Thursday, July 2, 2026 1:07 am

पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे से राहगीर परेशान

सिंगरौली नगर पालिक निगम मुख्यालय अंतर्गत कचनी में सीवर लाइन खोदकर छोड़ दिया गया है और वही नगर निगम संविदाकार के द्वारा कार्य मे लापरवाही दिख रहा है राहगीरों व स्थानीय जनो को काफी परेशानी हो रही है नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं… recent visitors 86

राजा भोज एयरपोर्ट पर 1 अक्टूबर से 24 घंटे परिचालन शुरू, भोपाल से पुणे के लिए यात्रियों को नाइट फ्लाइट्स की सौगात

भोपाल  एमपी में हवाई यात्रा करने वालों को एक और सौगात मिलने वाली है। एक ओर जहां 1 अक्टूबर से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर 24×7 परिचालन शुरू हो रहा है, वहीं यात्रियों को जल्द ही पहले दिन से ही पुणे के लिए रात के समय उड़ान सेवा की सौगात मिलेगी। उद्घाटन वाली फ्लाइट 1 और 2 अक्टूबर की रात को 1:10 बजे भोपाल में उतरने वाली है। इस मामले में भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि सीधी उड़ान यहां से 1:40 बजे उड़ान भरेगी। यह उड़ान सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। जल्द ही भोपाल को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सौगात भी मिलेगी। इस नई उड़ान की शुरुआत भोपाल और भारत के अन्य प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समय अनुसार कर सकेंगे सफर अवस्थी ने आगे कहा कि राजा भोज एयरपोर्ट से पुणे के लिए रात्रि उड़ान सेवा की शुरुआत एयरपोर्ट के चौबीसों घंटे परिचालन में बदलाव का परिणाम है। इस कदम से भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन और व्यापार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा है। देर रात की उड़ानों की उपलब्धता यात्रियों को उनकी यात्रा योजनाओं में अधिक सुविधा प्रदान करेगी। इससे वे अपने समय के अनुसार सफर कर सकेंगे। इन यात्रियों को मिलेगा फायदा पुणे एक प्रमुख औद्योगिक और शैक्षिक केंद्र होने के नाते, देश भर से बड़ी संख्या में यात्रियों को आकर्षित करता है। नई उड़ान सेवा शहर में अक्सर आने वाले व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करेगी। यह मेडिकल कारणों से पुणे की यात्रा करने वालों के लिए भी एक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा। पुणे शहर अपनी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाना जाता है। व्यापार और पर्यटने को मिलेगा बढ़ावा अवस्थी के अनुसार राजा भोज हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत भोपाल के लिए एक और आशाजनक विकास है। यह न केवल शहर को वैश्विक मानचित्र पर लाएगा बल्कि व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए नए रास्ते भी खोलेगा। उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी भोपाल को विदेशी पर्यटकों के लिए और अधिक सुलभ बनाएगी। पर्यटक आसानी से आकर शहर की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का पता लगा सकेंगे। जैसे-जैसे हवाई अड्डा अपनी सुविधाओं और सेवाओं को बढ़ाना जारी रखता है, भविष्य में इससे और अधिक एयरलाइनों और डेस्टिनेशनों को आकर्षित करने की उम्मीद है। recent visitors 126

सीएम मोहन महिला सरपंच सम्मेलन में बोले, बहनों को उनके अधिकार देने का काम कर रही सरकार

