Friday, July 10, 2026 1:05 pm

मरीज के परिजन से अस्पताल में सफाई कराने का मामला, अस्पताल की स्टाफ नर्स और वार्ड आया निलंबित

रायपुर बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में एक मरीज के परिजनों से सफाई कराने के मामले को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीरता से लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग बलरामपुर को इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी आरंभिक जांच में ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ नर्स और वार्ड आया को इसके लिए जिम्मेदार माना है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने स्टाफ नर्स अमिता मिंज और वार्ड आया अनीता सिंह को उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही , अनुशासनहीन और अकर्मण्य मानते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जिला अस्पताल बलरामपुर रामानुजगंज किया गया है। recent visitors 54

ब्राह्मण खाप हरियाणा मकरसंक्रांति को समाज के ग़रीब शादी के लायक़ लड़कियों की शादियां समाज के सहयोग करेगी : अशोक शर्मा

चंडीगढ़ ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बतलाया कि ब्राह्मण खाप का लक्ष्य समाज सेवा करना व समाज को हर तरह से संरक्षण देना है। ब्राह्मण खाप हरियाणा इस विषय में पूरे हरियाणा प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाकर के हरियाणा में ब्राह्मण समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रही है। समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का आह्वान कर रही है आज समाज का युवा नशे की तरफ़ बढ़ रहा है जो हमारे समाज के लिए बहुत घातक होता जा रहा है जो समाज में फैल रही है बुराइयों से बचने के लिए एक युवा टीम का गठन भी किया जा रहा है जो पूरे प्रदेश में घूम घूमकर युवाओं को अपने साथ जोड़ने का भरसक प्रयास करेगी। आज समाज को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म की ज़रूरत है जिससे समाज को संगठित किया जाए राजनीतिक रूप से सामाजिक रूप से एकजुटता प्रदर्शित की जाए इस विषय को लेकर पूरे समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए ताकि हम उन्नति के पथ पर अग्रसर हों। आने वाली हमारी नस्लें समाज के निर्माण में अपनी एक अहम भूमिका निभा सके और समाज मे फैल रही अराजकता से बचा जा सके। आज ब्राह्मण खाप हरियाणा इस विषय को लेकर बहुत गंभीर है। इस से बचने के लिए एक विशेष पहल की आवश्यकता है। ब्राह्मण तो हमेशा से समाज को जागरूक करता आया है। ब्राह्मण तो हमेशा हिन्दू और हिन्दूतव की बात करता आया है। आज समाज को एक बहुत बड़ी सामाजिक समरसतावाद की ज़रूरत है। इसी कड़ी को लेकर ब्राह्मण खाप हरियाणा आने वाली मकरसंक्रांति 14 जनवरी 2025 हो समाज के ग़रीब और असहाय शादी के लायक़ लड़कियों की शादियां समाज के सहयोग से करने जा रही है जो अपने आप में एक समाज सेवा का कार्य है यह कार्य पूरे समाज के सहयोग से सम्पन्न होने जा रहा है। मकर संक्रांति का दिन अपने आप में एक महान दिन है। इस दिन शादीयों का बहुत बड़ा शुभ मुहूर्त होता है। इस दिन को किए जाने वाले मांगलिक कार्य बहुत पुण्य स्वरूपी फल देते हैं। उस दिन विवाह शुत्र में बंधने वाले नवविवाहित जोड़ों को समाज की विशेष हस्तियाँ कार्यक्रम मे आशीर्वाद देने के लिए आएगी और भगवान परशुराम के आशीर्वाद से समाज के सहयोग से ही यह सब कार्य संपन्न होगा इन कहना है अब विवाहित जोड़ों को घर बसाने के लिए पर्याप्त सामान भी उपलब्ध करवा कर भेंट स्वरूप दिया जाएगा। ताकि यह परिवार भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर समाज सेवा का संकल्प लेने का कार्य करें और समाज को नई राह पर ले जाने का प्रयास करें ब्राह्मण खाप हरियाणा पूरे हरियाणा प्रदेश में भी सर्व समाज को साथ लेकर 1 नई दिशा नया आयाम तय करने जा रही है।   recent visitors 67

जीतू पटवारी अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने उनकी असफलताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर बैठा दिया- केसवानी

