Sunday, July 5, 2026 10:20 pm

वाह मोहन भैया आपने जेसी मिल का निरीक्षण कर ग्वालियर मजदूरों, युवाओं और उद्योग जगत मे एक उम्मीद जगा दी

ग्वालियर ग्वालियर शहर की पहचान राजघराने सिंधिया के साथ-साथ उद्योगों के लिए भी जाना जाता है I जिसमें जेसी मिल जैसे उद्योगों की पहचान किसी से छुपी नहीं है I मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका निरीक्षण करके एक सकारात्मक संदेश ग्वालियरवासियों को दिया है I जिससे उम्मीद की जा सकती है कि अब ग्वालियर को विकास और रोजगार भरपूर मिलेगा I मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ग्वालियर में जे.सी. मिल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों / स्थानीय नेताओं और मन्त्रियों से मिल के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर के जे सी मिल और अन्य उपेक्षित मिलों के मजदूरों के हित में निर्णय लेकर एक उचित दिशा में काम कर सर्वजन हिताय की परिभाषा को चरितार्थ करेंगे I recent visitors 97

पैन कार्ड को बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की नहीं है जरुरत

नई दिल्ली पैन कार्ड का इस्तेमाल काफी कॉमन हो गया है। बैकिंग लेनदेन में पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। वहीं अगर किसी को ज्यादा अमाउंट ट्रांसफर करना है, तो उस वक्त भी पैन कार्ड की जरूरत होती है। हालांकि पैन कार्ड को बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने होते हैं, लेकिन हम आपको 10 मिनट में पैन कार्ड बनाने का तरीका बताएंगे। आप घर बैठे महज 10 मिनट में पैन कार्ड बनवा सकते हैं। इसका प्रॉसेस बेहद आसान है। पैन कार्ड बनवाने की पहली शर्त है कि आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। आधार के जरिए ही ई-पैन कार्ड बनवाया जा सकता है। ई-पैन कार्ड को लेकर किसी तरह की दुविधा नहीं होनी चाहिए। ई-पैन कार्ड को पैन कार्ड की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। पैन कार्ड पर एक खास नंबर होता है। यह खास नंबर ही आपके पैन की पहचान होता है। इसमें अंग्रेजी के शब्द और नंबर होते हैं। कैसे बनाएं ई-पैन कार्ड     सबसे पहले आपको https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा।     अब पेज को स्क्रॉल करना होगा, जहां नीचे की तरफ instant E-PAN कार्ड का ऑप्शन दिखेगा।     इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जिसके लेफ्ट साइड में Get New e-PAN का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।     इसके बाद आपको अपने आधार की 12 डिजिट को दर्ज करना होगा।     फिर आपको नीचे दिये गये I confirm that ऑप्शन पर टैप करना होगा।     इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।     फिर ओटीपी डालकर आपको वेरिफाई करना होगा।     इसके बाद ई-मेल आईडी डालें और पैन कार्ड के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें।     फॉर्म को फिल करने के कुछ देर बाद कन्फर्मेशन नंबर मिलेगा। इसे चेक करें। अगर सही जानकारी हुई, तो आपको डाउनलोड ऑप्शन के जरिए पैन नंबर मिल जाएगा।     इस पैन को आप रेगुलर पैन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। recent visitors 74

आरोपी प्लेसमेंट कर्मचारी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-सक्ति में महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर छेड़छाड़

सक्ति. सक्ति जिले में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर छेड़छाड़ और युवती को फोन से अश्लील बात कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि वह नगर पंचायत डभरा के मानी कंचन केंद्र में दो वर्ष पहले काम करती थी। जिसमें वार्ड नंबर एक के प्रभारी रमेश बंजारे ने शरीर संबंध बनने का दबाव बनाया जिसे मना करने पर नौकरी से निकलने की धमकी दी और शरीरक सम्बन्ध नहीं बनाने पर दूसरे को रखने की बात कही, जिसका विरोध करने पर महिला को नौकरी से निकाल दिया था। अभी 25.10.2024 को नए सीएमओ से बात करने पहुंची हुई थी। इस बीच रमेश बंजारे वहीं पर खड़ा हुआ था जिसने सीएमओ से मिलने नहीं दिया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। वहीं एक और महिला कर्मचारी ने भी फोन में अश्लील बात करने की शिकायत दर्ज कराई थी डभरा थाने में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। जिसपर आरोपी रमेश बंजारे 51 वर्ष को तत्काल पकड़ा गया और पूछने पर जुर्म स्वीकार किया हैं जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 66

