कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 39 आउटसोर्स कर्मचारी किए ब्लैक लिस्ट

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने के चलते कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल ग्रामीण, रायसेन, नर्मदापुरम ग्रामीण, भिंड, गुना एवं शिवपुरी में बाह्यस्त्रोत एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 39 आउटसोर्स कार्मिकों को सेवाओं से पृथक करते हुए ब्लैक लिस्ट किया है। कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये गए 39 आउटसोर्स कार्मिक अब कंपनी कार्यक्षेत्र के किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल ग्रामीण वृत्त में कार्यरत 3, नर्मदा पुरम ग्रामीण में 3 आउटसोर्स कार्मिकों के साथ ही  भिंड में 6, गुना में 15, रायसेन में 1 तथा शिवपुरी वृत्त में कार्यरत 11 आउटसोर्स कर्मचारियों को लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण सेवा से पृथक कर ब्लैक लिस्ट किया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने सचेत किया है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टोलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें। recent visitors 77

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप करने उतरेगा इंडिया , मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

हैदराबाद  पहले दो मैच में आसान जीत दर्ज करके सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरगी जिसमें उसके सलामी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी। भारत ने अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम देकर इस टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर पूरी तरह से अमल करके जीत का जज्बा दिखाया। बांग्लादेश के खिलाफ ही कुछ दिन पहले कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने जिस तरह से परिणाम हासिल करने के लिए आक्रामक क्रिकेट खेली उससे टीम के नए दृष्टिकोण का पता चलता है। भारत ने दो टेस्ट मैच की सीरीज 2-0 से जीती थी और अब वह टी20 सीरीज में भी 3-0 से जीत दर्ज करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन कुछ अच्छे विकल्प तैयार करने पर भी ध्यान दे रहा है। फिर चाहे वह तेज गेंदबाज मयंक यादव हों या स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, गंभीर उनके प्रदर्शन पर करीबी नजर रखे हुए हैं और इन खिलाड़ियों ने भी अभी तक अपने मुख्य कोच को निराश नहीं किया है। मयंक आईपीएल 2024 के बाद चोटिल होने के कारण अधिकतर मैचों में नहीं खेल पाए थे लेकिन इस सीरीज में उन्होंने 150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करके अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया है। चक्रवर्ती ने ग्वालियर में पहले मैच में तीन विकेट लेकर तीन साल के बाद राष्ट्रीय टीम में सफल वापसी की है।टीम प्रबंधन ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन पर भी करीबी नजर रखेगा जिन्होंने दिल्ली में दूसरे टी20 मैच में 34 गेंद पर 74 रन की धमाकेदार पारी खेलने के अलावा दो विकेट भी लिए। हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव -मयंक यादव और नितीश रेड्डी इस सीरीज में पहले ही नाम कमा चुके हैं और अब डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हर्षित राणा का नाम भी जुड़ सकता है. हर्षित के लिए पिछला सीजन बहुत शानदार गुजरा, जहां उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए 13 मैचों में 19 विकेट झटके थे. इससे पहले उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 स्क्वाड में शामिल किया गया, लेकिन तब उन्हें डेब्यू का अवसर नहीं मिल पाया था. हर्षित को मौका मिलता है तो किसी एक मेन गेंदबाज को तीसरे मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. -तिलक वर्मा अब तक टीम इंडिया के लिए 16 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 336 रन है. वो 33.6 के बढ़िया औसत से बैटिंग करते आए हैं और अब तक 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. हालांकि वनडे मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. मगर टी20 मुकाबलों में उनके बैट से खूब रन निकले हैं. यदि उन्हें मौका दिया जाता है तो मिडिल ऑर्डर में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर होना पड़ सकता है. इन सकारात्मक पहलुओं के बीच संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी का प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय होगा। सैमसन को पारी शुरू करने का मौका दिया गया लेकिन केरल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभी तक इसका फायदा नहीं उठा पाया है। उन्होंने पहले मैच में 29 और दूसरे मैच में 10 रन बनाए। सैमसन को अगर यहां मौका मिलता है तो उन्हें उसे हर हाल में भुनाना होगा क्योंकि टीम प्रबंधन टीम में शामिल दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी मौका दे सकता है। टीम प्रबंधन को दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो अभी तक पहले दो मैच में 15 और 16 रन ही बना पाए हैं।  इसके अलावा भारतीय टीम प्रबंधन लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑलराउंडर हर्षित राणा को भी मौका देने पर विचार कर सकता है। जहां तक बांग्लादेश का सवाल है जो उसे अभी तक बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है। उसे अगर वर्तमान दौरे में अपनी एकमात्र जीत हासिल करनी है तो कप्तान नजमुल हुसैन शंटो और लिटन दास जैसे सीनियर बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हैदराबाद की पिच का पेंच राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम की ये पिच ज़्यादातर बल्लेबाज़ों के ही माक़ूल होती है। यहां अब तक दो ही T20I खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही मैचों में भारत ने रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। 2019 में वेस्टइंडीज़ ने पहले खेलते हुए 207 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 18.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी। यहां पिछला T20I 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने 186 रन बनाए थे और भारत ने एक गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली थी। यानी एक और रनों की बारिश की उम्मीद की जा सकती है। क्या भारत -बांग्लादेश मैच में बारिश की आशंका है ? एक तरफ़ रनों की बारिश की उम्मीद करें तो दूसरी तरफ़ शनिवार को हैदराबाद में पानी की बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक़ शनिवार की शाम बारिश हो सकती है, ऐसा हुआ तो मैच में ख़लल पड़ सकता है लेकिन अच्छी बात ये है कि हैदराबाद का ड्रेनेज काफ़ी अच्छा है। इस प्रकार हैं टीम भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा , मयंक यादव, तिलक वर्मा। बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिटन दास, जाकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन। मैच: भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।   recent visitors 81