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित ‘रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम’ में भाग लिया। इस अवसर पर महिला सरपंचों ने उन्हें विशाल राखी भेंट कर पर्व की शुभकामनाएँ दी। साथ ही उनकी कलाई पर भी बांधी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, राज्य मंत्री राधा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिला सरपंच उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री निवास में हुआ रक्षाबंधन कार्यक्रम ‘रक्षाबंधन कार्यक्रम’ में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में सभी बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हम सब महारानी दुर्गावती के नाम पर इकट्ठे हुए हैं और बीजेपी सरकार सभी महिलाओं को उन्हीं की तरह सशक्त और मज़बूत बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘कल दस तारीख को एक साथ पूरे प्रदेश में सिंगल क्लिक के जरिए 1250 और 250 रूपये दोनों राशि मिलाकर बहनों के खाते में 1500 रूपये खाते में अंतरित किए जाएँगे। 1 करोड़ 49 लाख लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया जाएगा। ये उनके मुँह पर तमाचा है जो कहते थे कि योजना बंद हो जाएगी। हम योजना बंद नहीं कर रहे बल्कि राखी का त्यौहार मनाने के लिए बहनों को 250 रूपए अतिरिक्त राशि दी जा रही है। हमने अपने संकल्प पत्र में जो जो वादे किए थे, वो सब पूरे किए जाएँगे। हमारे सारे जनप्रतिनिधि कल से लेकर रक्षाबंधन तक प्रदेशभर में बहनों से राखी बंधवाएँगे।‘ मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के वीरता के इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहनों के लिए विभिन्न योजनाएं लाए। उज्ज्वला से लेकर तमाम ऐसी योजनाएं हैं। 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। 11500 करोड़ रूपये की राशि लाडली बहनों के खाते में दिए। लाडली बहना के 1250 रूपये और 250 रूपये रक्षा बंधन मानने के लिए बहनों को देंगे। जो संकल्प पत्र ने कहा है वह सभी वादे पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में केवल भारत ही है जो भारत माता धरती माता को पूजता है। उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में सरकार रक्षाबंधन की थीम पर विभिन्न महिला सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री आवास में भी अलग-अलग समूहों को बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला सरपंच आई हैं। महिला सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से संवाद किया। इस मौके पर महिला सरपंच मुख्यमंत्री को राखी भी बांधेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सम्मेलन के दौरान मंच से सीएम डॉ. मोहन यादव महिला सरपंचों के हित में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। ‘शादी या अन्य अवसर पर अनावश्यक खर्च न करें’ इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं सहित सभी लोगों से कहा कि अनावश्यक खर्चों में कटौती करें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सरकार की भावना ये है कि गरीब से गरीब बहनों के घर में भी सभी सरकारी योजनाएँ पहुँचे। सभी ये आह्वान करें कि हमें फ़ालतू खर्च भी कम करने का संकल्प लेना है। कई बार हम ज़मीन बेचकर भी तेरहवीं जैसे आयोजन करते हैं। लेकिन हमें ये नहीं करना है। पैसा बचाकर अपनी बहन बेटी बेटे को पढ़ाए। शादी में भी हमें अनावश्यक खर्च नहीं करना है।’ सीएम मोहन यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि ‘मेरे बेटे की शादी में भी वर वधू दोनों पक्ष मिलाकर सिर्फ़ सौ लोग ही मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विवाह में फ़ालतू खर्च रोकना चाहिए। जब चुने हुए जनप्रतिनिधि ये करेंगे तो समाज में नीचे तक ये संदेश जाता है। इस अवसर पर उन्होंने सरपंचों से कहा कि देवउठवी एकादशी के बाद आप पंचायत में जनपद में बड़े सामूहिक विवाह का आयोजन करें। सरकारी पैसे से विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ ताकि लोगों की मेहनत का पैसा बचे और वो अनावश्यक खर्च न करें और उनपर क़र्ज़ न हो।’ उन्होंने कहा कि आज हमें ये संकल्प लेना है कि शादी-ब्याह या मृत्यु होने पर अनावश्यक खर्च नहीं करना है। अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए खर्च करना है और इसमें सरकार भी सहयोग करेगी। हमारे बाद की पीढ़ी आगे बढ़ना चाहिए। हम सब संकल्प लें कि अपने परिवार में ये माहौल बनाएँगे और इसे आंदोलन का रूप देंगे। बहनों ने मुख्यमंत्री को भेंट की 40 फीट की राखी मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने का आह्नान भी किया। उन्होंने कहा कि सब अपने अपने क्षेत्र में सभी जगह तिरंगा लगवाएँ और सुनिश्चित करें कि उनकी पंचायत में हर घर में तिरंगा लगे। सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन के बाद हम जन्माष्टमी भी धूमधाम से मनाएँगे। श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व हम सब मिलकर वृहद् स्तर पर मनाएँगे। इस रक्षाबंधन कार्यक्रम में वहाँ मौजूद बहनों ने सीएम मोहन यादव को 40 फीट की राखी भेंट की। इसी के साथ महिलाओं ने उनकी कलाई पर भी राखी बांधी। recent visitors 86

झंडा ऊंचा रहें हमारा, नारों से गूंजा पूरा बैकुण्ठपुर

बैकुण्ठपुर/कोरिया छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जिले में भी ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत स्वतंत्रता सप्ताह 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने किया। सुबह 7 बजे बैकुंठपुर के फव्वारा चौक से शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक शाला, बैकुंठपुर तक कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहरवासी, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सम्मान के साथ झंडा फहराएं कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हर भारतीयों की शान है, लेकिन इसे कब, कहाँ, कैसे फहराया जाए इसका नियम है। इसीलिए ध्वज को बेहद सम्मान के साथ व सावधानी पूर्वक फहराना चाहिए। उन्होंने कहा झंडा कटा-फटा न हो, प्लास्टिक के झंडे का उपयोग बिल्कुल नहीं करना है, जमीन में नहीं गिराना है, उल्टा नहीं फहराना है। कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3ः2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा जान है, देश का शान है इसलिए सभी लोग अपने घरों में सम्मान के साथ झंडा जरूर लगाएं। नारों से गूंजा पुरा बैकुंठपुर। इस दौरान झण्डा देश की शान है, हम सबकी पहचान है! झंडा ऊंचा रहे हमारा, भारत माता की जयघोष के साथ सभी वर्गों ने जोश व उत्साह के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।  भारत की आज़ादी के 77वें वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेवासियों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ‘आज़ादी के अमृत’ महोत्सव के तत्वावधान में चलाया जा रहा अभियान है, जो 15 अगस्त तक यह कार्यक्रम चलेगी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रैली में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर  अरुण कुमार मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। recent visitors 70

