Monday, July 6, 2026 3:25 am

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित, देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आइए, संकल्प लें कि कोई भी अमृत रूपी शिक्षा से अछूता न रहे, और हम पूरे देश को शिक्षा के प्रकाश से आलोकित करने में सहभागी बनें।   recent visitors 67

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य कृपलानी की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, खादी व ग्रामोद्योग से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने वाले आचार्य जे. बी. कृपलानी की जयंती पर सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से माँ भारती की सेवा में समर्पित आचार्य कृपलानी का अनुशासित, आदर्श एवं अनुशासित जीवन देशवासियों के लिए अनुकरणीय है।   recent visitors 81

गहने-रुपये और सामान चुराया, छत्तीसगढ़-सक्ति में महिला की गला दबाकर हत्या

सक्ति. हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी में हुई बुजुर्ग महिला मंगली बाई की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की नीयत से हत्या की गई थी। आरोपियों के कब्जे से गहने, नकदी रकम और बैंक पासबुक, गैस कार्ड और मोबाइल को बरामद किया गया है। जानकारी अनुसार, आठ नवंबर की रात को महिला मंगली बाई मित्तल घर में अकेली सोई हुई थी। इस बीच चार युवक व विकास मधुकर, सुभाष खूंटे निवासी धमनी और प्रहलाद श्रीवास, समीर रात्रें निवासी हसौद लुट के नियत से घर में घुसे हुए थे। इस दौरान महिला  चिल्लाने लगी तब समीर ने मुंह दबा दिया। वहीं, विकास और सुभाष ने गला दबाकर हत्या की। बुजुर्ग महिला ने पहना हुआ गहने और नकदी रकम, राशन कार्ड, मोबाइल, गैस कार्ड, दो बैंक पासबुक की चोरी कर फरार हो गए थे। इसमें आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये में से 5 हजार रुपये को पिरदा गांव में चल रहे मेले में खर्चा करना बताया। वहीं, घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया गया है। रविवार को  चारों आरोपी विकास मधुकर ग्राम धमनी सुभाष  खूंटे ग्राम धमनी प्रहलाद श्रीवास हसौद समीर रात्रे हसौद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 96

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराणा श्री महेन्द्र सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्तौड़गढ़ के पूर्व सांसद एवं महाराणा प्रताप के वंशज, महाराणा श्री महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।   recent visitors 141

बाथरूम में खुद को लॉक कर बचाई अस्मत, राजस्थान-जयपुर में युवती को धोखे से फार्म हाउस बुलाया

जयपुर. राजधानी जयपुर में सामोद थाना क्षेत्र के मोरीजा गांव में रविवार देर रात एक फार्म हाउस के कमरे में एक युवती को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। जहां पर युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने भाई को मोबाइल फोन के जरिए दी। युवती के भाई ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने पूरे मामले को लेकर तत्परता दिखाई और युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मोरीजा गांव स्थित फार्म हाउस पहुंची और युवती को दस्तयाब किया और परिजनों को सूचना दी। हालांकि, इससे पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, अब सामोद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से एक सूचना मिली थी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर मामले को गंभीरता सेलिया गया और तुरंत प्रभाव से युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार परफार्म हाउस पर पहुंचे। जहां पर फार्म हाउस के कमरे का गेट टूटा हुआ मिला और फार्म हाउस से युवती को दस्तयाब किया गया है। चौमूं थाने लाकर प्राथमिक पूछताछ के बाद युवती को सामोद पुलिस को सुपुर्द किया गया है। इवेंट के बहाने युवती को फार्म हाउस पर लाया युवती इवेंट का काम करती है और इवेंट का काम करने के बहाने ही युवती को यहां पर लाया गया था। जहां पर फार्म हाउस पर काम करने वाले केयरटेकर ने युवती के साथ गलत घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है। इस दौरान युवती ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और केयरटेकर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इस दौरान युवती ने वापस से अपने आप को बाथरूम में बंद कर लिया। इस दौरान आरोपी युवक ने बाथरूम का गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को बचा लिया। लेकिन आरोपी फिलहाल मौके से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने लिए टीमें गठित सामोद थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि मोरीजा के फार्म हाउस पर युवती के साथ केयरटेकर द्वारा गलत काम करने का प्रयास किया गया है। मामले में युवती के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी युवक को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। recent visitors 94

देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी न खाएं ये चीजें

सनातन धर्म के लोगों के लिए देवउठनी एकादशी के व्रत का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन चातुर्मास समाप्त होने के साथ चार माह से सोए हुए विष्णु जी योग निद्रा से जागते हैं। इसलिए इस दिन विष्णु जी की पूजा की जाती है। साथ ही देवी तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है। हालांकि देवउठनी एकादशी के दिन पूजा-पाठ करने के साथ-साथ कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है। नहीं तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। चलिए जानते हैं देवउठनी एकादशी की सही तिथि और व्रत से जुड़े नियमों के बारे में। 2024 में देवउठनी एकादशी कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल एकादशी तिथि का आरंभ 11 नवंबर को शाम 06 बजकर 46 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 12 नवंबर को दोपहर बाद 04 बजकर 04 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर इस बार 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। गलती से भी न खाएं ये चीजें देवउठनी एकादशी के दिन न तो चावल खाना चाहिए और न ही चावल को स्पर्श करना चाहिए। भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद यदि आपको प्राप्त करना है, तो देवउठनी एकादशी के दिन मसूर की दान का सेवन न करें। इसके अलावा मसूर की दाल को स्पर्श करने से भी बचें। देवउठनी एकादशी के दिन घर में प्याज, लहसुन और तामसिक भोजन नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा शराब और मांस-मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। देवउठनी एकादशी व्रत से जुड़े नियम जो लोग देवउठनी एकादशी का व्रत रखते हैं, वो उपवास के दौरान फल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें अनाज नहीं खाना चाहिए। इससे व्रत टूट सकता है। व्रत के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही उन्हें उनके प्रिय चीजों का भोग लगाएं। माता तुलसी की पूजा करें। साथ ही पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं। व्रत के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। किसी से गलत न बोलें और न ही लड़ाई-झगड़ा करें।   recent visitors 72

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की जयंती पर किया स्मरण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पथ प्रदर्शक स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में पटवा ने जीवन समर्पित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विलक्षण राजनेता एवं जनसेवक के रूप में प्रदेशवासियों के हृदय में सदा स्मरणीय रहेंगे।   recent visitors 64