Thursday, July 2, 2026 12:32 am

कोलार 8 लाख की लूट का खुलासा, जिसकी गाड़ी बुक की उसी को बनाया था शिकार, 3 बदमाश गिरफ्तार

भोपाल  रातीबड़ थाना पुलिस ने बुधवार को 19 जुलाई को लूटी गई एक कैब के मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित कोलार के रहने वाले हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस ने 75 से ज्यादा बदमाशों के रिकॉर्ड खंगाले और लगभग 500 सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी करने में कामयाब मिली है। आरोपितों से कार समेत करीब आठ लाख कीमत का माल बरामद हुआ है। आरोपितों ने आठ माह पहले सीहोर में भी इस तरह से एक कार लूट की घटना की थी। यह है घटनाक्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अशोका गार्डन का रहने वाला योगेश यादव कार चालक है। वह वर्तमान में रेलवे पुलिस से सेवानिवृत्त लक्ष्मीकांत नगादच की कैब चलाया था। 19 जुलाई को तीन लोग उसके पास आए और रातीबड़ जाने के लिए कैब बुक की। बाद में उसे रातीबड़ में ग्राम सरबर पर रोका और आगे फार्महाउस पर छोड़ने का झांसा देकर अंधेरे में लेकर गए और उससे बुरी तरह मारपीट करने के बाद झाड़ियों में फेंककर भाग गए थे। बाद में पीड़ित कार चालक ने उसी दिन बिलकिसगंज सीहोर में एफआइआर दर्ज कराई। शून्य पर मामले की केस डायरी रातीबड़ थाने पहुंची। जहां 26 जुलाई को असल कायमी होने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी। आरोपितों तक ऐसे पहुंची पुलिस रातीबड़ थाना पुलिस ने इस लूट के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें बनाईं। एक टीम को थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने नेतृत्व किया और दूसरी का एसआई राघवेंद्र सिकरवार ने किया। दोनों टीमों ने मिलकर करीब 500 सीसीटीवी खंगाले और 75 बदमाशों का रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि एक अपराध इस तरह से बिलकिसगंज में भी हुआ था। इस पर तीन आरोपितों की पहचान हुई, जो कोलार के रहने वाले थे। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपित को गिरफ्तार किया। संगीन मामले दर्ज हैं आरोपितों पर पुलिस ने आम्र विहार कालोनी कोलार रोड निवासी योगेश नाथ, फाइन एवेन्यू प्रियंका नगर के पास कोलार निवासी आकाश राय, रोड कालोनी कोलार रोड निवासी केशव अहिरवार को गिरफ्तार किया है। योगेश नाथ पर हत्या के प्रयास से लेकर लूट के मामले दर्ज हैं। बाकी दोनों आरोपितों का भी आपराधिक रिकार्ड है। आरोपितों के विरुद्ध थाना कोलार, चूनाभट्टी, टीटी नगर, कमलानगर एवं उमरावगंज रायसेंन में भी पूर्व से लूट, अडीबाजी, मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे मामले दर्ज हैं। recent visitors 123

विनेश के भारत आने के बाद वह उनसे बात करेंगे और उन्हें 2028 ओलंपिक में खेलने के लिए राजी करेंगे: चाचा महावीर फोगाट

नई दिल्ली पेरिस ओलंपिक में कुश्ती की 50kg कैटेगरी से अधिक वजन के चलते डिस्क्वालिफआई हुई विनेश फोगाट ने आज यानी गुरुवार, 8 अगस्त को तड़के सुबह संन्यास का ऐलान कर दिया। उनके इस ऐलान के बाद पूरा देश स्तब्ध है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई…माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी। विनेश फोगाट के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद फैंस निराश थे कि वह अब इस पहलवान को फिर से कभी लड़ते हुए नहीं देख पाएंगे। हालांकि अब उनके चाचा महावीर फोगाट ने विनेश के रिटायरमेंट वापस लेने की थोड़ी उम्मीद जगाई है। उनका कहना है कि विनेश के भारत आने के बाद वह उनसे बात करेंगे और उन्हें 2028 ओलंपिक में खेलने के लिए राजी करेंगे।   भारतीय कुश्ती के एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे महावीर फोगट ने विनेश की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए एएनआई से कहा “वह इस बार ओलंपिक स्वर्ण लाने वाली थी, लेकिन अयोग्य घोषित कर दी गई। इस तरह के झटके के बाद दुखी होना स्वाभाविक है और इसलिए उसने यह निर्णय लिया। एक बार जब वह घर वापस आ जाएगी, तो हम उससे 2028 ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने के बारे में बात करने की कोशिश करेंगे।” हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि अयोग्य ठहराए जाने के बावजूद विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान सम्मान और पुरस्कार मिलेगा। इस पर महावीर ने कहा, “मुख्यमंत्री द्वारा यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने इस तथ्य को स्वीकार किया है कि उसे रजत पदक मिला है। यह एक अच्छा कदम है और मैं इसका समर्थन करता हूं। मैं हरियाणा सरकार को धन्यवाद देता हूं, अगर अन्य एथलीटों के साथ कभी ऐसा होता है तो इससे उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा।”   गुरुवार को सीएम सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विनेश के प्रति अपने समर्थन पर जोर दिया। सैनी ने लिखा, "ओलंपिक रजत पदक विजेताओं को राज्य सरकार जो सम्मान, पुरस्कार और सुविधाएं देती है, वे सब फोगट को भी दी जाएंगी।" उन्होंने विनेश के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगट ने शानदार प्रदर्शन किया और ओलंपिक के फाइनल में प्रवेश किया। कुछ कारणों से वह भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो, लेकिन वह हम सभी के लिए चैंपियन है।" recent visitors 98

