Wednesday, July 1, 2026 11:16 pm

रीवा-भोपाल सावन स्पेशल सुपरफास्ट की शुरुआत 17 अगस्त, जबलपुर होकर चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइम-टेबल

भोपाल  भाई-बहन के स्नेह पर्व रक्षाबंधन में बड़ी संख्या में लोग अपने घर आते हैं। ट्रेन में चढ़ने-उतरने की भारी आपाधापी रहती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रबंधन स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसी सिलसिले में 17 अगस्त को रीवा-रानी कमलापति के मध्य एक-एक ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल रेल मंडल के बीना, विदिशा स्टेशन पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी। इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल ट्रेन संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट रक्षाबंधन स्पेशल 17 अगस्त शनिवार को रीवा स्टेशन से 12:30 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशन से होते हुए शाम 6:45 बजे बीना, 7:50 बजे विदिशा और 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन 02189 रानी कमलापति- रीवा सुपरफास्ट रक्षाबंधन स्पेशल 17 अगस्त शनिवार को रानी कमलापति स्टेशन से 10:15 बजे प्रस्थान कर, 11:08 बजे विदिशा, अगले दिन 12.20 बजे बीना पहुंचकर, मार्ग के अन्य स्टेशन से होते हुए सुबह 07:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यह स्पेशल ट्रेन सफर के दौरान दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, मुडवारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलेगी। यह रहेगी कोच की स्थित इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार और 01 एसएलआरडी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। नई ट्रेन का टाइम-टेबल ट्रेन नंबर 22145 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान कर रानी कमलापति 23:13 बजे, नर्मदापुरम अगले दिन मध्य रात्रि 00:13 बजे, इटारसी 00:55 बजे, पिपरिया 02:02 बजे, गाडरवारा 02:38 बजे, नरसिंहपुर 03:12 बजे, जबलपुर 04:45 बजे, कटनी 06:05 बजे, मैहर 06:53 बजे, सतना 07:40 बजे और सुबह 09:15 बजे रीवा पहुंचेगी. इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 अगस्त से रीवा से प्रत्येक शनिवार और सोमवार रात्रि 22:30 बजे प्रस्थान कर सतना 23:25 बजे, मैहर 23:53 बजे, कटनी अगले दिन मध्य रात्रि 00:50 बजे, जबलपुर 02:10 बजे, नरसिंहपुर 03:28 बजे, गाडरवारा 03:58 बजे, पिपरिया 04:33 बजे, इटारसी 05:50 बजे, नर्मदापुरम 06:18 बजे, रानी कमलापति 07:28 बजे और सुबह 08:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी. recent visitors 217

किसान के मेहनत पर बाढ़ ने फेरा पानी

मनेन्द्रगढ़ जिला,एमसीबी केल्हारी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ ने जमकर मचाया हैं तबाही, बाढ़ के रास्ते में जो भी आया साथ बहा ले गया। तहसील केल्हारी अन्तर्गत केलुआ के धनपुरीडांड नामक गांव के पास किसान धर्मेद्र कुमार निवासी चरवाही जो अपनी भूमि में खेती किया था। कुछ दिन पहले ही रोपाई लाखों की लागत लगाकर किया गया था बाढ़ अपने साथ बकुछ बहा ले गया,जमीन पर रह गया तो सिर्फ मिट्टी। केल्हारी क्षेत्र में सुबह से हो रही मुसलाधार बारिश से सूखी नदियों में भी पानी का स्तर बढ़ता गया और वह विशाल नदी का रूप धारण कर लिया। उफनती हुईं नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया की सूखा नाला बडी नदी में बदलकर अपने आस पास की चीजों को बहा ले गया। साथ ही किसान धर्मेंद्र कुमार द्वारा किया गया लाखों की लागत से खेती को भी बहा ले गया। किसान की कड़ी मेहनत पर बाढ़ ने फेरा पानी सब हुआ बर्बाद कुदरत ने मचाया कहर। लगभग बड़े-बडे़ दस खेतो में घुसा बाढ़ का पानी दसों खेतो की फसल बहाकर ले गया साथ। देखते ही देखत खेत नदी में बदल गया। recent visitors 66

‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ हनुमानगढ़ी मंदिर पर डॉ अभय यादव ने कार्यकर्ताओं सहित किया पौधारोपण

