Sunday, July 5, 2026 11:18 pm

ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर शख्स ने परिवार के 4 सदस्यों का कत्ल कर दिया और फिर आत्महत्या कर ली

वॉशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करने वाले शख्स ने परिवार के 4 सदस्यों का कत्ल कर दिया और फिर आत्महत्या कर ली। उसने परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर जान ली थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 7 नवंबर को यह मामला सामने आया, जब अमेरिका के मिनेसोटा स्थित एक घर से शव बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी की एक्स पार्टनर एरिन अब्रामसन और उसके बेटे जैकब नेफ्यू का शव बरामद हुआ था। इसके अलावा पड़ोस के ही एक अन्य अपार्टमेंट से उस शख्स की पत्नी कैथरीन नेफ्यू और उसके बेटे ओलिवर नेफ्यू का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस को घर से ही 46 साल के एंथनी नेफ्यू का शव भी बरामद हुआ। पुलिस की जांच में पता चला कि उसने खुद ही कनपटी से बंदूक सटाकर गोली मार ली थी। पुलिस चीफ माइक सेनोवा ने कहा कि परिवार को मारकर खुद जान देने वाले एंटनी नेफ्यू मानसिक रूप से बीमार थे। उन्होंने लगातार कई पोस्ट सोशल मीडिया पर किए थे, जिसमें उन्होंने वामपंथी और डोनाल्ड ट्रंप विरोधी विचार पेश किए थे। जुलाई में नेफ्यू ने एक पोस्ट किया था, जिसमें कहा था कि मेरी मानसिक सेहत और दुनिया में एक साथ शांति नहीं रह सकती। इसका कारण धर्म है।' नेफ्यू का कहा था कि मैं धार्मिक कट्टरपंथ से भयभीत हूं, जो मेरे परिवार पर थोपे जा रहे हैं। नेफ्यू ने लिखा था कि मैं चाहूंगा कि सच बोलने के लिए मुझे भी क्रूस पर चढ़ा दिया जाए। असल में लोग समझते हैं कि मैं और मेरे बच्चे शैतान हैं और वे ईसा विरोधी हैं। यही नहीं एक पोस्ट में नेफ्यू ने रिपब्लिकंस पर भड़कते हुए लिखा था कि इन लोगों ने महिलाओं के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। वे ऐसे रिश्तों से भी नहीं निकल पा रही हैं, जहां उन्हें उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में नेफ्यू ने बराक ओबामा, ट्रंप, जो बाइडेन और कमला हैरिस की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही उसने ट्रंप के तस्वीर के साथ हेट शब्द लिखा था, जबकि अन्य नेताओं की तस्वीर के सामने उम्मीद, राहत और ग्रोथ लिखा था। recent visitors 84

फिरोजपुर के खाई खेमे गांव में शादी में विदाई के समय हुई फायरिंग, दुल्हन के सिर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

फिरोजपुर फिरोजपुर के खाई खेमे गांव में शादी के कार्यक्रम की आखिरी रस्म बची रह गई थी. जब दुल्हन का समय आया तो किसी ने फायर कर दिया, जिसकी गोली दुल्हन के माथे से छूते हुए निकल गई. दुल्हन बुरी तरह जख्मी हो गई और उसे तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.     मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी थी और जब वहां से विदाई होने लगी, तो किसी ने गोली चला दी क्योंकि गोली लड़की को लग गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि गोली किसने चलाई थी. वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि लड़की के सिर पर गोली लगी है अभी हालत नाजुक बनी हुई है. recent visitors 62

झगराखाण्ड पुलिस के द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाला को किया गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी अवैध शराब बेचने वाला पुलिस के द्वारा पकड़ा गया और की गई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह द्वारा लगातार चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना झगराखाण्ड पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने वाले आरोपी को पकड़ने में एक और सफलता प्राप्त हुई है दिनांक 10.11.2024 को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम धोरामुडा थाना पसान जिला कोरबा छत्तीसगढ़ का शंकर लाल पोते अपने काले रंग के हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CS4691 प्लास्टिक बोरी में अंग्रेजी गोवा शराब लेकर राजनगर डोला मध्य प्रदेश की ओर से लेदरी पाराडोल की ओर बिक्री करने हेतु लाने वाला है कि मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह एमसीबी अति. पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगवांकर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ़ ए. टोपो के मार्गदर्शन में हमारा पुलिस स्टाफ साथ लेकर पाराडोल हसदेव पुलिया में रोड पर घेराबंदी कर आरोपी शंकर लाल पोते पिता स्व झूलन सिंह पोते उम्र 31 वर्ष साकिन धारमुडा थाना पासवान जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को एक काले रंग के हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CS4691 में अंग्रेजी गोवा शराब परिवहन करते पकड़ा गया जो आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में 100 नग अंग्रेजी गोवा शराब सभी 180 एम एल 18 लीटर कीमत 13500 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक काले रंग के हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CS4691 कीमत ₹50000 कुल जुमला 63500 को वजह सबूत में जपत कर आरोपी को अपराध क्रमांक 123 2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर दिनांक 10. 11.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 35

मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में सुनवाई के दौरान कड़े तेवर दिखाई दिए और तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे

अंबाला हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज एक बार फिर जनता दरबार में एक्शन मोड़ में दिखाई दिए। उन्होंने हर सोमवार अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया है। जिसमें अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता अपनी शिकायत लेकर अंबाला छावनी की पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंची। विज के जनता दरबार में सुनवाई के दौरान कड़े तेवर दिखाई दिए और तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बार अंबाला कैंट के ही लोगों की शिकायतें सुनेंगे विज बता दें कि इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि अनिल विज पूरे प्रदेश की नहीं सिर्फ अंबाला कैंट के ही लोगों की शिकायतें सुनेंगे। आज के जनता दरबार के दौरान ज्यादातर समस्याएं बिजली, पानी, साफ-सफाई, नाले नालियों की ज्यादातर समस्याएं जनता दरबार में देखने को मिली है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कई समस्याओं पर तुरंत एक्शन लेने के भी निर्देश दिए। विज ने कहा कि वे कैंट क्षेत्र से विधायक है तो सिर्फ कैंट की शिकायतें सुनेंगे। पूरे प्रदेश की शिकायतें मुख्यमंत्री देखेंगे। अनिल विज ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई हो दोबारा से शिकायतें रिपीट न हो। कांग्रेस पार्टी नहीं कई धड़ों का समूह है- अनिल विज विधानसभा सत्र 3 दिन के लिए लगने जा रहा है लेकिन कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई। जिस पर अनिल विज ने कहा नेता पार्टी या धड़े का होता है, लेकिन सामुहिक नहीं होते। कांग्रेस पार्टी नहीं कई धड़ों का समूह है। ये आपस में मिलकर कर नहीं सकते। इसलिए नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं हो पा रहा। जनता दरबार में आए फरियादी ने अंबाला छावनी में बिजली चोरी की शिकायत दी है। बिजली डिपार्टमेंट को हजारों बार कम्पलेंट की‌। परंतु हमारी नहीं सुनी। अब हम कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पास पहुंचे हैं और हमें विश्वास है कि हमारी यहां सुनवाई होगी। वहीं नगर निगम को लेकर भी शिकायत आज जनता दरबार में सुनने को मिली है, उस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक्शन लिया और सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। recent visitors 53

मनोहर लाल खट्टर ने कहा- अब हरियाणा में शादी का ट्रेंड बदल गया

हरियाणा केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत की। यह समारोह एनटीपीसी और एनएचपीसी स्थापना दिवस के रूप में आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के बारे में बात करते हुए कहा कि अब हरियाणा में शादी का ट्रेंड बदल गया है। जिस गांव में लोग शादी करने जाते हैं, वहां पहले ही पूछते हैं कि आपके गांव में कितने घंटे बिजली आती है। जहां 24 घंटे बिजली आती है, वहीं सबसे ज्यादा रिश्ते आते हैं। दरअसल मनोहर लाल ने बिजली की अहमियत बताते हुए अपने पुराने समय को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वो छोटे थे, तब गांव में बिजली नहीं आती थी। आजादी के कई सालों बाद वहां बिजली आई। जब बिजली आई तो लोगों ने काफी जश्न मनाया, मानो उनकी खुशियों में चार चांद लग गए हों। जगमग योजना के तहत लोगों को हुआ काफी फायदा बिजली के मामले में हरियाणा सरकार का कहना है कि गांवों में औसतन 20 से 22 घंटे बिजली रहती है। साल 2016 और 17 में लगभग 12 से 13 घंटे ही गांवों में बिजली आया करती थी। जगमग योजना के तहत लोगों को काफी फायदा हुआ है। recent visitors 103

CJI संजीव खन्ना आज भी अमृतसर में अपने पैतृक घर की तलाश कर रहे हैं, अमृतसर जाने पर हर बार खोजते हैं

