PM के वोकल फॉर लोकल पहल का असर प्रदेश में भी दिखा, CM ने मिट्टी के दीपक और लक्ष्मी गणेश खरीदें

भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल पहल का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों से स्थानीय और छोटे दुकानदारों से अधिक खरीददारी करने की अपील की है, सीएम ने सिर्फ अपील ही नहीं की है बल्कि आज उन्होंने फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों से मिट्टी के दीये और मिट्टी के लक्ष्मी गणेश ख़रीदे, विशेष बात ये भी है मुख्यमंत्री के साथ मौजूद एक अधिकारी ने जब इसके पैसे देने चाहे तो उन्होंने उसे रोकते हुए जेब से पर्स निकाला और दुकानदार को पेमेंट किया । क्या छोटे क्या बड़े… क्या अमीर क्या गरीब… सबके घर में खुशियाँ आये इसी उद्देश्य से वोकल फॉर लोकल की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इसके पक्षधर हैं, उन्होंने इसीलिए आज धनतेरस (29 अक्टूबर) से देवउठनी एकादशी (ग्यारस, 11 नवम्बर) तक सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रेहड़ी पटरी पर अस्थाई रूप से विक्रय करने वाले छोटे दुकानदारों को बाजार एवं तह बाजार के कर/शुल्क आदि से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसा करने से स्थानीय उत्पादों की बिक्री करने वाला वर्ग, गरीब परिवार आनंद से अपने स्वदेशी उत्पाद खिलौने, मिट्टी के उत्पाद, साज सज्जा का सामान आदि का विक्रय करके अपने परिवार के साथ दीपों का पर्व हर्षोल्लास से मना सकेगा। गाड़ी से उतरे, मिट्टी के लक्ष्मी गणेश ख़रीदे, अपनी जेब से दिए पैसे   आज मुख्यमंत्री जब टीटी नगर से गुजर रहे थे तभी फुटपाथी दुकानदारों पर उनकी नजर पड़ी उन्होंने मिट्टी के दीपक देखकर अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से नीचे उतरकर मिट्टी के दीपक और मिट्टी के लक्ष्मी गणेश ख़रीदे, मुख्यमंत्री ने दुकानदार से उसका हालचाल जाना और खुद अपनी जेब से पर्स निकालकर उसको पेमेंट किया। टीटी नगर स्टेडियम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ, फिटनेस मंत्र और एकता की दिलाई शपथ वीडियो सन्देश में भी वोकल फॉर लोकल की अपील कर चुके हैं   आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों एक वीडियो सन्देश में एक अपील भी की थी कि हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने और छोटे दुकानदारों की आय बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए, यदि हम फुटपाथ पर व्यापार करने वाले रेहड़ी पटरी वालों से उनके हाथ से बना सामान खरीदेंगे तो उन्हें आमदनी होगी जिससे उनकी दिवाली भी अच्छे से मना  सकेगी। recent visitors 77

अमिताभ ने केबीसी के मंच पर अग्निपथ का यादगार डायलॉग सुनाया

मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 16 के मंच पर अपनी फिल्म अग्निपथ का यादगार डायलॉग सुनाया है। इस बुधवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न में ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ पर, शो के मेज़बान अमिताभ बच्चन ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की टीम वरुण धवन, और निर्देशक जोड़ी राज और डीके का हॉट सीट पर स्वागत करेंगे.।वरुण अपनी प्रभावशाली ऊर्जा से मंच को उत्साह से भरते हुए,अमिताभ के क्लासिक गानों पर डांस करेंगे और दर्शकों से बातचीत करेंगे। एपिसोड के शुरू होने पर, वरुण फिल्म ‘अग्निपथ’ से अमिताभ के प्रतिष्ठित पोज़ की नकल करते हैं जिससे हर कोई खुश हो जाता है। दूसरी ओर, सिटाडेल के निर्देशक, राज, अमिताभ से अनुरोध करते हैं कि वह उनके लिए अग्निपथ का विख्यात डायलॉग बोलकर, उनकी दीवाली विश को पूरा कर दें। अमिताभ सहजता से जवाब देते हैं और अपने प्रतिष्ठित किरदार विजय दीनानाथ चौहान के रूप में, फिल्म अग्निपथ के यादगार डायलॉग को बोलते हुए कहते हैं, “विजय दीनानाथ चौहान, पूरा नाम। आज शाम 6 बजे अपुन का अपॉइंटमेंट है मौत के साथ…”।   recent visitors 220

