Wednesday, July 8, 2026 10:53 am

कई जिलों मे वांछित शातिर अपराधी मय माल के गिरफतार,पीड़ित पक्ष ने दिया पुलिस

कोतवाली पुलिस ने दिनदहाडे हुई लाखों की लूट,  पुलिस ने चंद घंटो मे किया पर्दाफाश डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय में हुई लाखों की लूट का 24 घंटे में खुलासा किया कई जिलों मे वांछित शातिर अपराधी मय माल के गिरफतार,पीड़ित पक्ष ने दिया पुलिस डिंडोरी डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय में हुई लाखों की लूट का 24 घंटे में खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  दिनांक 08/08/2024 को श्रीमति आराधना गवले पति रवि प्रकाश गवले निवासी वार्ड क्रमांक 05 राजूषा स्‍कूल के आगे डिण्‍डौरी की थाना कोतवाली पहुंच रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह अपने सोने चांदी के जेवर को अपने घर से राय सिटी  में रहने वाली अपनी भाभी स्नेह लता गवले  के HDFC  बैंक  डिंडौरी के लाकर में रखने के लिये गहनों को उनकी डिब्बियों में एक थैला में रखकर अकेले पैदल भाभी के घर राय सिटी जा रही थी, तभी समय करीब दिन 12.30 से 01.00 बजे  के बीच राय सिटी चौराहा के पहले डिंडौरी तरफ से एक पल्सर  मोटरसाईकल में तीन लोग जिसमें दो पुरूष व एक महिला आये और धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुये इसके हाथ मे रखे करीब 08 लाख रूपये के जेवर लूटकर भाग गये है । फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूध्‍द लूट का अपराध पंजीबध्‍द किया जाकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डिण्‍डौरी के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ,  एसडीओपी  डिण्‍डौरी के निर्देशन मे जिले के समस्‍त थाना चौकी प्रभारियो को आरोपीगण के हुलिये एवं वाहन के आधार पर पता तलाश करते हुये नाकाबंदी करायी गयी एवं थाना प्रभारी कोतवाली अनुराग जामदार के नेतृत्‍व मे स्‍पेशल पुलिस टीम का गठित कर अलग- अलग दिशा मे आरोपीगण की पता तलाश हेतु रवाना किया गया, प्रार्थियां द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर टीम को वांछित अपराधी निजामुददीन के होने का संदेह हुआ, पुलिस टीम के द्वारा सायबर सेल की मदद से निजामुददीन को ट्रेस किया गया जिसके जबलपुर तरफ भागने की जानकारी के आधार पर चौकी प्रभारी विक्रमपुर संतोष यादव को सघन चैकिंग एवं पूर्ण नाकाबंदी करने हेतु बताया गया एवं एक पुलिस टीम थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्‍व मे जबलपुर रोड पर रवाना की गयी, जो चौकी प्रभारी विक्रमपुर के द्वारा एक पल्‍सर मो. सा. में दो लोग नाकाबंदी को देखकर वापस भागने की सूचना दी गयी जो चौकी प्रभारी विक्रमपुर को अपनी टीम के साथ पीछा करते डिण्‍डौरी तरफ आने हेतु बताया गया, बाईक में सवार दोनो व्‍यक्तियो को एक साथ दबिश देकर पकडा गया, जिनसे पूछताछ में दोनो व्‍यक्ति अपना नाम पता गलत बताकर पुलिस को लगातार भ्रमित करते रहे, जिनकी तस्‍दीक बताये पते पर की जाकर सही नाम पते की जानकारी प्राप्‍त की गयी जो निजामुददीन ऊर्फ जउआ पिता गुलाम मुर्तजा साथ के लडके ने अपना नाम अन्‍नू ऊर्फ अनवर अंसारी बताया तथा डिण्‍डौरी की रहने वाली अलबीना के साथ मिलकर लूट करना स्‍वीकार किया, एक टीम अलबीना की पता तलाश हेतु रवाना की गयी, जिसे भी दस्‍तयाब किया गया । जिनसे पूछताछ बाद अलग- अलग स्‍थानो से लूटे गये जेवरो को बरामद किया गया है । प्रकरण मे निजामुददीन ऊर्फ जउआ पिता गुलाम मुर्तजा एवं अन्‍नू ऊर्फ अनवर अंसारी, अलबीना मुसलमान पूर्व मे डिण्‍डौरी एवं जबलपुर के कई अपराधो मे संलिप्‍त एवं वांछित है । आरोपी से बरामद की गयी पल्‍सर बाईक के भी चोरी के होने की जानकारी जबलपुर पुलिस से प्राप्‍त हुयी है। पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही के चलते आरोपीगण को घटना के चंद घंटो में गिरफतार किया जाकर लूट एवं अन्‍य अपराधों मे वांछित करीब 10 लाख रू. का मशरूका बरामद किया गया है । कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आम जनों में संतोष है। आरोपीगण की शिनाख्‍त मे आमजनो की  विशेष भूमिका रही है, पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी द्वारा आमजन से अपील करते हुए संदेश दिया है कि ऐसे अपराधो को रोकने एवं आरोपीयों की पता तलाश हेतु आमजनों का जागरूक होना अत्‍यंत आवश्‍यक है। विशेष भूमिका :  थाना प्रभारी कोतवाली डिण्‍डौरी उनि अनुराग जामदार, प्रभारी सायबर सेल प्रभारी प्रआर मुकेश प्रधान, उनि त्रिवेणी मसराम, सउनि राकेश यादव, सउनि मनमोहन सिंह, सउनि अखिलेश श्रीवास, प्रआर हनुमान सिंह, सत्‍यनारायण पटेल, आरक्षक सतेंद्र डहेरिया, देवेंद्र पटले, श्‍याम तिवारी, हेमंत झारिया, नीलेश साहू एवं चौकी विक्रमपुर से चौकी प्रभारी सउनि संतोष यादव, प्रआर रामरतन मार्को, हरेसिंह सैयाम, आरक्षक खेमराज गायग्‍वाल, संतलाल, ग्राम रक्षा समीति सदस्‍य संतोष गोसाई की विशेष भूमिका रही है । पूरी पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी द्वारा पुरूस्‍कृत करने की घोषणा की गयी है । recent visitors 60

