महाकाल के सुरक्षा गार्ड की हत्या के 3 दोषियों को आजीवन कारावास

उज्जैन महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड की हत्या के सनसनीखेज मामले में 3 साल बाद कोर्ट का फैसला आ गया है। जिला अदालत ने महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र के प्रभारी निनाद काले, सुरक्षाकर्मी भावना खेड़वनकर और सुनील शर्मा को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया गया है। इस मामले में आरोपियों को सजा दिलाने में डीएनए रिपोर्ट ने अहम भूमिका निभाई। हत्या के दौरान सुरक्षा गार्ड के हाथ में सुनील के बाल आ गए थे और पुलिस ने इन्हीं बालों के डीएनए परीक्षण के आधार पर तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा तक पहुंचाया। ये था पूरा मामला शेयर आपको बता दें कि घर के पास चाकू मारकर की गई हत्या का यह मामला 22 अक्टूबर 2021 की रात का है, जब उज्जैन के महाकाल थाना पुलिस को सूचना मिली कि महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड दिनेश मराठा (41) की 2 बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना (MP Ujjain News) नृसिंह घाट के पास गोंड बस्ती में दिनेश के घर के बाहर हुई थी। दिनेश और उनकी पत्नी भावना दोनों महाकाल मंदिर में सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी थे। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। अंततः डीएनए रिपोर्ट और कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए घटना की सच्चाई सामने आई। अवैध संबंध के चलते हुई थी हत्‍या यह हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पत्नी भावना, उसके प्रेमी निनाद काले (जो महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र के प्रभारी थे), सुनील शर्मा और रोहित सिंह को गिरफ्तार किया था। करीब तीन साल तक चले इस मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या की बात साबित होने पर कोर्ट ने गुरुवार को निनाद काले, भावना खेड़वनकर, और सुनील शर्मा को आजीवन (MP Ujjain News) कारावास की सजा सुनाई, हालांकि रोहित सिंह के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उसे बरी कर दिया गया। स्‍कूल के पीछे मारा था चाकू परिवार को सूचना मिली थी कि नए नूतन स्कूल के पीछे दिनेश को चाकू मारा गया है। जब परिजन वहां पहुंचे, तो दिनेश सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। उसकी (MP Ujjain News) बाईं पसली और पैर से तेज़ी से खून बह रहा था। पिता दयाराम और अन्य परिजनों ने तुरंत दिनेश को ऑटो से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 104

बेंगलुरु टेस्ट में सरफराज की सेंचुरी, पंत की फिफ्टी; दोनों के बीच 100+ रन की साझेदारी

 बेंगलुरु भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है. आज मुकाबले का चौथा द‍िन है. भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. इस समय ऋषभ पंत और सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारतीय टीम का स्कोर 344 रन है और उसके 3 व‍िकेट ग‍िरे हैं. सरफराज खान ने इस दौरान मैच में अपना पहला शतक जड़ा. वहीं ऋषभ पंत भी अर्धशतक जमा चुके हैं. भारत न्यूजीलैंड से सिर्फ 12 रन पीछे है. बारिश के चलते लंच जल्दी ले लिया गया है. बारिश के चलते मैच थमा, सरफराज-पंत छाए, भारत अब न्यूजीलैंड से सिर्फ 12 रन पीछे विपरित हालातों से पार पाते हुए भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 344 रन बना लिए हैं। बारिश के चलते फिलहाल मैच रोका गया है। सरफराज खान 125 और ऋषभ पंत 53 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की लीड अब सिर्फ 12 रन ही रह गई है। भारत 356 रन की लीड खत्म करते ही अपने टेस्ट इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी बढ़त कवर कर लेगा। ऋषभ पंत ने ठोकी फिफ्टी सरफराज खान के शतक के बाद ऋषभ पंत ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। भारत तेजी से न्यूजीलैंड की लीड उतारने के करीब जा रहा है। घुटने में चोट के चलते विकेटकीपिंग नहीं करने वाले पंत विपरित हालातों में आकर टीम को बखूबी संभाल रहे हैं। भारत के पहली पारी के 46 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम को 356 रनों की भारी बढ़त म‍िली है. न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 134 रनों की पारी खेली. इस मैच से जुड़े अपडेट और लाइव स्कोर के ल‍िए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं. दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े. यशस्वी सेट हो चुके थे, लेकिन वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. यशस्वी को स्पिनर एजाज पटेल ने स्टम्प आउट कराया. यशस्वी के आउट होने के कुछ देर बाद रोहित शर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. हालांकि रोहित फिफ्टी जड़ने के कुछ देर बाद ही एजाज पटेल की बॉल पर आउट हो गए. रोहित ने 8 चौके और एक सिक्स की मदद से 63 गेंदों पर 52 रन बनाए. रोहित के आउट होने के समय भारत का स्कोर 95/2 रन था. दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. कोहली और सरफराज ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. सरफराज ने सिर्फ 42 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. वहीं कोहली ने अर्धशतकीय आंकड़े तक पहुंचने के लिए 70 गेंदें लीं. कोहली-सरफराज के बीच तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप हुई. कोहली तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए. कोहली को ग्लेन फिलिप्स ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट कराया. कोहली ने 102 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक सिक्स शामिल रहा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