‘पंचायत सीजन 4’ की शूटिंग हो गई है शुरू, फुलेरा गांव पहुंची टीम

मुंबई आपका पसंदीदा गांव फुलेरा फिर से गुलजार हो गया है। प्रधान जी से लेकर सचिव जी, प्रह्लाज चा और विकास तक ने गांव में शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी पहली झलक सामने आ गई है। इस सीजन का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) द्वारा किया गया है। फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने 29 अक्टूबर को ऐलान किया कि मोस्ट अवेटेड ओरिजनल सीरीज 'पंचायत' के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें रघुबीर यादव, जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय और फैजल मलिक शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। 'पंचायत 4' को दीपक कुमार मिश्रा ने क्रिएट, चंदन कुमार ने लिखा और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में प्यारे सचिव जी की भूमिका में जितेंद्र कुमार लीड रोल में हैं। इस सीजन में नए चेहरे होंगे शामिल साथ ही रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सांविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे असाधारण कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।ओरिजनल कलाकारों के साथ-साथ फैंस पंचायत में नए किरदारों को भी शामिल होते हुए देख सकते हैं। 'पंचायत सीजन 4' में दिल को छू लेने वाला ह्यूमर, प्यारे पल और अपने आप में अनोखा ड्रामा देखने को मिलेगा। साल 2020 में आया था पहला सीजन Panchayat का पहला सीजन साल 2020 में आया था और जबरदस्त हिट था। दूसरा सीजन दो साल बाद 2022 में रिलीज हुआ और तीसरे सीजन ने दो साल बाद 2024 में दस्तक दी। चौथा सीजन कब रिलीज होगा, अभी मेकर्स ने इसकी जानकारी नहीं दी है। recent visitors 164

तीन कैंसर रोधी दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत में कमी

नयी दिल्ली केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं – ट्रैस्टुजुमाब, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) घटाने के निर्देश दिये हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने मंगलवार को जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि दवा निर्माताओं को तीन कैंसर रोधी दवाओं- ट्रैस्टुजुमाब, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब पर एमआरपी कम करने का निर्देश दिया गया है। सीमा शुल्क से छूट और जीएसटी दरों में कमी के कारण बाजार में इन दवाओं के एमआरपी में कमी होनी चाहिए और करों तथा शुल्कों में कमी का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाना चाहिए। इसलिए एनपीपीए ने कार्यालय ज्ञापन से इन दवाओं के सभी निर्माताओं को इन दवाओं के एमआरपी को कम करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश में वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में की गई घोषणा के अनुरुप है, जिसमें इन तीन कैंसर रोधी दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दी गई है। वित्त मंत्रालय ने इन तीन कैंसर रोधी दवाओं पर सीमा शुल्क घटाकर शून्य कर दिया है। इन तीन दवाओं पर जीएसटी दरों को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। recent visitors 80

टाटा पॉवर ने त्योहार पर किए विशेष इंतजाम, छत्तीसगढ़-अजमेर में दिवाली पर गुल नहीं होगी बिजली

