खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-कवर्धा में यूपी का 700 बोरा अवैध धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने के एक दिन पहले कबीरधाम जिले में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई है. कबीरधाम जिले के मध्यप्रदेश से लगे सीमावर्ती क्षेत्र चील्फी में 700 बोरा अवैध धान पकड़ा गया है. धान से भरा ट्रक जब्त कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, यूपी से लाए जा रहे धान को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खपाने की तैयारी थी. धान के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अवैध धान की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है. यह कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मिलकर की है. थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने कहा, धान का अवैध परिवहन रोकने सीमावर्ती इलाके में चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. recent visitors 60

यात्रियों को बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेन के रेलवे बढ़ा दिए फेरे

भोपाल अगर आप छठ पूजा में घर गए थे और अब वापस लौटने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत की है। रेलवे ने त्योहारी सीजन के अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली दो विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।  दरअसल, इनमें नांगेड़-पानीपत स्पेशल ट्रेन को 4 ट्रिप में चलाने का फैसला लिया है वहीं एकता नगर (केवड़िया)-रीवा महामना एक्सप्रेस में 2 कोच अस्थाई रुप से दोनों दिशाओं में लगाने का निर्णय लिया हैं। रेलवे के इस कदम से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों के रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय और बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे उनकी यात्रा और भी आरामदायक हो जाएगी। इन स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई नांदेड- पानीपत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन -गाड़ी संख्या 07437 नांदेड- पानीपत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 14 और 19 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से 5:40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 1:40 बजे पानीपत पहुंचेगी। -गाड़ी संख्या 07438 पानीपत -नांदेड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 15 और 20 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशऩ से 15:35 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 3: 00 बजे नांदेड स्टेशन पहुंचेगी। -ये ट्रेन दोनों दिशाओं में एमपी के भोपाल, इटारसी और खंडवा स्टेशन में रुकेगी। एकता नगर (केवड़िया)- रीवा महामना एक्सप्रेस -गाड़ी संख्या 20905 एकता नगर(केवड़िया)-रीवा महामना एक्सप्रेस 15 से 27 नवंबर तक लगातार चलेगी। -गाड़ी संख्या रीवा महामना- एकता नगर(केवड़िया) एक्सप्रेस 16 से 28 नवबंर तक लगातार चलेगी। ये दोनों दिशाओं में एमपी के खडंवा, इटारसी, गाडरवारा, जबलपुर स्टेशन में रुकेगी। रेलवे ने दी यात्रियों को जानकारी रेलवे विभाग के वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी हुई अवधि से यात्री ट्रेनों का फायदा ले सकते हैं। यात्री किसी भी कंम्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र, ऑनलाइन आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सही जानकारी के लिए नजदीकी स्टेशन, एनटीईएस और रेल मदद ऐप 139 का उपयोग करें। recent visitors 65

विजयपुर और बुधनी में मतदान सम्पन्न, दिग्विजय सिंह ने शुरू की राजनीती, जाने क्या बोला

भोपाल मध्य प्रदेश में दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव खत्म होते ही राजनीति तेज हो गई है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कई लोगों को मतदान नहीं करने दिया गया है. आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता बुलाई है. मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वीडियो वायरल करते हुए विजयपुर विधानसभा सीट पर बूथ क्रमांक 195 के अनुसूचित जाति के मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया है. बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दबाव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि कई दबंगों ने विजयपुर और बुधनी में मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने से रोका. उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज की जाएगी? पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधनी विधानसभा सीट पर भी मतदान प्रक्रिया को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभावित किए जाने का आरोप लगाया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि बूथ क्रमांक 136 और 137 पर सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए महिलाओं पर आशा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया. चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता हार के डर से गलत बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां भी चुनाव होता है, वहां पर निर्वाचन आयोग का हस्तक्षेप होता है. ऐसी स्थिति में अगर कोई असंतुष्टि है तो निर्वाचन आयोग से उन्हें शिकायत करनी चाहिए. recent visitors 79

अस्पताल में मौत पर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, छत्तीसगढ़-दुर्ग में शादी के 11 साल बाद बनने वाली थी मां

