फुनगा पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध रेत खनिज परिवहन करते जब्त किया

फुनगा मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि 01 ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध रेत खनिज कटना नदी धनपुरी से उत्खनन कर परिवहन कर ग्राम धनपुरी फुनगा तरफ आ रहा है । सूचना को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से फुनगा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर उक्त ट्रेक्टर को रोका गया । मुखबिर के पहचान के आधार पर स्वराज ट्रेक्टर क्र MP 65 ZA 7452 के ट्रेक्टर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम आशाजैंन केवट पिता भोले केवट उम्र 20 वर्ष निवासी पडरिया थाना अमलई जिला शहडोल व ट्रेक्टर मालिक का नाम पता पूछने पर राजभान पटेल पिता स्व0 हनुमान प्रसाद पटेल उम्र 47 वर्ष निवासी धनपुरी थाना भालूमाड़ा को होना बताया है । ट्रेक्टर में लोड रेता के संबंध में दस्तावेज मांगने कोई भी वैध दस्तावेज ना होना बताया है । ट्रेक्टर ट्राली मे 03 घन मीटर रेता कीमती 5,000/- रू.व ट्रेक्टर ट्रॉली कीमती 600000/- कुल मशरूका 605000/- रू. को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है । आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 357/24 धारा 303(2),317(5) बीएनएस व 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हिकल एक्ट की धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है । अवैध रेत खनिज परिवहन जप्ती की उक्त कार्यवाही में  -चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक, सउनि कोमल अरजरिया, प्र.आर. प्रआर 48 सुजीत सिहं, आर.345 राकेश कनासे, 359 अमन दुबे सै.105 रामकमल तिवारी शामिल रहे । recent visitors 61

हरियाणा के 2 दिग्गजों को हरा, दुष्यंत चौटाला की जब्त कराई जमानत तक, 32 वोट से जीते देवेंद्र अत्री

रोहतक हरियाणा में बीजेपी 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. इस बार हरियाणा में सबसे बड़ी जीत फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान ने दर्ज की है. नूंह दंगों में गिरफ्तार हुए मामन खान 98 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं. उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट नसीम अहमद को हराया है. वहीं अगर सबसे कम अंतर वाली जीत की बात करें तो उचाना कलां में बीजेपी कैंडिडेट देवेंद्र अत्री सबसे कम वोटों से जीते हैं.   फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को नूंह हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इन आरोपों के बावजूद मामन खान सबसे ज्यादा जीत के अंतर से विजेता बनकर उभरे. हालांकि हरियाणा में उनकी पार्टी सरकार नहीं बना सकी. मामन खान को मिले एक लाख 30 हजार वोट मामन खान को जहां 1,30,497 वोट मिले, वहीं  नसीम अहमद को केवल 32 हजार 56 वोट मिले. इसके अलावा आईएनएलडी प्रत्याशी मोहम्मद हबीब को 15,638 वोट ही मिले. इस सीट पर जेजेपी प्रत्याशी जान मोहम्मद को केवल 720 वोट मिले और वो 5वें नंबर पर रहे. इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वसीम जफर को NOTA से भी कम वोट मिले. जहां NOTA को 439 वोट मिले, जबकि AAP कैंडिडेट को केवल 234 वोट मिले.   BJP के देवेंद्र अत्री सबसे कम वोटों से जीते इसके अलावा अगर सबसे कम अंतर से जीत की बात करें तो वो उचाना कलां से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र अत्री की हुई है. इस सीट पर देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को महज 32 वोटों से हराया है. जहां देवेंद्र अत्री को 48,968 वोट मिले हैं, वहीं बृजेंद्र सिंह को 48,936 वोट मिले. इसके अलावा इस सीट पर सबसे चर्चित नाम पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का था, जो इस बार 5वें नंबर पर रहे. दुष्यंत को महज 7,950 वोट ही मिले. जबकि आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट पवन फौजी 8वें नंबर पर रहे. हरियाणा में क्या रहे चुनाव के नतीजे? हरियाणा में बीजेपी ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है. बीजेपी को इस बार 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर ही जीत सकी. इस चुनाव में जनता ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया. जेजेपी ने चंद्रशेखर की पार्टी एएसपी के साथ गठबंधन किया था. इसके बाद भी दोनों में से किसी का खाता नहीं खुला. इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) का इस बार ठीक प्रदर्शन रहा. पार्टी दो सीटें जीतने में कामयाब रही. हालांकि ऐलनाबाद सीट से अभय चौटाला की हार हुई. चुनावों में INLD और BSP ने मिलकर चुनाव लड़ा था. उसके बाद भी BSP अपना खाता नहीं खोल पाई. राज्य में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों की भी जीत हुई है. इनमें हिसार से सावित्री जिंदल, गनौर से देवेंद्र काद्यान और बहादुरगढ़ से राजेश जून की जीत हुई है.   recent visitors 79

