Monday, July 6, 2026 12:22 am

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- जनता हमारे साथ

ग्वालियर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। कहा कि- चुनाव हमारे लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुभंकर है। दुनिया के सामने भारत ने अपनी लोकतंत्र की ताकत भी बताई है। आज भारत के बगैर कोई भी बड़ी महाशक्ति कल्पना नहीं कर सकती। भारत के साथ जुड़ने में ही वह अपना भला देखती है। हमने अभी अमेरिका के चुनाव में भी देखा है, ट्रंप जीते या हैरिस, दोनों भारत पर ही अवलंबित थे। हमें इस बात की प्रसन्नता है कि ट्रंप तो मोदी के व्यक्तिगत मित्र और रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी हमारे करीबी हैं। चुनाव के मसले पर जनता मोदी को चाहती है। भारत में मोदी की लोकप्रियता की गहराई की कल्पना नहीं की जा सकती, इसीलिए लगभग 60 साल के बाद भी तीसरी बार सरकार बनी। विजयपुर और बुधनी की जनता विकास के साथ और भाजपा को जिताएगी। श्योपुर जिला विकास में बहुत पीछे रह गया था। रामनिवास ने हमसे भी कहा कि छह बार कांग्रेस से लड़कर चुनाव जीते और मंत्री भी बने लेकिन वह कांग्रेस सरकार में कुछ कर नहीं पाए, यह उनके मन में दर्द था। इसीलिए विधायकी को लात मारकर क्षेत्रीय जनता के भले के लिए भाजपा में आए। हमने भी कहा कि अबकी बार श्योपुर में भाजपा के विधायक के साथ ही एक मंत्री भी मिलेंगे। हम पूरे प्रदेश की जनता के साथ खड़े हैं ऐसे में हम विजयपुर और बुधनी दोनों में चुनाव जीत रहे हैं। recent visitors 26

