Wednesday, July 8, 2026 6:34 am

केंद्र सरकार ने भेजे 6070 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़-CM साय ने नए मुख्यमंत्री निवास से किया कामकाज शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश कर लिए हैं। सीएम साय नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी दयानंद और बसवराजु एस ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। दूसरी ओर भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत छह हजार 70 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। सीएम साय ने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि त्योहारों के मौके पर भारत सरकार की ओर से प्रदेशवासियों के लिए यह अनुपम उपहार है। उन्होंने कहा कि इस राशि से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। इससे जनकल्याण के कार्यों में भी तेजी आएगी। सीएम साय ने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में लगातार प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही है। recent visitors 114

मां ने बेटी के प्रेमी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, छत्तीसगढ़-कोरबा में नहर में कूदी छात्रा की मिली लाश

कोरबा. नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का शव मिल गया है। छात्रा की मां ने बेटी के बॉयफ्रेंड पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि मेरी बेटी प्रेग्नेंट थी और उसका प्रेमी पैसे की मांग करता था। रायगढ़ के खरसिया में लड़की की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत की घटना है। सोमवार की रात पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में एक किशोरी ने पानी के तेज बहाव नहर मे छलांग लगा दी थी। जिसे बचाने चौक पर तैनात एक यातायात के सिपाही और युवक ने जान जोखिम में डाल बचाने का प्रयास किया था। लेकिन वो पानी के तेज बहाव में बह गई। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल पाया था। गुरुवार की दोपहर उसकी लाश रायगढ़ जिले के खरसिया बरगढ़ में नहर किनारे झाड़ियों में देखी गई। जहां उसकी मां ने उसकी पहचान की। मृतका 16 वर्षीय लड़की कक्षा 9वीं की छात्रा थी। मृतका की मां ने बताया कि सोमवार की शाम वो एक लड़के के साथ निकली थी, जो उसका बॉयफ्रेंड था। उसके बाद वो घर वापस नहीं आई उसे लगा वो अपने सहेली के घर होगी घर वापस आ जाएगी। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की मौत का कारण सन्तोष नामक युवक है। जो उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। बार-बार पैसे की मांग करता था। यही नहीं वो प्रेग्नेंट भी हो गई थी। जिससे वह बेहद परेशान रहा करती थी। युवक के प्रताड़ना के चलते ही उसने जान दी है। मां ने बताया कि वह एक सोशल वर्कर है और वह एनजीओ के माध्यम से संस्था में काम करती है। जब भी वह घर से बाहर रहती, तो युवक घर आया करता था। युवक नहीं मानता था, उसकी बेटी को ब्लैकमेल करता था। इन सब बातों से बेहद परेशान थी। युवक के चलते ही उसने यह आत्महत्या की है। मां ने आरोपी युवक संतोष तिवारी के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी के मांग कर रही है। recent visitors 63

नशे के विरुद्ध चिरमिरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, अवैध कारोबारियों में खलबली, संलिप्त 05 आरोपियों को भेजा जेल

