Sunday, July 5, 2026 2:05 pm

राजपुर में 192 करोड़ 60 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ बलरामपुर-रामानुजगंज के राजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल राजपुर में 192 करोड़ 60 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश में जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास के लिए 02 अक्टूबर को ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान‘ का झारखण्ड के हजारीबाग से शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और अन्य अतिथिगण शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हांेगे। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था विकासखण्ड राजपुर के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राउंड बूढ़ा बगीचा में की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस मौके पर वे राजपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिलान्यास सहित जिले में 192 करोड़ 60 लाख रूपये के 108 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस मौके पर श्री साय विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में सामग्री तथा सहायता राशि का भी वितरण करेंगे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जा रही योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में देश में आदिवासी बहुल क्षेत्रों के 63,000 गांव शामिल किया गया है, जिससे 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को लाभ होगा। इसमें 30 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के जनजातीय बहुल 549 जिले और 2,740 ब्लॉक के गांव शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में इस अभियान के क्रियान्वयन के लिए 32 जिलों के 138 विकासखण्डो के 6691 आदिवासी बहुल गांव का चयन किया गया है। चयनित गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक, उन्नति के कार्य किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 25 कार्यक्रम शामिल हैं। यह योजना केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से क्रियान्वित की जाएगी। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका के क्षेत्र से जनजातीय परिवारों को जोड़कर उनके समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करना है। recent visitors 66

गरबा महोत्सव को लेकर आयोजकों ने गाइडलाइन जारी, गरबा करना है तो बैकलेस छोड़िये, इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस पहनिये

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से बड़ी खबर है. यहां आने वाले दिनों में होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर आयोजकों ने गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक अब अगर आप बैकलेस पहनकर जाएंगीं, तो गरबा नहीं कर सकेंगी. आपको इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस से ही एंट्री मिलेगी. वहीं, दूसरी ओर गरबा पंडालों में जाने वालों को आईडी और आधार कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा. किसी भी गैर हिंदू को गरबा पंडाल की किसी व्यवस्था का कोई काम नहीं दिया जाएगा. लोगों को पंडाल में प्रवेश तिलक लगाकर ही दिया जाएगा. विश्व हिंदू परिषद के विभाग सहमंत्री अनिमेष जोशी ने कहा कि नवरात्रि महोत्सव शुरू होने जा रहा है. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके लिए गाइड लाइन तय की गई है. गरबा महोत्सव आयोजकों, हिंदू संगठनों ने तय किया है कि सिंगल पुरुष गरबा परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. उन्हें परिवार के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा. हमने गरबा ड्रेस उपलब्ध कराने वालों के साथ विचार-विमर्श किया है. परिसर में महिलाओं को समर्पित पिंक-डे के साथ ही केसरिया-डे और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी. इस बैठक में गरबा रास महोत्सव आयोजकों, हिंदू संगठनों, गरबा ड्रेस उपलब्ध कराने वालों, मातृशक्ति संगठन शामिल हुए. केसरिया गरबा महोत्सव में पिंक-केसरिया के रंग बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस बार केसरिया गरबा का आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक होगा. इसमें हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने भी सभी को गरबा आयोजन को लेकर सुरक्षा और धर्म को लेकर कुछ बिंदु बताए. इन्हें सभी ने सहर्ष स्वीकार किया. रितेश कपूर ने बताया कि केसरिया गरबा में एक दिन महिलाओं को समर्पित रहेगा. यह पिंक-डे के रूप में मनाया जाएगा. आशीष जायसवाल ने कहा कि केसरिया और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति भी होगी. उन्होंने कहा कि मां शक्ति की भक्ति के सबसे बड़े पर्व नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. नवरात्र में गरबा रास का विशेष महत्व है. खंडवा में गरबा पंडालों के लिए नियम तय हो गए हैं. recent visitors 111

हरियाणा में मतदान के दौरान पंचकूला में 4 और 5 अक्टूबर, दो दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी

चंडीगढ़ हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी। इसको देखते हुए पंचकूला के डीसी ने दो दिन स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। डीसी के ऑर्डर में कहा गया है कि 4 और 5 अक्टूबर, दो दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह आदेश जिले के सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों में लागू होंगे। बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभाओं पर एक ही दिन में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को सभी सीटों की काउंटिंग की जाएगी। recent visitors 49