सक्सेस पाने के लिये आपको छोड़नी होगीं ये आदतें

किसी भी उपलब्धि को पाने के लिए आपको ऊंची छलांग लगानी चाहिए। हो सकता है कि आप दुनिया के सबसे तेज व प्रतिभाशाली व्यक्ति न हों, किंतु लगातार मेहनत करें तो सफलता किसी भी कीमत पर आपकी होगी। इस दुनिया में हमारी जीत निरंतर प्रयत्नशीलता पर ही टिकी है। कामयाबी और खुशी हमारी आदतों पर निर्भर करती हैं। अगर हम अपनी आदतों को संवार लें, तो फिर ऐसा कुछ नहीं जो हमारी पहुंच से दूर हो। जानिये कौन सी आदतों को छोड़कर हम तरक्कीि और खुशी पा सकते हैं। कामयाबी हर किसी की चाह जीवन में सब कामयाब होना चाहते हैं। लेकिन हमारी कुछ आदतें ही कामयाबी और खुशी की राह में रोड़ा बन जाती हैं। हम जाने अनजाने इन आदतों के गुलाम बन जाते हैं। हम यह भूल जाते हैं कि कामयाब होने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। गलत लोगों के साथ वक्त न बितायें जिदंगी बहुत छोटी है आखिर गलत लोगों के साथ बिताकर इसे क्योंह खराब किया जाए। अगर किसी को जिंदगी में आपकी जरूरत है तो वह आपके लिए जगह बनायेगा। आपको अपनी जगह के लिए लड़ना नहीं चाहिये। ऐसे किसी व्यीक्ति के साथ समय न बितायें जो बार-बार आपको नजरअंदाज करते हैं। याद रखिये असली दोस्ति वे नहीं होते जो कामयाबी में आपके साथ होते हैं, बल्कि वे होते हैं, जो मुश्किएल में आपके साथ होते हैं। गलती करने से न डरें अगर आप कोई गलती नहीं करते, तो आप कुछ सीखते नहीं हैं। कुछ करके गलती करना, खाली बैठने से बहुत अच्छाी होता है। हर कामयाबी के पीछे नाकामयाबी की लंबी फेरहिस्तक होती है। और नाकामी आपको सफलता की ओर ले जाती है। अंत में आपको चीजें न करने का अफसोस, चीजें करने के मुकाबले ज्याऔदा होगा। अपनी जरूरतों का रखें ध्यान आप किसी को बहुत चाहते हैं और उसे खुश रखने के चक्क र में आप खुद को कहीं भूल जाते हैं। आप यह भूल जाते हैं कि आप भी खास हैं। जी, बेशक दूसरों की मदद करने में कोई बुराई नहीं। लेकिन, स्वेयं को नजरअंदाज न करें। अगर आप कुछ ऐसा काम करना चाहते हैं जो आपका जुनून है और आपके लिए बहुत मायने रखता है, तो अभी इसी पल उसे शुरू कर दें। अपनी परेशानियों से भागें नहीं कोशिश करने वालों कभी हार नहीं होती। मुश्किलों का डटकर सामना करें। हालांकि, ऐसा करना आसान नहीं है। ऐसा कोई भी व्योक्ति नहीं है जिसके जीवन में कभी कोई मुश्किल न आई हो। और हर परेशानी का हल फौरन मिल जाए, ऐसा भी संभव नहीं है। दुखी, उदासी, कष्ट  और लड़खड़ाना मानवीय प्रवृत्ति का हिस्सान है। यही तो जीवन है। मुश्किलों का सामना करने के लिए आपको लगातार