की ओर से डेटा दिया जा रहा है. ऐसे में डेटा का इस्तेमाल नहीं करने वाले यानी बेसिक फोन चलाने वाले यूजर्स को प्लान महंगा पड़ता है और बिना यूज किए भी डेटा के लिए भुगतान करना पड़ जाता है. ट्राई के प्रस्ताव पर अमल होने से ऐसे यूजर्स को बड़ा फायदा होने वाला है. डिजिटल दौर में आएंगे पुराने वाउचर? ट्राई ने अपने प्रस्ताव में टेलीकॉम कंपनियों को याद दिलाया है कि कुछ साल पहले तक कैसे बाजार में अलग-अलग सेवाओं के लिए रिचार्ज प्लान मिला करते थे. बकौल ट्राई- पहले टेलीकॉम कंपनियां अलग रंगों में वाउचर लाती थीं. जैसे टॉप अप के लिए हरे रंग में और कॉम्बो प्लान के लिए नीले रंग में वाउचर आते थे. अब डिजिटल हो जाने से वाउचर चलन से बाहर हो गए हैं. ट्राई ने कंपनियों से पूछा है कि क्या डिजिटल दौर में कंपनियां रंगों के हिसाब से प्लान ऑफर कर सकती हैं. 16 अगस्त तक दे सकते हैं सुझाव ट्राई ने प्रस्तावों के साथ कंसल्टेशन पेपर जारी किया है. नियामक ने सभी संबंधित पक्षों को प्रस्तावों पर सुझाव देने के लिए कहा है. ट्राई के प्रस्तावों पर 16 अगस्त तक सजेशन और 23 अगस्त तक काउंटर सजेशन दिए जा सकते हैं. सुझाव मिलने के बाद ट्राई इन प्रस्तावों को अमल में लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 115

यूरिक एसिड कम करने और गाउट और किडनी स्टोन से बचाव के लिए काले जीरे या कलौंजी पानी का उपयोग करें

बढ़े हुए यूरिक एसिड (Uric Acid) की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। जब किसी वजह से किडनी की फिल्टर यानी छानने की क्षमता कम हो जाती है, तो यूरिया, यूरिक एसिड में परिवर्तित हो जाता है और हड्डियों के बीच में जमा हो जाता है। यूरिक एसिड बढ़ना कई बार गंभीर दर्द का कारण बन जाता है। यूरिक एसिड की प्रॉब्लम में कई बार घरेलू उपचार बहुत काम आते हैं, जिसमें से एक कलौंजी का पानी भी है। कलौंजी का पानी यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका उपचार के तौर पर केवल सीमित मात्रा में ही सेवन किया जाना चाहिए। यूरिक एसिड कम करने के उपाय? यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही चिकित्सक भी बहुत जरूरी है। कलौंजी का पानी यूरिक एसिड की समस्या को कम करने के साथ कई अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद है। यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण उठने-बैठने में परेशानी होना जोड़ों में दर्द होना उंगलियों में सूजन आना जोड़ों में गांठ की शिकायत होना पैरों और हाथों की उंगलियों में चुभन वाला दर्द जल्दी थकना यूरिक एसिड में कलौंजी के पानी के लाभ theicph में प्रकाशित एक रिपोर्ट (Ref) के अनुसार, कलौंजी एक ऐसा मसाला है जिसमें एंटी डायबिटिक और एंटी यूरिक एसिड गुण होते हैं। इसका पानी शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को उत्तेजित करता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं और यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों का भंडार कलौंजी में थाइमो क्विनोन नामक यौगिक होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर को फ्री रेडिकल के डैमेज से बचाता है, जो यूरिक एसिड के उच्च स्तर का कारण बन सकते हैं। बॉडीडिटॉक्सिफिकेशन में सहायक कलौंजी का पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे इन्फेक्शन और संक्रमण शरीर से बाहर निकलता है और यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कलौंजी के पानी का सेवन कैसे करें इसके लिए एक चम्मच कलौंजी के बीज को एक गिलास पानी में रात भर भिगो दें। फिर सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। आप चाहें तो बीजों को चबाकर भी खा सकते हैं।इसका सेवन नियमित करें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 141