अरबाज़ खान का खुलासा: सलमान खान को धमकियों के बीच परिवार सामान्य जीवन जीने की कर रहा है कोशिश

एक एक्टर के रूप में कई फिल्में कर चुके अरबाज खान ने खुद को संतुष्ट पाया है निर्माता-निर्देशक बनकर। पिछले दिनों अपने चैट शो में मेजबानी दिखा चुके अरबाज इन दिनों चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' से। यहां वे न केवल अपनी फिल्म, जीवन के उतार-चढ़ाव, पत्नी शूरा और सलमान खान के थ्रेट को लेकर बात करते हैं। आपने अपनी नई फिल्म में खुद के बजाय अरशद वारसी को लिया, क्या आपको मुख्य भूमिका के प्रलोभन ने नहीं सताया? -जब मैं फिल्म प्रोड्यूस करता हूं, तो मुझे इतने सारे काम होते हैं कि अगर मैं उसमें मुख्य भूमिका करने लगूं, तो मेरा ध्यान प्रॉडक्शन के जरूरी कामों से डायवर्ट हो सकता है। अब मैंने दबंग 2 में खुद को इसलिए कास्ट किया कि मुझे लगा कि मुझसे बेहतर कास्टिंग कोई और हो नहीं सकती और उस वक्त मैं कॉन्सन्ट्रेट कर पाया। उसके बाद मैंने डॉली की डोली भी बनाई, उसमें भी मैं एक किरदार में खुद को कास्ट कर सकता था, मगर मुझे लगा कि रोल के लिए राजकुमार राव, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा जीशान अयूब जैसे सभी आर्टिस्ट परफैक्ट हैं। मैं क्रिएटिव प्रोड्यूसर हूं। जब मैंने पटना शुक्ला भी बनाई, तो मैं खुद को चुन सकता था, मगर मैंने नहीं किया। ये फिल्म मेरे पास लेट आई, तब तक इसका काफी प्रोग्रेस हो चुका। इस फिल्म में खुद को कास्ट करने की उतनी संभावना नहीं थी। मैं अपनी फिल्मों में खुद को जबरदस्ती ठूंसने में यकीन नहीं करता। मैं मानता हूं कि किसी फिल्म में मैं एडेड वैल्यू ला सकता हूं। एक असेट हो सकता हूं। बीते सालों में मैंने एक अभिनेता के रूप में इतना इंप्रूव तो किया है, मगर सिर्फ मेरी वजह से लोग फिल्म देखने आएंगे, ये मुकाम हासिल करने में मुझे अभी वक्त है और मैं वो चांस नहीं लेना चाहता। मगर फिल्म मेकर के रूप में मैं वो चांस ले सकता हूं। आपके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण काम क्या था? -दबंग 2 मेरे लिए बहुत ही चुनौती भरा था। एक तो दबंग वन बन चुकी थी। उसके बाद में सीक्वल बना रहा था और जब आप सीक्वल बनाते हैं, तो कंपेरिजन शुरू हो जाता है । दूसरा मैं पहली बार निर्देशन कर रहा था, तो ये भी था कि अच्छा इनकी पहली फिल्म चल गई, तो अब ये खुद डायरेक्टर बनने चले। असल में उस वक्त हालात कुछ और थे, जो मैंने अपनी दूसरी फिल्म डायरेक्ट करने की सोची। मगर प्रेशर तो रहता है। मैं बहुत मुश्किल दौर से गुजरा था। मगर मुझ पर बहुत सारी एक्सपेक्टेशन थीं, मगर कमाल ये हुआ कि हमने उसे गानों में मैच किया। सक्सेस में मैच किया। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। एक्सपेक्टेशन की बात करें, तो भाई सलमान खान की वजह से आप पर हमेशा उम्मीदों की तलवार लटकती रही? उससे आप कैसे डील करते हैं? -सच कहूं, तो एक समय के बाद मैंने उस विषय में सोचना छोड़ दिया था। आप जब इस पेशे में आएंगे, तो तुलना और उम्मीदें तो होंगी ही। आपको अपनी जगह बनानी पड़ेगी। मैं मानता हूं कि कुछ हद तक मैंने अपनी जगह बनाई है। मैं मानता हूं कि कमर्शल रूप से जो सक्सेज सलमान को मिला है, वो मुझे नहीं, मगर मैं सोचता हूं कि कम से कम आज मुझे काम तो मिल रहा है। मेरे कितने ही समकालीन एक्टर्स हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है, उन्हें कोई पूछता नहीं है। मगर मेरे पास आज भी फिल्मों के ऑफर आते हैं। मैंने अपने करियर में दो-तीन और स्ट्रीम अपना ली हैं। मैंने अपना शो होस्ट करता हूं। मैंने निर्देशन में हाथ आजमाया। मैं निर्माण के क्षेत्र में हूं। मैं खुश हूं, मेरी गाड़ी चल रही है। बॉबी देओल का भी एक ऐसा समय था, जब उसके पास एक लंबे अरसे तक काम नहीं था, मगर जब चल गया, तो आज उसके पास डेट्स नहीं है, तो कब किसकी किस्मत बदल जाए, क्या कहा जा सकता है। बस आपको काम करते रहना होगा। आप मैदान में होंगे, तब गोल मार पाएंगे न? Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 87