अपने घर में तिरंगा लहराकर अपना और देश का सम्मान बढ़ाएं – उप मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों से बंधवाये रक्षासूत्र

 रीवा प्रदेश के साथ-साथ रीवा जिले में भी लाड़ली बहना उत्सव मनाया गया। मुख्य समारोह नगर निगम के टाउनहाल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को लाड़ली बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। जिले की लाड़ली बहना योजना की 4.10 लाख बहनों के खाते में मासिक किश्त तथा 250 रुपए रक्षाबंधन के उपहार  के रूप में अंतरित किए गए। समारोह में श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहना हितग्राहियों के खाते में 1897 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना हितग्राहियों के खाते में 52 करोड़ रुपए तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332 करोड़ रुपए वर्चुअल माध्यम से अंतरित किए।     टाउनहाल में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबंधन के पहले ही लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दे दिया है। लाड़ली बहना योजना की प्रत्येक बहन के खाते में 1250 रुपए की मासिक राशि के साथ रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी गई है। हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, स्वनिधि योजना, युवा उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं। लाड़ली बहना योजना से हर माह 1250 रुपए की राशि दी जा रही है। इससे महिलाओं की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। उन्हें अपने काम के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता है। इस योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है साथ ही आर्थिक आत्मनिर्भरता मिली है।     समारोह में उप मुख्यमंत्री ने सभी को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराता है तो हमारा सीना चौड़ा हो जाता है। हमारा तिरंगा देश की आजादी और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। जिले भर में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के साथ हर नागरिक अपने घर में शान से तिरंगा लहराए। अपने घरों में तिरंगा लहराकर राष्ट्र वंदना और आजादी के पर्व में अपनी सहभागिता निभाएं। अपने घर में तिरंगा लहराकर अपना और देश का सम्मान बढ़ाएं।     समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। उप मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान में नगर निगम परिसर के थ्रीआर पार्क में पौधे रोपित किए। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता माझी, नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, राजेश पाण्डेय, पार्षद श्रीमती ज्योति सिंह, पार्षद दीनानाथ वर्मा, दारा सिंह, अम्बुज रजक, पूर्व पार्षद सतीश सिंह, उपायुक्त नगर निगम रूपाली द्विवेदी, प्रभारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिल जैन तथा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुर्इं। समारोह का संचालन सहायक संचालक आशीष द्विवेदी ने किया। recent visitors 60