वायनाड से पहाड़ों तक बारिश का कहर! कुल्लू में बिल्डिंग गिरी, मंडी और उत्तराखंड के घंसाली में बादल फटने से कोहराम, 28 लोग लापता

नईदिल्ली   दिल्ली समेत देश के कई शहरों से बारिश से बर्बादी की खबरें आ रही हैं. देश के बड़े इलाकों में मॉनसूनी आफत बरस रही है. दिल्ली में कल (31 जुलाई) रिकार्डतोड़ बारिश हुई है, आज भी भारी बारिश का अनुमान है. हिमाचल में कुल्लू और शिमला जिले के करीब बादल फटा है, इसमें करीब 19 लोग लापता बताए जाते हैं. उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में भी बादल फटने की घटना हुई है और केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा 256 पहुंच गया है. यानी मैदान से पहाड़ों तक बारिश का कहर जारी है. कुल्लू और मंडी में बादल फटने से कोहराम हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बादल फटने से भारी तबाही की खबर है. बादल फटने की घटना कुल्लू और मंडी जिले में हुई है. कुल्लू के रामपुर क्षेत्र के समेज स्थित एक पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट के 19 लोग बादल फटने के बाद से लापता हैं.  20 से ज्यादा मकान जमींदोज हो गए हैं और कई गाड़ियां बह गईं हैं, इलाके का स्कूल भी बाढ़ में बह गया. वहीं मंडी जिले में बादल फटने के बाद एक शव बरामद हो चुका है जबकि नौ लोग लापता हैं. मंडी जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए एयरफोर्स को अलर्ट किया है. मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हैं. कई लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल एयरफोर्स के साथ एनडीआरएफ से भी मदद की मांग की गई है. थलटूखोड में फंसे हुए लोगों तक पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा है इसलिए अब एयरफोर्स और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को निकाला जाएगा. हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू जिला के रामपुर से सटे पंद्रह बीस इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. जानकारी के मुताबिक श्रीखंड की पहाड़ियों पर नैन सरोवर के आसपास बादल फटने से कुर्पण, समेज़ और गानवी खड्ड में भयंकर बाढ़ आई है. शिमला जिले के गानवी और कुल्लू जिले के बागीपुल बाज़ार में नाले में उफान से तबाही हुई है. घंसाली में बादल फटने से तबाही, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत उत्तराखंड में मंगलवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. टिहरी में पहले भारी बारिश हुई और उसके बाद बादल फट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. केदारनाथ मार्ग पर भी बादल फटा और नेशनल हाईवे का एक हिस्सा सैलाब की भेंट चढ़ गया. इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल और बागेश्वर से भी जल प्रलय की तस्वीरें सामने आ रही हैं. टिहरी जिले के घंसाली केदारनाथ मोटर मार्ग पर जखनियाली के पास बादल फटने से दो लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए और एक अन्य लापता है. घंसाली के जखनयाली गांव में कल देर रात हुई आपदा की घटना के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जखनियाली निवासी प्रधान प्रतिनिधि दीपक श्रीयाल से फोन के माध्यम से बात कर स्थिति का जायजा लिया. सीएम में कहां कि वह सभी अधिकारियों