हितेंद्र सिंह सिसोदिया ने विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

टीकमगढ़ माननीय हितेंद्र सिंह सिसोदिया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में  ग्राम पंचायत बैरबार में महिलाओं एवं आदिवासियो के अधिकारो एवं पंच-ज अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे न्यायिक मजिस्ट्रेट जतारा श्रीमती संगीता डाबर मौर्य एवं श्रीमती विजया भारती यादव, द्वारा उपस्थित जनसमूह को पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी भी छात्रा के साथ किसी प्रकार की कोई घटना हो तो उसे छिपाये नहीं बल्कि अपने गार्जियन को जरूर बताएं ताकि भविष्य में ऐसे मामले की पुनरावुति न हो सके। गुड टच वेड टच की जानकारी दी गई।  साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी बताया कि आजकल महिलाओं के साथ जो ,मारपीट,दहेज की मांग जैसे कृत्य किए जा रहे है उसके खिलाफ अपनी आवाज उठाएं और उसका डट कर सामना करे। अगर महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाएगी तो उत्पीड़न जैसी घटनाएं अपने आप कम हो जाएगी। इसी क्रम में कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिद्ध गोपाल वर्मा द्वारा पंच ज अभियान के अंतर्गत पर्यावरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में बहुत जरूरी है, हमें इनकी रक्षा करनी चाहिए तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिये जिससे हमे शुद्ध वायु मिल सके। साथ ही अमृत लाल चौबे अध्यक्ष अधिवक्ता संघ जतारा द्वारा उपस्थित बच्चियों को निशुल्क शिक्षा के अधिकार के तहत और  मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जानकारी दी। शिविर के अंत में बैरबार सरपंच सुरेन्द्र सिंह दांगी द्वारा उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।   इस अवसर पर  देवराज रजक, गिरबर सिंह बुंदेला, बसंत अग्निहोत्री, सुषमा अहिरवार,जितेन्द्र बरार,इंद्रपाल,राघवेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। recent visitors 146

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने IPS नरहरि की किताब ‘पानी पानी’ गीत एवं ‘राम का राज्याभिषेक’ पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल राजधानी भोपाल में आज एक गरिमामयी समारोह में आई ए एस पी नरहरि द्वारा लिखित गीत "पानी पानी" और पी नरहरि एवं मोटिवेशनल स्पीकर राकेश चंद्रा द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक "राम का राज्याभिषेक" का विमोचन प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके के कर कमलों से हुआ | कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नरहरि को इस पुस्तक को लिखने में लगभग 1 वर्ष का समय लगा। महागाथा प्रोडक्शन के  प्रमुख ऋषिकेष पांडेय और आकांक्षा दुबे इस पुस्तक के संपादक हैं, वही गीत “पानी पानी” के म्यूजिक डायरेक्टर भी ऋषिकेष पांडेय है। ऋषिकेष पांडेय ने बताया कि जल ही जीवन है और जीवन ही धर्म है की परिकल्पना को आत्मसात करते हुए हमने पी नरहरि जी के मार्गदर्शन में जल संरक्षण की दिशा में "जल जीवन उत्सव” कैंपेन को वर्षों तक सतत रूप से चलाते हुए मध्यप्रदेश को समर्पित करने का निश्चय किया है, वही दूसरी ओर जब बात धर्म की हो तो ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर पर "राम का राज्याभिषेक" पुस्तक आमजन को राम के जीवन, राम के व्यक्तित्व को सरलता के साथ जानने मे खासी मदद करेगी। माह सितंबर में महागाथा प्रोडक्शन के बैनर तले "राम का राज्याभिषेक" फिल्म की शूटिंग भी ओरछा में होने जा रही है जिसे साउथ फ़िल्म इण्डस्टी के प्रोडूसर भरत चौधरी प्रोड्यूस कर रहे है। स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्कूल चले हम, किसान आदि गीत के म्यूजिक डायरेक्टर ऋषिकेश पांडेय तेलुगु फिल्म अहिंसा में को-प्रोड्यूसर एवं म्यूजिक प्रोडूसर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी धार्मिक स्थलों के महत्व को लोगो तक आसानी से पहुंचाने की दिशा में जुटे "महागाथा" के प्रयासों से प्रभावित हैं, जल संरक्षण और धार्मिक स्थानों के महत्व से जुड़ी महागाथा की इस यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने १६ जून को उज्जैन में शिप्रा किनारे "सदा नीरा" गीत को लॉन्च किया था । recent visitors 143

