बूंदी में रात मूसलाधार बारिश, कलेक्टर ने स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया, नागदी बाजार में कार और बाइक तेज बहाव में बही

बूंदी राजस्थान की छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध शहर बूंदी में रविवार रात मूसलाधार बारिश हुई। बूंदी शहर में बाढ़ के हालात बन गए। शहर में स्थित नवल सागर झील रात की बारिश से ओवर फ्लो हो गई। बूंदी शहर की सड़कों पर पानी का सैलाब आ गया। दरिया की तरह पानी बहता नजर आया। लोग सोमवार सुबह सो कर उठे नहीं थे कि उसके पहले ही शहर बाढ़ से घिर गया और गलियों में खड़ी कारें और बैंड-बाजे खिलौनों की तरह बहते हुए नजर आए। लोगों की बाढ़ की आहट से नींद खुली। कई घरों के बाहर खड़ी कारें-बाइक बहने से हड़कंप मचा गया तो कई लोग इस नजारें को मोबाइल में कैद करने लगे। उधर, कलेक्टर अक्षय कुमार ने बाढ़ के हालात और जिले भर में बारिश की और संभावना को देखते हुए सरकारी प्राइवेट स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि सरकारी स्कूलों में टीचर को बुलाया गया है। नवल सागर झील के आउटलेट के सामने बसा हुआ है शहर पहाड़ियों से घिरे शहर बूंदी में नवल सागर झील ओवरफ्लो हो गई। और उसका आउटलेट का पानी सीधा शहर में आ गया। क्योंकि जिस जमाने में झील निर्मित की गई होगी वहां कुछ नहीं, बल्कि जंगल था लेकिन आज सामने शहर बसा हुआ है। बालचंद पाड़ा की स्थिति गंभीर हो गई। नाग पांस के गणेश जी, ब्रह्मांडेश्वर गौशाला बोहरा कुंड, अभयनाथ महादेव, मंशापूर्ण गणेश मंदिर डूब गए। नागदी बाजार में कार और बाइक पानी के तेज बहाव में बह गए। पानी में एक युवक भी बहने लगा। लेकिन, पोल पकड़ने से बच गया। प्रशासन ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर बाढ़ के हालात को देख तो नवल सागर झील का पानी शहर के नागदी बाजार से लेकर चौमुखा बाजार, सदर बाजार, मीरा क्षेत्र तक पहुंच गया है। सड़कों पर पानी तेज धार के साथ बह रहा है। कहीं स्थानों पर नदी नाले आने से शहर से संपर्क टूट गया। बारिश की वजह से जिले भर में पुलिस- प्रशासन अलर्ट है। बारिश में फंसे लोगों के लिए प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 07472444177 जारी किया है। जैतसागर झील भी उफान पर नवल सागर झील ओवरफ्लो होने से नागदी बाजार के कई दुकानों में पानी भर गया। बूंदी जिले की आधा दर्जन नदियां उफान पर हैं। कई जगह पुलिया के ऊपर से पानी है। जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। बूंदी शहर में स्थित जैतसागर झील भी उफान पर है। यह शहर पहाड़ियों से घिरा हुआ है। ऐसे में बारिश होने पर पहाड़ियों से तेज गति से पानी झीलों में अंदर आता है। कलेक्टर अक्षय गोदारा ने कहा जिला प्रशासन अलर्ट पर है तमाम व्यवस्थाओं में लगा हुआ है। recent visitors 171

कलेक्टर ने बेसमेंट में संचालित कोचिंग के विरुद्ध जांच कर दिए कार्यवाही के निर्देश

कलेक्टर ने बेसमेंट में संचालित कोचिंग के विरुद्ध जांच कर दिए कार्यवाही के निर्देश छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश फायर एवं विद्युत सेफ्टी की होगी जांच बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों को रोकने के लिए एवं कोचिंग संस्थानों में आवश्यक फायर सेफ्‌टी व विद्युत रख रखाव के संबंध में कलेक्टर संदीप जी.आर. ने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री जी.आर. ने छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं सीएमओ नगरीय निकाय को संयुक्त रूप से कोचिंग संस्थानों की जांच करते हुए नियमानुसार संचालन नहीं पाए जाने पर कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारी को क्षेत्र में आने वाले सभी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर कोई कोचिंग संस्थान बेसमेंट में संचालित तो नहीं हो रहे हैं, यदि हो रहे हैं तो उन पर विधिसंगत कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने अन्य तलों में संचालित कोचिंग संस्थानों की सयुक्त जाँच करने जिसमें वहाँ पर फायर सेफ्‌टी व विद्युत प्रमाणिकता के आधार पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं या नहीं इत्यादि की जांच कर कार्यवाही से अवगत कराने के लिए कहा है। recent visitors 81