सीखना, खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना और फिर उन्हेंर सुलझाने में जुट जाना होता है। और यही आपको एक बेहतर इनसान बनने में मदद करता है। खुद से झूठ न बोलें आप दुनिया में सबसे झूठ बोल सकते हैं, लेकिन अपने आप से नहीं। हमारा जीवन तभी सुधरता है जब आप जोखिम उठाते हैं। और सबसे पहला और चुनौतीपूर्ण काम जो हमें करना चाहिये वह है अपने आप से ईमानदारी बरतना। खुद को न बदलें आप जो हैं वही बने रहना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। हम अपनी काफी ऊर्जा वह बनने में लगा देते हैं, जो हम नहीं हैं। कोई न कोई आपसे खूबसूरत होगा और कोई न कोई ज्याइदा स्मायर्ट होगा, लेकिन वह आप नहीं हैं। उनमें आप जैसी खूबियां नहीं हैं। किसी से सीखना अलग बात है, लेकिन खुद को किसी पर ढाल देना बिलकुल ही दूसरी बात। अपने आप को इसलिए न बदलें कि लोग आपको पसंद करना शुरू कर देंगे। आप जो हैं वही रहें सही लोग आपको इसी अंदाज में पसंद करेंगे। पिछली बातों को याद रखना जीवन चलने का नाम है। अगर आप रुक जाएंगे तो कभी नया मुकाम हासिल नहीं कर पायेंगे। बीती बातों में अटके रहना छोड़ दें। आप नया पन्नो तब तक नहीं पढ़ सकते, जब तक आप पुरानी ही बातों में अटके रहेंगे। खुशियां खरीदी नहीं जातीं हमारी चाहत की कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनकी कीमत बहुत ज्या,दा होती है। लेकिन सच यह है कि जो चीजें हमें वास्ताव में संतुष्टी करती हैं, वे पूरी तरह फ्री हैं। प्या र, हंसी और जुनून के साथ अपना काम करने के लिए आपको किसी प्रकार का धन खर्च करने की जरूरत नहीं है। जिंदगी आपको दोस्तो और परिजन भी बिना किसी कीमत के देती हैं। उनके साथ का आनंद उठाइये। बाहर खुशियां तलाशना आप अंदर से अपने आपसे खुश नहीं हैं, तो आप बाहर भी लंबे समय तक दूसरों से खुश नहीं रह सकते। आप लंबे समय तक चलने वाले किसी संबंध में दूसरों के साथ भी खुश नहीं रह सकते। आपके अपने भीतर स्थिरता का भाव लाना होगा। जब आप भीतर से संतुष्टन नहीं हैं, तब तक आप दूसरों को भी खुशी या संतुष्टि नहीं दे सकते। निष्क्रि यता छोड़ें बहुत ज्यायदा न सोचें। ऐसा करके आप खुद को किसी अनजान समस्याी में फंसा लेंगे। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर निर्णयात्मईक कदम उठायें। कामयाब होने के लिए कम्फनर्ट लेवल को तोड़ना जरूरी है। बिना जोखिम उठाये कामयाबी नहीं मिलती। दूसरों से मुकाबला न करें दूसरे लोग आपसे क्या  बेहतर कर रहे हैं इसे लेकर फिक्रमंद न हों। रोजाना खुद से बेहतर बनने का प्रयास करें। कामयाबी की जंग में आपका मुकाबला सिर्फ और सिर्फ आपसे है।   recent visitors 68