अजमेर. सुरक्षित दिवाली-शुभ दिवाली की थीम पर अजमेर शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल द्वारा अपने ध्येय वाक्य जगमग रहे, अजमेर हमारा साथ ही 'सुरक्षित रहे, अजमेर हमारा' को ध्यान में रखते हुए धनतेरस और दिवाली के त्योहारों को शुभ और सुरक्षित मनाने एवं इन त्योहारों के दौरान विद्युत् सतत सप्लाई हेतु विद्युत तंत्र का रखरखाव का कार्य पूरा कर लिया गया है। टाटा पावर ऑपरेशन विभाग की सभी जोनल टीमों ने इन त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अपने सभी जीएसएस (GSS) के ऊपर आने वाले अतिरिक्त विद्युतीय लोड की प्लानिंग कर ली गई है। वर्तमान में पीक लोड लगभग 88 MW चल रहा है और आने वाले दिवाली के त्योहार पर लगभग 97-98 MW तक पहुंचने का अनुमान है। ओवरलोड के कारण फीडर ट्रिप नहीं हो और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सतत रूप से कायम रहे इसके लिए कई जीएसएस पर जरूरी मेंटेनेंस कर लिया गया है। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, किसी प्रकार पावर शट डाउन प्लान नहीं किया जाएगा। साथ ही कार्य योजना बना ली गई और सभी सब स्टेशनों पर धनतेरस और दिवाली के त्योहारों के दिनों में स्पेशल ड्यूटी में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी गई है। ताकि त्योहारों पर विद्युत सप्लाई को सतत रूप से सुचारू रख सके एवं पावर सप्लाई संबंधित कोई खामी आने पर तत्काल उसका निराकारण किया जा सके। इसके लिए सभी सब स्टेशनों पर ग्रिड ऑपरेटर एवं फील्ड पर एनसीसी की टीमों की संख्या बढ़ा जरूरत के अनुसार बढ़ा दी गई हैI गौरतलब है कि 11 KV के फीडर एवं LT लाइनों पर भी जरूरी मेंटेनेंस की कार्रवाई पूरी कर ली है। इस बार त्योहार पर बढ़ते हुए विद्युतीय लोड को ध्यान में रखते हुए एवं इलेक्ट्रिकल सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए और विद्युतीय हादसों को रोकने के लिए निवारक उपाय के रूप में लगभग 205 से ज्यादा नए डिस्ट्रिब्यूशन बॉक्स लगाए गए हैं और लगभग 225 से अधिक फीडर पिलरों की जरूरी मेंटेनेंस की गई है तथा उनमें जरूरत के अनुसार MCB भी लगाए गए हैं। साथ ही ट्रांसफार्मर का जरूरी रखरखाव भी किया जा गया है एवं उनमें जरूरी ऑयल को टॉप अप को सुनिश्चित कर लिया गया है। टाटा पावर अजमेर शहर वासियों को सतत विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्राथमिकता से प्रतिबद्ध है एवं इस बार त्योहार के समय आपातकालीन स्थिति में विद्युतीय सप्लाई अवरुद्ध नहीं हो और विद्युत वितरण की आपूर्ति सतत रूप से सुनिश्चित करने के लिए टीपीएडीएल ऑपरेशन विभाग द्वारा चार मोबाइल ट्रांसफार्मर को भी तैयारी हालत में रख लिया गया है। ताकि आपातकाल स्थिति में किसी ट्रांसफॉर्मर के फेल होने पर विद्युतीय आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से सुचारू किया जा सके। शहरवासियों से की अपील टाटा पावर अजमेर प्रबंधन ने सभी अजमेर शहरवासियों के लिए त्योहारों को शुभ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी उपभोक्ताओं से विद्युतीय सुरक्षा की अपील की है कि आप पटाखें चलाते समय फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी का पूरा ध्यान रखें एवं किसी भी प्रकार की विद्युतीय सेवाओं एवं विद्युतीय सुरक्षा के लिए टीपीएडीएल के टोल फ्री नंबर 1800180 6531 एवं टीपीएडीएल व्हाट्सएप सेवा 7412012222 पर कॉल कर सहायता प्राप्त करें। साथ ही ऑपरेशन विभाग के अधिकारियों को सूचित करे। recent visitors 160