संस्कृत भारती की बैठक हुई संपन्न, संस्कृत सप्ताह में कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

मंडला मंडला जिले में 4 अगस्त 2024 को संस्कृत भारती की बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ ध्येय मंत्र से किया गया। बैठक में संस्कृत सप्ताह के विषय में चर्चा की गई। इस दौरान संस्कृत भारती के विभाग संयोजक ने बताया कि संस्कृत भारती द्वारा प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल द्वादशी से भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तक संस्कृत सप्ताह मनाया जाता है। इस बार 16 अगस्त से संस्कृत सप्ताह शुरू होगा जो 22 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। इसके तहत जिले में विभिन्न आयोजन जैसे संस्कृत ग्रंथों की पूजन, तिलक वंदन कार्यक्रम, संस्कृत सम्भाषण का आयोजन, संस्कृत दिनाचरण, व्याख्यानमाला, श्लोक पाठ, अखंड रामायण, सुंदरकांड पाठ आयोजन, शोभायात्रा आदि कार्यक्रम होंगे। संस्कृत भारती मंडला जिला मंत्री ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य जन जन के मुख तक संस्कृत भाषा को पहुंचाना है। संस्कृत भारती संस्कृत भाषा को जन भाषा बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। संस्कृत जन भाषा तभी हो सकती है जब कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक अपने कार्य को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं को कार्य की चिंता करते हुए प्रत्येक गांव, नगर, बस्ती तक संस्कृत भारती का काम खड़ा करना है आज जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचाने के लिए हमें समय दान की आवश्यकता है। देववाणी संस्कृत भाषा फिर से लोगों की आम बोलचाल की भाषा बने उसके लिए कार्यकर्ताओं को गति बढ़ानी होगी। जिला शिक्षण प्रमुख ने कहा सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार से संस्कृत भाषा के प्रति जनरुचि निरंतर बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में जनप्रतिनिधि भी संस्कृत भाषा में ही शपथ ले रहे हैं। संस्कृत भारती निःशुल्क संस्कृत सम्भाषण सिखाने का कार्य कर रही है। बैठक का समापन शान्ति मंत्र के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान संस्कृत भारती के विभाग संयोजक प्रमोद शुक्ल, जिला मंत्री,  शिक्षण प्रमुख नीता तिवारी, हेमंत सारथी, राजकुमार सोनी, शेषमणि गौतम उपस्थित रहे। recent visitors 141

इंडिया पोस्ट में उम्मीदवारों के लिए 44000 पदों पर भर्ती, आज आखिरी तारीख

नई दिल्ली इंडिया पोस्ट में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। ग्रामिक डाक सेवक के 44000 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन 15 जुलाई, 2024 से शुरू हए थे, इसके बाद एक बार तारीख बढ़ाई गई और आज आवेदन के लिए आखिरी तारीख है। आवेदन में अगर सुधार करना है तो आपको बता दें कि करेक्शन विंडो 6 अगस्त को खुलेगी और 8 अगस्त, 2024 को बंद हो जाएगी। इस भर्ती में सेलेक्शन के लिए मेरिट लिस्ट बनेगी।   जीडीएस की नियुक्ति के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार/राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं क्लास पास का प्रमाणपत्र होना चाहिए और उसमें आपके पास गणित और अंग्रेजी दो विषय होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब  राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल  सहित देश भर में कुल 44228 रिक्तियों के लिए भर्ती होनी है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें आ‌वेदन इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें और सबमिट पर क्लिक करें। एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें। आवेदन पत्र भरें और आवेदन फीस की पेमेंट करें। सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।  भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है।सभी महिला आवेदकों, एससी/एसटी आवेदकों, पीडब्ल्यूडी आवेदकों और ट्रांसवुमेन आवेदकों के लिए शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। आवेदकों को एक सिस्टम के आधार पर नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा इसके लिए एक  मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। (ii) मेरिट लिस्ट  आपके 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। ग्रेड/अंकों को अंकों में बदलना होगा मान्यता प्राप्त 10वीं कक्षा की माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में बोर्डों को 4 दशमलव की सटीकता तक प्रतिशत में एकत्रित किया जाएगा।   recent visitors 103

लगातार बारिश होने से टीकमगढ़ झांसी एवं लिधौरा मार्ग हुआ बद, द़िगोड पुलिस ने संभाला मोर्चा