इटली में वेकेशन के दौरान लियोनार्डो डिकैप्रियो को जेलीफ‍िश ने मारा डंक

न्यूयॉर्क हॉलीवुड सुपरस्‍टार लियोनार्डो डिकैप्रियो को एक जेलीफिश ने डंक मार दिया है। एक्‍टर इन दिनों अपनी 23 छोटी गर्लफ्रेंड विटोरिया सेरेटी के साथ इटली में वेकेशन मना रहे हैं, जहां यह घटना घटी है। 'पीपुल' मैगजीन की रिपोर्ट में बताया गया है कि लियोनार्डो और विटोरिया तैराकी के लिए गए थे, जब मेडिटेरियन सागर में जेलीफिश ने उनहें डंक मार दिया। हालांकि, एक्‍टर अब ठीक हैं और मॉडल गर्लफ्रेंड को उनके घाव पर मरहम लगाते हुए देखा गया है। लियोनार्डो डिकैप्रियो 49 साल के हैं, जबकि तलाकशुदा विटोरिया सेरेटी 26 साल की। दोनों बीते साल 2023 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि लियोनार्डो और विटोरिया सरडानिया में अपने आलीशान यॉट का आनंद ले रहे थे। मौके पर मौजूद फोटोग्राफर्स का दावा है कि इस यॉट पर लियोनार्डो को जेलीफिश ने दाहिनी जांघ के पीछे डंक मारा और इस कारण घाव हो गया है। इसके बाद विटोरिया को घाव की देखभाल करने में एक्‍टर की मदद करते हुए देखा गया। इस खास पल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें लियोनार्डो अजीब तरह से मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने काले रंग की स्विमिंग शॉर्ट्स पहनी हुई थी और ऊपरी शरीर को नीले रंग के तौलिये से ढका हुआ था। जबकि काले रंग की बिकिनी में विटोरिया उनके बगल में खड़ी थीं। करीब 1 महीने से इटली में वेकेशन मना रहे हैं लियोनार्डो और विटोरिया लियोनार्डो और विटोरिया करीब एक महीने से इटली में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लियोनार्डो को पुराने दोस्त और 'द ग्रेट गैट्सबी' के को-स्‍टार टॉबी मैगुएर के साथ ही देखा गया है। टॉबी भी वहां अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल बैबेट स्ट्रिजबोस के साथ सार्वजनिक जगहों पर प्‍यार बांटते हुए दिखे हैं। इस दौरान ब्रिटिश 'वोग' मैगजीन के एक्‍स-एडिटर एडवर्ड एनिनफुल और मॉडल नीलम गिल भी उनके साथ थे। एक-दूसरे के साथ ज्‍यादा से ज्‍यादा वक्‍त बिता रहे हैं दोनों इससे पहले 'पेज सिक्स' ने पुष्टि की थी कि लियोनार्डो और विटोरिया बीते कुछ समय से एक-दूसरे के साथ ज्‍यादा से ज्‍यादा वक्‍त बिता रहे हैं। पिछले साल सितंबर में एक सूत्र के हवाले से कहा गया था, 'वे पिछले कुछ महीनों से एकसाथ काफी समय बिता रहे हैं और आनंद ले रहे हैं।' लियोनार्डो की मां से मिल चुकी हैं विटोरिया लियोनार्डो और विटोरिया को गर्मियों में स्पेन के इबीसा में एक नाइट क्लब में मेकआउट करते हुए भी देखा गया था। खबर है कि विटोरिया सेरेटी ने लियोनार्डो की मां इरमेलिन इंडेनबिरकेन से भी मुलाकात की है। तीनों को बीते साल सितंबर में मिलान के एक म्‍यूजियम में साथ जाते हुए देखा गया था। पहले कैमिला मोरोन को डेट करते थे लियोनार्डो 'टाइटैनिक' और 'द रेवेनेंट' जैसी फिल्‍मों के एक्‍टर लियोनार्डो पहले कैमिला मोरोन को डेट कर रहे थे। लेकिन चार साल डेटिंग के बाद अगस्त 2022 में दोनों अलग हो गए। दूसरी ओर, विटोरिया सेरेटी ने भी जून 2023 में अपने पति और इतालवरी डीजे मैटेओ मिलरी को शादी के तीन साल बाद तलाक दे दिया। कौन है विटोरिया सेरेटी, क्‍या करती हैं विटोरिया सेरेटी एक इटैलियन मॉडल हैं। उनका जन्‍म 7 जून 1998 को हुआ है। वह पहली बार 2012 में चर्चा में आईं जब उन्‍होंने Elite Model Look Contest में हिस्‍सा लिया। साल 2024 तक सेरेटी ने 400 से अध‍िक फैशन शोज में हिस्‍सा लिया है। वह प्रतिष्‍ठ‍ित 'वोग' मैगजीन के इंटरनैशनल कवर पर 23 बार नजर आ चुकी हैं। साल 2025 में आएगी लियोनार्डो की अगली फिल्‍म जहां तक लियोनार्डो डिकैप्रियो की बात है, तो उन्‍हें पिछली बार 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' फिल्‍म में देखा गया था। उनकी अगली फिल्‍म The Battle of Baktan Cross है, जो 2025 में रिलीज होगी। recent visitors 108

