Wednesday, July 8, 2026 3:37 am

उप मुख्यमंत्री शुक्ल के निर्देश पर आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों की प्रदर्शित करने के आदेश जारी किए

सभी चिकित्सकीय प्रक्रियाओं की जानकारी अस्पतालों के बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल आयुष्मान योजना में निःशुल्क उपचार की जानकारी दिखेगी बोर्ड पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल के निर्देश पर आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों की प्रदर्शित करने के आदेश जारी किए भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के निर्देश पर आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार की जानकारी प्रदर्शित करने के आदेश जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के सभी नागरिकों को योजना का पूरा लाभ मिले, इसके लिए यह आवश्यक है कि सूचीबद्ध चिकित्सालयों में प्रवेश द्वार के समीप बड़े अक्षरों में यह जानकारी प्रदर्शित की जाये कि किन चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के लिए वह चिकित्सालय सूचीबद्ध है। इसके साथ ही, यह भी स्पष्ट किया जाये कि आयुष्मान योजना के तहत हितग्राहियों को निःशुल्क और कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल, डॉ. प्रभाकर तिवारी ने भोपाल जिले के सभी अस्पताल/ नर्सिंग होम संचालकों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना की जानकारी को नागरिकों के लिए सुलभ और सरल बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि हितग्राही बिना किसी कठिनाई के इस योजना का लाभ उठा सकें।   recent visitors 78

राष्ट्रपति मुर्मु अपने हाथों से मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया

