Friday, July 10, 2026 2:12 pm

अखिलेश यादव ने कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में नोटबंदी के नाम पर एक पूरा अध्याय सिर्फ काले रंग से ही छापा जाएगा

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में नोटबंदी के नाम पर एक पूरा अध्याय सिर्फ काले रंग से ही छापा जाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में नोटबंदी के नाम पर एक पूरे-का-पूरा अध्याय सिर्फ़ काले रंग से ही छापा जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नोटबंदी की 8वीं सालगिरह के ठीक एक दिन पहले ही, कल रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर स्थिति में आ गया। जनता पूछ रही है क्या ये नोटबंदी की नाकामयाबी की वजह से हुआ या भाजपा की नकारात्मक नीतियों की वजह से। सपा मुखिया ने कहा, "अब क्या भाजपाई फिर ये कहेंगे कि देश के इतिहास में रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर ‘रिकार्डतोड़’ नहीं गिरा है, बल्कि डॉलर ऊपर उठा है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था बना दिया है। रुपया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।" ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को पूरे देश में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इसके बाद कई हफ़्तों तक देशभर में बैंकों और एटीएम के सामने पुराने नोट बदलकर नए नोट हासिल करने वालों की लंबी कतारें देखी गयी थी। इसका मकसद देश में कालाधन रोकने और डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा बताया गया था।   recent visitors 52

मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार में आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में की घोषणा

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का  भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में से 32 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 27 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े और विधायक गुरू श्री खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 2100 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र एवं 51 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने इस जिले में संचालित ’’हम होंगे कामयाब अभियान’’ के अंतर्गत 51 युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में किसानों ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धान से भरे टुकनी एवं पर्रा भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रति आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रूपये के साथ ही मननरेगा से 90 दिनो की मजदूरी 21,870 रूपये एवं स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय  हेतु 12 हजार रूपये खर्च किए जा रहे है। इस तरह प्रति आवास 1 लाख 53 ’हजार 870 रूपये दिया जा रहा है। आज इस तरह कुल 2100 आवास के लिए कुल 32 करोड़ 31 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया है। recent visitors 54

एक दिन में 3 करोड़ यात्रियों ने किया ट्रेन से सफर, देश के परिवहन इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि

नई दिल्ली भारत में रोजाना लाखों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। लाखों की यह संख्या कई बार एक करोड़ का आंकड़ा भी पार कर गई है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। रेल मंत्रालय द्वारा एक हालिया बयान के अनुसार, 4 नवंबर 2024 को ट्रेन से 3 करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों की यह संख्या भारतीय रेल के लिए एक नए रिकॉर्ड बनाने को लेकर अहम है। मंत्रालय ने इसे देश के परिवहन इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को, भारतीय रेल से 120.72 लाख नॉन-सबअर्बन यात्रियों ने यात्रा की, जिसमें 19.43 लाख आरक्षित यात्री और 101.29 लाख अनारक्षित यात्री शामिल थे। इसके अलावा, रेल मंत्रालय ने रिकॉर्ड 180 लाख सबअर्बन यात्रियों को सफर कराया। सभी यात्रियों की संख्या जोड़ने के बाद देश की रेल प्रणाली के लिए एक नया मानदंड स्थापित हो गया है। बयान में यह भी कहा गया कि भारतीय रेल ने यह उपलब्धि साल के सबसे व्यस्त महीने के दौरान हासिल की है, जो भारतीय रेल की परिचालन कुशलता को दर्शाता है। साल के इस व्यस्त समय में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर लाखों-करोड़ों लोग एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा करते हैं। एक राज्य से दूसरे राज्य की इस यात्रा के लिए अधिकतर लोग ट्रेन का सफर ही चुनते हैं। यही वजह है कि त्योहारी सीजन में ट्रेन में लोगों की भीड़ देखी जाती है। यात्रियों की इस भीड़ को संभालने और व्यवस्थित करने के लिए भारतीय रेल की ओर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था की जाती है। इस बार रेलवे बोर्ड ने त्योहारी सीजन की भीड़ को देखते हुए 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 7,663 स्पेशल ट्रेन सर्विस शुरू की है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 73 फीसदी अधिक है। recent visitors 108