से बात कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं. जखनियाली आपदा में अब तक एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक साधु अभी भी लापता बताया जा रहा है. कुल्लू में नदी में समा गई पूरी इमारत कुल्लू में भारी बारिश के बाद व्यास और पार्वती नदी उफान पर हैं. जिसका असर वहां किनारे बसे इलाकों पर दिख रहा है. व्यास नदी की उफनती लहरों ने एक निर्माणाधीन इमारत को जमींदोज कर दिया. नदी में उफान के बाद कुल्लू-मनाली NH 3 बाधित हो गया है. ग्रेटर नोएडा में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत ग्रेटर नोएडा में भी बारिश से कहर जारी है. दादरी कस्बे में बारिश के बाद बड़ा हादसा हुआ. यहां दीवार गिरने से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई. बारिश के बाद अचानक गिरी दीवार से दो लोगों की मौत हो गई, फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच जारी है. भरभरा कर गिरी रेलवे की पुरानी बाउंड्री वॉल बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रामबाग में रेलवे की पुरानी बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई. बाउंड्री वॉल गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. करीब 14 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल गिरने से कई वाहन मलबे के नीचे दब गए. बाउंड्री वॉल गिरने से बिजली का खंबा भी क्षतिग्रस्त हो गया. राज्य सरकार की अपील पर सेना बचाव अभियान में जुटी है। सेना, नेवी और एनडीआरएफ की टीमें फिलहाल सघन अभियान चला रही हैं, लेकिन मलबे में दबे लोगों को निकालना आसान नहीं है। खासतौर पर बारिश जारी रहने के चलते मुश्किल हो रही है। कुछ गांव ऐसे हैं कि बाढ़ के चलते उनसे संपर्क ही कट गया है। सेना के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि मुंडक्काई और आसपास के इलाकों में सैनिक जुटे हैं। अब तक करीब 1000 लोगों को बचाकर सेना ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इसके अलावा वायुसेना के हेलिकॉप्टरों को इलाके के सर्वे में लगाया गया है। उन इलाकों में सेना अस्थायी पुल भी बना रही है, जहां से संपर्क कट गया है। एक रेडीमेड पुल को तो वायुसेना के सी-17 एयरक्राफ्ट के जरिए दिल्ली से कन्नूर ले जाया गया है। इसके अलावा तीन सर्च और रेस्क्यू डॉग भी ले जाए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने आपदा के बाद से गायब लोगों की लिस्ट जारी की है। इन लोगों में सबसे कम उम्र का आदम सायन है, जिसकी उम्र 14 साल है। वहीं सबसे बुजुर्ग 85 साल के अब्दुर्रहमान मुसलियार हैं, जिनकी आयु 85 साल है।  लापता लोगों उत्तर प्रदेश के भी 4 लोग हैं- जिनमें से 2 के नाम पिंटू चौहान और बॉबी चौहान हैं। इसके अलावा ओडिशा के स्वाधीन पांडा भी लापता हैं।   मंडी के जिलाधीश अपूर्व देवगन भी घटना स्थल में राहत एवम बचाव कार्यों के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि भारी वर्षा के कारण सड़क मार्ग भी अवरूद्ध हो गए हैं। शिमला के रामपुर में बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बीती रात समेज खड्ड में आये सैलाब ने आसपास के गांवों में तबाही का मंजर ला दिया। वीरवार तड़के बादल फटने की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए … Read more