'एक पेड़ मां के नाम अभियान' हनुमानगढ़ी मंदिर पर डॉ अभय यादव ने कार्यकर्ताओं सहित किया पौधारोपण               युवा साथी आगे आकर एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर प्रकृति के महत्व को समझकर इसका संरक्षण करें – डॉ अभय यादव।                  टीकमगढ़ आज ग्राम महाराजपुर में हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हरियाली तीज के पावन अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व भाजपा पूर्व जिलाअध्यक्ष डॉ अभय यादव ने कार्यकर्ताओं सहित पौधारोपण कार्यक्रम किया। डॉ अभय यादव ने बताया कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र आवाह्न पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे देश- प्रदेश में प्रत्येक ग्राम पंचायत में सभी स्तरों पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष लगाकर अपनी प्रकृति मां का संरक्षण करे, इसी तारतम्य में आज महाराजपुर ग्राम पंचायत में हनुमानगढ़ी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया, साथ ही संकल्प लिया गया कि हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, पौधारोपण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे, अधिक से अधिक समाज के युवा एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पौधारोपण करें व जीवन में प्रकृति के महत्व को समझकर इसका संरक्षण करें। पौधारोपण में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री प्रतेंद्र सिंधई, बालकृष्ण विश्वकर्मा, संतोष चौरसिया, रमेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी भाजपा स्वप्निल तिवारी, घनश्याम महाराजपुरा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 137

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा का नया कार्यक्रम तय

 जबलपुर  रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने बीए और बीएससी तृतीय वर्ष पुराना कोर्स की स्थगित परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 12 अगस्त से विश्वविद्यालय द्वारा शुरू कराई जा रहीं हैं। पहले उक्त परीक्षाएं 29 जुलाई से आयोजित की जानी थी जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों का हवाला देकर स्थगित कर दिया गया था। शेड्यूल तय न होने से छात्र भी परेशान थे। अब ये परीक्षाएं 12 अगस्त से प्रारंभ की जा रहीं हैं। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा सूचना पटल पर जारी कर दी गई है। यह की गई तिथि प्रस्तावित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय अध‍िकारियों के अनुसार बीएससी तृतीय वर्ष 12 अगस्त को कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्राॅनिक्स प्रथम, 13 को कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्राॅनिक्स प्रथम द्वितीय, 14 को बायोटेक्नोलाॅजी एवं माइक्रोबायोलॉजी का पेपर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह बीए तृतीय वर्ष के ओल्ड कोर्स के स्थगित किए गए पेपरों की परीक्षाएं भी इसी तिथि पर आयोजित होंगी। 12 अगस्त को हिंदी लिटरेचर सेकंड, 13 को सोशियोलाॅजी सेकेंड एवं 14 को साईकोलाजी, होम साइंस प्रथम विषय के पेपर होंगे। परीक्षएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे की पाली में होगी। recent visitors 81

साइबर ठगों के निशाने पर प्रदेश के IAS अफसर: जबलपुर कलेक्टर हुए साइबर फ्राड के शिकार

State's IAS officers on target of cyber thugs: Jabalpur Collector becomes victim of cyber fraud

State’s IAS officers on target of cyber thugs: Jabalpur Collector becomes victim of cyber fraud

जब भी कोई विपक्षी टीम का खिलाड़ी उनसे पंगे लेता है तो फिर किंग कोहली उसे अपने मुंह के अलावा बल्ले से जवाब देते हैं