पश्चिम बंगाल -दिल्ली समेत 4 राज्यों में अंतरराज्यीय साइबर ठग किए गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। कोरोना वायरस के लॉकडाउन के बाद से छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते दिनों राजधानी में 3 अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को करोड़ों का चूना लगा दिया। इन मामलों के सामने आने के बाद रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन पर साइबर थाना रेंज रायपुर ने बड़ी कार्रवाई की। साइबर थाना रेंज रायपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से 4 अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने रायपुर कोर्ट में पेश किया था, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पहला मामला राजधानी की रहने वाली एक महिला से साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 88 लाख रुपये की ठगी की थी। महिला की शिकायत के बाद रेंज साइबर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश, बिहार, चेन्नई, कोलकाता से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी सुमन सिल (उम्र 28 साल) और देवराज कुशवाहा (उम्र 40 साल) फरार चल रहे थे, जिन्हें रायपुर पुलिस ने क्रमशः 24 परगना, पश्चिम बंगाल और भोपाल, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में मौजूद ठगी के 84 लाख रुपये होल्ड करवाए हैं। दूसरा मामला राजधानी के ही एक युवक ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 99 लाख रुपये की ठगी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराई थी। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी थी। मामले की जांच के दौरान साइबर टीम ने दिल्ली में छिपकर बैठे एक आरोपी दीपक (उम्र 29 साल) को जेजे कॉलोनी, द्वारका सेक्टर 3 में दबिश देकर गिरफ्तार किया। यह ठग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है। तीसरा मामला राजधानी के रहने वाले एक व्यक्ति ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 1.16 करोड़ रुपये की ठगी होने की रिपोर्ट पंडरी थाना में दर्ज कराई थी। इस मामले में साइबर टीम ने एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस ने सैयद जानी बासा (उम्र 46 साल) को विजयवाडा, आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। 4 महीनों में 400 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़, 28 गिरफ्तार गौरतलब है कि रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने बीते 4 महीनों के दौरान बड़े साइबर घोटालों का पर्दाफाश किया है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अब तक 37 मामलों में पुलिस ने 400 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का भंडाफोड़ करते हुए 28 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन ठगों के खिलाफ देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 7900 से अधिक मामले दर्ज हैं। साइबर ठगी से बचने इन बातों का रखें खास ख्याल — A) शेयर ट्रेडिंग के फर्जी एप्लीकेशन के जरिए होने वाले ठगी का शिकार होने से बचने के लिए अत्यधिक लाभ प्राप्त करने के फेर में ना पड़ें। B) डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान कानून में नहीं है, कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर ऐसी धमकी नहीं देती, वीडियो कॉल पर पूछताछ नहीं करती है और ना ही पैसा की मांग करती है। अगर डर लगे तो समझिए कुछ गड़बड़ है। साइबर अपराधियों के झांसे में ना आएं। C) साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया के द्वारा गूगल में रिव्यू लिखने के नाम से पैसे कमाने का झांसा दिया जाता है जिसके चक्कर में पड़कर कई लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं, इससे सावधान रहें। D) इसी प्रकार वर्क फ्रॉम होम के बहाने फ्रॉड हो रहे हैं जिसके माध्यम से साइबर फ्रॉडस्टर आपको घर बैठे पेंसिल पैकिंग या पीडीएफ फाइल को वर्ड में कन्वर्ट करने का आदि झांसा देकर काम निकलवा लेते हैं, उसके पश्चात किए गए कार्य में गलतियां बता कर पेनल्टी लगाने की बात पर पैसे की मांग की जाती है और पैसे ना देने पर कोर्ट में झूठा मुकदमा का पेपर तैयार कर फर्जी वारंट भेजा जाता है। जिससे घबराकर लोग आरोपियों को रूपये देने तैयार हो जाते हैं। किसी लालच में ना फंसे ना ही घबराएं। कभी भी कोई भी व्यक्ति आपको घर बैठे रुपए कमाने का अवसर नहीं देगा। पुलिस की जनता से अपील रायपुर पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अगर वे किसी भी तरह के साइबर अपराध का शिकार बनते हैं, तो तुरंत अपने निकटतम पुलिस थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज ने सभी पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी साइबर अपराध की सूचना मिलने पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। अपराध पंजीकरण के बाद, आगे की जांच के लिए प्रकरण को रेंज साइबर थाने में भेजा जाएगा, जहां साइबर अपराध समाधान के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी कारणवश थाना में एफआईआर दर्ज नहीं होती है, तो नागरिक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, रेंज रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। recent visitors 49