दीपावली से पहले अक्टूबर महीने की सैलरी दिए जाने की कर्मचारियों की मांग हुई मंजूर…

इंदौर मध्यप्रदेश में विभिन्न कर्मचारी संगठन दीपावली से पहले अक्टूबर महीने की सैलरी देने की मांग कर रहे हैं और इसी बीच इंदौर में बिजली कंपनी ने कर्मचारियों की इस मांग को मानते हुए दिवाली से पहले कर्मचारी-अधिकारियों को सैलरी देने का फैसला लिया है। बिजली कंपनी के इस फैसले से बिजली कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी की लहर है और अब वे अपनी दिवाली खुलकर मना पाएंगे। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को दीपावली के त्योहार से पूर्व माह अक्टूबर का वेतन भुगतान करेगी। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक रजनी सिंह के निर्देशानुसार केंद्रीय कार्मिक दावा प्रकोष्ठ, मुख्य अभियंता इंदौर क्षेत्र, मुख्य अभियंता उज्जैन क्षेत्र द्वारा अक्टूबर के वेतन दीपावली त्योहार के मद्देजर जारी माह के दौरान ही देने का निर्देश दिया गया है। बिजली कंपनी के इस फैसले से कंपनी के करीब 7 हजार नियमित कर्मचारी व 17 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों में खुशी की लहर है। दीपावली से पहले मिलने वाली अक्टूबर महीने की सैलरी से अब वो दीपावली का त्यौहार खुशी-खुशी मना पाएंगे और इस फैसले के लिए कर्मचारियों ने कंपनी का धन्यवाद भी दिया है। दीपावली से पहले करें कर्मचारियों का वेतन भुगतान नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। नगर निगम भोपाल सेवा निवृत्त अधिकारी, कर्मचारी कल्याण समिति ने नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन से दीपावली से पहले वेतन और पेंशन भुगतान करने की मांग की है। समिति के सचिव राम सिंह राठौर ने बताया कि दीपावली का त्योहार सभी धर्म के लोग हर्षाेल्लास के साथ मनाते हैं। इसमें खर्च भी अधिक होता है। ऐसे में सभी पेंशनरों, कर्मचारियों को उनकी देय आगामी पेंशन, वेतन का भुगतान 28 अक्टूबर तक कर दी जाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

