Wednesday, July 8, 2026 7:42 am

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में डिप्टी सीएम शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

कबीरधाम. कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने कबीरधाम जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए एक करोड़ 85 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। शर्मा ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामुदायिक भवन लागत 13 लाख का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। उन्होंने दीनदयाल आवास योजना अंतर्गत जोराताल में सीसी रोड निर्माण लागत 73.01 लाख और दीनदयाल आवास योजना भोरमदेव चौक अंतर्गत दुकान कार्यालय एवं फ्लैट लागत 99.01 लाख का भूमि पूजन किया। इन कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण से विकास व आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इन विकास कार्य के माध्यम से न केवल क्षेत्र का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय निवासी को बेहतर सुविधाएं, रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि नवनिर्मित सामुदायिक भवन से स्थानीय निवासियों को एक स्थान मिलेगा, जहां वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधि का आयोजन कर सकते हैं। यह समुदाय की एकता को बढ़ाएगा। आगे कहा कि सड़कों का बेहतर निर्माण यातायात में सुधार लाएगा। दुर्घटना का खतरा भी कम होगा। दुकान कार्यालय और फ्लैट के निर्माण से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कबीरधाम जिले के समुचित विकास के लिए निरंतर भूमिपूजन व लोकार्पण कर रहे हैं। recent visitors 74

साईबर सुरक्षा व जल संरक्षण को लेकर नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित हुई कार्यशाला

साईबर सुरक्षा व जल संरक्षण के उपायों को लेकर जागरूकता व उसे अमल में लाना बेहद जरूरी-सुप्रीम कोर्ट जस्टिस प्रशांत मिश्रा साईबर अपराधों से बचाव व जल संरक्षण के लिए सजगता से करने होंगे साझे प्रयास-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी साईबर सुरक्षा व जल संरक्षण को लेकर नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित हुई कार्यशाला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई कार्यशाला रायगढ़ साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण को लेकर नगर निगम ऑडिटोरियम में गुरूवार शाम 5 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया गया। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस प्रशांत मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यशाला में साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण पर प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यशाला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ जितेन्द्र कुमार जैन, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, जिला न्यायालय से सभी न्यायाधीश, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।             कार्यशाला को संबोधित करते हुए जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने कहा कि साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण यह दो ऐसे विषय है जो आज के समय में हम सभी के जीवन से सीधे तौर से जुड़े हुए है। साईबर अपराधों से बचाव के लिए इसके बारे में जागरूक होना सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। आज टेक्नालॉजी तेजी से विकसित हो रही है। ऐसे में स्वयं को अपडेट रखना और साईबर अपराधों से जुड़ी जानकारी व उससे बचाव के तरीकों को अमल में लाकर ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने अपने आसपास के वाकये बताते हुए कहा कि साईबर ठग लोगों को ज्यूडशरी से जुड़े लोगों के नाम पर भी ठगने का प्रयास करते है। ऐसे मामलों में सतर्कता व सुझबुझ से काम लेना जरूरी है। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। जागरूकता के साथ ही जल संरक्षण के उपायों को अमल में लाकर ही हम अपने आसपास एक बेहतर वातावरण निर्मित कर सकते है। इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेकर अपने आसपास दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।             वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि साईबर अपराधों का दायरा जिस तेजी से बढ़ा है, लोगों के बीच सतर्कता का स्तर उसी अनुरूप बढ़ाना आवश्यक है। आज के डिजीटल युग में अगर समझदारी से काम न लिया जाए तो एक क्लिक में आदमी अपनी सारी जमा पूंजी गंवा सकता है। उन्होंने बताया कि चोरी जैसे अपराधों के मुकाबले अब साईबर ठगी से लोगों को कही ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है। शासन-प्रशासन अपने स्तर पर ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने व अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कार्य कर रही है। लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। साईबर अपराधों के तरीके व इसके पीछे काम करने वाले मनोभावों की समझ बढ़ाकर तथा उससे बचाव के तरीकों के बारे में स्वयं तथा अपने परिवार वालों को जागरूक कर साईबर अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन के जल संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ में भू-जल व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर नवा रायपुर में पीपल फॉर पीपुल अभियान चलाकर व्यापक रूप से पीपल के पेड़ लगाने का काम किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में भी व्यापक स्तर पर यह कार्य हुआ है। केलो बांध का पानी नहरों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में प्रकृति पूजन का अहम स्थान रहा है। इसको दृष्टिगत रखते हुए हम सभी को जल संरक्षण की दिशा में साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से शासन स्तर पर फ्लाईएश व ईएसपी मैनेजमेंट की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।            कार्यशाला को कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि साईबर सुरक्षा व जल संरक्षण को लेकर जागरूकता आज समाज के प्रत्येक नागरिक के लिए बेहद जरूरी है। सभी के साझे प्रयास से ही इन समस्याओं का समाधान संभव है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति सभी के समन्वित प्रयास से ही संभव होगी। कार्यशाला में नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी, डीएसपी साईबर अभिनव उपाध्याय व साइबर टीम के साथ हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक मनोज गोयल अध्यक्ष  अंकित अग्रवाल, विन्नी सलूजा, निलेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कविता बेरीवाल, अंजू बंसल, दिव्य ऊर्जा लायंस क्लब, लायंस क्लब प्राइड, रानीसति सेवा समिति, लायंस क्लब सिटी, दिव्य शक्ति सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जन भागीदारी से जल भागीदारी की मुहिम होगी सफल कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने जन भागीदारी से जल भागीदारी विषय पर जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में जल संरक्षण को लेकर विभागीय समन्वय से व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे है। इसमें लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करने के साथ पानी को सहेजने के लिए किए जा रहे प्रयासों में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस मुहिम में जिले के हर पंचायत में काम किया जा रहा है। दस हजार से अधिक हैण्डपंप के समीप सोख्ता गड्ढा बनाया गया है। 50 हजार पीपल के पेड़ लगाए गए है। नारी शक्ति से जल शक्ति के ध्येय के साथ कार्य किया जा रहा है। रायगढ़ में जल शक्ति केन्द्र की स्थापना की गई है। अमृत सरोवर योजना से तालाबों के गहरीकरण व विस्तार का काम किया जा रहा है। विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया गया है। किसानों को उद्यानिकी फसलों की खेती से जोड़ा गया है। स्वच्छता ही सेवा के तहत … Read more