हमें मुकदमा नहीं लड़ना समाधान खोजना है और जल्दी ही हम JC mill समाधान खोज लेंगे : मुख्यमंत्री यादव

ग्वालियर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ वर्षों से बंद पड़ी जेसी मिल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ जेसी मिल की जमीन का नक्शा भी देखा, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे हमारी सरकार ने दूसरी बंद पड़ी मिलों का समाधान निकाला जल्दी ही जेसी मिल का समाधान भी निकालेंगे यहाँ के मजदूरों की देनदारी पर जल्दी ही फैसला होगा। मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुरूप गरीब, महिला, युवा और किसान चारों वर्गों का हित हमारी प्राथमिकता है इसलिए हमरी सरकार इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से और अन्य आयोजनों के माध्यम से इनके रोजगार और आमदनी बढ़ाने पर ध्यान दे रही है साथ ही पुरानी बंद पड़ी इंडस्ट्री के मजदूरों के पैसों को चुकाना भी हमारी प्राथमिकता है इसलिए इस दिशा में तेजी काम कर रही है। हमारा फर्ज है हम देनदारी चुकाएं, लावारिस पड़ी कीमती जमीनों का उपयोग करें उन्होंने कहा,  मुझे बताया गया है कि जेसी मिल के 8 हजार से ज्यादा मजदूर कई वर्षों से उनकी देनदारी मिलने की  उम्मीद में हैं इनमे से कई तो काल कवलित हो गए लेकिन उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। हमारा पहला फर्ज है हम देनदारी चुकाएं साथ ही ऐसी कीमती जमीन का उपयोग करें इससे विकास बढेगा, इसे लावारिस नहीं छोड़ सकते है मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जल्दी इस विषय में निर्णय लिया जायेगा। हमें मुकदमा नहीं लड़ना समाधान खोजना है मुख्यमंत्री ने कहा हमने इंदौर की हुकुमचंद मिल का निराकरण किया है वहां भी इतने ही मजदूरों की देनदारी थी, उज्जैन की विनोद विमल बिल के मजदूरों का पैसा दिलवाया इसी तरह जल्दी ही जेसी मिल के लिए भी करेंगे, हम न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे वकीलों को एक्टिव कर रहे है, उन्होंने कहा, हमें मुकदमा नहीं लड़ना समाधान खोजना है और जल्दी ही समाधान खोज लेंगे। पीएम मोदी के कारण  दुनिया के बड़े देश भारत से जुड़ने में अपना हित देखते हैं   चुनावों से जुड़े सवाल पर सीएम ने कहा हमारे पीएम मोदी शुभंकर हैं आज भारत के बिना कोई भी महाशक्ति अपनी कल्पना नहीं कर सकती भारत के साथ जुड़कर ही वो अपना हित देखती हैं, अमेरिका हो या रूस, सबके शीर्ष नेता मोदी जी को चाहते है भारत में उनके नेतृत्व की गहराई की कल्पना नहीं की जा सकती इसलिए हम झारखंड और महाराष्ट्र जीत रहे हैं साथ ही मप्र की बुधनी और विजयपुर दोनों जीतने वाले हैं। रामनिवास रावत के मन में श्योपुर विजयपुर के पिछड़ने का दर्द था इसलिए कांग्रेस छोड़ी   मोहन यादव ने कहा कि जनता विकास चाहती है और केंद्र में और मप्र में भाजपा की सरकार है और विकास कर रही है, रामनिवास रावत कांग्रेस से कई बार विधायक रहे लेकिन विकास में श्योपुर पीछे रह गया , वे 6 बार जीते लेकिन उनके मन में विकास को लेकर दर्द था इसीलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ी, इसलिए चुने जाने के बाद भी भाजपा में आये अबकी बार वहां एक विधायक , मंत्री सांसद और मैं खुद वहां मौजूद रहूँगा। 23 नवम्बर से 1 दिसंबर तक जर्मनी और इंग्लैड के दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री ने कहा हम रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक मजबूती का माहौल बन रहे हैं 7 दिसंबर को प्रदेश की छठवीं इंडस्ट्री कॉनक्लेव नर्मदापुरम ने होगी और फिर जनवरी में शहडोल में होगी, हम फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट भोपाल में करने जा रहे हैं इसी सिलसिले में मैं 23 नवम्बर से 1 दिसंबर तक जर्मनी और इंग्लैड के दौरे पर जा रहा हूँ जिससे वहां के इन्वेस्टर को मप्र में उद्योग लगाने के लिए निवेदन कर सकूँ हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हित में ये सकारात्मक माहौल बना रहे। recent visitors 34