नई दिल्ली जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। इस बीच उनके पैतृक घर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। CJI संजीव खन्ना आज भी अमृतसर में अपने पैतृक घर की तलाश कर रहे हैं। इस घर को आजादी से पहले उनके दादा सरव दयाल ने बनवाया था। CJI खन्ना के करीबी सूत्रों ने बताया है कि जब भी वह अमृतसर जाते हैं तो वह कटरा शेर सिंह जरूर जाते हैं। उनके लिए यह पड़ाव एक तरह की तीर्थयात्रा है। समय के साथ यह इलाका बदल गया है लेकिन जस्टिस खन्ना अभी भी अपने दादा के को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि जस्टिस खन्ना के दादा और दिग्गज एचआर खन्ना के पिता सरव दयाल अपने समय के मशहूर वकील थे। वे 1919 के जलियांवाला बाग कांड के लिए गठित कांग्रेस कमेटी में शामिल थे। उस समय के आसपास उन्होंने दो घर खरीदे थे। उनका एक घर जलियांवाला बाग के पास कटरा शेर सिंह में और दूसरा हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में था। जस्टिस खन्ना कटरा शेर सिंह के घर को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। 1947 में आजादी के समय कटरा शेर सिंह के घर को उजाड़ कर उसमें आग लगा दी गई थी। हालांकि बाद में उनके दादा ने इसकी मरम्मत करवाई थी। 'बाउजी' का घर एनडीटीवी ने करीबी सूत्रों के हवाले से बताया कि जब चीफ जस्टिस खन्ना पांच साल के थे तो वे एक बार अपने पिता के साथ उस घर में गए थे। घर पर एक बोर्ड लगा था जिस पर 'बाउजी' लिखा था। यह बोर्ड आज भी डलहौजी के घर में रखा हुआ है। मुख्य न्यायाधीश खन्ना हमेशा याद करते हैं कि कैसे उनके दादाजी उनसे कहा करते थे कि छुट्टियों में स्कूल की किताबें न लाएं क्योंकि जो शिक्षा वे देंगे वह किताबों में भी नहीं मिलेगी। जानकारी के मुताबिक सरव दयाल की मौत के बाद 1970 में अमृतसर वाला घर बेच दिया गया था। चीफ जस्टिस खन्ना को वह घर आज भी याद है। इसलिए जब भी वे अमृतसर जाते हैं तो कटरा शेर सिंह जाते हैं और उस घर को खोजने की कोशिश करते हैं। recent visitors 84

पति राघव के बर्थडे पर फिल्मी हुईं परिणीति, मजेदार अंदाज में किया ‘रागाई’ को विश

मुंबई, फिल्म जगत की खूबसूरत अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेत्री ने राघव के साथ एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह फिल्मी अंदाज में पति पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। पिछले साल राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे परिणीति और राघव हर एक इवेंट को मिलकर सेलिब्रेट करते हैं और इसकी झलक अक्सर प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं। परिणीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी और राघव की एक वीडियो शेयर कर प्यारा कैप्शन भी दिया। अभिनेत्री ने लिखा “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे रागाई। आपकी ईमानदारी, धैर्य और मैच्योरिटी मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती है। आप मुझे हमेशा से गाइड करते आए हैं और मुझे मजबूत बनना, भावनात्मक स्थिरता का मूल्य, सम्मान और प्यार का सच्चा अर्थ सिखाते आए हैं। मैं आपसे सीखना कभी बंद नहीं करने का वादा करती हूं।“ परिणीति ने आगे लिखा, “मेरे आस-पास हर कोई यही कहता है क्योंकि यह सच है कि अब आप जैसे सज्जन कम हैं और मुझे खुशी है कि भगवान ने मुझे उनमें से सबसे अच्छा दिया। आप वास्तव में बड़े मजाकिया होने के साथ छुपे रुस्तम भी हैं। इस रील को आप बहुत फिल्मी पाएंगे दोस्तों।” इससे पहले परिणीति और राघव ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर कर एक-दूजे को बधाई दी थी। परिणीति ने नई दिल्ली में अपना दूसरा करवा चौथ मनाया था। तस्वीरों में राघव, परिणीति की पोनी टेल खींचते नजर आ रहे हैं। लंबी और दिल को छू लेने वाली पोस्ट के साथ राघव ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी करवा चौथ, मेरी प्यारी पारू।“ वहीं, करवा चौथ की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर परिणीति ने लिखा ‘मेरा चांद और मेरे सितारे। मेरे जीवन के प्यार को करवा चौथ की शुभकामनाएं’। परिणीति और राघव ने मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। उन्होंने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा रविवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में शिरकत की। गंगा आरती के दौरान दोनों भक्ति में लीन दिखाई दिए। गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने उन्हें प्रसाद भी भेंट किया। recent visitors 108