सूर्या ने एनटीआर जूनियर की तारीफ की

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की तारीफ की है। सूर्या इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कंगुवा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सूर्या ने एनटीआर जूनियर की तारीफ की है।सूर्या ने एनटीआर जूनियर की की तेलुगु भाषा पर बेजोड़ पकड़ और स्क्रीन पर बेजोड़ ऊर्जा के बारे में कहा। सूर्या ने कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई भी मेरे प्यारे भाई, तारक एनटीआर जूनियर की तरह शुद्धता और सटीकता के साथ तेलुगु बोलता है। उनकी ऊर्जा बेजोड़ है। चाहे तमिल हो, हिंदी हो या मलयालम, हर कोई उनकी स्क्रीन उपस्थिति और तेलुगु भाषा पर उनकी पकड़ से हैरान है। यह उनकी मातृभाषा के प्रति उनके गहरे सम्मान का सच्चा प्रतिबिंब है, और हम सभी इसकी प्रशंसा करते हैं।   recent visitors 103

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से बर्दाश्त नहीं हुई मैक्सवेल की ये हरकत, इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक

नई दिल्ली भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलरउंडर ग्लेन मैक्सवेल भले ही अब अच्छे दोस्त हों लेकिन उनके रिश्ते में तल्खी भी रही है। दोनों आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। हालांकि, एक समय ऐसा भी था, जब कोहली ने मैक्सेवल को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। कोहली को ऑलराउंडर की एक हरकत बेहद नागवार गुजरी थी। मैक्सवेल ने खुद चौंकाने वाला खुलासा किया है। मैक्सवेल ने उतारी कोहली की नकल मैक्सवेल ने 2017 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली को चिढ़ाया था। तब कोहली को रांची टेस्ट के के पहले दिन फील्डिंग करते हुए कंधे में चोट लगी थी। वहीं, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम फील्डिंग करने आई तो मैक्सवेल ने अपना कंधा पकड़कर कोहली की नकल उतारी। इसके बाद, कोहली ने मैक्सवेल को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया। हालांकि, कोहली ने बाद में ऑस्ट्रेलियाई पावर-हिटर को आरसीबी में शामिल करने का समर्थन किया। विराट कोहली पहला मैसेज किया था ऑलराउंडर ने लिस्टएनआर स्पोर्ट पॉडकास्ट पर कहा कि जब मुझे पता चला कि मैं आरसीबी में जा रहा हूं तो विराट मुझे मैसेज करने वाले और टीम में मेरा स्वागत करने वाले पहले शख्स थे। जब मैं प्री-आईपीएल ट्रेनिंग कैंप के लिए आया तो हमने बातचीत की और साथ में ट्रेनिंग करते हुए काफी समय बिताया। जब मैं उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करने गया तो मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं था। मेरे दिमाग में कभी यह बात नहीं आई। मैं उन्हें उन्हें ढूंढ नहीं पा रहा था। 'फिर पता चला विराट ने ब्लॉक कर दिया' मैक्सवेल ने कहा कि मुझे यकीन था कि विराट कहीं न कहीं सोशल मीडिया पर होंगे। इसलिए मैंने इस बारे में कुछ नहीं सोचा। ऐसा भी नहीं कि वह इंस्टाग्राम के बारे में नहीं जानते। मुझे समझ में नहीं आया कि मैं फॉलो क्यों नहीं कर पा रहा। फिर किसी ने कहा कि उन्होंने तुम्हें ब्लॉक कर दिया होगा। यही एकमात्र तरीका है, जिससे तुम उन्हें ढूंढ नहीं पाओगे। मैंने सोचा कि निश्चित रूप से ऐसा नहीं है। 'तुमने टेस्ट मैच के दौरान मजाक उड़ाया' ऑलराउंर ने आगे कहा कि फिर मैं विराट के पास गया और उनसे पूछा 'क्या तुमने मुझे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है?' उन्होंने कहा, 'हां शायद। यह तब हुआ जब तुमने टेस्ट मैच के दौरान मेरा मजाक उड़ाया था। तब तुम्हें ब्लॉक करने का फैसला किया था। मैंने कहा 'हां, यह काफी सही है'। तो फिर उन्होंने मुझे अनब्लॉक किया और उसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए। recent visitors 105