चालक और महिला घायल, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में नशे में धुत ड्राइवर ने ट्रेलर को पलटाया

जगदलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने शराब के नशे में ट्रेलर को पलटा दिया। इस घटना में वाहन में सवार चालक व साथ में बैठी महिला घायल हो गई। वहीं, पांच नए ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने में जुट गए। पुलिस ने बताया कि रायपुर से पांच नए ट्रैक्टर लेकर जगदलपुर के लिए निकला था। दोपहर को तारागांव के पास शराब के नशे में ट्रेलर चालक ने ट्रेलर को ही पलटा दिया। इस घटना में चालक व महिला दोनों घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा। वहीं, ट्रेलर को हटाने के साथ ही जाम को हटाने में जुट गए हैं। recent visitors 87

छत्तीसगढ़ आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छह से अधिक कार्यक्रमों में होंगी शामिल

रायपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे प्रदेश में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम: 25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन) सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन. सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी. दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात. शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी. 26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन): सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा. सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान. सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी. दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.     recent visitors 60

मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन में कन्याओं के पांव पखारे, मातारानी से सभी के लिए मंगलमय और सुखमय जीवन के लिये की प्रार्थना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का पालन किया। मातृ-शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे और उनका विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलारा भी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और उनकी रूचि के अनुरूप मिष्ठान भी खिलाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोक्षदायिनी मां सिद्धिदात्री के चरणों में शत-शत प्रणाम कर प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मातारानी से सभी को संकल्प सिद्धि के असीम आशीर्वाद के साथ मंगलमय और सुखमय जीवन की प्रार्थना भी की।   recent visitors 60

धारदार हथियार से की गई हत्या, छत्तीसगढ़-बेमेतरा के फार्म हाउस की छत पर मिला कोटवार का शव

बेमेतरा. बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। थानखम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतराम में कोटवार की हत्या कर दी गई। थानखम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार, बेलतरा गांव में अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर ग्राम कोटवार की हत्या कर दी। घटना को फार्म हाउस में बने मकान की छत पर अंजाम दिया गया है। छत पर ही मृतक कोटवार रोहित मानिकपुरी की लाश मिली है। दोपहर में उसके छोटे भाई ने फार्म हाउस पहुंचने पर शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर फोरेंसिक व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या प्रतीत हो रही है। गांव में हत्या की वारदात होने के बाद हड़कंम मचा हुआ है। recent visitors 77

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में कन्या-पूजन किया

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में कन्या-पूजन किया प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल महा नवरात्रि पर्व पर राजभवन के कर्मचारियों के साथ परिसर स्थित मंदिर में कन्या-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश और देश के विकास और निवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन परिसर स्थित मंदिर में माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। हवन एवं पूर्णाहूति कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल पटेल ने कन्याओं को तिलक लगाकर अभिनंदन किया और उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।   recent visitors 72