Wednesday, July 8, 2026 9:55 am

सरपंच व ग्राम प्रमुखों की कलेक्टर से की शिकायत, छत्तीसगढ़-कांकेर में परिवार के 12 लोगों का हुक्का पानी बंद

कांकेर. कांकेर के चारामा ब्लाक अन्तर्गरत एक गांव में एक परिवार का हुक्का पानी ही बन्द कर दिया गया. गांव में एक परिवार के 12 लोग रहते है उनके घर जाना और बात करने पर जुर्माना लगा दिया गया। परिवार आज कांकेर कलेक्टर दरबार पहुंचा और न्याय की गुहार लगा रहा है। परिवार के सदस्य जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हम लोग ग्राम जेपरा से आए है हम लोग का गांव में हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है उसे सुलझाने के लिए मांग कर रहे है. हम लोग का गांव में एक पैतृक संपत्ति था उस जमीन में घर बनाए है जिससे नाराज होकर ग्राम पंचायत सरपंच और प्रमुखों ने हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है 12 दिन हो गए है हमारे घर कोई आता नही है न ही बात करते है. परिवार की युवती गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि  गांव में एकतरफा निर्णय लेकर हमारा हुक्का पानी बन्द किया गया है. कोई बात करते हुए पाता जाता है तो 15000 रुपया जुर्माना लगाया जाएगा वही बात करते बताए जाने पर 5 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है. हमारा आए का जरिया एक दुकान है वंहा कोई आ जा भी नही रहा है. परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी भी दिया जा रहा है. बरहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। जेपरा के सरपंच भागवत नेताम से फोन लाइन में बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हुक्का पानी बन्द नही किया गया है. बस गांव के लोग बात चीत नही करते है. गांव के गुड़ी के जमीन में निर्माण कार्य कराया गया है. जिसे मना करने कर परिवार नही माना उसी कारण गांव के लोग बात नही करते है। गौरतलब हो कि परिवार के लोग एक वीडियो भी बनाए है जिसमे एक ग्रामीण द्वारा सायकल से घुम-घुम कर सूचना दिया जा रहा है कि जितेंद्र सिन्हा और उसके परिवार से हुक्का पानी बन्द रहेगा और आना जाना भी बन्द रहेगा. पूरा मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन मामला में ग्रामीणों से बात करने की बात कह रहा है। recent visitors 47

बड़ी मात्रा में गांजा बरामद, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में दो तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा पिछले दिनों रायपुर में एसपी कलेक्टर्स की कांफ्रेंस मीटिंग ली गई थी। जिसमें मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्यवाही करने और तस्करों के फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंक ट्रेस करने पर बल दिया गया था। जिस पर शासन के निर्देश पर बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ.संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में जीपीएम पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता ने पुनः अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर कार्यवाही की गई है। जहां पर पिछले दिनों हुई कार्यवाहियों से लीड हासिल करते हुए इस बार एसपी भावना गुप्ता ने साइबर सेल और पेंड्रा थाने की संयुक्त टीम को पतगंवा के पास तैनात किया गया था जिस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर गांजा परिवहन करते एक्सएल 6 वाहन और दो अंतर राजजीय गांजा तस्करों को धर दबोचने में सफलता मिली है । पुलिस की माने तो पकड़े गए आरोपियों से जानकारी निकलवाकर मामले में  पायलटिंग वाहन और सहयोगियों सप्लायर्स की जानकारी भी प्राप्त कर आगे की भी धर पकड़ की कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस की मानें तो गांजा तस्कर ये गांजे की खेप गांजा ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से मध्यप्रदेश के राजेंद्रग्राम की ओर ले जाया जा रहा था। वहीं वर्तमान कार्यवाही मिलाकर लगभग एक माह में जिले की पुलिस ने तीन मामलों में लगभग 485 किलो गांजा जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ है वहीं पांच चारपहिया वाहन जिनकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख को बरामद किया गया है वहीं फाइनेंशियल ट्रेल को ट्रेस करते हुए दो दर्जन खाते होल्ड करवाएं हैं। तो वहीं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में मध्यप्रदेश के 7 और छत्तीसगढ़ के 4 कुल 11 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है। साथ ही पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत कार्यवाही की गई है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।।इस कार्यवाही में पुलिस ने रामप्रसाद यादव पिता दसुवा यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ताराडांड थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश, सोनू पांडे पिता स्व विशेष पांडे उम्र 30 वर्ष खास थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने कार्यवाही में आरोपियों से गांजा 2.2 क्विंटल मूल्य लगभग 41 लाख रूपए का गांजा, अनुमानित मूल्य 10 लाख एक्सएल 6 कार, तीन नग मोबाइल, नगदी रकम 1500 रुपए नगद राशि, सब कुल लगभग 51 लाख रुपए की कार्यवाही किया है।।पुलिस ने इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करो से एक्सएल 6 कार और 220 किलो गांजा बरामद।।साथ ही मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है। recent visitors 70

