Wednesday, July 8, 2026 8:56 am

एशिया शिखर सम्मेलन एक मुक्त, खुला, समावेशी, पारदर्शी, नियम आधारित, शांतिपूर्ण, समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने का मंच है- PM मोदी

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाओस की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन(EAS) को संबोधित करते हुए हिंद प्रशांत क्षेत्र और दक्षिण चीन सागर में शांति और स्थिरता पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मंच से हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और शांति पर काफी जोर दिया। इससे पहले 4 नवंबर, 2019 की बात है, जब इसी अंतरराष्ट्रीय मंच से पीएम मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभर रहे मतभेदों पर बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन एक मुक्त, खुला, समावेशी, पारदर्शी, नियम आधारित, शांतिपूर्ण, समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने का तार्किक मंच है, जहां संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता और समुद्री कानूनों के पालन पर जोर दिया जाता है। उस वक्त पीएम ने'इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव (IPOI)' का प्रस्ताव दिया था, जिससे हिंद-प्रशांत समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित, भयमुक्त और स्थिर बनाया जा सके और इसके लिए इच्छुक राष्ट्रों के बीच सहयोगी ढांचा बनाया जा सके। जानते हैं मोदी के उसी भयमुक्त समुद्री क्षेत्र के विजन के बारे में, यह इतना जरूरी क्यों है। यह भी जानेंगे कि आखिर ये मंच किस तरह का है। समुद्री सुरक्षा को लेकर क्या हैं मोदी के 7 सूत्र राजनीतिक विश्लेषक डॉ. राजीव रंजन गिरि कहते हैं कि 4 नवंबर, 2019 को भारत ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में अपने प्रस्ताव में समुद्री सहयोग और सहभागिता के 7 मूल पहलुओं की पहचान की थी, जो रणनीतिक रूप से मोदी के 7 तीर भी हैं। ये हैं-समुद्री सुरक्षा, समुद् इकोसिस्टम, समुद्री रिसोर्स, क्षमता निर्माण और संसाधनों का बंटवारा, आपदा जोखिम में कमी और मेनेजमेंट, विज्ञान, प्रौद्योगिकी सहयोग और कारोबारी कनेक्टिविटी व समुद्री परिवहन। पीएम मोदी के यही सूत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन को दबदबे को कम कर सकते हैं। क्या है पूर्वी एशिया-शिखर सम्मेलन पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का गठन 2005 में किया गया था। यह हिंद प्रशांत क्षेत्र में प्रमुख राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों पर रणनीतिक बातचीत और सहयोग के लिए 18 देशों का एक मंच है। इस मंच का विचार सबसे पहले 1991 में तत्कालीन मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर बिन मुहम्मद ने दिया था। उन्होंने उस वक्त पूर्वी एशिया समूह बनाने की बात की थी। पहला पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 14 दिसंबर, 2005 को कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित किया गया था। भारत इस मंच के फाउंडर मेंबर में शामिल भारत पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के संस्थापक सदस्यों में शामिल है। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन (ASEAN) के 10 सदस्य देश शामिल हैं-ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के साथ ही 8 सदस्य देश ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, भारत, न्यूज़ीलैंड, कोरिया गणराज्य, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका है। दुनिया की जीडीपी में 58 फीसदी हिस्सेदारी डॉ. राजीव रंजन गिरि के अनुसार, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के सदस्य विश्व की लगभग 54% आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में इनकी 58% भागीदारी है। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन एक आसियान केंद्रित मंच है। इसकी अध्यक्षता केवल एक आसियान सदस्य द्वारा की जा सकती है। पूर्वी एशिया-शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कौन करता है ASEAN का अध्यक्ष EAS का भी अध्यक्ष होता है तथा प्रतिवर्ष 10 ASEAN सदस्य देशों के मध्य बारी-बारी से इसकी अध्यक्ष की जाती है। सहयोग के प्रमुख क्षेत्र हैं-पर्यावरण और ऊर्जा, शिक्षा, वित्त, वैश्विक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, आसियान देशों के मध्य संपर्क, आर्थिक व्यापार और सहयोग, खाद्य सुरक्षा और समुद्री सहयोग। क्या यह अमेरिका-यूरोप के बाद तीसरा ध्रुव भारतीय वैश्विक परिषद में रिसर्चर रहे डॉ. टेम्जेनमरेन एओ के एक लेख 'हिंद-प्रशांत और भू-राजनीतिक क्षेत्र में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की भूमिका' में कहा गया है कि 2021 में EAS सदस्यों ने दुनिया की करीब 54% आबादी का प्रतिनिधित्व किया। इसके सदस्य देशों ने अनुमानित रूप से 57.2 ट्रिलियन डॉलर मूल्य का कारोबार किया, जो वैश्विक जीडीपी का 59.5% है। यह मज़बूत और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं वाला क्षेत्र है। इसे अमेरिका और यूरोप के बाद विश्व अर्थव्यवस्था का तीसरा ध्रुव माना जाता है। भारत, जापान, चीन और कोरिया वर्ल्ड इकोनॉमी में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में 4 प्रमुख आर्थिक भागीदार देश जापान, चीन, भारत और कोरिया 12 उच्च रैंकिंग वाली वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं। EAS देशों के बीच वित्तीय और मौद्रिक सहयोग इतना ज्यादा है कि उनका संयुक्त विदेशी मुद्रा भंडार 3 ट्रिलियन डॉलर के पार जा चुका है। समंदर पर है चीन की टेढ़ी नजर, भारत से दुश्मनी भारत-जापान समेत चीन का हिंद प्रशांत क्षेत्र में तकरीबन हर देश के साथ कुछ न कुछ विवाद बना हुआ है। दरअसल, चीन के मंसूबे नापाक हैं। उसकी दक्षिण चीन सागर से लेकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभुत्व बढ़ाने की टेढ़ी नजर है। इसके अलावा, इस क्षेत्र में चीन कारोबार और निवेश के क्षेत्र में भी भारत को अपना प्रतिद्वंद्वी मानता है। समुद्री सुरक्षा समेत मुक्त कारोबार पर भी जोर डॉ. टेम्जेनमरेन एओ कहते हैं कि EAS का मकसद समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ समंदर में मुक्त कारोबारी क्षेत्र विकसित करना भी है। यही वजह है कि पीएम मोदी समंदर को भयमुक्त बनाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि समुद्री सुरक्षा होने से हिंद-प्रशांत देशों के बीच समुद्री कारोबार ज्यादा बढ़ेगा। दरअसल, इस इलाके में क्षेत्रीय शक्तियों के बीच सैन्य बजट में बढ़ोतरी शांति, सुरक्षा और समृद्धि के व्यापक मकसद को कमजोर करता है। भारत के लिये EAS की क्या अहमियत है? भारत के लिए EAS इसके तेजी से बढ़ते आर्थिक और राजनीतिक ताकत को मान्यता देने वाला मंच है। ASEAN और अन्य बहुपक्षीय देशों के साथ बहुआयामी संबंध बनाने और द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने के लिये भारत ने अपनी एक्ट ईस्ट पॉलिसी (Act East Policies) पर बल दिया है जिसके लिये EAS महत्त्वपूर्ण साबित होगा। मुद्री क्षेत्र में भारत बन सकता है बड़ा पॉवर दक्षिण चीन सागर में चीन की दबंगई और उसके बढ़ते निवेश की प्रकृति ने आसियन देशों में भारत को एक ऐसी संभावित शक्ति के रूप में देखने के लिये प्रेरित किया है जो चीन को संतुलित कर सकता है। भारत समुद्री क्षेत्र में बड़ा पॉवर बन सकता है। भारत की शक्ति सेवा क्षेत्र और सूचना-प्रौद्योगिकी में है, वहीं जापान के पास एक मजबूत पूंजी आधार भी है। recent visitors 144

