गरियाबंद
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. जिले की दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद कर 2 अंतर्राज्यीय तस्करों समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है.
बता दें, जिले की देवभोग पुलिस खुटगांव चेक पोस्ट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक यूपी पासिंग वैगनआर कार को रोका और तलाशी तो कार से 34 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा जब्त कर कार में सवार 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में खपाने जा रहे थे. गांजा तस्करी के आरोपियों के नाम- शैलेन्द्र कुमार और हरिओम है. यह दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
बाईक से 18 किलो गांजा जब्त
वहीं गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की दूसरी कार्रवाई जिले के छुरा थाना क्षेत्र में की गई. पुलिस ने एक बाइक से तस्करी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. मुखबिर से सूचना के आधार पर बाईक की तलाशी ली जिसमें 18 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा जब्त कर अभनपुर निवासी आरोपी योगेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