दो के शव अभी भी मेकाज में रखे, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में पांच नक्सलियों के शव ले गए परिजन

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के थलथुली गांव में पुलिस जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था, इन नक्सलियों को मारने के बाद जवानों ने नक्सली शव को दंतेवाड़ा लाने के बाद पीएम के लिए 3 अलग अलग जिलों में नक्सलियों के शव को पीएम के लिए भेजा गया था, जिसमें 7 शव मेकाज लाया गया, इन नक्सलियों के पीएम के बाद पुलिस जवानों ने इनके परिजनों को शव सौप दिया गया, जहाँ 5 नक्सलियों के शव उनके परिजन ले गए, जबकि 2 शव अभी भी मेकाज के पीएम घर में रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा सीमा के नेदुर और थुलथुली गाँव में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था, दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि 31 नक्सलियों के शव का पीएम एक साथ दंतेवाड़ा में नही किया जा सकता था, इसलिए 14 दंतेवाड़ा, 10 बीजापुर व 7 नक्सलियों के शव का पीएम मेकाज में किया जा रहा है, जिससे कि सभी नक्सलियों के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप सके। इनके शव ले गए परिजन बताया जा रहा है कि नारायणपुर व दंतेवाड़ा में मारे गए नक्सलियों में 7 नक्सली जिसमें 4 महिला नक्सली व 3 पुरूष नक्सली का शव जगदलपुर के मेकाज भेजा गया, जिसका पीएम किया गया। इन मारे गए नक्सलियों में फूलों उर्फ सुंदरी 30 वर्ष भैरमगढ़ जिला बीजापुर, बसंती पति साकेत 30 कोयलीबेड़ा जिला कांकेर, सोमे पति दुग्गे उर्फ मनसीन 35 वर्ष ग्राम रेकावेट्टी जिला कांकेर, बुधराम मड़कम 30 वर्ष भैरमगढ़ जिला बीजापुर, जनीला 32 वर्ष कोसकेटा थाना पुगरवाल जिला कोंडागाँव, अर्जुन उर्फ रंजीत 30 वर्ष ओरछा जिला नारायणपुर के अलावा सोहन उर्फ रोहन कोयलीबेड़ा जिला कांकेर का शव मेकाज में पीएम किया गया, जिसमें सोहन उर्फ रोहन कोयलीबेड़ा और सोमे पति दुग्गे कोयलीबेड़ा के शव अभी भी मेकाज के पीएम घर में रखा हुआ है, जहाँ इनके परिजनों का अब भी इंतजार किया जा रहा है। recent visitors 66

अंतरराज्यीय देह व्यापार रैकट का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में मकान से आठ युवतियां गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय देह व्यापार करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मोपका के एक मकान में संदिग्ध अवस्था में 1 युवक व 8 युवतियां मिले। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्रांतर्गत मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। इस पर सरकंडा पुलिस मुखबिर से तलाश में जुट गई। इसी बीच 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में करीब 7-8 लड़कियां अलग अलग राज्यों से आईं हुई हैं जो देहव्यापार में लिप्त है। इसकी सूचना पर सी.एस.पी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल ने टीम तैयार कर मुखबिर के बताये घर पर रेड की। वहां एक मकान में एक युवक व 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगीं। कड़ाई से पूछताछ करने पर देह व्यापार के लिए अन्य जगहों से आने की बात कही। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश 1 पश्चिम बंगाल 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं। इनके विरुद्ध सरकंडा पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है। recent visitors 65