नई शिक्षा नीति:2020 के अंतर्गत प्रदेश में अनेक नवाचार हुए, विश्वविद्यालय अपने स्तर पर भी उच्च शिक्षा के जुड़े नवाचार करें- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नई शिक्षा नीति:2020 के अंतर्गत प्रदेश में अनेक नवाचार हुए हैं। विश्वविद्यालय अपने स्तर पर भी उच्च शिक्षा के जुड़े नवाचार करें। अच्छे प्रयोगों का सदैव स्वागत है। शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर श्रेष्ठ बनाने के प्रयास हों। पैरामेडिकल और नर्सिंग पाठ्यक्रम भी विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सक्षम युवाओं का निर्माण सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए सबसे बड़ी गारंटी मानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की पहल से इस संदर्भ में नई शिक्षा नीति में अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान भी हुए हैं। इस नीति में युवाओं को ज्ञानवान और अनेक विषयों में पारंगत बनाने की रणनीति बनाई गई है। इस नाते मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अभिनव प्रयास इस दिशा में किए गए हैं। मध्यप्रदेश में महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में जहां भारतीय ज्ञान परम्परा से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यशालाएं आयोजित की गईं, वहीं राज्य सरकार द्वारा भारतीय ज्ञान परम्परा शीर्ष समिति और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में टास्क फोर्स का गठन किया गया। विद्यार्थियों को उनकी रूचि, दक्षता और क्षमता के अनुसार शिक्षा व्यवस्था करने के प्रसार सफल हो रहे हैं। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में प्रदेश अग्रणी है। मध्यप्रदेश का सकल पंजीयन अनुपात राष्ट्रीय अनुपात 28.4 प्रतिशत के मुकाबले 28.9 प्रतिशत है जो एक उपलब्धि है। बहुविषयक शिक्षा में आगे मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वविद्यालयों द्वारा बहुविषयक शिक्षा प्रदान करने और रोजगार के लिए उपयोगी पाठ्यक्रमों के संचालन की सराहना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में प्रदेश में उच्च शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर कुलगुरूओं और उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की है। बताया गया कि विद्यार्थियों को बहुविषयक दृष्टिकोण (मल्टी डिस्पलीनरी एप्रोच) के माध्यम से अन्य विषयों के अध्ययन के लिए प्रेरित करने के निरंतर प्रयास किए जाएं। वर्तमान में प्रदेश के लगभग एक लाख विद्यार्थी वाणिज्य के साथ कला और विज्ञान की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। कला संकाय के 18 हजार विद्यार्थी वाणिज्य और विज्ञान की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। मध्यप्रदेश में विज्ञान संकाय के ऐसे विद्यार्थियों की संख्या 11 हजार है, जिन्होंने कला और वाणिज्य विषय का चयन किया है। इस तरह एक लाख 29 हजार विद्यार्थियों ने बहुविषयक शिक्षा का लाभ लिया है। विद्यार्थी ले रहे खेती किसानी की शिक्षा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनेक बिन्दुओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। उच्च शिक्षा व्यवस्था में स्नातक स्तर पर कृषि जैसे विषय के अध्ययन के प्रावधान के भी अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं। सात विश्वविद्यालयों और 18 शासकीय स्वशासी महाविद्यालयों में बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम का संचालन हो रहा है। इन पाठ्यक्रामों का लाभ 1189 विद्यार्थी ले रहे हैं। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में सर्वाधिक 240 विद्यार्थी खेती किसानी की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में पायलेट ट्रेनिंग के कोर्स के संचालन और एविएशन के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए पांच विश्वविद्यालयों ने पहल की है। निश्चित ही युवाओं को इन पाठ्यक्रमों का रोजगार की दृष्टि से पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। इन्क्यूबेशन केन्द्रों की सक्रिय भूमिका, र्स्टाट अप्स को पूर्ण प्रोत्साहन प्रदेश में उच्च शिक्षा क्षेत्र में कौशल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 47 इन्क्यूबेशन सेन्टर प्रारंभ किए गए हैं। इनमें शासकीय विश्वविद्यालय में 16, निजी विश्वविद्यालय में 12 एवं शासकीय स्वशासी महाविद्यालय में 19 इन्क्यूबेशन केंद्र संचालित हैं। देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इंदौर को केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पांच करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर इन्क्यूबेशन सेंटर को अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग ने अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर के लिए 2.5 करोड़ रूपए स्वीकृत किए हैं। इसी तरह जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के लिए 13.4 लाख रूपए स्वीकृत हुए हैं। प्रदेश के 2 निजी विश्वविद्यालयों में भी अटल इन्क्यूबेशन सेंटर्स स्थापित किए गए हैं। इनमें रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल और लक्ष्मीनारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (एलएनसीटी) भोपाल शामिल हैं। इन्क्यूबेशन केंद्रों के माध्यम से स्टार्टअप को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय स्तर पर 65 स्टार्ट अप्स तथा 2 निजी विश्वविद्यालयों में कुल 295 स्टार्ट अप्स प्रारंभ हुए हैं। स्टार्ट अप्स को विश्वविद्यालयों ने प्रोत्साहन राशि भी दी है। वर्तमान में कुल लाभान्वित विद्यार्थी संख्या 620 है। पेटेंट के अंतर्गत पेटेंट कार्यालय, भारत सरकार से विश्वविद्यालयों के इन्क्यूबेशन सेंटर्स को कुल 14 पेटेंट प्राप्त हुए हैं। इनमें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में छह, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में चार, विक्रम विश्वविद्यालय में तीन और बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में एक पेटेंट शामिल हैं। समस्त विश्वविद्यालयों के कुल 27 पेटेंट के आवेदन स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं।   recent visitors 92