पाकिस्तान से धमकी: मंडला के महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज की सुरक्षा पर चिंता

Threat from Pakistan: Concern over the safety of Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri Maharaj of Mandla. मध्‍य प्रदेश में मंडला के निवास में Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri को मोबाइल में फोन आया। बोले- उन नंबर से मुझे जान से मारने व सर कलम कर मेरे टुकडे़ टुकडे़ करने की धमकी दी गई है और साथ ही कहा गया है कि तुम वफ्फ बोर्ड की संपात्ति के विरुद्ध बहुत बयान दे रहे हैं। मुझे जान का खतरा है। मंडला । महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज को पाकिस्तान से धमकी भरा फोन किया गया है। जान से मारने व सि‍र कलम कर टुकड़े करने की धमकी दी गई है। इसकी लिखित शिकायत निवास थाने में मंहामंडलेश्वर स्वामी ने की है। महाराज बोले-ये काल पाकिस्तान से आए थे जिले की निवास तहसील में Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri श्रीराम कथा कह रहे हैं। यह धमकी उन्हें कई नंबरों से धमकी दी गई है। ये काल पाकिस्तान से आए थे। उन्हाेंने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि तहसील निवास में श्री राम कथा की जा रही है। Read More : https://mysecretnews.com/icc-womens-t20-world-cup-2024/ पैसों का लेन देन करना, के संबंध में बताया गया था बोले-मैंने प्रवचन के दौरान वफ्फ वोर्ड की संपत्ति जिसमे इनके द्वारा जबरन भूमियों पर अतिक्रमण करना एवं अनैतिक पैसों का लेन देन करना, के संबंध में बताया गया था। निवास थाना प्रभारी वर्षा पटेल बोलीं-आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने लिया था आशीर्वाद श्री राम कथा पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कथा पंडाल पर पहुंच कर कथा व्यास Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri जी महाराज से आश्रीवाद लिया साथ ही कथा का श्रवण भी किया। recent visitors 359

किश्त के नाम पर डेढ़ लाख रूपए ठगे, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में शादी के बहाने चार साल बनाए संबंध