धान, ज्वार और बाजरा उपार्जन के लिए 6 जिलों में किसान पंजीयन 21 अक्टूबर तक

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि किसानों की मांग पर 6 जिलों में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। किसान पंजीयन की अवधि नर्मदापुरम, रीवा, सतना, सिंगरौली, दमोह और बैतूल जिले के लिए बढ़ाई गई है। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में 7 लाख 66 हजार से अधिक किसान पंजीयन कर चुके हैं। मोटे अनाज का उपार्जन 22 नवंबर और धान का उपार्जन 2 दिसंबर से किया जाएगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल: 30000 रुपये के अंदर बेस्ट लैपटॉप पर शानदार ऑफर्स लाइव

Laptop Under 30000 को बच्चों की पढ़ाई से लेकर ऑफिस वर्क तक के लिए बेस्ट माना जाता है। यह सभी टॉप रेटेड वो लैपटॉप हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। Amazon Great Indian Festival Sale 2024 में इन पर 51% तक का जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। थिन और लाइटवेट इन लैपटॉप में फास्ट प्रोसेसर के साथ हैवी रैम और स्टोरेज दिया गया है, जो आपके हर काम को आसान बना देंगे। इन सभी लैपटॉप में कई घंटे तक चलने वाली बैटरी दी गई है और ये ड्यूरेबिलिटी के मामले में काफी शानदार हैं। एडवांस्ड फीचर्स वाले इन Laptop में आपको बेहतरीन ग्राफिक्स कार्ड के साथ एचडी वेबकैम मिल जाएगा। यह सभी लैपटॉप एक साल की वारंटी के साथ आ रहे हैं। सेल के दौरान इन्हें खरीदते समय आप नो कॉस्ट ईएमआई और कई बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर आप अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। ZEBRONICS PRO Series Z NBC 4S, Intel Core 12th Gen i5 512GB SSD Laptop: यह 12th जेनरेशन की इंटेल कोर I5 प्रोसेसर वाला लैपटॉप है, जिसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले मिल जाता है। Amazon Sale में यह लैपटॉप 51% तक के डिस्काउंट पर मिल रहा है, जिसे आप खरीदकर आधे से भी ज्यादा की बचत कर सकते हैं। इस ZEBRONICS Laptop में विंडो 11 का होम ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। यह लैपटॉप 38.5 वाट की लार्ज बैट्री कैपेसिटी में आता है, जो फुल चार्ज होने के बाद में लान्ग लास्टिंग बैकअप देगी। ब्लू कलर का यह लैपटॉप आप मल्टीटास्क वर्क के लिए ले सकते हैं। Acer [Smartchoice Aspire Lite AMD Ryzen 3 5300U Premium Thin and Light Laptop: यह प्रीमियम थिन और लाइटवेट डिजाइन वाला Acer Laptop है। इसमें स्टील ग्रे कलर मिल रहा है। यह लैपटॉप अगर आप Amazon Sale Date से खरीदते हैं, तो इसे खरीदते समय 23000 तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह लैपटॉप लाइटवेट डिजाइन वाला है और इसमें ड्यूल माइक्रोफोन, नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ दिया है। इसमें 8GB रैम और 512 जीबी का स्टोरेज मिल जाता है, जिससे आप आसानी से फाइल्स को सेव करके रख सकते हैं। Lenovo IdeaPad 1 AMD Ryzen 3 7320U 15.6" HD Thin and Light Laptop: Sale On Amazon में किफायती कीमत में मिलने वाले इस लैपटॉप का चुनाव करना अच्छा विकल्प हो सकता है। इस लैपटॉप में फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो प्रोफेशनल वर्क के लिए बेस्ट रहेगा। एडवांस्ड फीचर्स के साथ आने वाला यह लैपटॉप फोटोशॉप, कोडिंग और एडिटिंग जैसे काम भी कर सकता है। लाइटवेट वजन की वजह से इस लैपटॉप को आप कैरी करके कहीं भी ले जा सकते हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले इस Lenovo Laptop में आपको हाई स्पीड प्रोसेसिंग मिलेगी। Dell Inspiron 3535, AMD Ryzen 3 7320U Processor: यह कार्बन ब्लैक कलर में आने वाला Dell Inspiron Laptop है, जिसमें फुल एचडी डिस्प्ले और हाई स्पीड प्रोसेसर दिया है। यह लैपटॉप प्रीलोडेड विंडो 11 के होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। नेरो बॉर्डर डिजाइन वाला यह लैपटॉप टाइपिंग करने में भी कंफर्टेबल रहेगा। इसमें दमदार बैटरी मिलती है, जो कई घंटे का नॉनस्टॉप बैकअप देगी। Great Indian Sale 2024 से इस लैपटॉप को आप 30 हजार से कम की कीमत में खरीद सकते हैं। Acer Aspire Lite 12th Gen Intel Core i3-1215U Premium Metal Laptop: Biggest Sale on Amazon में 47% के डिस्काउंट में आने वाला यह लैपटॉप यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें इंटेल कोर i3 प्रोसेसर दिया है, जिससे आप सभी काम को आसानी से कर सकते हैं। क्रिस्टल क्लियर कॉन्फ्रेंसिंग कॉल के लिए इस लैपटॉप में एचडी कैमरा दिया है। यह लैपटॉप इंटीग्रेटेड ग्राफिक कार्ड के साथ आता है। परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी यह Acer Laptop काफी जबरदस्त है। इनमें वर्क करके आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79

