Monday, July 6, 2026 12:25 am

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- सीपीए का एक दल उत्तराखंड का दौरा कर महिला स्वयं सहायता समूहों का अध्ययन करेगा

देहरादून विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा, आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय (सीपीए) सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति व अन्य क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सीपीए का एक दल उत्तराखंड का दौरा कर महिला स्वयं सहायता समूहों का अध्ययन करेगा। जिसमें स्वरोजगार के लिए महिला समूहों के उत्पाद व मार्केटिंग की व्यवस्था को देखा जाएगा। मीडिया से बातचीत में विस अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूह के स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। इसकी सराहना करते हुए सीपीए ने उत्तराखंड आकर स्वयं सहायता समूह के कार्यों का अध्ययन करने पर सहमति जताई है। प्रदेश सरकार महिला हाट भी बना रही उन्होंने कहा, उत्तराखंड में महिलाओं की चिंता कर उन्हें आगे बढ़ने के मौके दिए जा रहे हैं। राज्य स्थापना के 25 सालों में उत्तराखंड ने काफी विकास किया है। महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला समूह के उत्पादों की मार्केटिंग डिजिटल प्लेटफार्म हो रही है। प्रदेश सरकार महिला हाट भी बना रही है। जहां से उत्पादों को बाजार में पहुंचाया जा रहा है। सीपीए सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति समेत अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई है। उत्तराखंड में आज महिलाएं पंचायत व निकायों में कई पदों को संभाल रही हैं। एक सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगला विधानसभा सभा सत्र पेपरलेस होगा। इसके लिए विधानसभा के सभी रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन करने का काम चल रहा है। recent visitors 69

मजेदार अंदाज में नजर आए ‘लाइगर’ स्टार विजय देवरकोंडा, शेयर किया ‘फॉल’ वीडियो

मुंबई, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने अपने वायरल ‘फॉल वीडियो’ पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि फॉल वीडियो 10 नवंबर को लिया गया था, जिसमें विजय ‘साहिबा’ गाने का प्रचार करते हुए सीढ़ियों से उतरते हैं और फिर नीचे गिर जाते हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जंगल में आग की तरह फैल गई। हालांकि, अभिनेता ने इसे एक नया मोड़ दिया और इसका इस्तेमाल अपनी क्लोथिंग लाइन “आरडब्ल्यूडीवाई” को बढ़ावा देने के लिए किया। बदले हुए वीडियो में विजय फिसल कर गिरते हैं लेकिन यह एक कालीन पर लेटने और लॉलीपॉप का आनंद लेने में बदल जाता है। वीडियो पर “फॉल, फॉलिंग, फॉलिंग इन लव विद माय आरडब्ल्यूडीवाई बॉयज एंड गर्ल्स लिखा हुआ था। उन्होंने कैप्शन में लिखा “मैं गिर गया और यह पागलपन था, यही आरडबल्यूडीवाई जीवन है। आरडबल्यूडीवाई उतार-चढ़ाव के बावजूद हमेशा पूरी ताकत से चलते हैं और आरडबल्यूडीवाई की जरूरी चीजें हमेशा बिक जाती हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार। आरडबल्यूडीवाई बने रहें।” ‘अर्जुन रेड्डी’ स्टार ने ‘साहिबा’ नामक म्यूजिक वीडियो में राधिका मदान और जसलीन रॉयल के साथ काम किया है। उन्होंने हाल ही में गाने और दोनों के साथ काम करने के बारे में भी बात कर खुशी जाहिर की। विजय ने कहा ‘साहिबा’ में काम करना एक बेहद खुशी की बात है। जसलीन का विजन और म्यूजिक के प्रति जुनून वाकई प्रेरणादायक है। मुझे लगता है कि यह गाना कई दिलों को छूएगा और मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ‘साहिबा’ एक सदाबहार प्रेम गीत है, जिसमें अनूठी संगीत शैली और दिल को छू लेने वाले लिरिक्स हैं। साहिबा के अन्य कलाकारों के साथ ही जसलीन ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर जमकर मेहनत की है, जिससे एक ऐसा शानदार गीत तैयार हुआ है जो दुनिया भर के श्रोताओं को पसंद आएगा। ‘साहिबा’ का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। यह पहली बार है जब विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री राधिका मदान एक साथ काम करते नजर आए। इस बीच लाइगर स्टार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘वीडी 12’ है, जिसका निर्देशन गौतम तिन्नानुरी कर रहे हैं। recent visitors 49

