Sunday, July 5, 2026 6:22 am

भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया

बंगाल बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'दाना' का प्रभाव पूरे भारत में देखा जा रहा है। इसके कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है, जिससे इन राज्यों का मौसम बिगड़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां तक कि दिल्ली में भी इस तूफान का असर देखने को मिला है, जहां पिछले दो दिनों से ठंडी हवाएं चल रही हैं। उत्तर भारत में ठंड का असर पहले से महसूस हो रहा है, और आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने की भी संभावना जताई है, जिससे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। दिवाली के बाद बढ़ेगा प्रदूषण और ठंड दिल्ली में चक्रवात 'दाना' के प्रभाव से सुबह के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य लग रहा है, लेकिन सुबह और रात का तापमान घट रहा है। पंखे बंद होने लगे हैं, और लोगों ने सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस करना शुरू कर दिया है। IMD ने 31 अक्टूबर तक दिल्ली के मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। दिवाली के बाद, दिल्ली में तापमान गिरने लगेगा और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के प्रभाव से ठंड बढ़ सकती है। नवंबर में घनी धुंध का असर मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह से दिल्ली में धुंध छाने लगेगी और 15 नवंबर के बाद घनी धुंध के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का अनुभव होगा। इस बार सर्दी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे जा सकता है। 25 अक्टूबर के बाद सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है। दिल्ली का तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पिछले दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.83°C और न्यूनतम 25.68°C दर्ज किया गया था। आज सुबह 32.12°C तापमान रहा और दिन में 20.05°C से 34.92°C के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 164 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में दिल्ली में स्मॉग की मोटी चादर बिछने की संभावना है, जिससे हवा में धूल और धुआं बढ़ता रहेगा।   recent visitors 90

केंद्रीय मंत्री शिवराज, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ MP-MLA कोर्ट में मानहानि का ट्रायल जारी रहेगा

Defamation trial against Union Minister Shivraj, VD Sharma and Bhupendra Singh will continue in MP-MLA court. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद वीडी शर्मा और विधायक भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में जारी रहेगी। हाई कोर्ट ने तीनों नेताओं की याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मामले को निरस्त करने की मांग की थी। जबलपुर : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह के विरुद्ध एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में मानहानि की ट्रायल जारी रहेगी। हाई कोर्ट ने उक्त तीनों नेताओं द्वारा मानहानि प्रकरण को चुनौती देते हुए उसे निरस्त करने की मांग की थी।न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने उस मांग को अस्वीकार करते हुए तीनों की याचिका निरस्त कर दी। इस मामले में 21 सितंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो शुक्रवार को बाहर आया। राज्यसभा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने विशेष कोर्ट ने उक्त तीनों नेताओं के विरुद्ध आपराधिक अवमानना व 10 करोड़ रुपये की मानहानि का प्रकरण दायर किया है। तन्खा ने आरोप लगाया कि उक्त भाजपा नेताओं ने उनके विरुद्ध प्रिंट और दृश्य मीडिया में अपमानजनक टिप्पणी करके और सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के समक्ष हुई कार्यवाही का दुष्प्रचार करके दंडनीय अपराध किया है। तन्खा की ओर से सिब्बल ने रखा था पक्षतन्खा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल व अधिवक्ता हरजस छाबड़ा ने पैरवी की, वहीं शिवराज व अन्य की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह ने पक्ष रखा। वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव मामले में परिसीमन और रोटेशन की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी तो उक्त भाजपा नेताओं ने साजिश करते हुए इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह ने गलतबयानी करके ओबीसी आरक्षण पर रोक का ठीकरा उनके सिर फोड़ दिया। जिससे उनकी छवि व अदालत की गरिमा को ठेस पहुंची है। तन्खा का आरोपतन्खा का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ गलत और अपमानजनक टिप्पणियां की थीं, जो एक अधिवक्ता के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली थीं। यह मानहानि का मामला उन्होंने एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक अधिवक्ता के रूप में दायर किया है और उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि इस मामले में नजीर पेश की जाए। निचली अदालत से तीनों नेताओं को समन और वारंट जारी हुए थे और उन्हें हाजिर होने कहा गया था। इसी से क्षुब्ध होकर शिवराज सिंह व अन्य ने हाई कोर्ट की शरण ली थी। हाई कोर्ट ने पूर्व में उक्त नेताओं के विरुद्ध वारंट पर रोक लगा दी थी। भाजपा नेताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह ने दलील दी कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उनका उद्देश्य किसी की मानहानि करना नहीं था। recent visitors 120

राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार तथा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार किए वितरित