भोपाल पहुंचा ओलंपिक चैंपियन DSP बेटा तो हुआ जोशीला स्वागत

भोपाल  ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर का मध्यप्रदेश में भव्य स्वागत किया गया है। भोपाल एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश पुलिस और खेल विभाग ने उनका जोशीला स्वागत किया। खेल मंत्री विश्वास सारंग खुद सागर का वेलकम करने एयरपोर्ट पहुंचे। इस अवसर पर विवेक सागर ने कहा कि देश और प्रदेश का जो प्यार मिला उससे बेहद खुश हूं। मंत्री विश्वास सारंग मेरा वेलकम करने आए। मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। आने वाले समय में हम और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मीडिया से बात विवके सागर ने कहा कि जर्मनी वाला मैच मेरे लिए और सभी के लिए हार्ट ब्रेकिंग था, फिर हमनें कमबेक किया और कांस्य पदक पर फोकस करते हुए आगे बढ़े। हमें सफलता मिली। सागर ने मुख्यमंत्री के कास्य पदक जितने पर एक करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा करने पर कहा कि यह एक स्पोटर्स खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात है। जब आप अच्छा करते है और आपकी सरकार प्रोत्साहन के रूप में बढ़ावा देती है और मोटिवेशन देती है। सागर ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम अच्छा प्रदर्शन करें। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विवेक और पूरी टीम ने हमारा गौरव बढ़ाया। मध्यप्रदेश पुलिस के डीआईजी एसएएफ मुख्यालय, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, 7वीं वाहिनी के कमांडेंट ने उनका स्वागत किया। मध्यप्रदेश पुलिस खेल विभाग के 50 खिलाड़ी डीएसपी विवेक सागर की अगवानी की। श्रीजेश को डेडिकेट किया मेडल विवेक भारतीय हॉकी टीम में मिड फील्डर के रूप में खेलते हैं। ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उन्होंने कहा, 'यह हम सभी के लिए बहुत खुशी का पल था। हमने बहुत एंजॉय किया। यह श्रीजेश भाई का लास्ट टूर्नामेंट भी था, तो मेडल हमने उन्हीं को डेडिकेट किया है।' हार के मलाल पर विवेक ने कहा, 'एक खिलाड़ी हमेशा चाहता है कि वह अपने देश के लिए अच्छा करे। देश आगे बढ़े।' उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी हॉकी खेलते हैं, वह निरंतर प्रयास करते रहें। इससे कभी पीछे न हटें।' भारतीय टीम के प्रदर्शन में गोलकीपर पीआर श्रीजेश का अहम रोल रहा है। उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पेरिस ओलिंपिक उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। कल सुबह तिरंगा यात्रा में करेंगे शिरकत भोपाल के टीटी नगर में कार्यक्रम के बाद विवेक सागर आज रेस्ट करेंगे। वे सोमवार सुबह सुभाष नगर से अशोका गार्डन तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ शामिल होंगे। राज्य सरकार देगी एक करोड़ का इनाम भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर में पोस्टेड विवेक सागर प्रसाद को मध्यप्रदेश सरकार 1 करोड़ रुपए का इनाम देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को विवेक से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें और टीम को बधाई दी थी। विवेक दूसरी बार ओलिंपिक में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इससे पहले वे टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भी ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। भारत ने लगातार दूसरे ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का रिकॉर्ड 52 साल बाद बनाया है। जीत के बाद विवेक सागर ने सपोर्ट के लिए सभी को धन्यवाद दिया। recent visitors 87

टेलीकॉम फैक्ट्री की जमीन की बिक्री रोकने और 20 हजार पेड़ों को कटने से बचाने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