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में फेसबुक के जरिये युवती से दोस्ती कर शादी का झूठा वादा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आज जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाने में पीडिता ने कल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडिता ने कल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 4 वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से दुर्गा प्रसाद 26 साल से उसकी जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत मैसेन्जर और फोन के माध्यम से होने लगी, जिसके बाद वे अक्सर मिलने लगे। बीती दो जुलाई को दुर्गा प्रसाद ने युवती को स्टेशन चौक बुलाकर होटल में ले जाकर शादी करने का विश्वास दिलाया और शारीरिक संबंध बनाए। किश्त चुनाके के नाम पर लिये रुपये पीड़िता ने यह भी बताया कि दुर्गा प्रसाद ने अपनी पीकअप गाड़ी की किश्त चुकाने के नाम पर युवती से लगभग एक लाख 50 हजार रुपये भी लिए हैं। 25 सितंबर को आरोपी ने घर आकर शादी से इंकार कर दिया और उसके बाद से युवती के प्रयासों के बावजूद उससे संपर्क नहीं कर रहा था।  पुलिस ने घर में दबिश देकर पकड़ा युवती की शिकायत पर कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस ने त्काल कार्रवाई कर आरोपी दुर्गा प्रसाद को किसान के घर दबिश देकर हिरासत में लिया। जिससे घटना में प्रयुक्त दो वाहनों, स्कूटी प्लेजर क्रमांक सीजी 13- एपी 2941 और सुजुकी एक्सेस क्रमांक सीजी 13 डब्ल्यू 0418, को भी जब्त कर लिया। recent visitors 107

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मविभूषण अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा साहेब फाल्के एवं पद्मविभूषण से सम्मानित महानायक अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा श्रीमहाकाल से बच्चन के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की है।   recent visitors 167

नहर पुल में शव मिलने के आरोपी को भेजा जेल, छत्तीसगढ़-धमतरी में बाइक-मोबाइल पाने की किशोर हत्या

धमतरी. धमतरी जिले के बिरेझर-सिर्री रोड नहर पुल में मिले एक युवक की लाश के मामले में पुलिस चौकी बिरेझर और साइबर सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है नौ अक्तूबर को सिर्री रोड नहर पुल में एक युवक का लाश मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। हाथ-पैर बंधे हुए थे और शव की पहचान पहचान ग्राम कंडेल निवासी किशोर साहू के रूप में हुई थी। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस ने मृतक के दोस्तों से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर पता चला कि मृतक किशोर आखरी बार ग्राम गागरा निवासी मुकेश साहू के साथ देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ  की। एसडीओपी कुरुद रागिनी मिश्रा ने बताया कि  पूछताछ में किशोर की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि मृतक, आरोपी और उसके दोस्त साथ में बैठकर शराब पी थी। जिसके बाद उसके बाकी दोस्त शराब लेने फिर चले गए। वहीं आरोपी और मृतक वहीं रुके हुए थे। मृतक किशोर को ज्यादा नशा हो गया था। जिस पर किशोर को उसी की बाइक पर आरोपी बैठा कर ले गया और किशोर के नए मोबाइल और बाइक को अपना बनाने के लिए आरोपी ने उसके हाथ पैर को बांध कर पानी में डूबा दिया। जिसके बाद लाश को नहर में बहा दिया था। recent visitors 98

एसडीएम रीडर की कार्य प्रणाली से लोग परेशान शिकायतों के बाद भी नहीं हो पा रही कार्यवाही

