अवनीत कौर ने इम्पॉसिबल 8 के सेट पर टॉम क्रूज से की मुलाकात

न्यूयॉर्क अवनीत कौर ने अपकमिंग हॉलीवुड मूवी 'मिशन: इम्पॉसिबल 8' के सेट से एक्टर टॉम क्रूज के साथ फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जैसे ही फोटोज पोस्ट कीं, ये चर्चा होने लगी कि वो इस एक्शन फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक अवनीत ने पुष्टि नहीं कि है कि वो फिल्म में भूमिका निभा रही हैं या नहीं। लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये उनकी पहली हॉलीवुड मूवी होगी। इससे पहले अनिल कपूर भी 2011 में 'मिशन: इम्पॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल' में दिखाई दिए थे। अवनीत इस फ्रेंचाइजी में शामिल होने वाली दूसरी इंडियन एक्ट्रेस होंगी। अवनीत कौर ने सोशल मीडिया पर सेट पर जाने की अपनी एक्साइटमेंट का भी जिक्र किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं अभी भी खुद को चुटकी काट कर रही हूं। मुझे अगली #MissionImpossible फिल्म के सेट पर जाने का अविश्वसनीय अवसर मिला, जिसमें एकमात्र टॉम क्रूज ने एक्टिंग की है।' अगले साल रिलीज होगी फिल्म अवनीत ने आगे लिखा, 'फिल्म के निर्माण के जादू को पहली बार देखना शानदार था। रिएलिटी ये है कि जबरदस्त स्टंट करने के लिए टॉम का डेडिकेशन लगातार बढ़ता जा रहा है। अपने अनुभव के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। 23 मई, 2025 को रिलीज की तारीख के करीब अपडेट के लिए बने रहें।' वरुण धवन ने कहा- वाह टॉम क्रूज के साथ अवनीत कौर की फोटो देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक ने लिखा, 'मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि आपके पैरेंट्स को कितना गर्व महसूस हो रहा होगा!' दूसरे ने लिखा, 'वाह, ये बहुत बड़ी बात है! क्रूज के साथ MI मूवी सेट।' वरुण धवन ने भी कॉमेंट किया, 'वाह!' recent visitors 89

राकेश ने अपने खेत में 4 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में लगाया पॉली-हाउस, हुआ मालामाल

भोपाल प्रदेश में किसानों के लिये खेती लाभ का व्यवसाय बन सके, इसके लिये केन्द्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं से किसानों को मदद कर रही हे। ऐसे ही खरगौन के एक किसान को उद्यानिकी विभाग की मदद मिली और वे अब सफलतापूर्वक खेती कर लाभ अर्जित कर रहे। खरगौन जिले के कसरावद के ग्राम सावदा के किसान राकेश पाटीदार के परिवार में अब तक पारम्परिक तरीके से खेती हुआ करती थी, लेकिन उनके परिवार को मेहनत के अनुरूप खेती से फायदा नहीं मिल पा रहा था। जब युवा किसान राकेश ने खेती करना शुरू किया, तो उन्होंने बहेतर लाभ और उन्नत तरीकों से खेती को अपनाने के लिये पॉली हाउस का लाभ लेने उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया। पात्रता की आवश्यक शर्ते पूरी करने पर उन्हें उद्यानिकी विभाग से पॉली-हाउस निर्माण के लिये आर्थिक मदद मिली। किसान राकेश ने अपने खेत में 4 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पॉली-हाउस लगवाया। इसके लिये उन्हें 16 लाख 88 हजार रुपये का अनुदान भी मिला। अब राकेश पॉली-हाउस में मिर्च और टमाटर को रोपकर उद्यानिकी फसल ले रहे हैं। उद्यानिकी फसल से उन्हें एक साल में 14 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। उनकी सफलता से अन्य किसान भी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने भी उद्यानिकी फसलों के बारे में विभाग से सम्पर्क किया है। किसान राकेश बताते हैं कि खेती में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाये और शासकीय योजना का फायदा लिया जाये, तो खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है।   recent visitors 95

हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग हेतु रिलीविंग गर्डर की लांचिंग

रायपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग हेतु रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी। इस कार्य के लिए दिनांक 15, 16 एवं 17 नवंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लिया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही सड़क मार्ग के उपयोकतार्ओं को सुविधा के साथ ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रद्द होने वाली गाडियां 15 नवंबर को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू 15 नवंबर को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु 15 नवंबर को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु 15 एवं 16 नवंबर को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू 16 नवंबर को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू 17 नवंबर को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर 17 नवंबर को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर 18 नवंबरको गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर 18 नवंबर को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर recent visitors 153

नेशनल सैंपल सर्वे के अनुसार मप्र के 22 फीसदी लोग जोड़ घटाव ही नहीं, बेसिक पढ़ाई लिखाई में भी कमजोर