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 6 और फ्लिप 6: अब तक की सबसे कम कीमत पर बेस्ट ऑफर और डिस्काउंट

भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स – गैलेक्सी Z फ्लिप6 और गैलेक्सी Z फोल्ड6 पर खास ऑफर्स की घोषणा की है। ये स्मार्टफोन्स गैलेक्सी एआई को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे और यूजर्स को एक अनोखा मोबाइल अनुभव देंगे। इस फेस्टिव सीजन में गैलेक्सी Z फोल्ड6 खरीदने पर ग्राहक 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ 12,500 रुपये का बैंक कैशबैक या अपग्रेड बोनस का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह, गैलेक्सी Z फ्लिप6 पर भी 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ 11,000 रुपये का बैंक कैशबैक या अपग्रेड बोनस मिल रहा है। गैलेक्सी Z फोल्ड6 की कीमत 1,64,999 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि गैलेक्सी Z फ्लिप6 की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है। ग्राहक इन फोन्स को ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं, जिसमें गैलेक्सी Z फ्लिप6 के लिए 3,056 रुपये और गैलेक्सी Z फोल्ड6 के लिए 4,584 रुपये की आसान किस्तें शुरू हो रही हैं। इसके अलावा, गैलेक्सी Z फोल्ड6 और गैलेक्सी Z फ्लिप6 खरीदने वाले ग्राहक केवल 999 रुपये में गैलेक्सी Z एश्योरेंस प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के तहत पहले गैलेक्सी Z फोल्ड6 के लिए 14,999 रुपये और गैलेक्सी Z फ्लिप6 के लिए 9,999 रुपये चार्ज होते थे। Z एश्योरेंस प्रोग्राम के जरिए ग्राहक एक साल में दो बार क्लेम कर सकते हैं, जिससे उनके डिवाइस को पूरी सुरक्षा मिलती है। नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स अब तक के सबसे हल्के और स्लिम गैलेक्सी Z सीरीज के डिवाइस हैं। इनका डिज़ाइन पूरी तरह से सिमेट्रिकल है और ये सीधे किनारों के साथ आते हैं। गैलेक्सी Z सीरीज आर्मर एल्यूमिनियम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से बनी है, जो इसे सबसे टिकाऊ बनाते हैं। गैलेक्सी Z फोल्ड6 और फ्लिप6 स्नैपड्रैगन® 8 जेन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, जो अब तक का सबसे उन्नत स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है। इसमें सीपीयू, जीपीयू और एआई परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन है, जो शानदार ग्राफिक्स और बेहतर प्रदर्शन देता है। गैलेक्सी Z फोल्ड6 में कई एआई- पॉवर्ड (सक्षम) फीचर्स और टूल्स शामिल हैं जैसे कि नोट असिस्ट, स्केच टू इमेज, इंटरप्रेटर, फोटो असिस्ट और इंस्टेंट स्लो-मो। इसकी बड़ी स्क्रीन आपके काम को और आसान और प्रोडक्टिव बनाती है। फोल्ड6 अब 1.6x बड़े वैपर चैम्बर के साथ आता है, जिससे आप लंबे समय तक गेम खेल सकते हैं। इसमें रे ट्रेसिंग की सुविधा है, जो 7.6 इंच की स्क्रीन पर बेहतरीन ग्राफिक्स दिखाती है, और 2600 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ गेमिंग को और भी मजेदार बनाती है। गैलेक्सी Z फ्लिप6 में नए कस्टमाइजेशन और क्रिएटिविटी फीचर्स हैं, जो यूजर्स को हर पल का बेहतरीन उपयोग करने में मदद करते हैं। इसमें 3.4 इंच का सुपर एमोलेड फ्लेक्सविंडो है, जिससे आप एआई-सक्षम फंक्शन का उपयोग कर सकते हैं बिना डिवाइस को खोले। यूजर्स सुझाव के अनुसार टेक्स्ट का रिप्लाई भी कर सकते हैं, जो उनके संदेशों का विश्लेषण कर उपयुक्त जवाब देने में मदद करता है। recent visitors 86

