Sunday, July 5, 2026 11:16 pm

बालों के टूटने से परेशान हैं, आजमाएं ये घरेलू उपाय

लंबे घने बाल किसको पसंद नहीं होते हैं। लेकिन हेयरफॉल अकसर आपकी इस चाहत को पूरा नहीं होने देता है। बालों के टूटने से परेशान होकर इसे रोकने के लिए आप सबकुछ करती हैं। आइए, आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताते हैं जिससे आप हेयरफॉल को मात दे सकती हैं। आयरन की कमी तो नहीं? शरीर में आयरन की कमी होने से बाल टूटते-झड़ते हैं, साथ ही आपके बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। बाल शाइन करें, इसके लिए ब्रोकली, गोभी और हरी सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। नारियल पानी नारियल पानी आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है। रोजाना खाली पेट नारियल पानी पीने से आपके बाल स्ट्रांग बनेंगे और इनके टूटने-झड़ने की समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। पत्तेदार सब्जियां हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और हाई प्रोटीन युक्त आहार जैसे दाल, अंडा, स्प्राउट्स और विटमिन-सी युक्त फ्रूट्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इनके सेवन से आपके बाल अंदरूनी रुप से स्ट्रांग बनेंगे। ऑलिव ऑइल ऑलिव, नारियल या कनोला का तेल लेकर उसे गर्म कर लें। बालों की जड़ों में इससे मसाज करें। लगभग एक घंटे तक बालों में तेल लगा रहने दीजिए इसके बाद शैंपू से धो लें। ग्रीन टी एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी के दो बैग डालकर इसे मिला लें। इसके बाद इसे बालों की जड़ों में लगाएं और एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद धो लें। ग्रीन टी में ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो बालों को गिरने से रोकते हैं और बालों के बढ़ने में सहायक होते हैं। हेड मसाज हफ्ते में एक दिन हेड मसाज लेने से बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। इससे बाल स्ट्रॉग होते हैं और तनाव में कमी आती है। यही नहीं, यह बालों को स्ट्रेंथ भी देता है। लहसुन का तेल लहसुन के जूस, प्याज या अदरक के जूस की मालिश करने से भी आपको खासा फायदा मिलेगा। रात में सोते समय इसे सिर में लगा लें और सुबह धो लें। इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होंगी और बाल गिरने की समस्या कम हो जाएगी।   recent visitors 72

सलमान, शाहरुख के बाद मिथुन चक्रवर्ती को धमकी, पाकिस्तानी डॉन बोला- पछताना पड़ेगा

दुबई सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी धमकी मिलने लगी है। उन्हें पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी है और कहा है कि वह 15 दिनों के भीतर माफी मांग लें नहीं तो पछताना पड़ेगा। भट्टी ने दुबई से दो वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो में वह मिथुन चक्रवर्ती को बुरा-भला कहता दिखाई देता है। दूसरे वीडियो में वह मिथुन चक्रवर्ती के बयान को चलाता है और पीछे से डायलॉगबाजी करता है। दरअसल 27 अक्टूबर को कोलकाता में एक रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मिथुन ने कहा था. एक नेता ने कहा था कि यहां की 70 फीसदी आबादी मुसलमान है। हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा दिया जाएगा। मैं कहता हूं कि हम तुम्हें काटकर नदी में नहीं बहाएंगे लेकिन तुम्हारी जमीन में जरूर गाड़ देंगे। पाकिस्तानी डॉन ने कहा, यह वीडियो मिथुन चक्रवर्ती के लिए है। कुछ दिन पहले उसने कहा था कि मुसलमानों को काटूंगा और गाड़ दूंगा। मिथुन साहब, आपको मेरा मशविरा है कि 10 से 15 दिनों की भीतर आप इस बकवास के लिए माफी मांग लें नहीं तो पछताना पड़ेगा। भट्टी ने आगे कहा, आपके फैन मुसलमान भी हैं। मुस्लिमों ने आपको इज्जत दी और आपने दिल दुखा दिया। आपकी फ्लॉप फिल्में देखने भी हम जाते थे। आज आप जो कुछ हो इसी की वजह से हो। आप जिस उम्र में हैं उस उम्र में बकवास नहीं चरनी चाहिए, बाद में पछताना पड़ता है। उसने कहा, यह कोई फिल्म नहीं रियल लाइप है। स्टेज पर चढ़कर आप बदमाश बन रहे हैं। उसने मिथुन की तस्वीर में जूते का निशान बनाकर दूसरा वीडियो जारी किया। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती के भाषण के बाद उपर दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। पहली प्राथमिकी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर बिधाननगर दक्षिण पुलिस थाने में जबकि दूसरी प्राथमिकी बहूबाजार पुलिस थाने में दर्ज की गई। बिधाननगर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।” चक्रवर्ती को इस वर्ष की शुरुआत में भारत के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। चक्रवर्ती ने 27 अक्टूबर को कहा था कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल का “मसनद” (सिंहासन) भाजपा का होगा और उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुछ भी करने का वादा किया था। recent visitors 63

गौतम गंभीर की भूमिका को से उन्हें तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल वापसी करने में मदद मिली: वरुण चक्रवर्ती