संजय दत्त और मान्यता दत्त ने फिर से लिए सात फेरे

बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सात फेरे लेते दिख रहे हैं। ऐसे में प्रिय मित्र रह रहे हैं कि उन्होंने फिर से क्या शादी की है? तो बताओ कि हां, वे सात फेरे के लिए हैं, लेकिन अपने तीसरे से परिचित दत्त के ही साथ हैं। ये वायरल वीडियो संजय दत्त के घर का ही बताया जा रहा है। हाल ही में घर के नवीनीकरण का काम पूरा हुआ, जिसके लिए पूजा का आयोजन हुआ था। इसी पूजा सेरेमनी में संजू बाबा और शास्त्र ने फेरे लिए। ये थी इसी तरह पूजा की एक दावत। जहां संजय ने भगवा रंग का कुर्ता-पायजामा और अंगोछा ओढ़ा रखा है, वहीं वे समलैंगिक लिबास में भी नजर आ रही हैं। तीन शादियां कर चुके हैं संजय अपनी चार दशक के इतिहास में 135 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं 65 साल के संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से हुई थी। 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण उनकी मृत्यु हो गई। रिया पिल्लई से हुई दूसरी शादी संजय की दूसरी शादी एयर होस्टेस और मॉडल रिया पिल्लई से 1998 में हुई। 2008 में ये रिश्ता भी ख़त्म हो गया। 2008 में संजय ने दिलनवाज़ शेख़ से शादी की। दोनों ने इससे पहले दो साल तक की थी डेटिंग। शादी के 2 साल बाद दोनों जुड़वाँ बच्चों के माता-पिता बने। recent visitors 68

खुशखबरी – नहीं बढ़ेगी होम लोन की EM , लगातार 10वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 6.5% पर कायम

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक की 51वीं एमपीसी बैठक के नतीजे (RBI MPC Meeting Results) आ गए हैं. केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) दो दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए कहा कि इस बार भी नीतिगत दरों (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आपके लोन की ईएमआई न बढ़ेगी और न ही घटने वाली है. ये लगातार 10वीं बार है जबकि रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. इसके बाद रेपो रेट 6.50% पर बरकरार है. जबकि रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर और बैंक रेट 6.75% पर स्थिर रखा गया है. 6 में से 5 सदस्य बदलाव के पक्ष में नहीं RBI गवर्नर ने 7 अक्टूबर को शुरू हुई MPC Meet में लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि इस बार एमपीसी में 3 नए सदस्य जुड़े हैं और ग्लोबल हालातों समेत अन्य पहलुओं पर विचार करने के बाद बैठक के दौरान 6 में से 5 सदस्यों ने ब्याज दरों को यथावत रखने पर अपना वोट दिया. इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पॉलिसी का रुख विद्ड्रॉल ऑफ अकमॉन्डेशन से चेंज करते हुए अब Neutral कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बने उतार-चढ़ाव भरे हालातों के बावजूद देश में महंगाई (Inflation) को काबू में रखने में हम कामयाब रहे हैं और इसके साथ ही Economic Growth को भी गति मिली है. Repo Rate का EMI पर असर RBI की MPC की बैठक हर दो महीने में होती है और इसमें शामिल रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास समेत छह सदस्य महंगाई समेत अन्य मुद्दों और बदलावों (Rule Changes) पर चर्चा करते हैं. यहां बता दें कि रेपो रेट का सीधा कनेक्शन बैंक लोन लेने वाले ग्राहकों से होता है. इसके कम होने से लोन की ईएमआई घट जाती है और इसमें इजाफा होने से ये बढ़ जाती है. दरअसल, रेपो रेट (Repo Rate) वह दर है जिस पर किसी देश का केंद्रीय बैंक धन की किसी भी कमी की स्थिति में वाणिज्यिक बैंकों को पैसा उधार देता है. रेपो रेट का उपयोग मौद्रिक अधिकारियों द्वारा इंफ्लेशन को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है. जब लगातार बढ़ाया गया था रेपो रेट Repo Rate फिलहाल 6.5 फीसदी पर बना हुआ है. इससे पहले जब देश में महंगाई बेकाबू हो गई थी और 7 फीसदी के पार पहुंच गई थी. तब इसे काबू में लाने के लिए RBI ने लगातार रेपो रेट बढ़ाया था. इसमें मई 2022 से फरवरी 2023 तक कई बार बढ़ोतरी की गई थी और ये 2.5 फीसदी बढ़ा था. हालांकि, इसके बाद से ही केंद्रीय बैंक की ओर से किसी भी तरह का कोई बदलाव रेपो रेट में नहीं किया गया था. GDP को लेकर आरबीआई का अनुमान एमपीसी बैठक के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने FY2025 की दूसरी तिमाही के लिए GDP अनुमान 7.2 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी करने का ऐलान किया, तो वहीं तीसरी तिमाही के लिए ये 7.3 फीसदी से बढ़ाकर 7.4 फीसदी करने की जानकारी दी है. चौथी तिमाही के लिए भी जीडीपी ग्रोथ रेट को पहले के 7.2 फीसदी से बढ़ाकर 7.4 फीसदी किया गया है. इसके अलावा RBI ने अगले साल 2026 की पहली तिमाही के लिए जीडीपी 7.3 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद जाहिर की है. महंगाई को लेकर गवर्नर ने क्या कहा? रेपो रेट को लगातार 10वीं बार स्थिर रखने के ऐलान के साथ ही रिजर्व बैंक के गवर्नर ने FY25 के लिए रिटेल महंगाई के अनुमान के बारे में भी बताया और कहा कि ये 4.5 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. Q2 के लिए अनुमान 4.1 फीसदी, Q3 के लिए 4.8 फीसदी और Q4 के लिए 4.2 फीसदी रखा गया है. वहीं अगले साल की पहली तिमाही में ये 4.3 फीसदी रहने का अनुमान है. इधर नतीजों का ऐलान उधर बाजार ने लगाई दौड़ आरबीआई ने लगातार 10वीं बार रेपो रेट को स्थिर रखने का ऐलान किया, तो इस खबर का असर सीधे शेयर बाजार पर दिखाई दिया. मिडिल ईस्ट में तनाव के माहौल के बीच Repo Rate स्थिर रखने का फैसला बाजार को पसंद आया और करीब 150 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा BSE Sensex अचानक दौड़ लगाते हुए 411 अंक चढ़कर 82,046.48 के लेवल पर पहुंच गया. BSE Nifty की बात करें, तो 25,190 के पार निकल गया.   recent visitors 79