नई दिल्ली भारत का प्रतिष्ठित और सबसे सम्मानित 70वां नेशनल अवॉर्ड्स आज दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ. इस सेरेमनी में फिल्म जगत की बेहतरीन फिल्मों, उनकी कास्ट और क्रू को उनके मेहनत के लिए सम्मान दिया गया. अवॉर्ड की अनाउंसमेंट अगस्त में ही कर दी गई थी. अवॉर्ड फंक्शन के लिए नीना गुप्ता, ऋषभ शेट्टी, सूरज बड़जात्या और नित्या मेनन समेत कई सितारे इसके लिए दिल्ली पहुंचे, जिन्हें अवॉर्ड दिया गया. देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु खुद अपने हाथों से ये सम्मान सभी सितारों को सौंपा.  नेशनल अवॉर्ड किसी भी फिल्म पर्सनैलिटी के लिए सबसे बड़ी अचीवमेंट माना जाता है. इस बार ये अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया था.  मिथुन का सराहनीय योगदान इस बार समारोह में बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया. हाल ही में इसका ऐलान किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सिनेमा में एक्टर के योगदान की तारीफ की थी. उनकी जर्नी काफी इंस्पिरेशनल रही है. अवॉर्ड मिलने के बाद मिथुन ने अपनी जर्नी के बारे में भी बताया. वो बोले, ''नेशनल अवॉर्ड मिला तो खुद को अल-पचीनो समझने लगा था, फिर मुझे एक लात पड़ी, तो अकल आई. मेरे रंग की वजह से मुझे कुछ सुनने को मिला. कहा जाता था कि ये बॉलीवुड में ये काला रंग नहीं चलेगा. मैं सोचता था कि करूं क्या, मैं भगवान से कहता था कि हे भगवान इस रंग का क्या करूं, ये तो चेंज नहीं कर सकता. तो मैंने सोचा मैं पैरों से डांस करूंगा, मैं ऐसा डांस किया पैरों से, इतना थिरका कि लोगों का ध्यान मेरे पैरों पर गया ही नहीं. उस दिन के बाद से मैं बन गया सेक्सी, डस्की, बंगाली बाबू.  मैं भगवान से बहुत शिकायत करता था. लेकिन आज ये अवॉर्ड मिलने के बाद मैंने ये शिकायत करना छोड़ दिया. मैंने सिर्फ शुक्रियाअदा किया. मैं नए लोगों से कहूंगा कि हिम्मत नहीं हारना, सपना देखना कभी बंद नहीं करना. खुद सो जाना लेकिन सपनों को कभी सोने नहीं देना. मैं कुछ बन सकता हूं तो तुम भी बन सकते हो.'' बता दें, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐलान कर लिखा था- कोलकाता की सड़कों से सिनेमा की दुनिया में ऊंचाई छूने तक. मिथुन दा की जर्नी ने हर जनरेशन को इंस्पायर किया है. मैं ये ऐलान करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है.   मिथुन 74 साल से सिनेमा में एक्टिव हैं, उन्हें साल 1977 में अपनी पहली ही फिल्म मृग्या के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. मिथुन अब तक लगभग 350 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं. इनमें हिंदी से लेकर बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी फिल्में भी शामिल हैं.  नीना को तीसरी बार मिला सम्मान नीना गुप्ता को फिल्म 'ऊंचाई' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है. आजतक से बातचीत में वो कहती हैं- मैं बहुत शॉक्ड हूं. ये मेरे लिए बड़ा सरप्राइजिंग है. नेशनल अवॉर्ड बड़ी बात है. अभी मुझे किसी ने बताया. 2022 में आई फिल्म 'ऊंचाई' को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था. एक्ट्रेस को इससे पहले 1993 में आई फिल्म 'बाजार सीताराम' के लिए बेस्ट फर्स्ट नॉन फीचर फिल्म डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था. फिर 1994 में फिल्म 'वो छोकरी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. मूवी में उन्होंने एक युवा विधवा का रोल प्ले किया था.   वहीं 'कांतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. साथ ही नित्या मेनन और मानषी पारेख ने बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान अपने नाम किया. चौथी बार सम्मानित हुए मनोज मनोज बाजपेयी को 'गुलमोहर' के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया गया. ये चौथी बार है जब मनोज को नेशनल अवॉर्ड मिला. इस पर उन्होंने कहा, 'देखिए मुझे जब 3 बार मिले तो भी रिएक्शन ऐसा ही था. चौथी बार भी मुझे ऐसा ही महसूस हो रहा है. मैं हमेशा कहता हूं कि जब मैं अपने जीवन में रंगमंच कर रहा था तो कहता था कि एक बार ये मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाएगा. आज ऊपर वाले की कृपा से चौथी बार मुझे 'गुलमोहर' के लिए मिला है. मैं अपने आप इस समय बहुत ही भाग्यशाली कलाकार मानता हूं, जिसे चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है. मुझे लिए खुशी की बात यह है कि चौथी बार मिल रहे नेशनल अवॉर्ड में मेरी पत्नी वहां मौजूद है. पिछले 3 बार में वो नहीं थी लेकिन चौथी बार में वो आई हैं तो आप समझ सकते हैं कि ये हमारे लिए कितना महत्पूर्ण है.' किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड वहीं बात करें बाकी कैटेगरीज की तो, अवॉर्ड पाने वालों में बॉलीवुड और साउथ से लेकर हर भाषा की फिल्में और एक्टर्स शामिल हैं. यहां देखें लिस्ट… बेस्ट फीचर फिल्म: आट्टम (मलयालम) बेस्ट डेब्यू फिल्म बाय डायरेक्टर: प्रमोद कुमार (फौजा, हरियाणवी फिल्म) बेस्ट पॉपुलर फिल्म- कांतारा बेस्ट फीचर फिल्म (राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरण मूल्यों को प्रमोट करने वाली): कच्छ एक्सप्रेस बेस्ट फिल्म (AVGC- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक):  ब्रह्मास्त्र बेस्ट डायरेक्शन: सूरज बड़जात्या (ऊंचाई) बेस्ट एक्टर (लीड रोल): ऋषभ शेट्टी (कांतारा) बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल): नित्या मेनन (तिरुचित्राम्बलम);  बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल): पवन राज मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म) बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): नीना गुप्ता (ऊंचाई) बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: श्रीपत (मल्लिकापुरम, मलयालम फिल्म)  बेस्ट सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र) बेस्ट सिंगर (फीमेल): बॉम्बे जयश्री, साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009 (मलयालम फिल्म) बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: रवि वर्मन (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1) बेस्ट स्क्रीनप्ले (ऑरिजिनल): आनंद एकार्शी, आट्टम (मलयालम) बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग): अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चितेला (गुलमोहर) बेस्ट साउंड डिजाईन: आनंद कृष्णमूर्ति (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1) बेस्ट एडिटिंग: महेश भुवानंद, आट्टम (मलयालम) बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन: अपराजितो (बंगाली फिल्म) बेस्ट कॉस्टयूम डिजाईन: निक्की जोशी, कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती फिल्म) बेस्ट मेकअप: सोमनाथ कुंडू, अपराजितो (बंगाली फिल्म) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत): प्रीतम (ब्रह्मास्त्र) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर): ए. आर. रहमान (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1) बेस्ट लिरिक्स: नौशाद सदर खान (फौजा, हरियाणवी फिल्म) बेस्ट कोरियोग्राफी: जानी मास्टर … Read more