सेंट्रल ग्रुप की शाखा का कोलार में हुआ शुभारंभ

Central Group branch inaugurated in Kolar भोपाल ! सेंट्रल ग्रुप की शाखा अब कोलार क्षेत्र में भी जिसके अंतर्गत हेल्थ केयर सेक्टर फार्मास्यूटिकल सेक्टर, एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सेक्टर स्पोर्ट्स सेक्टर, इंश्योरेंस सेक्टर एवं फूड प्रोसेसिंग सेक्टर जैसे विभिन्न सेक्टर शामिल हैं सेंट्रल ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नितिन वर्मा ने बताया कि इस ग्रुप के माध्यम से मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सेंट्रल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर नि:शुल्क दवाइयां, खून की जांच एवं हार्ट की जांच जैसे ई सी जी आदि सुविधाएं प्रदान कराई जाएगी एवं मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों को नि:शुल्क ट्रेनिंग के माध्यम से रोजगार की ओर जोड़ने में सरकार की मदद सेंट्रल ग्रुप द्वारा कराई जाएगी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना है, आत्मनिर्भर भारत उसे साकार करने में सेंट्रल ग्रुप पूर्ण रूप से तैयारी कर चुका है अधिक जानकारी देते हुए डॉ. वर्मा ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में अपनी शाखा का सेंट्रल ग्रुप जल्दी शुभारंभ करेगा भोपाल के मंदाकिनी सोसायटी कोलार क्षेत्र में सेंट्रल ग्रुप ने अपनी सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है recent visitors 134

हेराफेरी की 35 टन सरिया बरामद, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रक चालक समेत व्यापारी गिरफ्तार

रायगढ़. रायगढ़ जिले में 35 टन सरिया हेराफेरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक समेत एक व्यापारी को एमपी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का पूरा माल बरामद करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। उक्त मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा पुलिस ने 35 टन सरिया की हेराफेरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक और एक स्थानीय व्यापारी को गिरफ्तार कर 19 लाख रुपये का चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है। पूंजीपथरा पुलिस ने इस कार्रवाई में आरोपी ट्रक चालक विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू को मध्य प्रदेश के शहडोल में दबिश देकर पकड़ा, व्यापारी ने चोरी किए गए सरिया का बड़ा हिस्सा अपने गोदाम में खरीद कर रख लिया था। सात नवंबर को हुई थी एफआईआर 7 नवंबर को दीपक बंसल उम्र 27 वर्ष ने पूंजीपथरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि 16 अक्टूबर को रायगढ़ इस्पात एवं पावर प्रालि देलारी से हरियाणा के हिसार स्थित शुभम एसोसिएट के लिए 35.1 टन सरिया, जिसकी कीमत लगभग 18.96 लाख रुपये है, को ट्रांसपोर्टर एमपी छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजा गया था। सरिया लेकर जाना था हरियाणा सरिया लोड कर ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीपी -5256 में ट्रक चालक विकास सिंह को हरियाणा के लिए रवाना किया गया, परन्तु 6 नवंबर तक गंतव्य स्थान पर सामान नहीं पहुंचने पर शिकायतकर्ता ने ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसके बाद उसने थाना पूंजीपथरा में 35.1 टन सरिया की चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी जिस पर पुलिस ने धारा  316(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया था। शहडोल में पकड़ाए आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई जयराम सिदार के नेतृत्व में पुलिस टीम को शहडोल भेजा गया। 8 नवंबर को पुलिस टीम ने ट्रक चालक विकास सिंह को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने शहडोल जिले के ब्यौहारी में व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू के गोदाम में 15 टन सरिया अनलोड कर दिया था। पुलिस ने विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता के मेमोरेंडम पर कुल 35.1 टन सरिया जब्त कर लिया, जिसकी कीमत लगभग 18.96 लाख रुपये है। recent visitors 87

कई KM तक मिले खून के धब्बे, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में हाथी के बच्चे ने खाया बम, शिकारी पर रखा इनाम

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बम विस्फोट से एक हाथी का बच्चा घायल हो गया है। यह घटना उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में हुई। अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के झुंड के घुमने वाले इलाके में खून के धब्बे मिले हैं। हमारी टीम जांच कर रही है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के निदेशक वरुण जैन ने कहा कि उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के पास के इलाके से हमें सूचना मिली कि हाथियों के झुंड के घूमने वाले इलाके में बड़ी मात्रा में खून के धब्बे देखे गए हैं। जब शिकार विरोधी टीम ने जांच की, तो हमने 6-7 किलोमीटर तक पैरों के निशान के लिए खून के धब्बों का पता लगाया। निदेशक वरुण जैन ने कहा कि ड्रोन विजुअल के माध्यम से हमारे कर्मचारियों ने देखा कि एक हाथी का बच्चा जो 5 से 6 साल का है, घायल है, उसका जबड़ा सूजा हुआ है और उसके पैर में भी चोट है। हमें पोटेशियम बम का अवशेष भी मिला। हमने रायपुर से डॉक्टरों की टीम बुलाई है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। आगे कहा कि हम शिकारियों की तलाश कर रहे हैं। हमने शिकारियों के बारे में कोई भी जानकारी देने वालों के लिए 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। हमने विस्फोटक वस्तु के बारे में पुलिस को शिकायत भी दी है। थर्मल के माध्यम से ड्रोन से हम क्षति की सीमा का पता लगाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब हाथी का बच्चा बम को खाने की कोशिश कर रहा था। recent visitors 70