नेपाल : सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट में अवैध घुसपैठियों को नागरिकता दिलाए जाने का खुलासा किया गया

नेपाल में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या को नेपाली नागरिकता दिलाने में इस्लामिक संघ सक्रिय  नेपाल में रोहिंग्या मुस्लिमों को अवैध रूप से प्रवेश कराने में स्थानीय इस्लामी संगठनों का हाथ  नेपाल : सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट में अवैध घुसपैठियों को नागरिकता दिलाए जाने का खुलासा किया गया काठमांडू  नेपाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिमों को अवैध रूप से प्रवेश कराने में स्थानीय इस्लामी संगठनों का हाथ है। सरकार को सौंपी गई सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट में इन अवैध घुसपैठियों को नेपाल की नागरिकता भी दिलाए जाने का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ये अप्रवासी मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल से जुड़े नेपाल के पूर्वी हिस्से में काकरभिट्टा सीमा क्षेत्र से प्रवेश कर रहे हैं। नेपाल पुलिस की इंटेलिजेंस शाखा ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट में बांग्लादेशी मुस्लिमों की मजदूर के रूप में घुसपैठ का भी उल्लेख है। इस रिपोर्ट में नेपाल के इस्लामिक संघ पर मुस्लिम समुदाय को देश में अवैध प्रवेश करवाकर नेपाली नागरिकता दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामिक संघ इन बांग्लादेशी मुसलमानों की सूची संकलित करके नेपाल मुस्लिम आयोग और उसके अध्यक्ष को भेजकर इस प्रक्रिया में केंद्रीय भूमिका निभाता है। आयोग इन व्यक्तियों को बांग्लादेशी नागरिकों के परिवार के सदस्यों के रूप में गलत तरीके से सत्यापित करता है, जिन्होंने पहले ही नेपाली नागरिकता हासिल कर ली है, जिससे उन्हें कानूनी जांच से बचने की अनुमति मिलती है। बांग्लादेश और रोहिंग्या मुसलमानों में से कुछ इस्लामिक संघ की मदद से नेपाली पासपोर्ट प्राप्त करने में सफल रहे हैं, और इनमें से कुछ को हाल ही में पकड़ा गया था। नागरिकता प्राप्त करने वाले बांग्लादेशी मुसलमानों की बढ़ती संख्या ने मधेस और तराई क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय परिवर्तन के बारे में चिंता बढ़ा दी है। लंबे समय तक नेपाल पुलिस के विशेष ब्यूरो में काम करने वाले नेपाल पुलिस के अवकाश प्राप्त एआईजी पुष्कर कार्की ने बताया कि ये कार्रवाइयां जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान जैसे विदेशी कट्टरपंथी संगठनों के व्यापक एजेंडे का हिस्सा हैं, जो कथित तौर पर इस्लामिक संघ नेपाल