भूपेश बघेल के करीबी को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट से केके श्रीवास्तव की जमानत याचिका ख़ारिज

बिलासपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे केके श्रीवास्तव को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 15 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में चीफ जस्टिस की अदालत ने श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है। बता दें कि, फरार चल रहे श्रीवास्तव को पुलिस ने भगोड़ा करार दे दिया है। श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने का झांसा दिया था। इस वादे के एवज में रावत एसोसिएट्स के मालिक अर्जुन रावत ने 10 से 17 जुलाई 2023 के बीच 15 करोड़ रुपये श्रीवास्तव को दिए थे। हालांकि कंपनी को कोई काम नहीं मिला, जिससे ठगी का मामला सामने आया। इसके बाद कंपनी की ओर से तेलीबांधा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। तब से पुलिस श्रीवास्तव और उनकी पत्नी कंचन श्रीवास्तव की तलाश कर रही है। केके श्रीवास्तव गिरफ्तारी से बचने के लिए, हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। श्रीवास्तव की याचिका पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने पिछले दिनों सुनवाई करते हुए इस पर कड़ी टिप्पणी की थी। चीफ जस्टिस ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए इसे 'बहुत बड़ी ठगी' ( ह्यूज फ्राड) करार दिया था। आज केके श्रीवास्तव की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ़ जस्टिस मुरलीधरन ने पैरवी की। recent visitors 60

अभिषेक बच्चन जल्द करेंगे दूसरी शादी? वायरल वीडियो से बी टाउन में मचा हड़कंप

मुंबई बच्चन परिवार हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बना रहता है. काफी दिनों से खबर आ रही है कि बच्चन फैमिली और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसे कई इवेंट भी हुए हैं जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार से अलग नजर आई हैं. हाल ही में ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) पहुंची थीं, जहां ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के बीच तलाक की चर्चाएं शुरू हो गई. बता दें कि बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरे सामने आ रही है कि अभिषेक बच्चन की दूसरी शादी होने वाली है. हाल ही में सोशल मीडिया पर जया बच्चन (Jaya Bachchan) का एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में जया बच्चन, अभिषेक बच्चन की शादी के बारे में बात करती हुई दिख रही हैं. वीडियो हुआ वायरल दरअसल, यह वीडियो साल 2002 का है, जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और अभिषेक बच्चन की शादी तय कर दी थी. सगाई होने के बाद अभिषेक और करिश्मा के परिवार ने दोनों की शादी का भी ऐलान किया था. हालांकि यह सगाई बाद में टूट गई थी. इसके बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ शादी कर ली थी. हालांकि बीते कुछ चर्चाएं शुरू हो गई कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, यह भी खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक दूसरे से अलग रह रहे हैं. फिलहाल फिल्मों से दूर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन अगर ऐश्वर्या राय के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड की काफी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन वो काफी दिनों से फिल्मों से दूर है. वह इवेंट में एक्टिव रहती हैं और ज्यादातर इवेंट के उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब फैंस ऐश्वर्या को फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं. recent visitors 60

जयशंकर बोले -मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए नहीं जा रहा हूं