नई दिल्ली टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पांच विकेट चटकाए। उनकी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने मैच में दमदार वापसी की थी, हालांकि अंत में भारतीय टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। वरुण ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में खेलने और हेड कोच गौतम गंभीर की भूमिका को लेकर स्पष्टता से उन्हें तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल वापसी करने में मदद मिली। 33 साल के वरुण चक्रवर्ती ने मैच के बाद कहा, ‘निश्चित रूप से पिछले तीन साल काफी कठिन रहे। मैंने इस बीच अधिक से अधिक क्रिकेट खेली। मैंने घरेलू लीग में भी खेलना शुरू किया और इससे निश्चित तौर पर मुझे अपना खेल समझने में मदद मिली।’ वरुण इस साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। हाल में भारत के हेड कोच का पद संभालने वाले गंभीर भी तब इस फ्रेंचाइजी टीम से जुड़े हुए थे। नैशनल टीम में वापसी के बारे में चक्रवर्ती ने कहा कि इसमें गंभीर की भूमिका अहम रही। उन्होंने कहा, ‘हां हम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में खेल रहे थे और वह टीम के कोच थे। हमने निश्चित तौर पर काफी बातचीत की और उन्होंने मेरी भूमिका को लेकर काफी स्पष्टता दी।’ वरुण ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं 30-40 रन भी लुटा देता हूं तो कोई बात नहीं। आपको केवल विकेट लेने पर फोकस करना है और टीम में आपकी भूमिका यही है। इस तरह की स्पष्टता से मुझे निश्चित तौर पर वापसी करने में मदद मिली।’ भारत दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रन का लक्ष्य ही रख पाया लेकिन वरुण की शानदार गेंदबाजी से भारत ने अच्छी वापसी की लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स (47) और गेराल्ड कोएट्जी (19) ने अटूट साझेदारी निभाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। वरुण ने कहा, ‘ब्रेक के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमें रिजल्ट के बारे में नहीं सोचना है और अपना बेस्ट करना है। हमने ऐसा किया और हम जीत के करीब भी पहुंच गए थे।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप छोटे लक्ष्य का बचाव करने के लिए उतरते हैं तो आपकी मानसिकता आक्रामक होती है। हम विकेट लेकर ही मैच जीत सकते थे। हम अगले दो मैच में भी इसी मानसिकता के साथ खेलेंगे क्योंकि अब यह मैच हमारे लिए करो या मरो जैसे बन गए हैं।।’ recent visitors 118

रामकुमार गौतम ने कहा- हुड्डा के खिलाफ एक तरह का नैरेटिव चल पड़ा, जिससे भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने में मदद मिली

जींद हरियाणा में जींद जिले के सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की तारीफ की है। उन्होंने दावा किया कि हुड्डा के खिलाफ एक तरह का नैरेटिव चल पड़ा, जिससे भाजपा को हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने में मदद मिली। हिसार में अपने गृह नगर नारनौंद में अभिनंदन समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए गौतम ने ये बातें कहीं। उन्होंने चुनाव के दौरान अपने भाषणों में हुड्डा पर की गई टिप्पणियों पर भी खेद भी जताया। भाजपा विधायक रामकुमार गौतम पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ भी अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। भूपिंदर सिंह हुड्डा को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं हुड्डा को नापसंद नहीं करता हूं। वह अच्छे इंसान हैं। उनका नाता स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से रहा है। हुड्डा के पिता रणबीर सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे।' उन्होंने कहा कि अगर मैंने उनके खिलाफ नहीं बोला होता तो भाजपा हरियाणा में सत्ता में नहीं आती। मैंने उनके खिलाफ ऐसी बहुत सी बातें कहीं, जो मुझे नहीं कहनी चाहिए थीं। उन्हें बुरा लगा होगा। चुनाव से पहले भाजपा में हुए शामिल रामकुमार गौतम ने कहा, 'बीजेपी के फायदे के लिए हुड्डा के खिलाफ नकारात्मक बातें फैलाईं। मैं उस हद तक चला गया जो मुझे शोभा नहीं देता।' बता दें कि रामकुमार गौतम 5 साल से मंत्री पद की दौड़ में रहे। साल 2019 में जननायक जनता पार्टी ने नारनौंद सीट से उन्हें टिकट दिया। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को हरा भी दिया था। उस वक्त हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार बनी। जजपा कोटे से वह मंत्री नहीं बन पाए तो दुष्यंत चौटाला से उनका विवाद हो गया। साल 2024 में चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए। recent visitors 130

शिक्षक संघ करेंगे मोदी की गारंटी की मांग, छत्तीसगढ़-रायपुर उपचुनाव में CM साय आज अंतिम दिन करेंगे रोड शो