सीएम ने मंत्री टंक राम वर्मा की मांग पर बीएड कॉलेज खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था करने की घोषणा

रायपुर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)  के सीएम विष्णु देव साय ( CM Vishnu Dev Sai) ने बलौदा बाजार (Baloda Bazar)  जिले को बड़ा तोहफा (Gift) दिया. गुरुवार को सीएम बनने के बाद साय पहली बार बलौदा बाजार पहुंचे.इस दौरान सीएम ने दीपावली, राज्य स्थापना दिवस और छठ की बधाई देते हुए जिले वासियों की झोलियां भर दी. सीएम ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया.  60.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न 48 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करने के बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया. जिले को मिली ये बड़ी सौगातें इस दौरान सीएम ने मंत्री टंक राम वर्मा की मांग पर बीएड कॉलेज (B.Ed College) खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था करने की घोषणा की. गुरुवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल नारायण व्यास के निधन के कारण प्रोग्राम कैंसल किया गया था. उन्होंने स्व. व्यास के निधन को छत्तीसगढ़ की बड़ी क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि 60.20 करोड़ रुपए के कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया. इनको सौंपी घर की चाभी सीएम ने आवास योजना में 2100 मकानों की स्वीकृति और 51 लाभान्वित हितग्राहियों को मकान की चाभी सौंपी. कलेक्टर बलौदा बाजार दीपक सोनी के नवाचार हम होंगे कामयाब से 51 बेटियां बैंगलोर में नौकरी करेंगी. उनको नियुक्ति पत्र दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री रहते डॉक्टर रमन सिंह ने जिला का निर्माण किया.इसे विकसित किया. 'कोई परेशानी किसानों को नहीं होगी' सीएम ने कहा- यहां बाबा गुरु घासीदास जी की तपोभूमि गिरौदपुरी में कुतुब मीनार से भी ऊंचा जैतखाम बनाया गया. यहां संत कबीर का आश्रम है, मावली माता और सिद्धेश्वर महादेव का मंदिर है. संस्कृति और उद्योग में भी यह जिला आगे है. नया उद्योग नीति से यह जिला और आगे बढ़ेगा. सिंगल विंडो सिस्टम से फायदा होगा. उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से होने वाली धान खरीदी में इतनी व्यवस्था होगी कि कोई परेशानी किसानों को नहीं होगी. 'समितियों से सुलह कर लिया जाएगा' इस बीच सीएम ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने यहां की मांग पर कहा कि बीएड कॉलेज और ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने की घोषणा करता हूं. उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है. इसके लिए विधर्मी और असामाजिक तत्व के बातों से गुमराह नहीं होना है. वहीं, सहकारी समिति के हड़ताल से धान खरीदी प्रभावित होने के सवाल पर कहा कि 14  नवंबर से ही धान की खरीदी होगी, समितियों से सुलह कर लिया जाएगा. recent visitors 185