सबसे शक्तिशाली भारतीय सब्जी कांतोलाः स्वास्थ्य लाभ

कंटोला की सब्जी खाने के फायदे कांटोल (Kantola) जिसे कई स्थानों पर ककोड़ा, मीठा करेला या कर्कोटका भी कहा जाता है, एक पौष्टिक सब्जी है जो अपने अद्वितीय स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। पाचन में सुधार कांटोल में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। डायबिटीज करे कंट्रोल कांटोल का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में शुगर के स्तर को संतुलित रखते हैं। कांटोल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे यह शुगर के रोगियों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। वजन घटाने में सहायक कांटोल में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन घटाने की प्रक्रिया में सहायक होती है। इसमें वसा की मात्रा भी बहुत कम होती है, जिससे यह वजन घटाने के लिए एक आदर्श सब्जी बन जाती है। इम्यून सिस्टम को करती है मजबूत कांटोल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जो इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को संक्रमणों से बचाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। कोलेस्ट्रॉल करती है कम कांटोल का नियमित सेवन रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल इसमें पोटैशियम की मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होती है। कांटोल को सब्जी के रूप में पकाया जा सकता है। इसे तला हुआ, भुना हुआ या करी के रूप में बनाया जा सकता है। recent visitors 128

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष ने किया पुरजोर विरोध, हुआ जोरदार हंगामा

नई दिल्ली वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को आज लोकसभा में पेश किया गया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। इस बिल पर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, "सरकार की मंशा पहले से यही रही है। भाजपा को इसका नाम बदलना चाहिए और इसे 'भारतीय जमीन हथियाओ और अपने अपने लोगों को बांट दो' कहना चाहिए। आप कौन होते हैं लोगों द्वारा दान में दी गई जमीन छीनने वाले?" कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हम हिंदू हैं लेकिन साथ ही हम दूसरे धर्मों की आस्था का भी सम्मान करते हैं। यह बिल महाराष्ट्र, हरियाणा चुनावों के लिए खास है। आप यह नहीं समझते कि पिछली बार भारत की जनता ने आपको साफ तौर पर सबक सिखाया था। यह संघीय व्यवस्था पर हमला है।" recent visitors 84

ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट खुले, 5560 क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी, एमपी के 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

खंडवा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी महाकोशल और विंध्य सहित कई इलाकों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। प्रदेश में पिछले दिनों तेज मानसूनी बारिश थमी हुई है। बुधवार को भी कई जिलों में केवल हल्की बारिश ही हुई है। अभी 12 अगस्त तक ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश ही होने का आसार है। इंदौर में सुबह हुई बारिश, दिनभर बूंदाबांदी के आसार इंदौर में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज शहर में बादल छाएंगे और शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इधर बुधवार को दिन में धूप खिली और थोड़े समय के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई।  मध्य प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट आज सुबह 10:00 बजे खोल दिए गए हैं। वर्तमान में, बांध के गेटों से 5560 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और पावर हाउस से 520 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। कुल 7648 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं कल यानी 7 अगस्त को बांध के 9 गेट खुले थे, आज उनकी संख्या बढ़ाकर 18 कर दी गई है, जिसके चलते नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से, नदी में 200 से अधिक नावों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कई घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान पर भी रोक लगा दी गई है। ओंकारेश्वर, नर्मदा नदी के कोठीतीर्थ, चक्रतीर्थघाट, नागरघाट, अभयघाट, ब्रह्मपुरीघाट, और गोमुखघाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। खंडवा और खरगोन जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नर्मदा नदी के तट से दूर रहें और सेल्फी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 9 से 12 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी नहीं है। इस अवधि में अल्प बारिश का दौर बना रहेगा। दमोह में 1 इंच पानी गिरा इससे पहले बुधवार को प्रदेश में हल्की बारिश का दौर रहा। दमोह में 1 इंच पानी गिरा, जबकि जबलपुर में पौन इंच बारिश हो गई। खजुराहो, मंडला, सीधी में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। धार, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी बूंदाबांदी हुई। ऐसे में नदियों में उफान थम गया है। बांधों के गेट भी बंद किए जाने लगे हैं। सीजन की 66% बारिश हुई, जबलपुर-भोपाल संभाग आगे प्रदेश में सीजन की 66% यानी, 24.7 इंच बारिश हो गई है। जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा पानी गिरा है। मंडला में सबसे ज्यादा 37 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सिवनी में आंकड़ा 35 इंच पार हो चुका है। वहीं, रीवा संभाग के जिले पीछे चल रहे हैं। अब तक 3.7 इंच बारिश ज्यादा इस बार प्रदेश में मानसून की एंट्री 21 जून को हुई। अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में मानसून छा गया। डेढ़ महीने में प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। इससे ढाई महीने का कोटा भी पूरा हो गया है। प्रदेश में अब तक 21 इंच बारिश होनी चाहिए, लेकिन औसत 24.7 इंच बारिश हो चुकी है। यानी, 3.7 इंच बारिश ज्यादा हो गई। जबलपुर संभाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश अबकी बार जबलपुर संभाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मंडला में 37.43 इंच पानी गिर चुका है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। सिवनी में 35 इंच बारिश हुई है। भोपाल संभाग के जिलों में भी तेज बारिश का दौर रहा। दूसरी ओर, रीवा संभाग सबसे पीछे है। यहां नॉर्मल से आधी बारिश ही हुई है। recent visitors 235