सरकार का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य अधोसंरचना का निर्माण नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सरकार का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य अधोसंरचना का निर्माण नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि ये अधोसंरचनाएं जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक बने। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ एचआर और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था भी करें ताकि इन सुविधाओं का लाभ आम जनता को शीघ्र प्राप्त हो सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य अधोसंरचनात्मक विकास परियोजनाओं और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने के निर्देश दिये, ताकि लागत में अनावश्यक वृद्धि पर रोक लगाई जा सके और आमजन को शीघ्रातिशीघ्र इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य प्राथमिकता से करें पूर्ण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "आत्मनिर्भर भारत" और "स्वास्थ्य के अधिकार" के लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा तैयार करने के साथ ही मानव संसाधन और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्माणाधीन 8 नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनका कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि छात्रों के लिए सीटें बढ़ाई जा सकें और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से अधिक से अधिक मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी, जो राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। राजगढ़ और मऊगंज जिला अस्पताल का नवीन भवनों में शीघ्र संचालन शुरू करें राजगढ़ और मऊगंज जिला अस्पतालों के नए भवनों में जल्द से जल्द संचालन शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों की उन्नत सुविधाएं जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन अस्पतालों का शीघ्र संचालन होने से स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी और स्थानीय निवासियों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सतना में 650 बिस्तरों का स्टेट ऑफ़ आर्ट मेडिकल कॉलेज होगा विकसित उप मुख्यमंत्री ने सतना में 650 बिस्तरों वाले मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की और इसे "स्टेट ऑफ आर्ट" हेल्थ केयर सुविधा के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य न केवल क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी सुविधाएं और विशेषज्ञ विभाग शामिल किए जाएंगे, जो मरीजों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने में सहायक होंगे। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज, रीवा का सुदृढ़ीकरण कार्य समय सीमा में करें पूर्ण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्यामशाह मेडिकल कॉलेज, रीवा में 321 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सुदृढ़ीकरण और उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कैंसर अस्पताल (200 बेड), एमसीएच ब्लॉक, नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल, ओपीडी ब्लॉक, मल्टी-लेवल पार्किंग और अन्य महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य शीघ्र पूर्ण हो ताकि मरीजों और मेडिकल छात्रों को इसका लाभ मिल सके। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर की क्षमता विस्तार के करें सुनियोजित प्रयास उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के जिला अस्पताल से मर्जर कर 1200 बिस्तरों तक क्षमता विस्तार कार्य की योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से मेडिकल कॉलेज की क्षमता में वृद्धि होगी और अस्पताल में मरीजों की संख्या का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जा सकेगा। इसके साथ ही, उन्होंने यूजी और पीजी सीटों के विस्तार, नए 9 ओटी ब्लॉक, कैंसर ऑनकोलॉजी विंग, कैंसर अस्पताल और छात्रावास निर्माण जैसी अन्य परियोजनाओं की भी प्रगति की जानकारी ली और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, रीवा में एक्सटेंशन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश रीवा के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में रीडेंसिफिकेशन के अंतर्गत चल रहे एक्सटेंशन कार्यों की धीमी प्रगति पर उप मुख्यमंत्री ने असंतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के लोगों को विशेष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी शीघ्र पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को तत्परता से कार्य करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने ज़िला चिकित्सालय मैहर, संजीवनी क्लीनिक सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय नियुक्ति प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने समय से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए औपचारिकताओं को पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। बैठक में स्वास्थ्य आयुक्त तरुण राठी, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं एमडी एमपीएचएससीएल डॉ. पंकज जैन, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरुण श्रीवास्तव, पीआईयू, एमपी बीडीसी, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, ब्रिज एंड रूफ के प्रतिनिधि और विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 54

देहरादून में महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती, महिला नीति के ड्राफ्ट में विशेष बजट प्रावधान