भारतीयों के लिए सर्वश्रेष्ठ डिटॉक्स समर ड्रिंक्स: ताजगी और सेहत के लिए

शरीर की कई गंभीर बीमारियों से बचने के लिए बॉडी को भी डिटॉक्स करना भी बहुत महत्वपूर्ण है। बॉडी डिटॉक्स का मतलब है शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना। यह शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक हेल्दी और नेचुरल प्रोसेस है। जिससे शरीर के अंग जैसे लीवर, किडनी, और ब्लड आदि को साफ किया जाता है डिटॉक्सिफिकेशन के दौरान शरीर के अंदर जमा हुए विषैले पदार्थों को बाहर निकाला जाता है। जिससे शरीर कैंसर जैसी कई बीमारियों से बच सके। बॉडी डिटॉक्स करने के सबसे ज्यादा फायदा हमारे पेट को मिलता है और पाचन अच्छा होने के पर कई बीमारियों का खतरा खुद कम हो जाता है। इससे शरीर में एनर्जी की बढ़ती है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद मिलती है नींबू और पुदीना एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नींबू और पुदीना वाला डिटॉक्स वॉटर शरीर के सभी अंगों की अच्छे से सफाई करने में मददगार माना जाता है। इसे बनाने के लिए आप 1 लीटर पानी में 1 नींबू पतले स्लाइस में कटा हुआ और कुछ पुदीना पत्तियां डालें। नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जबकि पुदीना शरीर में ताजगी भरने के लिए जाना जाता है। खीरा और पुदीना खीरा हाइड्रेशन के लिए बेस्ट है और बॉडी डिटॉक्स भी करता है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पुदीना भी यही काम करता है। इसे बनाने के लिए 1 लीटर पानी में 1 खीरे की पतले स्लाइस और कुछ पुदीना पत्तियां डालें और इसे 2 से 3 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा होने के बाद जैसे ही आप इसे पिएंगे ताजगी से भर जाएंगे। तरबूज और पुदीना तरबूज में उच्च मात्रा में पानी होता है, बॉडी क्लीन करने के साथ हाइड्रोजन का भी काम करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का अच्छा स्रोत भी है। इसके लिए 1 लीटर पानी में 1 कप तरबूज के टुकड़े और कुछ पुदीना पत्तियां डालें और रात भर के लिए फ्रिज में रखें। फिर अगले दिन पिएं। ग्रीन टी ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। आप एक ग्रीन टी में नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएं। यह ड्रिंक आपकी वेट लॉस में भी हेल्प करेगी। एप्पल साइडर विनेगर ड्रिंक एप्पल साइडर विनेगर पाचन में सुधार करता है और शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। इसे बनाने के लिए 1 गिलास पानी में आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, 1 चम्मच शहद और कुछ नींबू की स्लाइस डालें। इस ड्रिंक से आपको लाभ मिलेगा। recent visitors 102