एमपी में कर्मचारियों को दशहरे और दीपावली पर लंबी छुट्टियां मनाने का मौका मिल रहा

भोपाल एमपी में सरकारी कर्मचारियों को इस बार दशहरे और दीपावली पर लंबी छुट्टियां मनाने का मौका मिल रहा है। अक्टूबर महीने में कई स्थानीय अवकाशों के साथ ही दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्यौहार भी आ रहे हैं। इससे कर्मचारियों को लगातार कई दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। भोपाल जिले में 11 अक्टूबर और 1 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते दशहरे पर कर्मचारियों को 3 दिन और दीपावली पर 4 दिन की छुट्टी मिलेगी। इन छुट्टियों से सरकारी कर्मचारी भाग दौड़ भरी जिंदगी के बीच अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता पाएंगे। दशहरा के दौरान मिल रही ये छुट्टियां 12 अक्टूबर को दशहरा है और 11 अक्टूबर को महाअष्टमी और नवमी के कारण स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार को तो छुट्टी होती ही है। इस तरह दशहरे पर लगातार 3 दिन का अवकाश हो गया है। दीपावली के दौरान मिलने वाले अवकाश दीपावली 31 अक्टूबर को है जो कि गुरुवार को है। उसके अगले दिन 1 नवंबर को भोपाल में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर दीपावली पर कुल 4 दिन का अवकाश हो जाएगा। अक्टूबर में 20 दिन ही करना होगा काम अगर अक्टूबर महीने की बात करें तो कर्मचारियों को सिर्फ 20 दिन ही काम करना होगा। बाकी 11 दिन उन्हें छुट्टियां ही मिलेंगी। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। 18 अक्टूबर को अगर कोई कर्मचारी छुट्टी ले लेता है तो उसे 19 और 20 अक्टूबर यानि शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी। recent visitors 64