देहरादून उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाया जाएगा। उनके लिए महिला नीति के तहत अलग से बजट देने का प्रावधान रहेगा। राज्य महिला आयोग ने सुझाव दिया है कि प्राकृतिक आपदाओं को तो नहीं रोका जा सकता लेकिन उनके प्रभाव को कम करने के लिए पहाड़ की महिलाओं को आर्थिक मजबूती दी जा सकती है। आयोग ने देखा है कि आपदा आने पर सबसे ज्यादा उन क्षेत्रों की महिलाएं हिम्मत दिखाती हैं वह अपने बच्चों और परिवार की खातिर पहाड़ जैसा हौसले रखती हैं। दुर्गम परिस्थितियों में भी चूल्हा-चौका जोड़ने से लेकर बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी संभालती हैं इसलिए महिला नीति में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं के लिए विशेष बजट रखने का सुझाव दिया गया, जिसे राज्य में जल्द लागू होने जा रही महिला नीति के ड्राफ्ट में शामिल कर लिया गया है। महिलाओं से बातचीत के आधार पर सर्वे जारी इस सिलसिले में महिला सशक्तिकरण विभाग की टीम धरातल पर काम कर रही है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष खुद अपनी टीम के साथ 13 अक्तूबर को गोपेश्वर और चमोली के दौरे पर हैं, जहां आपदा प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं से बातचीत के आधार पर सर्वे जारी है। राज्य की ओर से महिला नीति तैयार की जा रही है, जिसमें राज्य महिला आयोग के कई महत्वपूर्ण सुझाव शामिल किए गए हैं। आयोग ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक तौर पर अधिक सशक्त बनाने का सुझाव दिया है, ताकि वह प्राकृतिक आपदा की स्थिति में परिवार के भरण-पोषण के लिए किसी की मोहताज न हो। -कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग recent visitors 56

लालकुआं में वह एक होटल में रुके और सुबह की ट्रेन पकड़कर कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे, होटल में मिला शव

उत्तराखंड जादवपुर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर का शव उत्तराखंड में एक होटल में पाया गया है। 44 साल के प्रोफेसर का गला और कलाई कटी हुई थी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यही लगता है कि प्रोफेसर मैनाक पाल ने खुदकुशी की है। मानिकपाल के परिवार में पत्नी, बेटी और मां-बाप हैं। वह अपने दो दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे। उनके दोनों दोस्त घूमने निकल गए जबकि वह कोलकाता वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। लालकुआं में वह एक होटल में रुके और सुबह की ट्रेन पकड़कर कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्होंने दोस्तों से बताया था कि वह अपनी बेटी को याद कर रहे थे और इसलिए घर लौटना चाहते थे। शुक्रवार को उनका परिवार उन्हें फोन कर रहा था। जब बात नहीं हुई तो उन्होंने होटल में फोन किया। होटल के स्टाफ ने दरवाजा खोलकर देखा तो पाया कि पाल का शव बाथरूम में पड़ा था। उनके गले और कलाई पर गहरे निशान थे और चारों ओर खून पड़ा हुआ था। मैनाक पाल जादवपुर यूनिवर्सिटी में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालय के टीचर्स असोसिएशन की तरफ से कहा गया कि शिक्षक के तौर पर उनको बहुत सम्मान मिलता था। असोसिएशन के महासचिव पार्थ प्रतिम रॉय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी हैरान हैं। पाल एक अच्छे व्यक्ति थे और स्टूडेंट्स से भी बहुत अच्छे संबंध थे। पाल ने प्रेसिडेंसी कॉलेज कोलकाता से पढ़ाई की थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल गवर्नेंट कॉलेज में पढ़ाने लगे। 2022 में वह जादवपुर विश्वविद्यालय में आए थे। recent visitors 43

पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने कल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे , लेंगे भाग

लुधियाना भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पंजाब का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि, वह 12 नवंबर को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा वह एक स्कूल का भी दौरा करेंगे और वहां छात्रों और शिक्षकों से बातचीत करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को पंजाब आ रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में  पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इस सम्मेलन का विषय ट्रांसफार्मिंग एग्री फूड सिस्टम इन फेस ऑफ क्लाइमेट चेंज एंड एनर्जी ट्रांजिशनज रखा है। इसके बाद वह लुधियाना के सतपाल मित्तल स्कूल में भी मुख्य अतिथि होंगे, जहां वह छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे। recent visitors 65