 इस्लामाबाद पाकिस्तान ने आगामी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता की संभावना से इनकार किया है. इस शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे. उनके नेतृत्व में भारत सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद जाएगा. विदेश मंत्री जयशंकर ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनकी आगामी पाकिस्तान यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए होगी, द्विपक्षीय वार्ता के लिए नहीं. यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नौ वर्षों में किसी भारतीय विदेश मंत्री का पहला पाकिस्तान दौरा होगा, आखिरी बार 2015 में सुषमा स्वराज विदेश मंत्री के तौर पर इस्लामाबाद गई थीं. एस जयशंकर की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, 'मैं चाहूंगी कि आप भारतीय विदेश मंत्री द्वारा 5 अक्टूबर को की गई टिप्पणियों पर गौर करें, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लामाबाद की उनकी आगामी यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए है, न कि पाकिस्तान-भारत संबंधों पर चर्चा के लिए. उनकी ये टिप्पणियां अपने आप में संकेत देती हैं.' पिछले हफ्ते विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट रूप से कहा था कि 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद की उनकी यात्रा के दौरान एजेंडे में भारत-पाकिस्तान मुद्दों पर बातचीत नहीं है. जयशंकर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'इस महीने के मध्य में एससीओ समिट के लिए मेरा पाकिस्तान जाने का कार्यक्रम है. यह सरकार के प्रमुखों का शिखर सम्मेलन है. मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए नहीं जा रहा हूं. मैं वहां एससीओ के एक अच्छे सदस्य के रूप में जा रहा हूं.' भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध वर्तमान में अपने सबसे निचले स्तर पर हैं. साल 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया था. पुलवामा आतंकी हमले के बाद फरवरी 2019 में भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के टेररिस्ट ट्रेनिंग कैंप पर हमला करने के बाद संबंध पहले से ही तनाव में थे. पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे.   recent visitors 60

देवरा: पार्ट 1 के लिये अंडर वॉटर सीक्वेंस की शूटिंग करना बेहद कठिन रहा :एनटीआर जूनियर

मुंबई, मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर का कहना है कि फिल्म देवरा: पार्ट 1 के लिये अंडर वॉटर सीक्वेंस की शूटिंग करना बेहद कठिन रहा था। 'देवरा: पार्ट 1' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। यह फिल्म दुनिया भर में धूम मचा रही है। इस फिल्म में एनटीआर जूनियर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभायी है।एनटीआर जूनियर ने इस फिल्म के अंडर वॉटर सीक्वेंस को फिल्माने की जटिलताओं के बताया है। उन्होंने बताया, अंडर वॉटर सीक्वेंस को शूट करने में हमें लगभग 35 दिन लगे, और यह आसान नहीं था।मुझे पानी खास पसंद नहीं है, मैं पहाड़ों पर रहना ज़्यादा पसंद करता हूं, इसलिए यह मुश्किल था। एनटीआर जूनियर ने कहा, लंबे समय तक पानी में रहने से मेरी सेहत पर बुरा असर पड़ा। इन कठिनाइयों के बावजूद, फ़िल्म की रिलीज़ देखने और तालियां बजाने के पुरस्कारों ने संघर्ष को सार्थक बना दिया। जब आप तालियां सुनते हैं – ख़ासकर उस सीक्वेंस के लिए, तो आप कड़ी मेहनत को भूल जाते हैं।पानी के अंदर फ़िल्मांकन के ज़्यादा तकनीकी पहलुओं में से एक सांस पर नियंत्रण शामिल है। उन्होंने बताया, मैं अपनी सांस कितनी देर तक रोक सकता हूँ? लगभग एक मिनट, जो शॉट लेने के लिए काफ़ी है।यह हर दिन ऐसा करने के लिए काफी रोमांचकारी था। यह वास्तव में एक सुंदर अनुभव था। recent visitors 65

इंसानियत हुई शर्मसार: बेटी की सहेली के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इछावर मध्य प्रदेश में इछावर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 6 वर्षीय मासूम कोे अधेड़ ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित आरोपी की बेटी की सहेली है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला इछावर थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी ने बेटी की सहेली के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर डाली। पीड़ित सहेली के साथ उसके घर खेलने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर मासूम के साथ गलत काम किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी पिछले कुछ दिनों से अपनी ससुराल में ही रह रहा था। वह मजदूरी का काम करता है। घटना के समय आरोपी की पत्नी घर से बाहर थी। घर में आरोपी अकेला था। इसी दौरान उसकी बेटी अपनी सहेली (पीडिता) के साथ घर आ गई। आरोपी ने अपनी बेटी को किसी बहाने से घर के बाहर भेज दिया और मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। recent visitors 56