रोहित पहले टेस्ट में कप्तान नहीं,बुमराह करेंगे कप्तानी, पोंटिंग ने ऐसा क्या कहा

मुंबई  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की है कि अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाते हैं तो स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। सोमवार (11 नवंबर) को मुंबई में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर ने कहा, "अगर रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं होते हैं तो पर्थ में पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करेंगे।" इस दौरान गंभीर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ मेरी बातचीत केवल भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने को लेकर होती है। यही टीम खेल होता है। इसमें टीम पहले होती है। गंभीर ने कहा कि अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते तो केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन सलामी बल्लेबाज के विकल्प होंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं, भारत का कोच बनना सम्मान और सौभाग्य की बात है। कोच ने कहा कि हम जिन आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं हमें वह स्वीकार हैं। हमें अब आगे बढ़ना होगा। ऑस्ट्रेलिया एक नई सीरीज है। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की आलोचना के बाद सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। वह भारतीय क्रिकेट को लेकर क्यों चिंतित हैं। विराट और रोहित वापसी करेंगे। पोंटिंग ने हाल ही में कहा था कि विराट ने पिछले पांच सालों में केवल दो टेस्ट शतक बनाए हैं। यह मुझे सही नहीं लगा, लेकिन अगर यह सही है, तो मेरा मतलब है, यह चिंता का विषय है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा, "पहली और सबसे बड़ी चुनौती निश्चित रूप से परिस्थितियां हैं। क्योंकि जब आप भारत में खेलते हैं तब ऑस्ट्रेलिया की तुलना में परिस्थितियां पूरी तरह से अलग होती हैं। मुझे लगता है कि अगर हम सीरीज शुरू होने से पहले 10 दिन अच्छी तैयारी कर पाते हैं, तो हम अच्छी स्थिति में होंगे। हमारे पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो कई बार ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं। इसलिए उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के काम आएगा। ये 10 दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। 22 तारीख की सुबह हमें पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए और पहली गेंद से ही धमाकेदार शुरुआत करनी चाहिए।" न्यूजीलैंड के साथ सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर गौतम गंभीर ने कहा, "हमें जो आलोचना मिल रही है, हम उसे स्वीकार करते हैं। हम आगे बढ़ते रहते हैं, और हर दिन बेहतर होते रहते हैं। मुझे पता है कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इससे कुछ भी नहीं बदलता। ऑस्ट्रेलिया एक नई सीरीज और एक नया प्रतिद्वंद्वी है। हम यह सोचकर मैदान पर उतरते हैं कि हम निश्चित रूप से उस सीरीज को जीतने की कोशिश करेंगे।" 'सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं' गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डंकन फ्लेचर के समय जैसा दबाव महसूस होता है जब टीम बदलाव के दौर में थी, उन्होंने कहा, "मैं बदलाव के बारे में नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैचों के बारे में सोच रहा हूं। बदलाव हो या न हो, अगर ऐसा होना है तो होगा, लेकिन मैं भारतीय टीम में कुछ ऐसे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को देख रहा हूं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।" भारतीय कोच ने यह भी पुष्टि की है कि अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में विकल्प के रूप में मौजूद हैं। हमें सही समय पर सही सवाल पूछने चाहिए: पोंटिंग अगर रोहित मैच में नहीं खेलते हैं तो टीम की अगुआई की जिम्मेदारी उप-कप्तान बुमराह पर होगी. पोंटिंग ने कहा कि 30 वर्षीय बुमराह के पास भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारियों को संभालने का काफी अनुभव है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में उसके लिये काफी सारे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप इस अनुभव का इस्तेमाल करें. भले ही आप कप्तान हों. पोंटिंग ने कहा कि हमें सही समय पर सही सवाल पूछने चाहिए, क्योंकि चाहे हमने कितना भी क्रिकेट खेला हो, हम हमेशा सही नहीं होते. बुमराह में है मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की क्षमता खेल के लंबे प्रारूप में बुमराह अब भी भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बने हुए हैं और वह आईसीसी टेस्ट सूची में तीसरे स्थान पर काबिज है. पोंटिंग का मानना ​​​​है कि बुमराह में मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की काबिलियत है. उन्होंने यह भी कहा कि बुमराह जैसे खिलाड़ी अतिरिक्त दबाव और जिम्मेदारी में अच्छा खेल दिखाते हैं. वैसे भी वह हमेशा लंबे समय से तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते रहे हैं. भले ही यह लाल गेंद का क्रिकेट हो, टी20 हो या फिर वनडे. वह मुख्य खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम निकल चुकी है. भारत को लगभग 1.5 महीने के इस दौरे पर पांच टेस्ट खेलने हैं. टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के भारतीय टीम की स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद … Read more