दुर्ग। भिलाई के छावनी क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है. शहर के करुणा अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई. महिला की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है. बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय गर्भवती महिला वंदना वैष्णव आठ महीने की गर्भवती थी और रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि उनकी बच्चेदानी का मुंह खुल गया है, जिसके बाद ऑपरेशन की तैयारी की गई. ऑपरेशन से पहले महिला डॉक्टर ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद वंदना को अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) शुरू हो गया. ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई. वंदना के परिवार ने अस्पताल की महिला डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि 11 साल बाद गर्भवती होने के बाद उनकी खुशियों पर अचानक हादसा मातम में बदल गया. वंदना की नवजात बच्ची को जन्म के तुरंत बाद सांस लेने में तकलीफ होने के कारण स्पर्श अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों का आरोप मृतिका के पति विजय वैष्णव ने करुणा हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल का कहना है कि बच्चेदानी का मुंह खुल गया है तो उसके लिए फिर ऑपरेशन कराएं बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो बोलकर स्पर्श हॉस्पिटल ले गए और पत्नी की डेथ हो गई. अब यह डेथ नॉर्मल है. कैसा है, यह समझ में नहीं आ रहा. इसलिए हम पोस्टमार्टम करवाना चाह रहे हैं. अगर लापरवाही हुई होगी तो पोस्टमार्टम से पता चलेगा. डॉक्टर का पक्ष करुणा हॉस्पिटल की गायनिकोलॉजिस्ट डॉ. सोनल देवांगन ने बताया कि वंदना के गर्भाशय का मुंह खुलने के कारण ऑपरेशन करना जरूरी था. ऑपरेशन के दौरान वंदना का सैचुरेशन कम होने लगा, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. डॉक्टर ने बताया कि वंदना को डीआईसी (डिसेमिनेटेड इंट्रावस्कुलर कोएगुलेशन) जैसी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई. recent visitors 72

बैतूल में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ा दी कार, महिला चिल्लाई तो गाड़ी लेकर भागा ड्राइवर

बैतूल  बैतूल में दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे बच्चे के ऊपर एक शख्स ने कार चढ़ा दी। गाड़ी का पहिया बच्चे के पैरों से गुजरा। महिला चिल्लाई लेकिन ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। परिजन 4 साल के बच्चे को अस्पताल पहुंचे। बच्चे का इलाज चल रहा है। परिजन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना चंद्रशेखर वार्ड की है। पुलिस कार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। जानें पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर वार्ड निवासी अयांश(4) बुधवार दोपहर को घर के बाहर साइकिल चला रहा था। बच्चे की मौसी अर्चना खड़े होकर अयांश को देख रही थी। तभी ग्रे कलर की कार आई। कार रुकी तो एक महिला उतरी। साइकिल चला रहे अयांश के पीछे कार खड़ी थी। इसी बीच ड्राइवर ने अयांश को कुछ कहा। अयांश खड़ा हो गया। थोड़ी देर बार अयांश के ऊपर ड्राइवर ने कार चढ़ा दी। अयांश गिर गया और कार का पिछला टायर उसके पैर के ऊपर से निकल गया। बच्चे की मौसी चिल्लाई लेकिन ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया।   जानबूझकर चढ़ाई कार परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे का इलाज चल रहा है। बच्चों के घरवालों ने बुधवार रात कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी में मिले रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार और उसके चालक की तलाश कर रही है।परिजन ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर ने जानबूझकर बच्चे पर गाड़ी चढ़ाई। उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। कार के टायर के निशान अयांश की पेंट पर छप गए हैं। इससे साफ है कि कार के पहिए उसके पैरों से गुजरे हैं। बच्चे की पेंट पर छप गए टायर के निशान पुष्पलता ने कहा- हम कार से आने वाले लोगों को नहीं पहचानते। ड्राइवर ने जानबूझकर बच्चे पर गाड़ी चढ़ाई। उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। कार के टायर के निशान अयांश की पेंट पर छप गए हैं। इससे साफ है कि कार के पहिए उसके पैरों से गुजरे हैं। हमने पैंट बिना धोए सुरक्षित कर लिया है। रजिस्ट्रेशन नंबर से तलाश रहे कार परिजन ने बुधवार रात कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। टीआई देवकरण डेहरिया ने कहा, 'सीसीटीवी में मिले रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है।' recent visitors 64

पुलिस ने समझा बुझाकर उतारा, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में मोबाइल टावर पर चढ़ा नशेड़ी