आर्मंड डुप्लांटिस ने नौवीं बार पोल वॉल्ट में विश्व रिकॉर्ड बनाया

सेंट डेनिस (फ्रांस) स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस ने अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखते हुए पोल वॉल्ट में नौवीं बार रिकॉर्ड बनाकर पेरिस ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स में जब दिन की प्रतियोगिताएं समाप्त होने के कगार पर थी तब डुप्लांटिस ने स्टेड डी फ्रांस में 80,000 दर्शकों के सामने 6.025 मीटर की कूद लगाकर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। ओलंपिक खेलों में उन्होंने पहली बार यह कारनामा किया। लुइसियाना में जन्मे 24 वर्षीय डुप्लांटिस अपनी मां के मूल देश स्वीडन के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। स्वीडन के राजा और रानी भी डुप्लांटिस की इस उपलब्धि के गवाह बने। लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर और एक सेंटीमीटर के अंतर से नौवीं बार रिकॉर्ड तोड़कर डुप्लांटिस अब इस स्पर्धा के सबसे महान खिलाड़ी सर्गेई बुबका के करीब पहुंच गए हैं।   recent visitors 107

नदी से निकलकर गांव में पहुंचे मगरमच्छ से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर तालाब में छोड़ा

तेंदूखेड़ा दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के केवलारी गांव में व्यारमा नदी से निकलकर एक मगरमच्छ मंगलवार सुबह मुख्य सड़क पर आ गया। ग्रामीणों ने सात फीट लंबे मगरमच्छ को देखा तो उनके होश उड़ गए, उन्होंने तत्काल वन अमले को सूचना दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे नोरादेही के चकाई तालाब में छोड़ा गया। मामला तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र के वीट केवलारी का है। यहां से व्यारमा नदी निकली हुई है, जिसमें सैकड़ों मगरमच्छ रहते हैं। उन्ही में से एक मगरमच्छ निकलकर रास्ते में पहुंच गया था। गनीमत यह रही कि जब मगरमच्छ नदी से निकलकर मुख्य मार्ग पर आया, उस  समय रामजी यादव की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने पूरे मामले की सूचना तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी। जिसके बाद वन अमला मौके पर भेजा और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सिंगोरगढ़ जलाशय में छोड़ दिया गया। बाला बब्बा के समीप था मगरमच्छ केवलारी गांव में बाला बब्बा के पास नदी से निकलकर यह मगरमच्छ मुख्य मार्ग पर बैठ गया था। सड़क से कुछ ही दूरी पर किसानों ने अपनी फसल की रखवाली के लिए झोपड़ी बनाई है, जिनमें वह रहते हैं। अगर, रामजी यादव की नजर सही समय पर मगरमच्छ पर नहीं पड़ती तो वह झोपड़ी के पास भी जा सकता था। तेंदूखेड़ा रेंजर सृष्टि जैन ने बताया कि सूचना पर स्टाफ को भेजकर सात फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया और झापन रेज में नोरादेही के चकाई तालाब में छोड़ दिया गया। recent visitors 124

