मंडला
मंडला जिले में 4 अगस्त 2024 को संस्कृत भारती की बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ ध्येय मंत्र से किया गया। बैठक में संस्कृत सप्ताह के विषय में चर्चा की गई। इस दौरान संस्कृत भारती के विभाग संयोजक ने बताया कि संस्कृत भारती द्वारा प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल द्वादशी से भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तक संस्कृत सप्ताह मनाया जाता है। इस बार 16 अगस्त से संस्कृत सप्ताह शुरू होगा जो 22 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। इसके तहत जिले में विभिन्न आयोजन जैसे संस्कृत ग्रंथों की पूजन, तिलक वंदन कार्यक्रम, संस्कृत सम्भाषण का आयोजन, संस्कृत दिनाचरण, व्याख्यानमाला, श्लोक पाठ, अखंड रामायण, सुंदरकांड पाठ आयोजन, शोभायात्रा आदि कार्यक्रम होंगे। संस्कृत भारती मंडला जिला मंत्री ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य जन जन के मुख तक संस्कृत भाषा को पहुंचाना है। संस्कृत भारती संस्कृत भाषा को जन भाषा बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

संस्कृत जन भाषा तभी हो सकती है जब कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक अपने कार्य को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं को कार्य की चिंता करते हुए प्रत्येक गांव, नगर, बस्ती तक संस्कृत भारती का काम खड़ा करना है आज जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचाने के लिए हमें समय दान की आवश्यकता है। देववाणी संस्कृत भाषा फिर से लोगों की आम बोलचाल की भाषा बने उसके लिए कार्यकर्ताओं को गति बढ़ानी होगी। जिला शिक्षण प्रमुख ने कहा सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार से संस्कृत भाषा के प्रति जनरुचि निरंतर बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में जनप्रतिनिधि भी संस्कृत भाषा में ही शपथ ले रहे हैं। संस्कृत भारती निःशुल्क संस्कृत सम्भाषण सिखाने का कार्य कर रही है। बैठक का समापन शान्ति मंत्र के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान संस्कृत भारती के विभाग संयोजक प्रमोद शुक्ल, जिला मंत्री,  शिक्षण प्रमुख नीता तिवारी, हेमंत सारथी, राजकुमार सोनी, शेषमणि गौतम उपस्थित रहे।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0