भारतीय टीम के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने हाल ही अपने गैराज में दो नई कारें जोड़ी

नई दिल्ली भारतीय टीम के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने हाल ही अपने गैराज में दो नई कारें जोड़ी हैं। वह भारत में ऑडी (Audi) के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनके कलेक्शन में कई महंगी और एक्सोटिक कारें हैं। ऐसा लगता है कि विराट अब धीरे-धीरे अन्य ब्रांडों की कारों की ओर भी बढ़ रहे हैं। उन्हें हाल ही में सार्वजनिक रूप से अपनी बिल्कुल नई लैंड रोवल डिफेंडर (Land Rover Defender) और BMW iX1 EV के साथ देखा गया था। Cars For You ने अपने YouTube चैनल पर इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली को लैंड रोवर डिफेंडर SUV (Land Rover Defender SUV) से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकलते हैं, उनके लिए इंतजार कर रहे फोटोग्राफर तुरंत उन्हें घेर लेते हैं और अंदर जाने से पहले तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध करते हैं। विराट कोहली ने नई लैंड रोवर डिफेंडर लग्जरी SUV और BME iX1 EV विराट व्लॉगर और पैपराजी से कहते हैं कि उन्हें देर हो रही है। हालांकि, वह तस्वीरों के लिए पोज देते हैं और उन्हें बाद में उनका पीछा न करने के लिए कहते हैं। वीडियो में दिखाई गई SUV एक लैंड रोवर डिफेंडर 110 (Land Rover Defender 110) है। यह SUV का 5-डोर वर्जन है, जो ऑफ-रोड क्षमताओं से समझौता किए बिना सभी लक्जरी फीचर्स के साथ आता है। फीचर्स क्या हैं? इसमें 12.3-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार फीचर्स, मेरिडियन का प्रीमियम स्पीकर सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, हीटेड फ्रंट सीट्स, ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, रबर फ्लोरिंग और बहुत कुछ मिलता। इंजन पावरट्रेन और कीमत लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) 2.0-लीटर और 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 3.0-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। लैंड रोवर ने Defender 110 और 90 दोनों वर्जनों के लिए 5.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन विकल्प भी पेश किया है। बिल्कुल नई लैंड रोवर (Land Rover) की कीमत 1.04 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और 1.57 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। लैंड रोवर डिफेंडर 130 की कीमत लैंड रोवर (Land Rover) भारत में डिफेंडर (Defender) का एक एक्सटेंडेड व्हीलबेस वैरिएंट भी बेचती है। डिफेंडर 130 (Defender 130) में 130 इंच का बड़ा व्हीलबेस मिलता है, जो इसे यहां बेची जाने वाली सबसे लंबी डिफेंडर (Defender) बनाता है। लैंड रोवर डिफेंडर 130 (Land Rover Defender 130) की एक्स-शोरूम कीमत 1.41 करोड़ रुपये से शुरू होती है। BMW iX1 में नजर आए दंपति BMW iX1 लोकप्रिय X1 एंट्री-लेवल SUV पर बेस्ड है। BMW iX1 का एक्सटीरियर डिजाइन स्पष्ट कारणों से X1 के समान है। इस वीडियो में हम विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दोनों को गाड़ी के बाहर देख सकते हैं। दंपति एक रेस्तरां जा रहे थे, जब व्लॉगर ने उन्हें देखा। यह इलेक्ट्रिक SUV पिछले साल लॉन्च हुई थी और यह ग्रे, सिल्वर, ब्लैक और व्हाइट शेड्स में उपलब्ध है। वीडियो में दिखाई गई SUV ग्रे कलर की है। मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स यह एक लक्जरी EV है और इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स, 12 स्पीकर वाला हर्मन कार्डोन साउंड सिस्टम, 6 एम्बिएंट लाइटिंग मोड और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। बैटरी पैक, स्पीड, रेंज और कीमत इलेक्ट्रिक SUV 66.4 kWh की बैटरी पैक का यूज करती है, जो 313hp की पावर और 494Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ 5.6 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी दावा की गई ड्राइविंग रेंज 440 किमी. है। बिल्कुल नई BMW iX1 की कीमत 66.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है। recent visitors 128

होटल-रेस्टोरेंट्स में 30 प्रतिशत तक छूट, छत्तीसगढ़-रायपुर उपचुनाव में वोटिंग पर स्पेशल ऑफर

रायपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इस पहल के तहत रायपुर शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट्स ने मतदान करने वाले नागरिकों को खाने-पीने और रूम बुकिंग पर शानदार छूट देने की घोषणा की है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मतदाताओं को मतदान के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी. इस पहल में शहर के प्रतिष्ठित होटल और रेस्टोरेंट्स जैसे सुखसागर रेस्तरां, मंजू-ममता रेस्तरां, मे-फेयर होटल, फेयर-वे होटल और बेबीलोन होटल ने भाग लिया है. इन जगहों पर 13 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न प्रकार के ऑफर दिए जाएंगे—– 0- सुखसागर और मंजू-ममता रेस्टॉरेंट (एमजी रोड) में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक बिल पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. 0- मेय-फेयर होटल (नवा रायपुर) में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा और तीन बुफे पर एक बुफे मुफ्त मिलेगा. 0- फेयर-वे होटल (नवा रायपुर) में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मेन्यू पर 30 प्रतिशत छूट और रूम बुकिंग पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी. 0- बेबीलोन होटल (वीआईपी रोड) ने रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत, मेन्यू पर 20 प्रतिशत और बुफे पर 15 प्रतिशत छूट देने के साथ ही तीन बुफे पर एक बुफे मुफ्त देने का ऑफर दिया है. recent visitors 83

पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में थाने के सामने सैकड़ों लोगों ने किया हंगामा

रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया है। महिलाओं का आरोप है कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले की शिकायत करने पर शराब कोचिये के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी, इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने से नाराज होकर थाने के सामने बैठकर हंगामा कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाने के सामने सड़क में बैठकर प्रदर्शन कर रही सैकड़ो महिलाओं का आरोप है कि कोसमपाली, बरमुडा सहित आसपास के क्षेत्रों में कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत उन्होंने थाने में की थी जिससे क्षुब्ध होकर शराब कोचिये ने महिला सरपंच के बेटे के साथ मारपीट की  थी। इस मामले की शिकायत करने के बावजूद शराब कोचिये पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नही करने से नाराज होकर आज लगभग आधे दर्जन से भी अधिक गांव की सैकड़ो महिलाओं ने कोतरा रोड थाने का घेराव करते हुए सड़क में बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया। नाराज महिलाओं ने कोतरा रोड थाने की पुलिस टीम पर शराब कोचिये के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। नाराज महिलाओं का आरोप है कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांव में पिछले लंबे समय से अवैध महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत करने के बावजूद पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की जाती है। नाराज होकर वे रायगढ़ जिला पहुंचकर आंदोलन करने को विवश हो चुके है। महिलाओं के इस आंदोलन की जानकारी मिलते ही रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित कई कांगे्रसी नेता कोतरा रोड थाने पहुंच गए हैं वहीं बताया जा रहा है कि इस आंदोलन की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल भी  कोतरा रोड थाना पहुंचने वाले हैं। ग्राम पंचायत कोसमपाली की सरपंच अनसुईयां उराव ने बताया कि छठ पूजा से पहले गांव की कई महिलाओं ने उनसे गांव में बिकने वाली अवैध महुआ शराब की शिकायत की थीं। तब उन्होंने एकजुट होकर गांव में बिकने वाली अवैध शराब को बंद कराने के लिये कोतरा रोड थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। तब पुलिस ने उन्हें छठ पूजा के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत एसपी आफिस पहुंचकर की जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उसी दिन शाम करीब 4 बजे पुलिस टीम पहुंचकर छापामार कार्रवाई करते हुए शराब पकड़ा गया। इसके बाद गांव की 18 समिति की महिलाएं घर-घर जाकर चेक किया गया कि इस कार्रवाई के बावजूद कहीं फिर से शराब तो नही बनाया जा रहा है। तब शराब का कारोबार करने वाले लोगों के द्वारा उनसे गाली गलौज करते हुए दोबारा घर आने पर झूठे केश में फंसाने की धमकी दी गई थी। महिला सरपंच ने यह भी बताया कि बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही करने से नाराज होकर वे आज थाने पहुंची है। इस मामले में पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने बताया कि आज सुबह उन्हें फोन के जरिये सूचना मिली कि कोसमपाली की महिलाओं के साथ थाने में दुव्र्यवहार हो रहा है।  कल शाम रिपोर्ट लिखाने पहुंची महिलाओं को यहां के टीआई ने उल्टा उन्हीं के उपर एफआईआर हो जाने की बात कही गई। इस वजह से आज भारी संख्या में महिलाएं थाने पहुंची है और इन महिलाओं ने थाने के अलावा एसपी आफिस में ज्ञापन सौंपा था और जिस तरह से गांव में शराब बिक रही जिससे गांव के बच्चे बिगड़ रहे हैं। उमेश पटेल ने कहा कि महिलाओं का आरोप था कि शराब कारोबारी के द्वारा सरपंच के बेटे के साथ मारपीट की गई है और पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से पुलिस का जनता के प्रति जो रवैया बहुत ही गलत रवैया है। शराब माफियाओं को जिस तरह से संरक्षण दिया जा उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। गांव में जिस तरह महिलाएं संगठित हैं इन्हें तोड़ने का काम किया जा रहा है और इन्हें डराने धमकाने का काम किया जा रहा है। इस मामले मे पुलिस अगर एकतरफा कार्रवाई करेगी तो हम भी आगे कार्रवाई करेंगे। recent visitors 41