चिरमिरी/एमसीबी  प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में संचालित अवैध कारोबार एवं अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्तकार्यवाही कर अंकुश लगाये जाने का निर्देश दिया, जिससे क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में खलबली सी मच गई। जिसके पालन में मुखबीर सक्रिय कर सूचना तंत्र से अवैध मादक पदार्थों के परिवहन विक्रय करने की सुचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी, दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन में कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार जरिये मुखबिर के सूचना प्राप्त हुआ कि चीफ हाउस गोदरीपारा का हीरा लाल डोंगरे अपने पास अवैध मादक प्रदार्थ गांजा रखा है तथा न्यू टिकरापारा गोदरीपारा की ओर जा रहा है सूचना पर हमराह एवं गवाह के मुखबिर के बताए स्थान न्यू टिकरपारा गोदरीपारा के पास जाकर रेड कार्यवाही किया गया संदेही को रोककर नाम पता पूछने पर अपना पूरा नाम व पता हीरालाल डोंगरे पिता स्व.जोधीराम उम्र 45 वर्ष निवासी चीफ हाउस गोदरीपारा का होना बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर आरोपी का तलाशी लेने पर एक झोला जिसके अंदर पन्नी में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा का तौल करने पर 250 ग्राम गांजा कीमती 2500 रूपये मिला। बरामद मादक गवाहो के समक्ष जब्त कर प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 257/24 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर किया गया है। मुखबिर के सूचना प्राप्त हुआ कि न्यू टिकरापारा की जुही सबा अपने पास अवैध मादक प्रदार्थ गांजा रखी है तथा न्यू टिकरापारा गोदरीपारा की ओर जा रहा है सूचना पर हमराह एवं संदेही को रोककर नाम गवाह के मुखबिर के बताए स्थान न्यू टिकरपारा गोदरीपारा के पास जाकर रेड कार्यवाही कर पता पूछने पर अपना पूरा नाम व पता जुही सबा पति मो० फिरोज उम्र 29 वर्ष निवासी न्यू टिकरापारा एकता नगर, गोदरीपारा का होना बताई जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर महिला की तलाशी लेने पर महिला के हाथ में रखे झोला जिसके अंदर सफेद पन्नी में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा का तौल करने पर 100 ग्राम गांजा कीमती 1000 रूपये मिला, बरामद मादक पदार्थ को गवाहों के समक्ष जब्त कर प्रकरण के अरोपियों को को गिरफ्तार कर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 258/24 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार जरिये मुखबिर के सूचना प्राप्त हुआ कि हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी का रहने वाला किशन रजक अपने पास अवैध मादक प्रदार्थ गांजा रखा है तथा मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है, सूचना पर हमराह एवं गवाह के मुखबिर के बताए स्थान छठ घाट  हल्दीबाड़ी के पास जाकर रेड कार्यवाही किया गया संदेही को रोककर नाम पता पूछने पर अपना पूरा नाम व पता किशन रजक पिता स्व. तेजराम रजक उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 15 हीरागीर दफाई, हल्दीबाड़ी का होना बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर आरोपी का तलाशी लेने पर पन्नी के अंदर भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा 300 ग्राम गांजा कीमती 3000 रूपये का बरामद मादक पर एक गवाहों के समक्ष जब्त कर प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक:259/24 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर कार्यवाही किया गया है। इसी प्रकार थाना में उपस्थित रहने के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि हीरागीर दफाई हल्दीबाडी चिरमिरी निवासी नितेश देवागंन एवं आकाश चिकनजुरी अपने पास नशीली दवाई रखे है जो खड़गवां की ओर से चिरमिरी आने वाले है सूचना पर हमराह एवं गवाह के मुखबिर के बताए स्थान छठ घाट हल्दीबाड़ी के पास जाकर रेड कार्यवाही किया गया संदेहियों को रोककर नाम पता पूछने पर अपना पूरा नाम व पता नितेश देवांगन पिता कैलाश देवांगन उम्र 23 वर्ष निवासी हीरागीर दफाई हल्दीबाडी। आकाश चिकनजुरी पिता विजय चिकनजुरी, जाति पनिका उम्र 23 वर्ष निवासी हीरागीर दफाई हल्दीबाडी का होना बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर आरोपी का तलाशी लेने पर अवैद्य नशीली दवा ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन के 02-02 एमएल के कुल 16 नग एम्पूल किमत 448/-रू, एवील इंजेक्शन के 10-10 एमएल वायल के कुल 16 नग किमती 369.12/- रू नगदी रकम 600 तथा घटना में प्रयुक्त पुराना इस्तेमाली नीला काला रंग का मोटर सायकल बजाज प्लसर क्रमांक सी.जी.16 सी.के. 0127 किमती 30000 रुपये कुल जुमला रकम 31417 12/- रू को गवाहो के समक्ष जब्त कर प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 260/24 धारा 22 सी एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है तथा सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक एमसीबी चन्द्र मोहन सिंह द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियो के ऊपर लगातार कार्यवाही कर चेतावनी देते हुए कहा कि सुधार नही होने पर भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के ऊपर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में विशिष्ट कार्यवाही कर जेल भेजा जाता रहेगा। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विवेक पाटले थाना प्रभारी चिरमिरी, सहा. उप निरी. दौलत राम, नयनसाय पैकरा, धनसाय पैकरा, बलराम चौधरी, प्रधान आरक्षक विश्वनाथ सिंह, जितेन्द्र मिश्रा म.प्र. आर.रुकमणी बंजारे, आरक्षक अमित गुप्ता, सुरेन्द्र राम, कमलेश साहू, भुवनेश्वर राजवाड़े, दिनेश्वर यादव, शाहिद परवेज, का सराहनीय योगदान रहा। recent visitors 48