जबलपुर  जबलपुर में बंद हो चुकी टेलीकॉम फैक्ट्री की 70 एकड़ जमीन पर लगे जंगल को बचाने के लिए कानूनी लड़ाई शुरु हो गई है। जबलपुर के नागरिक उपभोक्ता मंच ने जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें शहर के बीचों बीच स्थित 20 हजार पेड़ों वाले जंगल को बचाने की मांग की गई है। BSNL ने फैक्ट्री की जमीन बेचने के लिए निकाली है निविदा दरअसल जबलपुर शहर के रानीताल इलाके में बीएसएनएल की टेलीकॉम फैक्ट्री संचालित होती थी जो अब बंद हो चुकी है और बीएसएनएल ने इस जमीन को बेचने की निविदा निकाल दी है। फैक्ट्री की 70 में से 26 एकड़ जमीन राज्य सरकार ने दी थी लिहाजा जमीन को वापि लेने का आदेश देते हुए सरकार ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। फैक्ट्री में मौजूद 20 हजार पेड़ों को बचाने हाई कोर्ट में याचिका   कोर्ट में लंबित इसी मामले में अब शहर के सामाजिक संगठन की ओर से एक हस्तक्षेप याचिका दायर की गई है जिसमें जमीन की बिक्री रोकने और उसमें लगे 20 हजार पेड़ों को कटने से बचाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि शहर के बीचों बीच इतने सारे पेड़ शहर के लिए ऑक्सीजन टैंक से कम नहीं है लिहाजा इन्हें बचाया जाए। हाई कोर्ट में दायर इस मामले पर आने वाले दिनों में जल्द सुनवाई हो सकती है। recent visitors 91

सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को किया खारिज, बोलीं- चरित्र हनन का प्रयास

नई दिल्ली हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट ने फिर से सनसनी मचा दी है। अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी इस बार शेयर बाजार को रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी (Sebi) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) और उनके पति धवल बुच पर आरोप लगाया है। माधवी पुरी बुच और धवल बुच शनिवार को देर रात आई रिपोर्ट का खंडन करते हुए इन्हें 'आधारहीन' और 'चरित्र हनन' का प्रयास करार दिया है। बता दें, हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया है कि सेबी की चेयरपर्सन माधवी बुच और उनके पति की अडानी मनी साइफनिंग घोटाले (Adani money siphoning scandal) में इस्तेमाल हुए ऑफशोर फंड्स में हिस्सेदारी थी। ‘चरित्र हनन का प्रयास’ सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने कहा कि उन्हें किसी भी फाइनेंशियल पेपर्स को दिखाने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। उन्होंने कहा है कि सेबी के कारण बताओ नोटिस और एक्शन के जवाब में हिंडनबर्ग ने यह 'चरित्र हनन का प्रयास' किया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे खिलाफ 10 अगस्त, 2024 की हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों पर बताना चाहेंगे कि हम रिपोर्ट में लगाए गए निराधार आरोपों का खंडन करते हैं। उसमें सच्चाई नहीं है। हमारा जीवन और वित्त स्थिति एक खुली किताब की तरह है। हमें सभी वित्तीय दस्तावेजों को दिखाने में कोई संकोच नहीं है। इसमें वो पेपर्स भी शामिल हैं जब हम और पुरी एक सामान्य नागरिक थे।’ इस बार हिंडनबर्ग ने क्या आरोप लगाया है? अमेरिका स्थित शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने 10 अगस्त को अपनी नई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच की अडानी के 'मनी साइफनिंग स्कैंडल' में इस्तेमाल की गई ऑफशोर फंड्स में हिस्सेदारी थी। हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया कि सेबी जनवरी 2023 में प्रकाशित हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर एक्शन लेने के लिए तैयार नहीं था क्योंकि सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के पास ऑफशोर फंड में इन्वेस्टमेंट थे जिनके अडानी ग्रुप के साथ लिंक थे। अडानी ग्रुप और इसके चेयरमैन गौतम अडानी ने कई मौकों पर जनवरी 2023 की रिपोर्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है। recent visitors 83

ग्वारा हवाई पट्टी से बम्हनी तक निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा

मण्डला  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 अगस्त को मंडला जिले के बम्हनी बंजर में आयोजित रक्षा बंधन एवं श्रावण उत्सव के तहत लाडली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल होने आगमन हो रहा है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव हवाई पट्टी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा निकाली जाएगी  तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का मण्डला जिले से शुभारंभ करेंगे। इस  अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम पूर्व विधायक गण उपस्थित रहेंगे। तिरंगा यात्रा में सभी की सहभागिता रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा की तैयारी जिले में युवा मोर्चा द्वारा की जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वारा हवाई पट्टी में दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन होगा यहां भाजपा जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अगवानी करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री यादव प्रदेश में प्रारंभ होने वाली तिरंगा यात्रा का मंडला जिले के ग्वारा से हरी झंडी दिखाकर  शुरुआत करेंगे। तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल वाहनों के द्वारा ग्वारा से आरंभ होकर बम्हनी बंजर तक पहुंचेगी। जिले में 11 से 13 अगस्त तक जिले की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जायेगा साथ ही मण्डल स्तर से सह यात्राएं भी निकाली जायेंगी। ग्वारा से बम्हनी तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत स्थानीय नागरिकों द्वारा किया जायेगा। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष झारिया ने जिले के सभी युवाओं को तिरंगा यात्रा के आयोजन में शामिल होने एवं हर वर्ग को इस अभियान में सहभागिता करने हेतु आग्रह किया है। recent visitors 88

हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन    मंडला शहर के 10 स्कूलों में इंटेक के सदस्यों (परीक्षा प्रभारियों) द्वारा ली गई परीक्षा मंडला इंटेक इंडियन नेशनल ट्रस्ट फ़ॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज भारत सांस्कृतिक निधि मंडला चेप्टर के संयोजक अरुण अग्रवाल ने बताया चयनित स्कूलों में महर्षि विद्या मंदिर, उत्कृष्ट विद्यालय, भारत ज्योति, मोंटफोर्ट, अमल ज्योति, बेल वेदर, निर्मला, केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, ज्ञान दीप स्कूल) में प्रत्येक स्कूल के प्रिंसपल के द्वारा स्कूल के दस दस विद्यार्थियों का चयन किया गया उन्ही दस विद्यार्थी की वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा में सहभागिता रही।  परीक्षा सुबह 11 बजे आयोजित की गई जिसकी समय सीमा एक घंटा रही। 10 अगस्त 2024 को कक्षा सातवी से दसवीं के विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रश्नपत्र में पर्यावरण, संस्कृति, कला, पुरातत्व, पर्यटन से संबंधित प्रश्न रहे। प्रतियोगिता के विषय में आयोजक समिति द्वारा पूर्व में ही संबंधित स्कूल प्राचार्य को जानकारी दे दी गई थी। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भी दिए जायेंगे जिसका वितरण स्कूल अपने कार्यक्रम 15 अगस्त या अन्य कार्यक्रम में सुविधानुसार वितरित करेंगे। हेरिटेज क्विज 2024 के इस प्रथम चरण में प्रतिभागी 100 विद्यार्थियों में से चयनित  विद्यार्थियों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर परीक्षा में सहभागिता का अवसर भी मिलेगा। विद्यालय एवं इंटेक की ओर आज सभी स्कूलों में नियुक्त सदस्य जिनके द्वारा परीक्षा ली गई जिसमे उत्कृष्ट विद्यालय में पूजा ज्योतिषी, सरस्वती विद्या में सुनील अग्रवाल, भारत ज्योति में अखिलेश सोनी, निर्मला विद्या में प्रतिमा बाजपेई और सुधीर कांसकार, ज्ञानदीप स्कूल में रश्मि पाठक, केंद्रीय विद्यालय में रश्मि बाजपेयी, बेलवेदर विद्या में राजेश क्षत्री, अमल ज्योति विद्यालय में एन के यादव, मोंटफोर्ट विद्यालय में संजूलता, महर्षि विद्या में रंजीत कछवाहा और अनीता सोनगोत्रा रहे। विशेष पर्यवेक्षक परीक्षा प्रभारी के रूप में पूर्व प्रिंसिपल अरविंद शुक्ला, अरुण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुधीर कांसकार के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।   recent visitors 62