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षक, आदर्श समाज और राष्ट्र के शिल्पकार हैं। उनकी महत्ता इस बात से ही समझी जा सकती है कि माता-पिता, बच्चों को जन्म और संस्कार देते हैं, जबकि शिक्षक उन्हें ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों के साथ आदर्श नागरिक बनाते हैं। शिक्षा प्रगति की पहली सीढ़ी है। यह समाज में समानता, स्वावलम्बन और स्वाभिमान के गुणों को विकसित करने का सबसे प्रभावी तरीका है। शिक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों में देश प्रेम के साथ गरीब, वंचित और जरूरतमंदों की मदद के गुणों को विकसित करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि शिक्षक, अपना काम यह मानकर करें कि वे न सिर्फ बच्चों को विद्यादान कर रहे हैं बल्कि विकसित और विश्वगुरू भारत के निर्माण में योगदान भी दे रहे हैं। राज्यपाल श्री पटेल प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान तथा गणवेश राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल श्री पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर आम का पौधा रोपा। राज्यपाल श्री पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2024 के लिए चयनित 14 शिक्षकों, वर्ष-2023 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त दो शिक्षकों और राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल-श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवाचार श्रेणी के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्था टी-4 एजुकेशन द्वारा विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त रतलाम के सीएम राइज विनोबा विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में तीन विद्यार्थियों और उनके गाइड शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियों के खातों में गणवेश के लिए 324 करोड रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। सीएम राइज़ स्कूल राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि शिक्षक, बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ स्व-रोजगार और स्वावलम्बन के लिए तैयार करें। उन्हें आज के प्रतियोगी युग में जुझारू और सफल बनने का हुनर सिखाएं। शिक्षक, बच्चों में शेयर एण्ड केयर, नैतिकता, दया, सहयोग आदि नैतिक गुणों को रोपें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रदेश में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और पहुँच को बढ़ाने का अभूतपूर्व कार्य कर रही है। इसी क्रम में सीएम राइज स्कूल, प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने की विशेष पहल है। यह परियोजना बच्चों के बौद्धिक, मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास की बेहतरी में सफल होगी। तत्कालीन शिक्षा व्यवस्था की सामर्थ्य और भारतीय संस्कृति के गर्व का आधार है श्रीमद् भगवद् गीता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से पाठ्यक्रम में संस्कार आधारित शिक्षा के समावेश और क्रियान्वयन के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय संस्कृति में ऐतिहासिक रूप से गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व रहा है। इसी का परिणाम है कि भारतीय समाज ने हर काल परिस्थिति में देश के सामने आने वाली चुनौती में प्रभावी तरीके से महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। हर चुनौती पूर्ण स्थिति में देश की शैक्षणिक संस्थाएं अपने दायित्व निर्वहन में सक्रिय और सजग रही हैं। भगवान श्रीराम के काल में शिष्य के रूप में प्रशिक्षित हो रहे श्रीराम और लक्ष्मण ने भी दृढ़ता पूर्वक तत्कालीन चुनौतियों का सामना किया। भगवान श्रीकृष्ण सांदीपनि आश्रम आकर 64 कला, 14 विद्या, 18 पुराण, चारों वेद और शस्त्र और शास्त्र के बीच तालमेल में निपुण हुए। घनघोर युद्ध में उनके मुखारविंद से निकली वाणी, श्रीमद् भगवद् गीता के स्वरूप में विश्व के सामने आई है। यह तत्कालीन शिक्षा व्यवस्था की सामर्थ्य का प्रमाण और भारतीय संस्कृति के गर्व का आधार है। चंद्रगुप्त और चाणक्य के रूप में भी परंपरा की इस निरंतरता के दर्शन होते हैं। इसी क्रम में सम्राट विक्रमादित्य ने भी आक्रांताओं को परास्त कर व्यवस्था स्थापित की। लॉर्ड मैकाले ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने के हर संभव किए प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इतिहास की सभी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारतीय शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ आधार की निरंतरता स्पष्टतः परिलक्षित होती है। इसी का परिणाम है कि शक्ति और सामर्थ्य का आधार हमारी शैक्षणिक और बौद्धिक संस्थाएं, शत्रु के आक्रमण का सदैव निशाना बनी और आक्रांताओं द्वारा तक्षशिला और नालंदा को ध्वस्त किया गया।  recent visitors 114

किसान नेताओं ने घोषणा की कि 29 अक्टूबर को जिलाधीश कार्यालय गुरदासपुर का घेराव किया जाएगा