भोपाल दिवाली को बीते एक हफ्ता हो गया है लेकिन मध्यप्रदेश में आतिशबाजी अभी भी जारी है। यह आतिशबाजी पटाखों की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में इस्तीफों की है। गुरुवार को भी पार्टी को बड़ा झटका लगा। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। जोशी एक बार फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। दीपक जोशी के वापस बीजेपी में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान ने सियासी पारे को हाई कर दिया है। उन्होंने कहा ‘दीपक जोशी मेरे पास आए थे, जो गलती मैं नहीं सुधर पाया वह उन्होंने खुद सुधार ली। मेरा उन्हें धन्यवाद।’ इसके बाद अब बीजेपी जीतू पर हमलावर है। केसवानी का हमला ‘अपनी असफलता छिपा रहे पटवारी’ जीतू पटवारी के इस बयान पर मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने पलटवार करते हुए कहा है कि ‘अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए जीतू पटवारी दीपक जोशी जी का धन्यवाद कर रहे हैं। अच्छी बात है। आपको अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने उनकी असफलताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर बैठा दिया। आपको उन साढ़े 5 लाख लाख कार्यकर्ताओं को भी  धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने आपकी असफलताओं को पहचान कर कांग्रेस को अलविदा कह दिया। आपको धन्यवाद उन 29 सांसदों का भी करना चाहिए जिन्होंने आपकी असफलता पहचानते हुए मध्यप्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने का कार्य किया। ‘ सलाह ‘अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएं’ डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि जीतू पटवारी सबसे असफल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में से एक हैं। उन्हें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह राहुल भैया और लक्ष्मण सिंह समेत उन तमाम कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने कहा था की जीतू पटवारी को ब्याज समेत सम्मान लौटाएंगे। केसवानी न कहा कि ‘कहीं ऐसा ना हो की पूरी की पूरी कांग्रेस आपको अलविदा कह दें और आपको धन्यवाद कहने का मौका तक ना मिले, इसलिए अपना ध्यान अपनी कांग्रेस पार्टी पर दें। डॉक्टर केसवानी ने पटवारी को सलाह देते हुए कहा कि एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएं ताकि जनता आपको धन्यवाद दे सके।’ recent visitors 85

पुलिस को नशे के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 52 किलोग्राम गांजा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. जिले की दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद कर 2 अंतर्राज्यीय तस्करों समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. बता दें, जिले की देवभोग पुलिस खुटगांव चेक पोस्ट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक यूपी पासिंग वैगनआर कार को रोका और तलाशी तो कार से 34 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा जब्त कर कार में सवार 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में खपाने जा रहे थे. गांजा तस्करी के आरोपियों के नाम- शैलेन्द्र कुमार और हरिओम है. यह दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बाईक से 18 किलो गांजा जब्त वहीं गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की दूसरी कार्रवाई जिले के छुरा थाना क्षेत्र में की गई. पुलिस ने एक बाइक से तस्करी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. मुखबिर से सूचना के आधार पर बाईक की तलाशी ली जिसमें 18 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा जब्त कर अभनपुर निवासी आरोपी योगेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है. recent visitors 45

पुलिस बैंड प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों की सहमति आवश्यक : हाईकोर्ट

जबलपुर बैंड प्रशिक्षण के लिए पुलिसकर्मियों की सहमति अनिवार्य होने के संबंध में हाईकोर्ट जारी आदेश को लेकर सरकार ने उसे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में आवेदन दायर किया था। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद सरकार के आवेदन को खारिज कर दिया। एकलपीठ ने सरकार को कानूनी प्रावधान अपनाने की स्वतंत्रता प्रदान की है। गौरतलब है कि बिना सहमति पुलिसकर्मियों को बैंड प्रशिक्षण में शामिल किए जाने के खिलाफ दस पुलिसकर्मियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई करते हुए जबलपुर मुख्यपीठ की एकलपीठ ने 6 अगस्त 2024 को जारी अपने आदेश में कहा था कि पुलिस बैंड प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों की सहमति आवश्यक है। बिना सहमति यह प्रशिक्षण अनिवार्य नहीं किया जा सकता। सरकार ने इस आदेश को वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। अपील में कहा गया था कि मुख्यपीठ ने इंदौर खंडपीठ द्वारा पारित आदेश का हवाला देते हुए यह आदेश जारी किया था। इसके बाद ग्वालियर खंडपीठ ने दायर याचिका की सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कहा कि पुलिसकर्मियों को बैंड प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जा सकता है। इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ द्वारा पारित आदेशों में अलग-अलग दृष्टिकोण अपनाए गए थे। एकलपीठ ने सरकार के आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि ग्वालियर खंडपीठ में याचिका की सुनवाई के दौरान इंदौर खंडपीठ के आदेश को न्यायालय के समक्ष विचारार्थ नहीं रखा गया था। इसके अलावा, याचिकाकर्ता विशेष सशस्त्र बल के सदस्य थे, जिनके पास नियमित पुलिसिंग कर्तव्य नहीं होते हैं, जैसे कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों की जांच करना। एकलपीठ ने याचिका खारिज करते हुए सरकार को कानूनी प्रावधानों के उपयोग की स्वतंत्रता प्रदान की है। recent visitors 55