करिश्मा के चार विकेट, वेस्टइंडीज महिला टीम आठ विकेट से जीती

शारजाह वेस्टइंडीज ने ऑफ स्पिनर करिश्मा रामहैरक (17 रन देकर चार विकेट) की करिश्माई गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से बृहस्पतिवार को यहां महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में बांग्लादेश को 43 गेंद रहते आठ विकेट से से शिकस्त दी। वेस्टइंडीज की यह लगातार दूसरी जीत है जिससे वह चार अंक लेकर 1.708 के नेट रन रेट के आधार पर ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गया है जिससे उसकी सेमीफाइनल की संभावनायें मजबूत हुई। वहीं इस हार से बांग्लादेश का नेट रन रेट -0.835 हो गया। बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 103 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज ने 12.5 ओवर में दो विकेट पर 104 रन बनाकर जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हैली मैथ्यूज 22 गेंद में 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। स्टेफनी टेलर ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 27 रन और शमैन कैंपबेल ने 21 रन बनाये। डायंड्रा डोटिन ने सात गेंद में दो छक्के और एक चौके से नाबाद 19 रन बनाये। डायंड्रा ने 13वें ओवर में दो गगनदायी छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को लक्ष्य तक पहुंचाया। इससे पहले बांग्लादेश की बल्लेबाजी इकाई पिछले दो मैचों की तरह इस मुकाबले में भी रन जुटाने में विफल रही जिसमें कप्तान निगार सुल्ताना 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा दिलारा अख्तर ने 19 रन का योगदान दिया। शोभना मोस्तारी ने बांग्लादेश को स्कॉटलैंड के खिलाफ प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में मदद की थी और इंग्लैंड के खिलाफ 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रही थीं। लेकिन वह 16 रन ही बना सकीं। वेस्टइंडीज के लिए करिश्मा के अलावा ऐफी फ्लेचर ने 25 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये। कप्तान हेली मैथ्यूज को एक विकेट मिला। कप्तान मैथ्यूज ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया और उसकी गेंदबाज करिश्मा ने अपने दो ओवरों में एक एक विकेट झटककर अच्छी शुरूआत की। बांग्लादेश की सलामी बल्लेबाज साथी रानी को स्टंप आउट कराने के बाद करिश्मा ने दिलारा अख्तर (19 रन) को बोल्ड कर दिया जिससे 33 रन पर दो विकेट गिर चुके थे। शोभना और सुल्ताना ने तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी करके स्कोर 73 रन तक पहुंचाया। पर फिर करिश्मा ने शोभना को विकेटकीपर के हाथों स्टंप आउट कराया। ताज नहर और शोरना अख्तर आते ही पवेलियन लौट गईं जिससे स्कोर पांच विकेट पर 75 रन हो गया। ऋतु मोनी (10 रन) करिश्मा का चौथा शिकार हुईं। अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज की कप्तान मैथ्यूज ने बांग्लादेश की कप्तान निगार को आउट किया और फाहिमा खातून रन आउट हुईं। बांग्लादेश की पारी में सिर्फ नौ चौके लगे।   recent visitors 69

मैहर: रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया युवक, चिल्लाते रहे लोग, रौंदते हुए निकल गई महाकौशल एक्सप्रेस