22 नवंबर को साली मोहब्बत का वर्ल्ड प्रीमियर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा

मुंबई, जियो स्टूडियोज और मनीष मल्होत्रा के स्टेज5 प्रोडक्शन की फिल्म साली मोहब्बत का वर्ल्ड प्रीमियर 22 नवंबर को गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में होगा। फिल्म साली मोहब्बत न केवल अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा के निर्देशन की पहली फिल्म है, बल्कि प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट मनीष मल्होत्रा की भी निर्माता के तौर पर पहली फिल्म है। इस फिल्म में राधिका आपटे, दिव्येंदु, अंशुमन पुष्कर, सौरसेनी मैत्रा, शरत सक्सेना और अनुराग कश्यप जैसे सितारे हैं। निर्माता मनीष मल्होत्रा ने कहा कि, स्टेज5 प्रोडक्शन के साथ, मेरा उद्देश्य ऐसे सिनेमाई अनुभव बनाना है जो मनोरंजक और विचारोत्तेजक हों। जिस क्षण मैंने साली मोहब्बत की स्क्रिप्ट पढ़ी, मैं इसकी गहन और रोमांचकारी कहानी की ओर आकर्षित हो गया। स्टेज5 प्रोडक्शन में, हम दिल से जुनून और कला के प्रति गहरे प्यार के साथ सहयोग करते हैं, निर्देशकों के साथ मिलकर काम करते हैं, जिससे उनकी दृष्टि को कलात्मकता और देखभाल के साथ स्क्रीन पर उतारा जा सके। इस कहानी को इतनी जटिलता के साथ गढ़ने के लिए टिस्का चोपड़ा की प्रतिबद्धता ने इसे और भी आकर्षक बना दिया। मैं जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे का उनके अटूट समर्थन और इस विजन में विश्वास के लिए बहुत आभारी हूं। आईएफएफआई में साली मोहब्बत को प्रस्तुत करना सम्मान की बात है और मैं दर्शकों को इस रोमांचक यात्रा का अनुभव दिलाने के लिए उत्सुक हूं । रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया और कंटेंट बिजनेस की अध्यक्ष ज्योति देशपांडे ने कहा, हम मनीष मल्होत्रा के साथ सहयोग करके रोमांचित हैं, जो फैशन की दुनिया से अपनी रचनात्मक प्रतिभा को फिल्म में ला रहे हैं – एक दूरदर्शी के लिए यह एक स्वाभाविक प्रगति है जिसने हमेशा प्रभावशाली बयान दिए हैं। साली मोहब्बत के साथ, मनीष अपनी रचनात्मकता की विरासत को आगे बढ़ाते हैं, अब ऐसी कहानियाँ गढ़ते हैं जो उनके डिज़ाइन की तरह ही आकर्षक होती हैं। जियो स्टूडियोज में, हम सम्मोहक कहानियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और साली मोहब्बत एक रोमांचक और स्तरित कहानी है जो भारत से अनूठी कहानियों को पेश करने के हमारे मिशन के साथ जुड़ती है। हमें आईएफएफआई में इस फिल्म को पेश करने और सार्थक कहानी कहने के प्रति अपने समर्पण को मजबूत करने पर गर्व है। निर्देशक टिस्का चोपड़ा ने कहा,साली मोहब्बत मेरे दिल के करीब की कहानी है, और मैं मनीष मल्होत्रा और जियो स्टूडियोज की बेहद आभारी हूँ कि उन्होंने मेरे विजन पर भरोसा किया और एक निर्देशक के रूप में मेरी यात्रा का समर्थन किया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसकी कच्ची भावना और रहस्य से जुड़ेंगे और मैं इसे आईएफएफआई में प्रस्तुत करने के लिए इससे अधिक उत्साहित नहीं हो सकती, एक ऐसा उत्सव जो सिनेमा में विविध और साहसी आवाज़ों का जश्न मनाता है। recent visitors 47