अब कोहरे व कम दृश्यता में भी Bhopal Airport पर उतर सकेंगे विमान, उन्नत लैंडिंग सिस्टम स्थापित

 भोपाल  राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर अब खराब मौसम में भी विमान लैंड हो सकेंगे। सर्दी एवं कोहरे के कारण अक्सर विमानों को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर देना पड़ता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अब आईएलएस यानि इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को अपग्रेड कर दिया है। नया केटेगरी-दो सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। सफल रहा परीक्षण गुरुवार को इसका हवाई परीक्षण किया गया। विशेष विमान से हुए लैंडिंग परीक्षण में सिस्टम अपने मापदंड के अनुरूप पाया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सितंबर माह में सिस्टम को अपग्रेड कर ग्राउंड टेस्टिंग की थी। गुरुवार को दिल्ली से अथॉरिटी का विशेष सर्विस एयरक्राफ्ट भोपाल पहुंचा। इस विमान ने नए सिस्टम एवं नेविगेशन प्रणाली का परीक्षण किया। आरवीआर सिस्टम भी लगा विमान में चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम सवार थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि परीक्षण सफल रहा। एयरपोर्ट पर पहले से केटगेरी-एक सिस्टम के साथ रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) भी लगा है। इसकी मदद से रन-वे पर लगी लाइटिंग की मदद से 550 मीटर तक दृश्यता होने पर विमान लैंड हो जाते हैं। सिस्टम अपग्रेड होने के बाद 350 मीटर तक दृश्यता होने पर भी विमान आसानी से लैंड हो सकेंगे। डीजीसीए से अनुमति मिलना बाकी परीक्षण रिपोर्ट अब नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भेजी जाएगी। डीजीसीए से औपचारिक अनुमति मिलने के बाद नया सिस्टम काम करने लगेगा। आमतौर पर दिसंबर से फरवरी माह के बीच घने कोहरे के कारण उड़ानें लेट होती हैं। कई बार उन्हें डायवर्ट करना पड़ता है। अब इसमें कमी आएगी। 350 मीटर से कम दृश्यता होने पर ही उड़ानें डायवर्ट करने की जरूरत होगी। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर स्वचलित मौसम अवलोकन प्रणाली (एडब्ल्यूओएस) भी स्थापित की गई थी। इसकी स्थापना से मौसम खराब होने पर पायलटों को तत्काल कोहरे, वर्षा या आंधी चलने की जानकारी मिल जाती है। सुरक्षित लैंडिंग में मदद मिलती है। recent visitors 52

पुलिस ने बुरहानपुर में कसाई खाने पर दबिश, 400 किलो गोवंशी मांस जब्त, बैलों के अवशेष मिले

बुरहानपुर  तीन थानों की पुलिस ने शुक्रवार सुबह शहर के आजाद नगर क्षेत्र स्थित एक कसाई खाने में छापा मार कर 400 किलो गोवंश का मांस जब्त किया है। सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में तड़के गणपति थाना, लालबाग और कोतवाली के करीब 25 अधिकारियों व जवानों ने कसाई खाने दबिश दी। छापे की खबर पहले ही गोवंशी का वध करने वालों की लग गई थी, जिसके चलते वे फरार हो गए थे। यह कसाई खाना अफजल कुरैशी का बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से काटे गए दो बैलों के अवशेष भी मिले हैं। पशु चिकित्सा विभाग ने जब्त मांस के सैंपल लिए हैं। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। लगाई जाएगी रासुआ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि काफी समय से आजाद नगर में गोवंश को मारने कर, मांस बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर तड़के कार्रवाई की योजना बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के साथ ही रासुआ भी लगाई जाएगी। पशु बाजारों बाजारों से करते हैं खरीदी शहर के कसाई बोरगांव व सनावद में लगने वाले पशु बाजारों से कृषि के नाम पर गोवंशी की खरीदी करते हैं। बाद में उन्हें आजाद नगर के कसाई खानों में लाकर मार दिया जाता है। पशु बाजारों में गाय-बैल बेचने वाले व्यापारी और किसान क्रेता के किसान होने की पुष्टि तक नहीं करते। वहां से रात के अंधेरे में इन गोवंशों को कत्लखाने पहुंचाया जाता है। recent visitors 87