उत्तर प्रदेश की 7500 छात्राएं एक दिन के लिए बनेंगी डीएम व पुलिस कप्तान, मिशन शक्ति के तहत शुरू हुई अनूठी पहल

लखनऊ यूपी में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 7,500 छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनाया जाएगा. इसके लिए हर जिले से 100-100 छात्राओं का चयन किया जाएगा. इसके जरिए उनमें जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता का विकास किया जाएगा.   यूपी के कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना और उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों का विकास करना है. चयनित बालिकाएं डीएम, सीडीओ, बीएसए, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, डीआईओएस जैसे पदों पर एक दिन के लिए कार्य करेंगी. कासगंज की टॉपर भूमिका और संभल की शालू पहले ही इस योजना के तहत एक दिन की जिलाधिकारी बन चुकी हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. सरकार का यह प्रयास बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.   छात्राओं में आएगा लीडरशिप का भाव उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में उन बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अपनी निपुणता के लिए जानी जाती हैं और जिनमें लीडरशिप के गुण निखर कर सामने आ रहे हैं. इस कार्यक्रम में सभी जाति, वर्ग और श्रेणियों की बालिकाओं को समान अवसर प्रदान किया जाएगा. मिशन शक्ति के माध्यम से सरकार की यह पहल उन बालिकाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपनी नेतृत्व क्षमताओं को पहचानना चाहती हैं और समाज में बदलाव लाने की आकांक्षा रखती हैं.   छात्राएं करेंगी लोगों की समस्याओं का निस्तारण   इस योजना के तहत चुनी गईं छात्राएं एक दिन के लिए सरकारी अधिकारियों की भूमिका निभाएंगी. वे न सिर्फ लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेंगी, बल्कि उनके निस्तारण में भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगी. यह अनुभव उन्हें निर्णय लेने की क्षमता और सामर्थ्य को निखारने में मदद करेगा, जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा.   शालू-भूमिका बन चुकी हैं एक दिन की डीएम   मुख्यमंत्री के आदेश के बाद संभल जिले के बहजोई स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा शालू और कासगंज जिले की टॉपर छात्रा कुमारी भूमिका को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से जिलाधिकारी बनाया जा चुका है. इस दौरान शालू ने मिशन शक्ति की बैठक का सफलतापूर्वक संचालन किया, अधिकारियों का परिचय लिया और मिशन शक्ति के कार्यों की रूपरेखा पर निर्देश दिए थे तो कासगंज की टॉपर भूमिका ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कासगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक दिन का जिलाधिकारी बन जनसमस्याओं की सुनवाई की और उनके समाधान के निर्देश दिए.   इन छात्राओं को भी मिल चुका है अवसर   इसी तरह से चित्रकूट स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा मनोरमा पटेल को भी एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) बनाया गया था. मनोरमा ने इस दौरान अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और विभिन्न मामलों की समीक्षा की. इसके अलावा केजीबीवी की बालिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा एवं कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी के रूप में भी एक दिन का अधिकारी बनने का अवसर मिल चुका है. बता दें कि चित्रकूट जनपद के पारो नाम की छात्रा को भी एक दिन का बीएसए (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) बनाया गया था, जिस दौरान पारो ने भी इन बालिकाओं की तरह विभागीय सुनवाई जैसे कार्यों का निर्वहन किया और उनके समाधान के निर्देश दिए.   recent visitors 56