के साथ सहयोग करते हैं। इन संगठनों का उद्देश्य अवैध आप्रवासन और नागरिकता हेरफेर के माध्यम से बांग्लादेशी मुसलमानों की आबादी बढ़ाकर दक्षिणी नेपाल में जनसांख्यिकीय संतुलन को बदलना है। नेपाल में सुरक्षा मामलों के जानकार डॉ. दीपेश केसी ने बताया कि बांग्लादेशी मुसलमानों के लिए नागरिकता सुरक्षित करने के अपने प्रयासों के अलावा, इस्लामिक संघ के नेता कथित तौर पर विभिन्न नेपाली राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ नियमित चर्चा में लगे हुए हैं। माना जाता है कि इन बैठकों के दौरान वे नेपाल में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की नागरिकता की स्थिति को वैध बनाने के लिए राजनीतिक हस्तियों पर दबाव डाल रहे हैं, जिससे मामला और जटिल हो गया है। गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल भी म्यांमार से भागकर आए रोहिंग्या शरणार्थियों की बढ़ती आमद का सामना कर रहा है और 2017 के बाद से बड़ी संख्या में रोहिंग्या नेपाल में प्रवेश कर चुके हैं। गृह मंत्रालय के पास यह तथ्य है कि नेपाल में रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या अब लगभग 800 तक पहुंच गई है। हालांकि नेपाल आधिकारिक तौर पर उन्हें शरणार्थी के रूप में मान्यता नहीं देता है। यूएनएचसीआर (शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त) ने नेपाल में 370 रोहिंग्या व्यक्तियों को पहचान पत्र जारी किए हैं, जबकि अतिरिक्त 123 आवेदन लंबित हैं। इनमें से कई शरणार्थी अब काठमांडू के बाहरी इलाके में जमीन किराए पर लेना चाह रहे हैं, खासकर ललितपुर के टीकाथली और भक्तपुर के बाहरी इलाके में। इससे नेपाल में ही सुरक्षा और जनसांख्यिकीय चिंताएं भी बढ़ गई हैं। सरकार को सौंपी गई ताजा रिपोर्ट में नेपाल में सुरक्षा एजेंसियों ने रोहिंग्या शरणार्थियों सहित अवैध अप्रवासियों की बढ़ती आमद पर चिंता जताई है। यह बढ़ती प्रवृत्ति नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई है क्योंकि अवैध आप्रवासन से देश के सामाजिक, राजनीतिक और जनसांख्यिकीय ताने-बाने के बाधित होने का खतरा है। सरकार की तरफ से सुरक्षा अधिकारियों से आग्रह किया जा रहा है कि वे मुस्लिम संगठनों द्वारा नेपाल में ऐसे बांग्लादेशी मुसलमानों को बुलाने और उनके रहने की सुविधा प्रदान करने के किसी भी प्रयास को रोककर, सीमा निगरानी को मजबूत करने और अवैध आव्रजन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ शरणार्थी संकट के मानवीय पहलू का प्रबंधन करके इस चुनौती को अधिक प्रभावी ढंग से संबोधित करें।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72