कुत्ते के शिकार पर वन विभाग की टीम अलर्ट, राजस्थान-अलवर में कॉलोनी में पहुंचा पैंथर

अलवर. अलवर के जयपुर रोड स्थित जयंती फार्म हाउस के पीछे आवासीय कॉलोनी में इन दिनों पैंथर का आतंक है। बीते 4 -5 दिनों से लगातार पैंथर कॉलोनी में आ रहा है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पैंथर घर के बाहर घूमता हुआ कैद हुआ है, इसी दौरान उसने कॉलोनी में एक कुत्ते का शिकार भी किया। बीती रात पैंथर एक महिला के पीछे भागा। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम देर रात कॉलोनी में पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पैंथर पर नजर रखी जा रखी है। पैंथर की मूवमेंट के चलते लोग डरे हुए हैं। बच्चे घरों में बंद हैं। recent visitors 127

मीराबाई चानू की नजर पेरिस में ऐतिहासिक पदक पर

पेरिस तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर कर्णम मल्लेश्वरी से आगे निकलने वाली मीराबाई चानू पिछले कुछ समय में चोटों से जूझने के बावजूद बुधवार को यहां पेरिस ओलंपिक खेलों में पोडियम पर पहुंचकर दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली भारोत्तोलक बनने का प्रयास करेंगी। मीराबाई ने पिछले ओलंपिक खेलों के पहले दिन ही पदक जीतकर भारत का खाता खोला था और काफी सुर्खियां बटोरी थी लेकिन इसके बाद वह चोटों से परेशान रही जिसके कारण पेरिस ओलंपिक के लिए अच्छी तरह से तैयारी नहीं कर पाई। तोक्यो ओलंपिक के बाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रहा जहां उन्होंने 201 किग्रा (88 किग्रा और 113 किग्रा) उठाया। उन्होंने तोक्यो में 202 किग्रा (87 किग्रा और 115 किग्रा) वजन उठाकर रजत पदक जीता था। मीराबाई अपने पसंदीदा 49 किग्रा भार वर्ग में चुनौती पेश करेगी और अगर वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहती है तो फिर रजत या कांस्य पदक जीत सकती हैं। इस वजन वर्ग में चीन की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन होउ झिहुई फिर से स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार हैं। मीराबाई ने कूल्हे की चोट से उबरने के बाद वापसी की है लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर अब भी कयास लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने हालांकि दावा किया कि मणिपुर की रहने वाली यह खिलाड़ी पूरी तरह से फिट है। शर्मा ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि मीराबाई को 200 किग्रा से अधिक वजन उठाना होगा। उनके लिए इस बार 202 किग्रा में कटौती नहीं की जाएगी लेकिन उन्हें 205-206 किग्रा तक जाना चाहिए। हम चुनौती के लिए तैयार हैं।’’ हालांकि यह कहना जितना आसान है करना उतना आसान नहीं है क्योंकि यह भारोत्तोलक पिछली कुछ प्रतियोगिताओं में संघर्ष करती हुई नजर आई। गुरुवार को 30 साल की होने वाली मीराबाई की नजर जहां अपने प्रतिद्वंद्वियों के प्रदर्शन पर होगी वहीं उन्हें खुद को मिलने वाली चुनौती से भी पार पाना होगा। उत्तर कोरिया की एशियाई खेलों की चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक री सोंग गम की अनुपस्थिति के बावजूद 49 किग्रा में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है और पिछले एक महीने से पेरिस में तैयारी कर रही मीराबाई को किसी भी तरह की गलती करने से बचना होगा।   recent visitors 122