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले होंगे बड़े बदलाव, इतने खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिटेन

मुंबई आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए कितने ख‍िलाड़ी एक टीम में रिटेन किए जाएंगे, रिटेंशन की संख्या क्या होगी? क्या इम्पैक्ट रूल होना चाहिए, इन्हीं सब बातों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक मीटिंग बुधवार (31 जुलाई) को बुलाई. इस मीटिंग में मेगा ऑक्शन की प्रासंगिकता और भविष्य पर चर्चा बहस में बदल गई. वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई हेड क्वार्टर की चौथी मंजिल पर मीटिंग में कुछ फ्रेंचाइजी माल‍िकों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. इस मीटिंग के बाद अब BCCI ने कहा कि वह आने वाले कुछ सप्ताह में फ्रेंचाइजी को अपना निर्णय बताएगा. 'क्रिकबज' की रिपोर्ट में इस मीटिंग को लेकर कई दावे किए गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि मेगा ऑक्शन को लेकर कई टीमों ने विरोध के स्वर भी दिखाए. वहीं इसे बंद करने की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के माल‍िक शाहरुख खान और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन ने मांग कर डाली. ध्यान रहे शाहरुख की KKR और काव्या की टीम SRH आईपीएल 2024 के फाइनलिस्ट थी. दोनों ही टीमें अपने ख‍िलाड़‍ियों को साथ रखना चाहते हैं. हालांकि, इसके ल‍िए इन दोनों ने यह तर्क दिया कि वे टीम की ब्रांड-बिल्डिंग और फैन्स इंगेजमेंट के लिए ऐसा करना चाहते हैं. काव्या मारन ने किया म‍िनी ऑक्शन का सपोर्ट वैसे इस मीटिंग में केकेआर को एसआरएच की मालकिन मारन का सपोर्ट मिला, जिन्होंने कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी की प्राथमिकता हर साल मेगा ऑक्शन के बजाय मिनी ऑक्शन है. मीट‍िंग के बाद काव्या ने कहा- एक टीम बनाने में बहुत समय लगता है और जैसा कि चर्चा की गई है, यंग खिलाड़ियों को मैच्योर होने में भी काफी समय और इन्वेसमेंट लगता है. अभिषेक शर्मा को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने में तीन साल लग गए. अन्य टीमों में भी ऐसे कई उदाहरण हैं. शाहरुख और नेस वाड‍िया में हुई बहस? मीटिंग में शामिल बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि शाहरुख ने मेगा ऑक्शन खिलाफ जमकर अपना पक्ष रखा. एक समय ऐसा भी आया जब केकेआर के मालिक की पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया के साथ रिटेंशन के नंबर्स को लेकर तीखी बहस भी हुई. नेस वाड‍िया ने कहा मेरी किसी से दुश्मनी नहीं इस मीटिंग के बाद वाडिया ने केकेआर के मालिक के साथ किसी तरह की बहस में शामिल होने से इनकार किया. पंजाब किंग्स के सह-मालिक ने इस मुद्दे कहा, 'मैं शाहरुख को 25 साल से भी ज्यादा समय से जानता हूं.  यहां कोई दुश्मनी नहीं है. हर किसी ने अपने विचार दिए और उनकी अपनी राय थी. आखिरकार, आपको सभी हितधारकों को देखना होगा और वही करना होगा जो सभी के लिए सबसे अच्छा हो. यही सबसे जरूरी है.' पार्थ जिंदल ने बताया मीटिंग में क्या हुआ? आईपीएल माल‍िकों की मीटिंग में बहुत ज्यादा रिटेंशन के ख‍िलाफ बोलने वालों में दिल्ली कैपिटल्स के पार्थ जिंदल भी शामिल थे. उन्होंने कहा-मुझे आश्चर्य हुआ कि इस बात पर बहस हो रही थी कि मेगा ऑक्शन होना चाहिए या नहीं. कुछ लोगों ने कहा कि मेगा ऑक्शन बिल्कुल नहीं होना चाहिए, सिर्फ म‍िनी ऑक्शन होना चाहिए. मैं किसी कैम्प में नहीं हूं. इम्पैक्ट रूल का पार्थ जिंदल ने किया विरोध वहीं जिंदल ने कहा कि वह इम्पैक्ट प्लेयर नियम को जारी रखने के भी खिलाफ हैं. जिंदल ने कहा- कुछ लोगों का कहना है कि इससे आईपीएल में नए ख‍िलाड़‍ियों को खेलने का मौका मिलता है, कुछ लोग इसे नहीं चाहते क्योंकि यह ऑलराउंडर्स के डेवलपमेंट के मामले में भारतीय क्रिकेट के लिए हानिकारक है. ऐसे में यह एक म‍िक्स बैग है. मैं इसे नहीं चाहता हूं. इस रूल के कारण आपके पास अलग-अलग खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में गेंदबाजी नहीं करते हैं या आईपीएल में बल्लेबाजी नहीं करते हैं, यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है. मीट‍िंंग ये ये IPL माल‍िक हुए शाम‍िल   इस मीटिंग में शामिल होने वाले अन्य मालिकों में दिल्ली कैपिटल्स के किरण कुमार ग्रांधी, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका, चेन्नई सुपर किंग्स की रूपा गुरुनाथ, राजस्थान रॉयल्स के मनोज बदाले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रथमेश मिश्रा शामिल थे. कुछ मालिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बैठक में शामिल हुए, जिनमें मुंबई इंडियंस का अंबानी पर‍िवार शामिल था.   बीसीसीआई का आया बयान बीसीसीआई ने इस मीटिंग के बाद एक बयान जारी कर कहा- फ्रेंचाइजी मालिकों ने खिलाड़ियों के रेगुलेशन और लाइसेंसिंग, गेमिंग सहित कई कमर्श‍ियल पहलुओं पर पर फीडबैक दिया है. बीसीसीआई अब आईपीएल खिलाड़ियों रेगुलेशन के लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के पास ले जाएगा.' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 146

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में आज आएगा हाईकोर्ट का फैसला

High Court's decision to come today in Shri Krishna Janmabhoomi and Shahi Idgah Mosque dispute

High Court’s decision to come today in Shri Krishna Janmabhoomi and Shahi Idgah Mosque dispute