ठंड के आगमन के साथ मध्यप्रदेश में मेलों की रौनक, भोपाल में भोजपाल महोत्सव 15 नवंबर से शुरू

With the arrival of cold, the fairs in Madhya Pradesh brighten up, Bhojpal Mahotsav starts from November 15 in Bhopal. Bhojpal Mela 2024 ठंड का मौसम आते ही मध्यप्रदेश में मेलों का दौर भी शुरु हो रहा है। अगले 4-5 महीनों में प्रदेशभर में कई बड़े मेले लगेंगे जिनमें लाखों लोग शामिल होंगे। ठंड का मौसम आते ही मध्यप्रदेश में मेलों का दौर भी शुरु हो रहा है। अगले 4-5 महीनों में प्रदेशभर में कई बड़े मेले लगेंगे जिनमें लाखों लोग शामिल होंगे। प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बड़ा मेला लगेगा। राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर से प्रारंभ होनेवाला भोजपाल मेला सस्ते सामानों के लिए विख्यात है। मेले में इस बार अत्याधुनिक झूलों के साथ द ग्रेट जैमिनी सर्कस भी लोगों को लुभाएगा। भोजपाल महोत्सव मेले में इस बार शहरवासियों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। एक ओर द ग्रेट इंडियन सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के रोमांचक करतब देख सकेंगे वहीं दूसरी ओर यहां देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टावर, रेंजर, आक्टोपस और ब्रेक डांस भी आ रहे हैं। भेल जनसेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भोजपाल महोत्सव मेला की शुरुआत 15 नवंबर को शाम 7 बजे से भजन संध्या के साथ की जाएगी। भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि यहां आनेवाले लाखों लोगों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की जा रहीं हैं। मनोरंजन के अलावा भोजपाल महोत्सव मेले में हर प्रकार के सस्ते सामान मिलते हैं। पूरे इलाके में यह मेला सस्ते सामानों के लिए जाना जाता है। 12 एकड़ क्षेत्र में फैले मेले में लगी दुकानों में सभी प्रकार का सामान बहुत कम दरों पर मिलता है। यही कारण है कि मेले में राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों, जिलों और नगरों से करीब 20 लाख लोग शिरकत करते हैं। इस बार भी भोजपाल मेले में कपड़ों से लेकर घरेलू जरूरतों की सैंकड़ों दुकानें लगाई जा रही हैं।भोजपाल महोत्सव मेले का विगत 8 सालों से आयोजन किया जा रहा है। मेले का यह 9 वां साल है। 15 नवंबर से शुरु होनेवाला मेला इस बार 29 नवंबर तक चलेगा। संयोजक विकास विरानी के अनुसार पूरे 45 दिनों तक लोग यहां अपना मनोरंजन कर सकेंगे। recent visitors 420

बड़ा खुलासा: पंजाब उपचुनाव में गैंगस्टर की एंट्री! इलेक्शन कमिशन को लिखी चिट्ठी में बड़ा खुलासा

पंजाब पंजाब में होने जा रहे विधानसभा उप-चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इन उपचुनाव में गैंगस्टर की एंट्री हो गई है। अभी-अभी एक खबर सामने आई है कि गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) और गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी है, जिससे बड़ा खुलासा हुआ है। इस चिट्ठी में सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चुनाव कमिशन को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की शिकायद दी है। उन्होंने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया डेरा बाबा नानक के लोगों को धमका रहा हैं। जेल में बंद होने के बावजूद वह Video call करके लोगों को धमकी दे रहे हैं। डीएसपी को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बता दें कि डेरा बाबा नानक से सांसद रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर रंधावा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। इस मामले को लेकर AAP ने पलटवार किया है। ने कहा कि ये मामला बेबुनियाद है। का इस गैंगस्टर कल्चर से कोई लेना देना नहीं है। गैंगस्टर कल्चर कांग्रसव अकाली दल की देन है। कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट नजर आ रही है। सभी सीटों पर कांग्रेस हार रही है। recent visitors 70