अवैध संबध के शक में धारदार हथियार से किए वार, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में बाप-बेटे ने की कोटवार की हत्या

बेमेतरा. बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलतरा में गुरुवार को कोटवार रोहित मानिकपुरी पिता बुध्दुदास मानिकपुरी उम्र 42 के हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि जांच में पाया गया कि कोटवार के मृतक रोहित मानिकपुरी का ग्राम बेलतरा के ज्वाला मानिकपुरी की पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर ज्वाला सिंह व उसके पिता संतोष रोहित से रंजिश रखते थे। 9 अक्टूबर की रात में जब मृतक अपने खेत में बने मकान की छत पर बैठा था, उसी दौरान संतोष मानिकपुरी अपने पुत्र ज्वाला सिंह के साथ जाकर रोहित मानिकपुरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले रोहित मानिकपुरी की मौत हो गई। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र भाग गए। पुलिस ने आरोपी संतोष मानिकपुरी पिता बरसन मानिकपुरी उम्र 50 व ज्वाला सिंह पिता संतोष मानिकपुरी उम्र 30 को गिरफ्तार कर लिया है। recent visitors 66

महादेव बेटिंग एप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को यूएई (UAE) में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

नई दिल्ली महादेव बेटिंग ऐप केस में भारत की जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. सूत्रों के मुताबिक बेटिंग ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल ने डिटेन कर लिया है, जिसके बाद उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को एक हफ्ते के अंदर भारत लेकर आ सकती है. बताया जा रहा है कि इंटरपोल ने सीबीआई को सूचित किया है, जो नोडल एजेंसी है. बता दें कि इस मामले में ईडी ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. बता दें कि महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर का D कंपनी (दाऊद इब्राहिम) से भी कनेक्शन है. देश के कई राज्यों में महादेव ऐप के खिलाफ केस दर्ज है. ED में भी ऐप को लेकर शिकायत दर्ज की गई है. बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2023 को भी सौरभ चंद्राकर को दुबई में हिरासत में लेने के बाद 'घर में नजरबंद' किया गया था. केंद्र ने महादेव बेटिंग ऐप पर लगाया बैन केंद्र सरकार ने 5 नवंबर 2023 को महादेव बेटिंग ऐप समेत अवैध सट्टेबाजी वाले 22 ऐप और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया था. ED की सिफारिशों के बाद इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अधिनियम की धारा 69ए के तहत आदेश जारी किए गए थे. महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामला तब सुर्खियों में आया था, जब ईडी ने दावा किया कि उसने एक 'कैश कूरियर' के ईमेल स्टेटमेंट को रिकॉर्ड किया है, जिसमें खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूएई में स्थित ऐप प्रमोटरों से कथित तौर पर 508 करोड़ रुपये लिए थे. हालांकि, बघेल ने आरोपों को खारिज किया था. ईडी ने 8 नवंबर को दर्ज किया था केस महादेव बेटिंग ऐप और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर मुंबई पुलिस ने 8 नवंबर 2023 को केस दर्ज किया था. आरोपियों पर चीटिंग करने और जुआ खिलाने के आरोप लगे थे. इस मामले में माटुंगा पुलिस थाने में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत 30 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज हुआ था, जिसे बाद में मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया और बाद में इसकी जांच के लिए एक एसआईटी बनाई गई. दरअसल, इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता ने निचली अदालत में याचिका दायर की थी. इसमें ऐप और इसके प्रमोटर्स के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की गई थी. इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने माटुंगा पुलिस को केस दर्ज करने को कहा था. पुलिस ने बताया कि सौरभ, रवि आदि के खिलाफ FIR दर्ज की गई. FIR के मुताबिक, आरोपियों ने लोगों को करीब 15 हजार करोड़ का चूना लगाया है.   recent visitors 67