उप्र: पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया

सुल्तानपुर (उप्र) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अखंडनगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया, ‘‘पिछली 21 सितंबर को गोसाईंगंज क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी मौत दम घुटने के कारण हुई थी। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक जून को कदियापुर थाने में दर्ज कराई गई थी।’’ सिंह ने बताया, ‘‘जांच में पता चला कि हत्या में चार लोग सलमान, शहंशाह, सरवर और जावेद शामिल थे। सलमान प्रियंका को पहले से जानता था और उसके साथ मुंबई भी गया था।’’ उन्होंने बताया कि वापस लौटने के बाद उसने गोसाईंगंज इलाके में सलमान से शादी के बारे में बात की और उसे तथा उसके साथियों को जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद सलमान और उसके साथियों ने उसके खिलाफ साजिश रची और 20 सितंबर को उसकी हत्या कर दी। सिंह ने बताया, ‘‘जांच के दौरान शहंशाह को गिरफ्तार कर लिया गया और मंगलवार की सुबह बाकी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए अखंडनगर इलाके में घेराबंदी की गयी।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘पुलिस ने जब पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में तीनों अभियुक्तों को गोली लगी और बाद में उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।’’ पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।   recent visitors 67

दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर इस दिन मनेगी, ये है अपडेट

दिवाली को लेकर बहस चल पड़ी है। कुछ पंडित 1 नवंबर को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं, तो कई ने 31 अक्टूबर को सही माना। उज्जैन के ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना विधि सम्मत है। 1 नवंबर को प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दौरान अमावस्या नहीं रहेगी। इसलिए 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना ठीक होगा। ज्योतिर्विद पं. आनंदशंकर व्यास ने बताया, चौदस और अमावस 31 अक्टूबर को रहेगी। 1 नवंबर को दोपहर 3.45 बजे तक अमावस्या मानी जाएगी। इसके बाद एकम तिथि शुरू होगी। तिथि बदलने के बाद लक्ष्मी पूजन ठीक नहीं होगा। कालगणना में 31 को अमावस्या ज्योतिषाचार्य  ने बताया, 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन सही है। कालगणना के अनुसार 31 को अमावस्या है। 1 नवंबर को शाम से पहले अमावस्या खत्म होगी। ज्योतिषाचार्य अजयशंकर व्यास कहते हैं, सनातन में 5 दिन दीपोत्सव की परंपरा है। 31 को दिवाली मनाएं। इंदौर में अलग राय वहीं इंदौर के ज्योतिषाचार्यों ने दिवाली मनाए जाने को लेकर बैठक आयोजित की। सभी की राय में 1 नवंबर को दिवाली मनाना ठीक रहेगा। बद्रीप्रसाद पुजारी ज्योतिष संस्थान के पं. राजाराम शर्मा ने बताया, अमावस्या का आरंभ 31 अक्टूबर को होगा। 1 नवंबर को पूर्ण होगा। तिथितत्व के अनुसार 1 नवंबर को दिवाली मनाना शास्त्र सम्मत है। यहां जानें कब मनाया जाएगा कौन सा त्योहार (Diwali 2024) 29 अक्टूबर – धनतेरस 31 अक्टूबर- रूप चतुर्दशी 01 नवंबर- दिवाली 02 नवंबर- गोवर्धन पूजा 03 नवंबर- भाईदूज दो प्रकार के है पंचाग बता दें कि देश में दो प्रकार के पंचांग प्रकाशित होते हैं। एक दृश्य गणित पर आधारित पंचांग और दूसरा लाघव पद्धति पर आधारित पंचांग। एक ट्रेडिशनल तो दूसरा कम्प्यूटराइज्ड है, इस वजह से दीपावली की तारीखों को लेकर तय नहीं हो पा रहा था कि आखिर किस दिन दीपावली मनाई जानी चाहिए! recent visitors 81

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला,मगधी और खितौली जोन में पर्यटन शुरू