चुनाव में कांग्रेस की विनेश फोगाट ने शानदार जीत की दर्ज, दीपक हुड्डा को मेहम सीट हार मिली है

 जुलाना/मेहम/ नई दिल्ली  हर‍ियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की बात की जाए तो इसमें 3 ख‍िलाड़ी भी मैदान में थे. इनमें कांग्रेस की सीट से उम्मीदवार रहे विनेश फोगाट ने शानदार जीत की. वहीं बीजेपी के उम्मीदवार कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा को मेहम सीट हार मिली है. इसी तरह विनेश फोगाट के सामने WWE (वर्ल्ड रेसल‍िंग इंटरटेनमेंट) की पहलवान जुलाना में सामने थीं. आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर उतरीं कव‍िता रानी (कव‍िता दलाल) की जमानत जब्त हो गई. विनेश फोगाट को जुलाना में 65,080 वोट मिले. वहीं उनके निकटतम प्रत‍िद्वंद्वी योगेश कुमार को 59,065 वोट मिले, इस तरह व‍िनेश को 6015 वोटों से जीत मिली. WWE रेसलर कव‍िता रानी को जुलाना से महज 1280  मिल सके. इस तरह उनकी जमानत जब्त हो गई. तीसरे नंबर पर यहां इंड‍ियन नेशनल लोकदल के सुरेंद्र लाठेर रहे, उन्हें 10158 वोट मिले, उनकी भी जमानत जब्त हो गई. विधानसभा चुनाव के हिसाब से देखें तो अगर किसी उम्मीदवार को कुल वोटों का 1/6 फीसदी भी नहीं मिले तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है. जुलाना विधानसभा चुनाव में कुल वोट 1,38,871 पड़े. ऐसे में हर उम्मीदवार को 1/6 या 16.66 प्रत‍िशत के हिसाब से 23,145 जमानत जब्त होने से बचने के लिए चाहिए थे. इसी कारण WWE की रेसलर कव‍िता रानी की जमानत जब्त हो गई.   दीपक हुड्डा की करारी हार… हर‍ियाणा में BJP के टिकट पर मेहम सीट से चुनाव लड़ने वाला स्टार ख‍िलाड़ी दीपक हुड्डा को हार मिली है. इस सीट से कांग्रेस के बलराम डांगी को जीत मिली है. उनको 56865 से वोट मिले, उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी बलराज कुंडु को 18060 वोटों से हराया. हर‍ियाणा जनसेवक पार्टी के बलराम को 38805 वोट मिले. नंबर 3 पर न‍िर्दलीय राधा अहलावत रहीं, ज‍िनको 29211  वोट मिले. वहीं दीपक हुड्डा को करीब 8929 वोट मिले. इस तरह बड़े अंतर से हार गए. दीपक हुड्डा भारतीय कबड्डी के जाने-माने नाम हैं. वह भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. साल 2016 में जब भारतीय टीम ने कबड्डी का वर्ल्ड कप जीता था, तो उनकी टीम में अहम भूमिका रही थी. 30 साल के दीपक 2016 और 2019 में साउथ एश‍ियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं. दीपक हुड्डा प्रो कबड्डी लीग की हिस्ट्री में बेस्ट ऑलराउंडर माने जाते हैं. उन्होंने 7 जुलाई 2022 को स्वीटी बूरा से शादी रचाई थी.   recent visitors 92