बल्देवगढ़ बल्देवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू की मनमानी के चलते लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है लगातार एसडीएम रीडर अमित पांडे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते आ रहे हैं और एसडीएम से लेकर जिला कलेक्टर तक कई बार लोगों के द्वारा शिकायत की गई लेकिन एसडीएम अमित पांडे की राजनीतिक पकड़ अच्छी होने के कारण इनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है और यह एक ही कार्यालय में करीब 10 वर्षों से पदस्थ हैं जिस कारण से कार्यालय में इनका ही दबदबा चलता है कार्यालय में रिकॉर्ड सुधार की कई फाइलें धूल खा रही है और कई सालों से लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में बाबुओं पर कार्यवाही न होने के कारण इनके हौसले बुलंद बने हुए हैं। ऐसा ही मामला  दोपहर 2:00 बजे के करीब एक विधवा महिला रामकुंवर लोधी एवं उसकी पुत्री जयंती लोधी एसडीएम कार्यालय एक गाय लेकर पहुंची तो कार्यालय के बाहर बैठे लोग अचंभित रह गए कि आखिर एसडीएम कार्यालय में गाय लेकर आने का उद्देश्य क्या होगा जब इस मामले में जानकारी ली गई तो पता चला कि एसडीम रीडर के द्वारा जमीन पर स्टे के ऐवज में एसडीएम के नाम पर ₹50000 रिश्वत की मांग की गई उक्त विधवा महिला के पास रुपए न होने पर एवं घर गृहस्ती में एक गाय ही थी जिसे लेकर वह एसडीएम कार्यालय पहुंच गई और रिश्वत के एवज में उसने बाबू से गाय लेने की बात कही मामले की जानकारी जब आसपास के लोगों को एवं अधिकारियों को लगी तो मौके पर हड़कंप मच गया। और नायब तहसीलदार पलक जैन भी अपने बाबू को बचाने के चक्कर में मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार को महिला के द्वारा बताया गया कि एसडीएम रीडर अमित पांडे के द्वारा उससे ₹50000 की रिश्वत की मांग की जा रही है और उसकी जमीन भूमि खसरा नंबर 1021/6/1 रकवा 0.223 हे. पर अनावेदक प्रमोद तिवारी पिता बालकिशन तिवारी निवासी इमलाना हाल निवासी बल्देवगढ़ के द्वारा बल पूर्वक अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है बताया गया कि प्रमोद तिवारी आए दिन लोगों को शराब पिलाकर रात में पहुंचता है और मेरे एवं मेरी पुत्री के साथ गाली-गलौज करता है बाहुबल के आधार पर वह मेरी जमीन पर जबरदस्ती अवैध मकान का निर्माण कार्य करा रहा है जिसको लेकर उक्त महिला के द्वारा एक सप्ताह से एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाए जा रहे है लेकिन उसकी सुनने को कोई भी तैयार नहीं है महिला के द्वारा बताया गया कि जब मैं एसडीएम श्रीमती भारती देवी मिश्रा के पास जाती हूं तो उनके द्वारा बाबू के पास जाने की बात कही जाती है बाबू के पास पहुंचती हूं तो उनका कहना होता है कि बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होगा जब तक मुझे ₹50000 नहीं दोगी तब तक कोई स्ट्रे नहीं मिलेगा। वही एसडीएम रीडर का कहना है कि उक्त भूमि पर 2023 में स्ट्रे दे दिया गया था अब दूसरा स्ट्रे नहीं मिल सकता इसी बात पर महिला का कहना है कि एसडीएम रीडर के द्वारा लगातार 1 वर्ष से मुझे गुमराह किया जा रहा है और स्ट्रे ऑर्डर की कॉपी की जगह वह एक अन्य कागज दे देते हैं और पुलिस थाने जाकर मौके पर निर्माण कार्य रुकवाने की बात कहते है जब मैं पुलिस थाने में जाती हूं तो पुलिस का कहना होता है कि यह स्ट्रे आर्डर नहीं है इसलिए मैं कार्य नहीं रुकवा सकता अब आखिर महिला जाए तो जाए कहां इसलिए जब वह अधिक परेशान हो गई तो वह अपनी पुत्री के साथ एसडीएम कार्यालय एक गाय लेकर पहुंची जहां पर उन्होंने बताया कि यदि आज स्ट्रे नहीं मिलता है और मौके पर काम नहीं रुकवाया जाता है तो मैं आज यही पेट्रोल डालकर आग लगाकर प्राण दे दूंगी। महिला ने नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार एवं बाबू के द्वारा एसडीएम के चेंबर में मुझे बुलाया और कहा कि तुमने यदि पत्रकारों के सामने इस प्रकार का ड्रामा किया तो आप स्वयं समझ लेना कि तुम्हारी जमीन का क्या होगा महिला का कहना है कि इस प्रकार की धमकी दी जा रही है तो अब मेरी जमीन में हेरा फेरी हो सकती है लेकिन मैं इससे डरने वाली नहीं हूं यदि उक्त जमीन पर मुझे स्ट्रे नहीं मिलता और काम नहीं रुकवाया जाता तो मैं एसडीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह करूंगी। वही इस संबंध में एसडीएम श्रीमती भारती देवी मिश्रा से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनका कहना है कि उक्त जमीन पर स्ट्रे हो गया था और उक्त मामले में तहसीलदार एवं पटवारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया था। recent visitors 68