साय सरकार ने बुनकरों को दी बड़ी सौगात, सरकारी योजना में शामिल होंगे बुनकरों के कपड़े, बुनकरों के पारिश्रमिक में 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ने बुनकरों के लिए बड़ी घोषणा की है। बुधवार को बुनकर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांवन ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में बुनकरों की मजदूरी में 20 फीसदी की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा यह घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू होगी। दरअसल, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुनकरों को और नई तकनीक और नए अवसरों से जुड़ने के लिए आह्वान करते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार बुनकरों द्वारा उत्पादित कपड़ों को स्कूल शिक्षा विभाग में स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजनाओं में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लागू की थी। इसे हम फिर से इस सरकार में लागू करके बुनकरों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाएंगे, जिससे ज्यादा-से-ज्यादा बुनकरों को काम मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। साव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बुनकर संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री साय की ओर से बुनकरों को अभी तक उनके कार्यों के एवज में मिल रहे पारिश्रमिक में 20 प्रतिशत की वृद्धि आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस के अवसर पर आज से ही लागू करने का ऐलान किया। देवांगन ने इसी के साथ बुनकर भाइयों से नई तकनीक से अपना काम करने एवं युवा वर्ग को इससे जोड़ने के लिए भी आह्वान किया। बुनकरों की समस्याओं को हल करने के बारे में देवांगन ने विस्तार से चर्चा की। हर घर तिरंगा अभियान पर भी फोकस भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन को मजबूत करने एवं हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की और साथ ही बुनकरों की तकलीफों, परेशानियों को प्रदेश की भाजपा सरकार के माध्यम से हल करने का आश्वासन दिया। recent visitors 73

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने अपना दर्द बयां किया

अंबिकापुर  पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के छह महीने के कार्यकाल पर बयान दिया है। साथ ही अमरजीत भगत ने कांग्रेस की हार पर भी बयान दिया। हार का छलका दर्द पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने विधानसभा चुनाव में मिली हार पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि नेताओं में तालमेल की कमी के कारण कांग्रेस राज्य में सरकार नहीं बना पाई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार हमारी गलती के कारण हुई है। तेरा-मेरा के इस खेल ने पूरे राज्य में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि 2018 में बंपर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस को 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। कई मंत्रियों को कराना पड़ा था हार का सामना बता दें कि पिछले साली तीन दिसंबर को हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को 35 सीटें मिलीं और अन्य को यहां 1 सीट मिली थी। कांग्रेस से डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव समेत कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा था। अमरजीत भगत भूपेश बघेल की सरकार में कैबिनेट मंत्री थी। उनकी गिनती भूपेश बघेल के करीबी नेताओं में होती है। किसानों को हो रही समस्या छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा किसानों को खाद और बीज की कमी न हो इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा। खेती के समय यूरिया नहीं मिलने से किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। recent visitors 78

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा में भारतीयता की झलक स्पष्ट हो रही है : वाजपेयी

बिलासपुर  अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय विज्ञान की विशेषता पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा में भारतीयता की झलक स्पष्ट हो रही है। इसमें भारतीय विज्ञान, परंपरा, और दर्शन को प्रमुखता दी गई है, जिससे भारत का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारत के महान वैज्ञानिकों, जैसे आर्यभट्ट, कणाद और सुश्रुत द्वारा किए गए उत्कृष्ट शोध कार्यों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह संयोजक प्रमोद रामदास ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय विज्ञान और इसकी विरासत पूरी दुनिया को दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शोध के क्षेत्र में भारतीय दृष्टिकोण को प्रमुखता दी जानी चाहिए, ताकि भारत का स्वाभिमान बढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से भारतीय विज्ञान और पूर्व के शोध कार्यों को और बढ़ावा मिलेगा। दीक्षा को लेकर नए सिरे से तैयारी अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने एक दिन पहले कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। विश्वविद्यालय की उन्नति और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। आगामी होने वाले दीक्षा समारोह की तिथि एवं मेधावियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधि की जानकारी दी। जिसके बाद नए सिरे से समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। recent visitors 82