MSME से 75 लाख से अधिक व्यक्तियों को मिला रोजगार, 48 हजार 710 करोड़ का हुआ निवेश

बेरोजगारी कम करने में एमएसएमई की बड़ी भूमिका MSME की 14 लाख 39 हजार इकाईयां प्रदेश में पंजीबद्ध MSME से 75 लाख से अधिक व्यक्तियों को मिला रोजगार, 48 हजार 710 करोड़ का हुआ निवेश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा में विभागीय योजनाओं के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन पर संतोष जताया है। विगत दिनों हुई समीक्षा में बताया गया कि प्रदेश में दर्ज 14 लाख 39 हजार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों द्वारा लगभग 75 लाख 10 हजार व्यक्ति‌यों को रोजगार दिया गया है। इन छोटी-छोटी इकाईयों में 48 हजार 710 करोड़ का निवेश हुआ है। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दर को कम करने में एमएसएमई विभाग की सर्वाधिक बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप से कहा है कि सर्वाधिक रोजगार सृजन की संवाहक सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम इकाईयों का प्रदेश में सुव्यवस्थित विकास करें और अगले 5 वर्ष में 70 से 80 लाख एमएसएमई स्थापना का लक्ष्य लेकर कार्ययोजना बनायें। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सहयोग करने के साथ इनका बड़े उद्योगों में संवर्धन कराने के लिए भी योजनाओं के माध्यम से सहायता करती है। प्रदेश में सतत् रूप से इन उद्यमों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों का प्रबंधन और विकास किया जा रहा है। शासन की नीति अनुसार संयंत्र एवं मशीनरी अथवा उद्योग में एक करोड़ रूपये के निवेश तथा 5 करोड़ रूपये तक के वार्षिक टर्न ओवर को सूक्ष्म, 10 करोड़ रूपये तक के निवेश और 50 करोड़ रूपये तक के टर्न ओवर को लघु और 50 करोड़ तक के निवेश और 250 करोड़ रूपए के टर्न-ओवर को मध्यम उद्यम के दायरे में रखा गया है। मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना में इकाईयों को सामान्यत: 40 प्रतिशत अनुदान तथा खाद्य प्र-संस्करण उद्योगों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2021-22 में 463 उद्यमों, 22-23 में 483, 23-24 में 774 इकाईयों को लाभ दिया गया है। इस वित्त वर्ष में अब तक 616 इकाईयों के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। प्रदेश में अब तक उत्पादन, सेवा और व्यापार में वर्ष 2020-21 में 1 लाख 11 हजार 716 एमएसएमई इकाईयां, वर्ष 2021-22 में 2 लाख 45 हजार 341, वर्ष 2022-23 में 3 लाख 60 हजार 442, और गत वित्त वर्ष 2023-24 में 4 लाख 57 हजार 499 एमएसएमई इकाईयां पंजीबद्ध हुई है।   recent visitors 61

मुख्यमंत्री यादव 18 करोड़ 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 48 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में वन समितियों का सम्मेलन आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव 57 करोड़ 42 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे मुख्यमंत्री यादव 18 करोड़ 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 48 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में श्योपुर जिले की तहसील वीरपुर मुख्यालय स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों का जागरूकता सम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 करोड़ 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 48 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा वन समिति के सदस्यों के बच्चों को स्कूल बैग का वितरण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष विधानसभा नरेन्द्र सिंह तोमर, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, उपाध्यक्ष सहरिया अभिकरण राज्य मंत्री दर्जा सीताराम आदिवासी और आम नागरिक उपस्थित रहेंगे। इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण शासकीय महाविद्यालय ढोढर लागत 4 करोड़ 34 लाख, एसडीएम कार्यालय कराहल लागत एक करोड़ 31 लाख, जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेसईपुरा में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 3 करोड़ 78 लाख, तहसील वीरपुर में नल-जल योजना लागत 5 करोड़ 39 लाख, ग्राम बड़गाँव नल-जल योजना लागत एक करोड़ 82 लाख, ग्राम आसीदा नल-जल योजना लागत एक करोड़ 30 लाख और ग्राम कुडायथा नल-जल योजना लागत एक करोड़ 30 लाख के विकास कार्य शामिल हैं। विकास कार्यों का होगा भूमि-पूजन पीएम जन-मन योजना में श्योपुर विकासखण्ड के 6 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर निर्माण लागत 3 करोड़ 60 लाख, विजयपुर एवं कराहल विकासखण्ड क्षेत्र के 18 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर का निर्माण कार्य लागत 10 करोड़ 80 लाख और तहसील विजयपुर में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन निर्माण कार्य लागत 24 करोड़ 8 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।   recent visitors 55