भोपाल  मध्य प्रदेश के लोगों का गणित कमजोर है। नेशनल सैंपल सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि एमपी में 22 फीसदी लोग जोड़ घटाव भी नहीं कर पाते हैं। यह सर्वे 2022-23 के बीच हुआ है। वही, मध्य प्रदेश के ज्यादा स्थिति राजस्थान की खराब है, 27 फीसदी लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। नेशनल सैंपल सर्वे में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जोड़ घटाव ही नहीं, बेसिक पढ़ाई लिखाई में भी दोनों कमजोर हैं। 22 फीसदी लोगों को जोड़ घटाव नहीं आता दरअसल, व्यापक वार्षिक मॉड्यूलर सर्वे 2022-23 की यह तस्वीर सामने आई है। इसके मुताबिक, एमपी के 22 फीसदी लोग साधारण जोड़-घटाव में सक्षम में नहीं हैं। ऐसे लोगों की उम्र हालांकि 24 साल से अधिक है। इसकी वजह है कि बेसिक एजुकेशन सिस्टम कमजोर है। इससे साफ है कि मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था कमजोर है। हाल के दिनों दसवीं और 12वीं बोर्ड के जो रिजल्ट आते रहे हैं, उसके नतीजों से भी यह साफ दिखता है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था कमजोर है। बोर्ड परीक्षा में भी छात्र अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। हालांकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए मध्य प्रदेश की सरकार कई कदम उठा रही है। महाराष्ट्र की है सबसे बेहतर स्थिति वहीं, इस सर्वे में महाराष्ट्र की स्थिति सबसे बेहतर है। महाराष्ट्र में सिर्फ 11.8 फीसदी, हरियाणा में 15.1 फीसदी, गुजरात में 15.8 फीसदी, पंजाब में 16.5 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 19.9 फीसदी, झारखंड में 21.2 फीसदी, मध्य प्रदेश में 22 फीसदी, बिहार में 23.6 फीसदी और यूपी में 25.4 फीसदी लोग जोड़ घटाव भी नहीं कर पाते हैं। केंद्र और राज्य राज्य लगातार ऐसे लोगों को साक्षर करने के लिए अभियान भी चला रही है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति बेहतर हो सकती है। recent visitors 73

हम सब मुसलमान जिन्ना के साथ नहीं गए, ये एहसान तो हमारा हुकूमत को मानना चाहिए. नहीं तो पाकिस्तान लाहौर तक नहीं लखनऊ तक बनता.” : मोहम्मद अदीब

नईदिल्ली वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक मीटिंग बुलाई गई थी. इस बैठक में राज्यसभा के पूर्व सांसद ने मोहम्मद अदीब (Mohammad Adeeb) भी शामिल हुए. इस दौरान मंच पर अपने संबोधन में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे विवाद हो गया है. मोहम्मद अदीब ने दावा किया, "ये मुसलमानों का एहसान है कि उन्होंने जिन्ना को मना किया, जिसके चलते पाकिस्तान का बॉर्डर लाहौर तक रह गया, नहीं तो ये लखनऊ तक होता." उन्होंने आगे कहा कि मैं जिंदगी के तकरीबन अस्सी साल पूरे कर रहा हूं. पचास साल से ज्यादा सियासी गलियारों में घूमा हूं. आज हम अपने इलाके में एक गुनहगार की तरह बसर कर रहे हैं. अब तो देशद्रोही भी हो गए हैं, हमने ऐसे ऐसे लोगों को देखा, जो हमारे साथ थे और फिर अपनी सियासी जिंदगी बनाने के लिए हमको किस्मत के हवाले कर गए. जो लोग पाकिस्तान चले गए, उसका इल्जाम हमें दिया गया. 'हमने गांधी-नेहरू को माना…' मोहम्मद अदीब ने आगे कहा, "हम मानते हैं, जो पाकिस्तान गए वो महावीर हो गए, लेकिन हमने तो अपना खून बांटा था, हमने तो जिन्ना को मना किया था और ठुकराया था. हमने लियाकत अली खान को नहीं माना था, हमने नेहरू गांधी और आजाद को माना था. हम सब मुसलमान जिन्ना के साथ नहीं गए, ये एहसान तो हमारा हुकूमत को मानना चाहिए. नहीं तो पाकिस्तान लाहौर तक नहीं लखनऊ तक बनता." उन्होंने आगे कहा कि हमने पाकिस्तान को मुक्तसर कर दिया और तुम हमें सजा देते हो, हम पर जुल्म करते हो. अब तक जितने भी हमारे ऊपर हमले हुए हैं, सबसे बड़ा हमला आपकी औकात का है. हम पर फसाद हुए, हमारे घरों पर बुलडोजर चले, हम इसलिए नहीं बोले कि मेरा घर तो महफूज है क्योंकि हम अपनी जिंदगी के लिए जीते हैं. मोहम्मद अदीब ने आगे कहा, "आज हमारे पास कुछ भी नहीं बचा. आप लोग हमारी कूवत है. हमने सबसे ज्यादा जो मुसीबत झेली है, वो ये है कि अब हमारी हैसियत नहीं रह गई. हम जब अलीगढ़ में पढ़ते थे, तो उस वक्त सियासी जमातें कहती थीं कि कहीं मियां नाराज न हो जाएं. मोहम्मद अदीब ने दिल्ली में आयोजित मुस्लिम कॉन्फ्रेंस में ये बाते कहीं. उनकी स्पीच के वक्त मंच पर  ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी और जनरल सेक्रेटरी फजलुर्रहीम मुजद्दिदी भी मौजूद थे. इसके अलावा कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, अमरैन महफूज रहमानी, समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी और कर्नाटक से राज्यसभा सांसद सैय्यद नसीर हुसैन भी मौजूद थे. recent visitors 200