मैहर मैहर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने एक आती हुई ट्रेन के सामने खड़े होकर अपनी जान दे दी. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. इस एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें मृतक आकाश अहिरवार को पटरियों पर दौड़ते हुए और फिर ट्रेन के ठीक सामने खड़े होते हुए देखा जा सकता है. ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस निरीक्षक एस पी गौतम ने गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सागर जिले का निवासी आकाश अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने आया था. जब वह लौट रहा था, तभी उसने ट्रेन के आगे पटरियों के बीच खड़ा हो गया. जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद उसके दोस्तों और अन्य यात्रियों ने उसे बचाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके. आकाश के इस कृत्य से वहां मौजूद लोग भी सहम गए. मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कुछ ही सेकंड में हुई, इसलिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग कुछ नहीं कर सके. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें देखा जा सकता है कि वीडियो में ट्रेन के हॉर्न की लगातार आवाज और लोगों की चीखें सुनी जा सकती हैं. अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसको लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी. नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं मैहर धाम इस समय नवरात्रि चल रही है. ऐसे में मैहर स्थित शारदा माता धाम में बड़ी संख्या लोग दर्शन के लिए आते हैं. श्रद्धालु की भीड़ के चलते यहां से चलने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. recent visitors 58

लेबनानियों को शरण दे रहा सीरिया, 24 घंटों में 5,959 लोगों ने की सीमा पार

दमिश्क  लेबनान से पिछले 24 घंटों में लगभग 5,959 लोगों ने सीरियाई सीमा पार किया। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय के सीरिया में विरोधी पक्षों के सुलह केंद्र के उप प्रमुख कैप्टन प्रथम रैंक ओलेग इग्नास्युक ने दी। इग्नासियुक ने कहा, “पिछले 24 घंटों में, 5,959 लोगों ने लेबनान से अल अरिदा, जौसिह, दबौसिह, जेसर अल क़मार और जदीदेत याबस सीमा क्रॉसिंग के माध्यम से सीरियाई अरब गणराज्य की सीमा पार की है।” इजरायल 01 अक्टूबर से दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाकों के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहा है और साथ ही हवाई हमले भी कर रहा है। नुकसान के बावजूद, हिजबुल्लाह जमीनी स्तर पर इजरायली सैनिकों से लड़ रहा है और सीमा पार रॉकेट दाग रहा है। इज़रायल का कहना है कि उसका मुख्य उद्देश्य उत्तर में गोलाबारी से पलायन कर चुके 60,000 निवासियों की वापसी के लिए परिस्थितिया बनाना है। recent visitors 83

भोपाल-दिल्ली रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी में एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने से हड़कंप मच गया

भोपाल/ झांसी भोपाल-दिल्ली रेल लाइन पर झांसी के नजदीक एक मालगाड़ी में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने से रेलवे और पुलिस में हड़कंप मच गया. घटना गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब छत्तीसगढ़ से राजस्थान कोयला ले जा रही मालगाड़ी बिजौली स्टेशन पर खड़ी थी. पुलिस के अनुसार, ट्रेन के गार्ड सीएल मीना ने गार्ड के डिब्बे के पास चमकती रोशनी वाली डिवाइस देखी और तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी. झांसी की एसएसपी सुधा सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी आरपीएफ, जीआरपी और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे. एसएसपी सिंह ने बताया, आरपीएफ को सूचना मिली थी कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली स्टेशन पर रुकी मालगाड़ी के अंदर एक डिवाइस मिली है. उन्होंने बताया, जब गहनता से जांच की गई तो एक जीपीएस ट्रैकर डिवाइस मिली. जाहिर है कि जिस कंपनी ने कोयला रैक का परिवहन किया था, उसने खेप में ट्रैकर डिवाइस लगा रखी थी. मामले में कोई अन्य संदिग्ध चीज सामने नहीं आई है. रेलवे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जीआरपी ने ट्रैकर को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.   recent visitors 62

ग्रामीणों में दहशत, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अलग-अलग दलों में घूम रहे 157 हाथी

रायगढ़. धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज के लोटन-एडूकला परिसर कक्ष क्रमांक 483 RF में हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। बताया जा रहा की यहां एक साथ 36 हाथी एक ही दल मे मौजूद हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। त्योहार के सीजन के तहत ग्रामीणों का अक्सर गांव से बाहर आना-जाना लगा रहता है, ऐसे मे वे डर के साये मे आवागमन करने पर विवश हैं। वन विभाग के आलावा हाथी मित्र दल के सदस्य हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए हैं और लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के जंगलों में 157 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं, जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 143 हाथी तो वहीं रायगढ़ वन मंडल में 14 हाथी शामिल हैं। हाथियों के इस दल में 40 नर हाथी, 79 मादा हाथी के अलावा 38 बच्चे शामिल हैं। हाथियों के इस दल ने बीती रात उत्पात मचाते हुए 37 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। recent visitors 71