नई दिल्ली विराट कोहली को मैदान पर उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता है, जब भी कोई विपक्षी टीम का खिलाड़ी उनसे पंगे लेता है या फिर जुबानी जंग करने का प्रयास करता है तो किंग कोहली उसे अपने मुंह के अलावा बल्ले से जबरदस्त जवाब देते हैं। बुधवार, 7 अगस्त की शाम भी श्रीलंका के असिता फर्नांडो ने उनसे भिड़ने की कोशिश की, कोहली ने जवाब में उन्हें बहुत कुछ कहा, मगर वह बल्ले से इस बार कोई जवाब नहीं दे पाए। वहीं मैच के बाद दोनों के बीच ये जंग एकदम शांत दिखी क्योंकि हैंडशेक के दौरान कोहली और फर्नांडो हंसते हुए दिखाई दिए। विराट कोहली के लिए यह श्रीलंका दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। तीसरे वनडे में वह मात्र 20 के निजी स्कोर पर आउट हुए। वहीं इससे पहले दो वनडे में उन्होंने 24 और 14 ही रन बनाए थे। हैरानी की बात यह है कि विराट इस पूरी सीरीज में स्पिनर्स के हाथों LBW आउट हुए, ऐसा उनके करियर में पहली बार ही हुआ है। 2-0 से सीरीज हारा भारत भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की यह वनडे सीरीज 2-0 से गंवानी पड़ी। श्रीलंकाई टीम 1997 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ सीरीज जीतने में कामयाब रहा। सीरीज का पहला मैच टाई रहा, वहीं अगले दो वनडे मुकाबलों में मेजबान टीम ने अपने धाकड़ स्पिनर्स के दम पर जीत दर्ज की। सीरीज की शुरुआत में श्रीलंकाई टीम थोड़ी कमजोर नजर आ रही थी, उनके कई गेंदबाज चोट या स्वास्थ्य ठीक ना होने की वजह से सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे, वहीं वानिंदू हसरंगा भी बीच सीरीज में चोट के चलते बाहर हो गए थे। इसके बावजूद श्रीलंकाई टीम ने सीरीज में भारत को एक भी मैच जीतने का मौका नहीं दिया।   recent visitors 116

टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन का प्रोसेस बताया, कहा- आईपीएल से नहीं घरेलू क्रिकेट से मिलते है खिलाडी: रोहित शर्मा

नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि टेस्ट और वनडे के लिए टीम के चयन के लिए रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट काफी अहमियत रखते हैं। उन्होंने माना कि चयन के लिए आईपीएल भी एक अहम टूर्नामेंट है, लेकिन उन्होंने कहा कि इसके आने से भारत की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिताओं का महत्व कम नहीं हुआ है। बता दें, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा, सीरीज का पहला मैच टाई रहा था। भारत 1997 के बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज हारा है। इस मैच में श्रीलंका की धीमी पिचों पर भारतीय बल्लेबाज संघंर्ष करते नजर आए।   मैच के बाद रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया कि, क्या वह भारत के युवा बल्लेबाजों को घरेलू क्रिकेट में अधिक खेलने की सलाह देंगे? इसके जवाब में हिटमैन ने स्पष्ट किया कि टेस्ट और वनडे टीमों के लिए खिलाड़ियों को चुनने के मामले में भारत का घरेलू ढांचा सबसे महत्वपूर्ण है। रोहित शर्मा ने कहा, 'हमारा हमेशा से यही लक्ष्य रहा है – यह सुनिश्चित करना कि जो खिलाड़ी उपलब्ध हैं, वे रणजी ट्रॉफी खेलें। हमारा घरेलू क्रिकेट हमारे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की रीढ़ की हड्डी है। बहुत से खिलाड़ी जो अब देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वे घरेलू क्रिकेट खेलकर आए हैं, इसलिए हमारा घरेलू क्रिकेट सभी के लिए महत्वपूर्ण है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह प्रतिस्पर्धी बना रहे।' कप्तान ने आगे कहा, "हमें घरेलू सर्किट से खिलाड़ी मिलते हैं, आईपीएल से नहीं। जब आप टेस्ट और वनडे क्रिकेट के लिए खिलाड़ियों का चयन करते हैं, तो इस बात पर काफी चर्चा होती है कि रणजी ट्रॉफी, वनडे फॉर्मेट, सैयद मुश्ताक अली और इस तरह की अन्य प्रतियोगिताओं में कौन अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।" टी20 क्रिकेट के बढ़ते क्रेज के बीच आईपीएल के बढ़ते महत्व पर विस्तार से बात करते हुए रोहित ने बताया कि इस लीग का अपना महत्व है। रोहित ने कहा, "आईपीएल निश्चित रूप से एक ऐसा फॉर्मेट है, जहां चुनौतियां अलग हैं। यह दोनों की प्रतिस्पर्धा है। आईपीएल भी हमारा क्रिकेट है – यह इंडियन प्रीमियर लीग है। अंत में, जो भी इन सभी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करेगा, उसे ही चुना जाएगा।"     recent visitors 86