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कल

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कल बुधवार को मतदान होगा। सुबह 7.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। पुलिस की गश्त व निर्वाचन आयोग की पैनी नजर लगी हुई है। वहीं चुनाव लडने वाले राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयारी पर पूरी ताकत झोंक दी है। रायपुर दक्षिण के 2 लाख 71 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 253 मुख्य मतदान केन्द्र, और 13 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों की तुलना में ज्यादा है। यहां 1 लाख 37 हजार से अधिक महिला और 1 लाख 33 हजार पुरुष मतदाता हैं। मतदान केन्द्रों में इस बार प्रशासन की तरफ से विशेष तैयारी की गई है। मतदाताओं के लिए कुर्सियां और पानी आदि का इंतजाम किया गया है। सभी मतदान दल मंगलवार को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। मतदान केन्द्रों को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। चंूकि एक ही विधानसभा क्षेत्र में मतदान है,इसलिए नेताओं और कार्यकतार्ओं को हुजूम रहेगा कि कैसे अपने पक्ष में माहौल बनाये और मतदान करवायें। इसलिए किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने के मूड में है प्रशासन और जरा भी चालाकी दिखाई तो सीधे हवालाता जाने पड़ सकते हैं। कांग्रेस और भाजपा ने यहां मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए काफी कोशिश की है। इस सीट पर विधानसभा चुनाव में 56 फीसदी के आसपास मतदान हुआ था। इसके अलावा चुनाव आयोग ने भी मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। होटल और रेस्टॉरेंट में भी मतदान करने वालों के लिए विशेष रूप से छूट का ऐलान किया गया है। यह सुविधा अगले 6 दिन रहेगी। recent visitors 89

फोटो सेशन के दौरान बीच में आया BJP कार्यकर्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मारी लात, वीडियो वायरल

BJP worker came in between during photo session, former Union Minister kicked him, video goes viral मुंबई ! महाराष्ट्र के जालना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पूर्व सांसद रावसाहेब दानवे का एक कार्यकर्ता को लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित कार्यकर्ता ने इस पर सफाई दी है. गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे हमेशा अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहते हैं. वीडियो सामने आने के बाद दानवे एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर रावसाहेब दानवे की जमकर आलोचना हो रही है. घटना उस समय हुई जब पूर्व सांसद जालना विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार अर्जुन खोतकर से मिलने पहुंचे. इस दौरान जब दोनों नेताओं का फोटो सेशन चल रहा था, तभी कुछ कार्यकर्ता ने उनके साथ फोटो लेने की कोशिश की. इस दौरान दानवे ने कार्यकर्ता को लात मार दी. कार्यकर्ता शेख अहमद ने दी सफाई दानवे ने जिस कार्यकर्ता को लात मारी उसका नाम शेख अहमद है. शेख ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, “वह दानवे के तीस साल से दोस्त हैं. आज सुबह जो वीडियो वायरल हुआ है, वह गलत है. ऐसी कोई बात नहीं है. रावसाहेब दानवे की शर्ट फंसी हुई थी. मैं उनके पास खड़ा था और मैंने उनकी शर्ट उतारने की कोशिश की. दानवे साहब को कुछ समझ नहीं आया. हालांकि, लात मारने जैसी कोई बात नहीं हुई.” बता दें कि दानवे पहले भी विवादों में रहे हैं. उनके खिलाफ 2016 में चुनाव के दौरान दिए गए बयान “घर आने वाली लक्ष्मी को मना मत करना” के लिए मामला दर्ज किया गया था. जालना से सांसद रहे हैं दानवे रावसाहेब दानवे भी जालना लोकसभा क्षेत्र से पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि, इस लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. कल्याण काले ने उन्हें हराया. वहीं, विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रबंधन समिति बनाई है. फिलहाल रावसाहेब दानवे इस समिति के अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं. recent visitors 225