उज्जैन: कांग्रेस के पूर्व पार्षद कलीम खान की गोली मारकर हत्या, घर वालों पर ही हत्या की आशंका

उज्जैन उज्जैन में शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे नीलगंगा थाना क्षेत्र की वजीर पार्क कॉलोनी में उनके घर में घुसकर गुड्डू को चार से अधिक गोलियां मारकर फरार हो गए। पत्नी व बेटों पर हत्या का आरोप परिजनों ने हत्या का आरोप गुड्डू की पत्नी और दो बेटों पर लगाया है, और प्रॉपर्टी विवाद को हत्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है। नीलगंगा पुलिस के अनुसार, गुड्डू के मामा नसरुद्दीन ने पुलिस को इस वारदात की सूचना दी थी। पुलिस ने गुड्डू की पत्नी नीलोफर, बड़े बेटे दानिश और छोटे बेटे आसिफ को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गुड्डू ने पिछले 12 सालों से तीनों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था। पहले भी हो चुका था हमला 4 अक्टूबर को गुड्डू पर मॉर्निंग वॉक के दौरान भी हमला हुआ था, जब हमलावरों ने उन पर पिस्टल से फायर किया था। हालांकि, उन्होंने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई थी। घटना के बाद गुड्डू ने थाने में आवेदन देकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने हत्या की शंका में उनकी पत्नी और बड़े बेटे मिंटू को हिरासत में लिया है। परिवार के लोगों ने बेटे और पत्नी पर प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है क्योंकि उन्होंने बेटे को प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जाँच के लिए डॉग स्क्वाड भी आ गई थी। वजीर पार्क स्थित गुड्डू के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। बता दें पूर्व पार्षद पर एक सप्ताह पूर्व 4 अक्टूबर की सुबह मॉर्निंग वाक के दौरान हमला हुआ था। कार से आए हमलावरों ने तीन फायर किए थे। तब गुड्डू ने नाले में कुदकर अपनी जान बचाई थी। इस वारदात से वे इतना भयभीत थे कि घटना के बाद कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले थे। घटना के छह दिन बाद सब सामान्य लग रहा था तो गुड्डू ने बुधवार शाम भतीजे आरिफ के साथ नीलगंगा थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत कर एफआई आर दर्ज कराई थी।   recent visitors 141

बलूचिस्तान में खदान में काम करते मजदूरों पर ग्रेनेड और रॉकेट से हमला, 20 की मौत

बलूचिस्तान  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक छोटी निजी कोयला खदान पर हथियारबंद लोगों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 20 खनिकों की मौत हो गई जबकि अन्य सात घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, डुकी स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) हुमायूं खान ने कहा कि “हथियारबंद लोगों के एक समूह ने आज तड़के डुकी इलाके में जुनैद कोयला कंपनी की खदानों पर भारी हथियारों से हमला किया। उन्होंने खदानों पर रॉकेट और ग्रेनेड भी दागे।” डुकी जिला अस्पताल के एक डॉक्टर जौहर खान शादीजई ने कहा कि “हमें जिला अस्पताल में अब तक 20 शव और छह घायल मिले हैं।” हमले की किसी गुट ने नहीं ली है जिम्मेदारी इस हमले की फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह प्रांत अलगाववादी समूहों का गढ़ है, जो आजादी चाहते हैं। वे इस्लामाबाद की संघीय सरकार पर स्थानीय लोगों की कीमत पर तेल एवं खनिज-समृद्ध बलूचिस्तान का अनुचित दोहन करने का आरोप लगाते हैं। सोमवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) नामक एक समूह ने कहा कि उसने पाकिस्तान के सबसे बड़े हवाई अड्डे के बाहर चीनी नागरिकों पर हमला किया। देश में चीन के हजारों नागरिक काम कर रहे हैं, उनमें से ज्यादातर बीजिंग की अरबों डॉलर की बेल्ट एंड रोड पहल में शामिल हैं। बीएलए ने कहा कि यह विस्फोट आत्मघाती हमलावर का काम था। recent visitors 59