टीकमगढ़        बुंदेलखंड में लगातार बारिश होने से टीकमगढ़ झांसी मार्ग एवं लिधौरा मार्ग हुआ बंद सैकड़ो वहान फंसे हुए हैं आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई है ऐसे में दिगोडा पुलिस पुल खड़े वाहनो को को पुलिस द्वारा हिदायत दी गई की जब तक पानी का स्तर नीचे नहीं आए तब तक वहां नहीं निकलने दिए जाएंगे टीकमगढ़ एसपी रोहित कस्बानी द्वारा जिले के सभी व्यक्तियों को सोशल मीडिया के जरिए बताया जा रहा है की कोई भी व्यक्ति पल पर ना करें ना ही किसी नदी के किनारे पिकनिक या कोई ऐसे कार्य न करें जिससे घटना घटित ना हो जाएहो जाए लोगों के द्वारा नल को उतारने का इंतजार करना पड़ रहा है सामाजिक लोगो कि सहयोग भी मिल रहा है बारिश था हमने का नाम नहीं ले रही है लोग खुफिया रास्ते से अपने घर को निकालने की कोशिश में है मौके पर पहुंचे निधौरा तहसील ला अजय झा एवं दीगोडा टी‌आई सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव ने बताया कि उनके द्वारा 4 घंटे जेसीबी चला कर रोड को सही किया गया था लेकिन अधिक बारिश होने से रोड में कटाव हो जाता है recent visitors 181

सागर हादसे पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, DM-SP हटाए गए, शाहपुर के CMO सस्पेंड

 भोपाल  सागर जिले के शाहपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से हुई नौ बच्चों की मौत मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्रवाई की है। उन्होंने सागर के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। वहीं सीएमओ को भी सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सागर के कलेक्टर दीपक आर्य का तबादला राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन में किया गया है। वहीं, छतरपुर के कलेक्टर संदीप जी.आर. को सागर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सागर के एसपी अभिषेक तिवारी का भी ट्रांसफर किया गया है। उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक महानिरीक्षक बनाया गया है। अभिषेक तिवारी की जगह रायसेन के एसपी विकास कुमार सहवाल को सागर का नया एसपी बनाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 9 बच्चों की मौत पर दु:ख जताया था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा था, “सागर जिले के शाहपुर में हुई मासूमों की मृत्यु की दुःखद घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के कलेक्टर, एसपी एवं एसडीएम (सागर) को हटाने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।” उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “मानसून पूर्व भी प्रदेश के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था। पुनः सभी को निर्देशित कर रहा हूं कि इस तरह की घटनाओं के प्रति संवेदनशील रहे। उपयुक्त उपाय और तत्परता से काम करे, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।” मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर क्षेत्र में रविवार (4 अगस्त) को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे का भी ऐलान किया था। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की थी। छतरपुर के कलेक्टर बने सागर के नए डीएम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सागर जिला के कलेक्टर दीपक आर्य का भोपाल में राज्य सचिवालय में उप सचिव के रूप में ट्रांसफर किया गया है. वहीं छतरपुर के वर्तमान कलेक्टर संदीप जीआर को सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है. संदीप जीआर 2013 के बैच के आईएएस हैं. इसके अलावा सागर के एसपी अभिषेक तिवारी (2013 बैच) को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है. उनकी जगह 2014 बैच के आईपीएस विकास कुमार सहवाल को सागर का नया एसपी बनाया गया है, जोकि वर्तमान में रायसेन के एसपी हैं. मामले में शाहपुर के CMO सस्पेंड इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाहपुर नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) और एक सब-इंजीनियर को सस्पेंड किया था. इसके साथ ही राज्य के नागरिक निकायों  को जर्जर इमारतों की पहचान करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.   राष्ट्रपति-PM ने भी जताया दुख, मुआवजे का ऐलान इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया. इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया गया है, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया था.   दीवार गिरने से 9 बच्चों की गई थी जान यह घटना बीते सागर जिले के रहली विधानसभा के सानौधा थाना क्षेत्र की है. रविवार को शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन हो रहा था. रविवार की छुट्टी होने के चलते शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी पहुंचे थे. जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, वहीं मंदिर परिसर के बगल वाली दीवार भरभराकर गिर गई, जिसमें कुछ बच्चे दब गए. जब जेसीबी से मलबा हटाया गया तो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा सात बच्चों की अस्पताल पहुंचने पर मौत की पुष्टि हुई. मृतक बच्चों की उम्र 10 से 15 के बीच इस घटना में जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच बताई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान ध्रुव यादव (12), नितेश पटेल (13), आशुतोष प्रजापति (15), प्रिंस साहू (12), पर्व विश्वकर्मा (10), दिव्यांश साहू (12), देव साहू (12), वंश लोधी (10) और हेमन्त (10) के रूप में हुई है. बीते दो दिनों में यह इस तरह की दूसरी घटना है. इससे पहले शनिवार को रीवा जिले में स्कूल से घर लौटते समय एक बिल्डिंग की दीवार से गिरने से चार बच्चों की मौत हुई थी, जबकि एक महिला और एक बच्चा घायल हो गया था. recent visitors 102