गुरदासपुर गुरदासपुर के बब्बरी बाइपास चौंक पर किसानों ने आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना देकर चार घंटे के लिए नेशनल हाईवे जाम कर दिया। बड़ी संख्या में किसान और मजदूर चौंक पर एकत्र हुए और केन्द्र व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं ने घोषणा की कि 29 अक्टूबर को जिलाधीश कार्यालय गुरदासपुर का घेराव किया जाएगा। अगर फिर भी समस्याएं नहीं सुलझीं, पूरी कीमत देकर धान की खरीदारी शुरू नहीं हुई, तो फिर किसान किसी बड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।  इस धरने की अध्यक्षता संयुक्त किसान मोर्चा के किसान संगठनों के नेता कश्मीर सिंह तुगलवाल, हरजीत सिंह काहलों, मक्खन सिंह कोहाड़, तरलोक सिंह बहरामपुर, गुरविंदर सिंह जीवनचक्क, जसबीर सिंह कत्तोवाल, सुखदेव सिंह भागोकावां, सतबीर सिंह सुल्तानी, करनैल सिंह शेरपुर, सुरिंदर सिंह डुगरी, बलजिंदर सिंह, सरदूल सिंह बरीला, गगनदीप सिंह,मास्टर करम सिंह, बलदेव सिंह कलेर, मजदूर नेता राज कुमार पंडोरी, विजय सोहल, सुभाष कैरे, पलविंदर सिंह, सुखदेव राज, बहरामपुर कुलविंदर सिंह तिबड़, जगजीत सिंह जज और स्वामी बाऊपुर आदि की तथा सम्बोधन किया।  किसानों की मांग थी कि किसानों का धान कई दिनों से मंडियों में खरीद न करने से खराब हो रही है, 17 फीसदी नमी होने पर भी पूरा रेट नहीं दिया जा रहा है। सरकार  धान की खरीद नहीं कर रही है और शैलर मालिक व अन्य लोग 200-300 रुपये प्रति क्विंटल कम रेट पर धान खरीद रहे हैं। वे नमी का बहाना बनाकर कटौती कर रहे हैं। कई नई जांच मशीनों के परिणाम में भी अंतर है।  किसान मजदूर नेताओं का आरोप लगाया कि केन्द्र की मोदी सरकार चावल मिलों से पिछले साल का चावल नहीं ले रही है और उन्हें करोड़ों का नुकसान हो रहा है। आढ़तियों का कमीशन भी कम कर दिया गया है और मंडी कर्मियों का पारिश्रमिक भी नहीं बढ़ाया गया है, केन्द्र द्वारा लिफटिंग नहीं होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर, पंजाब सरकार भी केन्द्र की साजिश के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। किसानों को परेशानी पहुंचाने में पंजाब सरकार भी बराबर की दोषी है। नेताओं ने कहा कि किसान सडक़ जाम कर लोगों को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन उनके पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। पंजाब में सडक़ें अवरुद्ध होने के लिए केन्द्र और पंजाब सरकार दोषी हैं। recent visitors 82

सुकमा के कंगालतोंग इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक फायरिंग जारी

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्‍सल प्रभावित कंगालतोंग इलाके में शुक्रवार की सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार, यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर हो रही है, जिसमें कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी की टीम ने इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। नक्सलियों का गढ़ माना जाता है कंगालतोंग इलाके में भारी गोलीबारी की खबर है, और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है ताकि इलाके में नक्सलियों के हमले के प्रयास को नाकाम किया जा सके। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरा कंगालतोंग क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है, और सुरक्षा बलों को इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मुठभेड़ के बाद से इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने जानकारी दी कि जवान नक्सलियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं, और स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है। recent visitors 57

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री मुरूगन

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री मुरूगन का अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया।   recent visitors 61

जिम में आराम करती कैमरे में कैद हुईं आशा नेगी

मुंबई, टीवी जगत का जाना माना चेहरा हैं एक्ट्रेस आशा नेगी। फिटनेस को लेकर संजीदा एक्टर जिम में आराम फरमाती दिखीं। उनकी ये मजेदार पिक ट्रेनर ने शेयर की जिसे री शेयर कर आशा ने प्यारा सा कमेंट पोस्ट किया। टेलीविजन अभिनेत्री आशा नेगी ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके बेलौस अंदाज को दर्शाती तस्वीर शेयर की। इसमें वह जिम में वर्कआउट करती नहीं बल्कि आराम फरमाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा शुभ रात्रि। पोस्ट की गई तस्वीर से पता चलता है कि आशा जिम में न केवल वर्कआउट करती हैं, बल्कि वहां पर बेफिक्र हो बेबाकी से समय गुजारती भी हैं। इस तस्वीर में आशा एक बच्चे की तरह सोती नजर आ रही हैं। पिक को पहले उनके फिटनेस कोच रोहित नायर ने शेयर किया था। रोहित नायर फिल्म एक्टर वरुण धवन, अली फजल, सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर को भी ट्रेनिंग देते हैं। तस्वीर में आशा जिम के मैट पर लेटी और पानी की बोतल से पानी पीती नजर आ रही हैं और इस दौरान उनकी आंखें बंद हैं। आशा के कैप्शन से लग रहा है वो अपने इस एक्ट पर बेहद शर्मिंदा हैं। उन्होंने रीपोस्ट कर लिखा ‘सर’। आशा छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। करियर ग्राफ भी उम्दा है। हाल के दिनों की बात करें तो वो ‘हनीमून फोटोग्राफर’ में नजर आईं। क्राइम-थ्रिलर शो हनीमून फोटोग्राफर का निर्देशन अर्जुन श्रीवास्तव ने किया है। शो में 6 एपिसोड हैं। इस शो में अभिनेत्री अंबिका नाथ की भूमिका में हैं। इस सीरीज का प्रीमियर 27 सितंबर को जियो सिनेमा पर हुआ था। हनीमून फोटोग्राफर को कर्मण्य आहूजा ने लिखा है। ग्रीन लाइट प्रोडक्शंस के तहत ऋषभ सेठ द्वारा निर्मित है। हनीमून फोटोग्राफर में आशा नेगी के साथ राजीव सिद्धार्थ , अपेक्षा पोरवाल, साहिल सलाथिया, जेसन थाम और संवेदना सुवालका ने अहम भूमिका निभाई थी।   recent visitors 82