ग्वालियर में ट्रैवल्स संचालक की पत्नी की हत्या करने वाला तीसरा आरोपित भी गिरफ्तार, महिला के सीने में मारी थी गोली

ग्वालियर  ट्रैवल्स संचालक की पत्नी की हत्या में शामिल दूसरे आरोपित मयंक उर्फ मंकू भदौरिया को पुलिस ने शाॅर्ट एनकाउंटर के बाद दबोच लिया है। आरोपित के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी पुलिस ने मुख्य आरोपित आकाश जादौन का शाॅर्ट एनकाउंटर किया था और उसे दबोच लिया था। घटनाक्रम के मुताबिक सत्यम ट्रेवल्स के संचालक संतोष गुप्ता की पत्नी अनीता की हत्या पिछले दिनों कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित आकाश जादौन को शार्ट एनकाउंटर के बाद दबोच लिया था, लेकिन उसका साथी मयंक उर्फ मंकू भदौरिया फरार चल रहा था। पुलिस ने मयंक पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इस तरह हुआ एनकाउंटर बुधवार रात को एसपी को सूचना मिली कि आरोपित मयंक भदौरिया शहर के बाहर शंकरपुर इलाके में एक बंद ईंट भट्टे पर छिपा हुआ है। इसके बाद एसपी ने एएसपी क्राइम शियाज के एम एवं सीएसपी नागेन्द्र सिकरवार के नेतृत्व में आरोपित को दबोचने के लिए भेजा। पुलिस ने करीब सुबह पांच बजे ईंट भट्टे की घेराबंदी कर ली। इसी दौरान मयंक ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपित के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया और उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शार्ट एनकाउंटर करने वाली ये थी टीम शॉर्ट एनकाउन्टर में टीम क्राइम ब्रांच से उपनि. राजीव सोलंकी, प्रधान आर. अजय शर्मा, प्रधान आर.जितेन्द्र तिवारी, प्रआर. सतेन्द्र कुशवाह, आर. अरुण पवैया, आर. रामवीर सगर, आर. बिजेंद्र चौहान- माधौगंज से निरीक्षक प्रशांत शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिकरवार, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक जितेंद्र तुरेले, आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक संतोष कुशवाह आदि शामिल शामिल । recent visitors 109

मनेद्रगढ़, चिरमिरी में चिकित्सकों ने अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी

मनेंद्रगढ़ स्वास्थ्य-विभाग द्वारा मनेद्रगढ़ व चिरमिरी पीएचसी में नियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी है। जानकारी के अनुसार चार में से एक भी चिकित्सक ने पद‌भार ग्रहण नहीं किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था को देख स्वास्थ्य मंत्री की ओर से सुधारने प्रयास किया जा रहा है। जिससे चार विशेषज्ञ चिकित्सक मनेद्रगढ़ व चिरमिरी पीएचसी को मिले हैं। लेकिन चिकित्सकों ने अभी तक पदभार ग्रहण नहीं किया गया है। जिसे लेकर आम लोगों में मायूसी है। इससे पहले भी स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई थी। जिसने पदभार ग्रहण नहीं किया। फिलहाल ड्यूटी ज्वाइन करने अंतिम दो दिन 7, 8 जुलाई समय शेष है। वर्तमान में चिकित्सकों के नही होने से प्रतिदिन अस्पताल में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। अस्पताल में गंभीर मरीजों को संतोष जनक इलाज नहीं मिलने से विवाद बढ़ रहा है। बताया जाता है कि प्रदेश के अलग- अलग अस्पतालों में वेतन मान की विसंगतियां भी सामने आ रही है। मनेंद्रगढ़, चिरमिरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ज्वाइनिंग सीएमएचओ कार्यालय मनेंद्रगढ़ में होनी है। recent visitors 67