कोंडागांव। जिले के ग्राम चिवावंड में एक शराबी युवक की वजह से हड़कंप मच गया है। दरअसल, आज दोपहर साप्ताहिक बाजार के दौरान एक युवक शराब के नशे में धुत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे नहीं आया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाईश दी, लेकिन युवक पर समझाईश का कोई भी असर नहीं दिखा रहा है। पुलिस ने जवानों को तैनात कर दिया है और उनका प्रयास जारी है। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक ग्राम भोगाड़ी का रहने वाला है। आज दोपहर वह चिवावंड के साप्ताहिक बाजार आया हुआ था, इस दौरान उसने शराब का सेवन किया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लोगों ने सोचा कि शाम तक नशा उतरते वह नीचे उतर आएगा, लेकिन जब युवक नीचे नहीं आया तो लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बता दें कि खबर लिखे जाने तक युवक को नीचे उतारने में सफलता नहीं मिली है। recent visitors 72

पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में घुसा चोर, पकड़ा गया तो बोला- चोरी न करें तो क्या मर जाएं, जीआरपी बदमाश की तलाश में जुटी

इटारसी  पाटलिपुत्र सुपर एक्सप्रेस में एक शातिर बदमाश ने इटारसी में चाकूबाजी कर स्लीपर कोच के यात्रियों में दहशत फैलाकर एक महिला यात्री का मंगलसूत्र झपट लिया। वह ट्रेन में चोरी करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान यात्रियों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसने खुद को चाकू मारना शुरू कर दिया। मौका पाकर वह दूसरी बोगी में जाने के बाद लापता हो गया। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया था। प्राप्त वीडियो के आधार पर अब जीआरपी बदमाश की तलाश में जुट गई है। वायरल वीडियो में बदमाश खुद को बेरोजगार बताकर नौटंकी करते कह रहा है कि काम नहीं हैं तो क्या करूं। 300 की नौकरी कैसे करूंगा। चोरी नहीं करें, तो क्या मर जाएं! जीआरपी थाना प्रभारी रामस्नेही चौहान के अनुसार यह वारदात 11 नवंबर की रात को इटारसी से गाड़ी रवाना होने के आधा घंटे बाद की है। बहुप्रसारित वीडियो में नजर आ रहा है कि जब बदमाश को यात्रियों ने घेरकर पीटा तो वह कहने लगा कि उसके पास रोजी-रोटी, रोजगार नहीं है। बहन की शादी करनी है। चोरी नहीं करें तो क्या मर जाएं। 300 की नौकरी पर क्या काम करूंगा। वह यह भी कह रहा है कि उसे पुलिस के हवाले मत करना। लूट के बाद ट्रेन के भुसावल पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों ने जीआरपी थाने में मंगलसूत्र चोरी और चाकूबाजी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर डायरी बुधवार रात इटारसी जीआरपी को जांच के लिए भेजी। बैग चुराकर भाग रहा था बदमाश पुलिस के अनुसार बदमाश ट्रेन में सवार यात्री राकेश जायसवाल का बैग चोरी कर जा रहा था। यात्री की अचानक नींद खुलने पर शोर-शराबा हुआ। तब कोच के अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। बदमाश की पिटाई कर उसे कोच में घेर लिया। यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। घेरने पर मारा चाकू इस बीच बदमाश ने अपने पास रखा चाकू निकाल खुद को मारना शुरू कर दिया, जिससे घबराए यात्री दूर हो गए। मौके पर फरियादी राकेश जायसवाल, उसकी पत्नी, मां के घेरने पर बदमाश ने यात्री राकेश पर चाकू से हमला किया। जब बचाव के लिए उसकी मां आगे आई तो बदमाश ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया, इसके बाद वह भाग गया। जीआरपी तलाश में जुटी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में फरियादी राकेश जायसवाल अपनी मां, पत्नी, बच्चों के साथ पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के स्लीपर कोच एस 1 में उनका टिकट था। जायसवाल मुंबई धोबी घाट क्षेत्र में बेल्डिंग का काम करते हैं। यात्रियों से मिले वीडियो के आधार पर अब जीआरपी बदमाश की तलाशी कर रही है। विग पहने था बदमाश चोर ने विग पहन रखा। जब यात्रियों ने उसे घेरकर पकड़ा तो धक्का मुक्की के दौरान उसके एक यात्री ने उसे बाल पकड़कर खींचना चाहा, जिससे उसका विग निकलकर हाथ में आ गया। बोलचाल से बदमाश जबलपुर, सतना, प्रयागराज क्षेत्र का रहने वाला लग रहा है।   recent visitors 64