रायपुर. आज रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर दक्षिण में रोड शो करेंगे. इस दौरान वह बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए वोट मांगेंगे. रोड शो दोपहर 2 बजे जयस्तंभ चौक से शुरू होगा और रायपुर दक्षिण के विभिन्न इलाकों से होते हुए शाम 5.50 बजे समाप्त होगा. इस रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे. वहीं, रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी प्रचार में जुटे हैं. प्रचार समाप्त होने के बाद, 11 नवंबर की शाम से प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे. 13 नवंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा आज 11 नवंबर को शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर रायपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में सैकड़ों शिक्षक ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने की मांग करेंगे. वे अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. वे मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, जो कि पहले सामूहिक अवकाश के रूप में सामने आया था, और अब यह ज्ञापन देने के रूप में जारी रहेगा. श्रीराम कथा और यज्ञ का आयोजन बागेश्वर सरकार की कृपापात्र बहन शुभि दासी और महिला भागवत समिति द्वारा सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर-5 में प्रातः 8.30 बजे से यज्ञ और दोपहर 1 बजे से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. जिन भक्ति त्रिलोक तीर्थ यात्रा राजधानी के संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर में आयोजित आत्मोल्लास चातुर्मास के अंतर्गत पंचाह्निका महोत्सव के दौरान ‘जिन भक्ति’ और ‘त्रिलोक तीर्थ वंदना’ का संगीतमय कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से शुरू होगा. recent visitors 58

प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात, छत्तीसगढ़-सक्ति में नाबालिग लड़की से 27 दिन किया दुष्कर्म

सक्ति. बाराद्वार थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी रामरति यादव को पुलिस ने सागौन बाड़ी डुमरपारा से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ संबंध बनाए और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। महिला ने बताया कि तीनों देवरानी-जेठानी परिवार सहित कमाने खाने के लिए राउरकेला (ओडिशा) चले गये थे। छोटी ननद (14) है, जो अपने पिता के साथ ग्राम कडारी में थी। दिवाली त्योहार मनाने अपने घर कडारी आए। त्योहार मनानें के बाद सात नवंबर की रात में उसके पास छोटी ननद सोई थी। तब उसने बताया कि ग्राम कडारी का रामरति यादव ऊर्फ बुटु यादव ने तीन जून 2024 से 30 जून 2024 तक लगातार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई। अपराध को छिपाने के उद्देश्य से पीड़िता को बहला-फुलाकर व उम्र बढ़ाकर गर्भपात कराने हॉस्पिटल ले गया था। वहीं, मामले के आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु गांव से फरार होकर ग्राम डुमरपारा सागौन बाड़ी में जाकर छिपा था। पुलिस ने आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु निवासी कड़ारी थाना बाराद्वार को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। recent visitors 70

शिलॉन्ग के स्टीव ज्यरवा ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4’, चमचमाती कार और 15 लाख रुपये

मुंबई डांसिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4' का तीन महीने बाद समापन हुआ। 10 नवंबर को इसका ग्रैंड फिनाले था, जिसकी ट्रॉफी शिलॉन्ग के स्टीव ज्यरवा ने उठा ली। इसके साथ ही उन्हें 15 लाख रुपय विनिंग अमाउंट भी मिला। साथ ही एक चमचमाती कार भी दई गई। वहीं, उनके कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया को 5 लाख रुपये प्राइज के तौर पर दिए गए। स्टीव का मुकाबला, हर्ष केशरी, नेक्स्टियन, नेपो, आकांक्षा मिश्रा उर्फ अकिना और आदित्य मालवीय से था, जिन्हें उन्होंने हरा दिया। 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' में बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने बतौर जज अपनी शुरुआत की थी। वह कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज पैनल में शामिल हुई थीं। वहीं, इस डांस रियलिटी शो को जय भानुशाली और अनिकेत चौहान ने होस्ट किया था। स्टीव की जीत पर खुश हैं माता-पिता स्टीव ज्यरवा 17 साल के हैं। उन्होंने अपनी जीत के बारे में 'ईटाइम्स' से कहा, 'मैं अपने कोरियोग्राफर रक्तिम की मदद से यह शो जीतकर बहुत खुश हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक सपना सच होने जैसा है। यहां तक कि मेरे माता-पिता भी बहुत खुश हैं। जब मेरा नाम विनर के रूप में अनाउंस किया गया तो वो खुशी से झूम उठे। हमारे शहर से कोई भी इस तरह के स्टेज पर नहीं आया और शो नहीं जीता।' स्टीव बचपन में चल नहीं पाते थे बचपन में जहां मैं चल नहीं सकता था। आज मैं बहुत अच्छा डांस करता हूं। मेरे फुटवर्क की तारीफ होती है। मुझे यकी नहीं होता कि बचपन में चल नहीं पाता था। मेरी नानी ने मुझे इससे उबरने में मदद की। उनकी मेहनत के कारण ही मैं आज चल पा रहा हूं और डांस भी कर सकता हूं।' स्टीव के लिए जीती हुई रकम मायने रखती है स्टीव ने बताया, 'उनके लिए ये जीत बहुत मायने रखती है। उन्हंने अपने परिवार को पैसों के मामले में और मेरी वजह से रिश्तेदारों के साथ बहुत स्ट्रगल करते देखा है। मेरी नानी और मां के अलावा मेरा बाकी परिवार डांस करने के खिलाफ था। मैंने उनको गलत साबित किया। मेरी जीत उनकी सभी शंकाओं के खिलाफ है।' recent visitors 193