खुशियों की दास्तां कोर जोन में होगा बाघों का दीदार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला,मगधी और खितौली जोन में पर्यटन शुरू क्षेत्र संचालक ने हरी झंडी दिखाकर जिप्सियों को किया रवाना उमरिया बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर मंगलवार से पर्यटन शुरू हो गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तीन कोर जोन में 1 अक्टूबर से सुबह की जंगल सफारी के साथ टाइगर रिजर्व के मगधी, खितौली और ताला गेट में पर्यटन शुरू हो गया है। क्षेत्र संचालक गौरव चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर ताला गेट से जिप्सियों को रवाना किया। ताला गेट में साज-सज्जा की गई। ताला गेट मे स्थित हनुमान मंदिर की पूजा की गई। मंदिर में हनुमान जी की पूजा के बाद फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी और डिप्टी डायरेक्टर पी के वर्मा ने हरी झंडी दिखाई। शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणियों के दीदार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर और बफर जोन में सफारी होती हैं। कोर जोन बारिश के तीन महीने बंद हो  जाता है, लेकिन बफर जोन में बारह महीने सफारी होती हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों बाघ के दीदार के लिए सफारी में जाते हैं। बीटीआर में शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणी देखने को मिलते हैं। बाघ, तेंदुआ, भालू,  चीतल, वायसन  के साथ पक्षी और तितली भी देखने को मिलती है।  तीन कोर जोन में 44 जिप्सी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तीन कोर एरिया में ताला,मगधी और खितौली जोन में सुबह की सफारी में 44 जिप्सियों से लगभग 200 पर्यटक सफारी में गये है।   recent visitors 45

नशे में गाड़ी चलाना BTS के सुगा को पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया 9 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना

साउथ कोरिया साउथ कोरिया के फेमस म्यूजिक बैंड BTS के मेंबर सुगा के लिए पिछले कुछ महीने चुनौतियों से भरे रहे। अगस्त में नशे में गाड़ी चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) की घटना के बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब पॉप स्टार को कोर्ट से सजा मिलने के बाद कुछ राहत मिली है। सुगा पर नशे में इलेक्ट्रिक स्कूटर (ई-स्कूटर) चलाने के लिए 15 मिलियन वॉन (लगभग 9,30,000 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। कोरिया टाइम्स के अनुसार, सियोल कोर्ट ने समरी ऑर्डर जारी किया है। इसमें सिंगर Suga पर 15 मिलियन वॉन KRW (लगभग $11,200 USD) का जुर्माना लगाया गया। साउथ कोरिया में समरी ऑर्डर आमतौर पर कम गंभीर मामलों के लिए जारी किया जाता है। अगर सुगा ऑर्डर का विरोध करना चाहते हैं तो उनके पास औपचारिक सुनवाई (फॉर्मल ट्रायल) का अनुरोध करने के लिए सात दिन हैं। क्या है पूरा मामला? ये घटना 6 अगस्त 2024 को हुई थी। जब सुगा शराब के नशे में अकेले इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते हुए गिर गए थे। सियोल योंगसन पुलिस स्टेशन की तरफ से बताया गया कि उन्होंने सुगा पर सड़क यातायात अधिनियम (नशे में गाड़ी चलाना) का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। नशे में थे सुगा सुगा के गिरने के बाद उनकी मदद करने वाले अधिकारियों ने शराब की गंध महसूस की और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गए। ब्रीथलाइजर टेस्ट से पता चला कि उनके ब्लड में अल्कोहल की मात्रा 0.227 प्रतिशत थी, जो कोरिया में लाइसेंस रद्द करने के लिए निर्धारित 0.08 प्रतिशत सीमा से काफी ज्यादा है। सुगा ने मांगी थी माफी घटना के बाद सुगा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उनके बयान में कहा गया, 'मैं बहुत दुखी हूं और आपको निराशाजनक समाचार देने के लिए माफी चाहता हूं। कल रात डिनर पर शराब पीने के बाद, मैं इलेक्ट्रिक स्कूटर से घर गया। मैंने सड़क यातायात अधिनियम का उल्लंघन किया, क्योंकि मुझे लगा कि घर ज्यादा दूर नहीं है और मैं ये नहीं समझ पाया कि नशे में इलेक्ट्रिक स्कूटर का उपयोग करना प्रतिबंधित है।' सुगा ने ली जिम्मेदारी उन्होंने आगे बताया कि शराब के नशे में गाड़ी चलाने के कारण उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने घर के सामने स्कूटर पार्क करते समय गिर गया और पास के पुलिस अधिकारी ने ब्रीथलाइजर टेस्ट किया, जिसके बाद मेरा लाइसेंस रद्द कर दिया गया और जुर्माना लगाया गया। हालांकि, इस दौरान किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन बिना किसी बहाने के ये पूरी तरह से मेरी जिम्मेदारी है और मैं सभी से ईमानदारी से माफी मांगता हूं।' recent visitors 75