टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की तैयारी जमकर कर रही, प्रैक्टिस का विराट-बुमराह का वीडियो हुआ लीक

पर्थ पर्थ के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) स्टेडियम पर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी जमकर कर रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में ही खेला जाना है। WACA स्टेडियम को चारों तरफ से नेट्स से कवर कर दिया गया है और ऐसे में पब्लिक को प्रैक्टिस सेशन देखने को मौका नहीं मिल रहा है। मीडिया के लिए भी प्रैक्टिस सेशन को कवर करना काफी मुश्किल हो रहा है, ऐसे में स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट क्लोए एमांडा बेली ने विराट और बुमराह की प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली पेस अटैक का सामना करते नजर आ रहे हैं, वहीं बुमराह ने भी जमकर नेट्स पर गेंदबाजी की है। इस वीडियो में शुभमन गिल और सरफराज खान साथ में बैठे भी दिख रहे हैं। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाना है और टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची। टीम इंडिया को हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीनस्वीप झेलना पड़ा था, जिसके बाद से यह टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। दरअसल अगर टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है, तो उसे यह सीरीज कम से कम 4-0 के अंतर से जीतनी होगी, जिसके बाद वह बाकी किसी टीम के ऊपर निर्भर हुए फाइनल में पहुंच जाएगी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले फाइनल में पहुंचने की सबसे प्रबल दावेदार थी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर बनी हुई थी, लेकिन यह सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद से पूरा खेल ही बदल गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले यह टीम इंडिया की आखिरी टेस्ट सीरीज भी है। recent visitors 106

मंत्री-अधिकारी करेंगे मंथन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई औद्योगिक विकास नीति का करेंगे विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 नवम्बर को शाम 6.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन करेंगे। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित केबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 मंजूर की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने तथा राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं। नई औद्योगिक नीति को उद्योग विभाग द्वारा संबंधित सभी हितपक्षों, औद्योगिक संगठन, औद्योगिक समूहों, संबंधित विभागों के साथ संवाद एवं गहन विचार-विमर्श कर तैयार किया गया है। recent visitors 73

कमांडर प्रेरणा देवस्थली संभाल रहीं आईएनएस ट्रिंकट की कमान और भाई ईशान आईएनएस विभूति की कमान

नई दिल्ली इंडियन नेवी में पहली बार ऐसा हुआ है कि भाई-बहन की जोड़ी एक साथ अलग-अलग युद्धपोतों की कमान संभाल रही हैं। ये जोड़ी है कमांडर प्रेरणा देवस्थली और कमांडर ईशान देवस्थली की। कमांडर प्रेरणा देवस्थली पिछले साल भारतीय नौसेना में युद्धपोत की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। वह अभी फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस ट्रिंकट की कमान संभाल रही हैं। उनके भाई, कमांडर ईशान देवस्थली को अब आईएनएस विभूति की कमान सौंपी गई है जो भारतीय नौसेना का वीर-श्रेणी का मिसाइल पोत है। यह एक ऐतिहासिक घटना है क्योंकि इससे पहले कभी भी भारतीय नौसेना में भाई-बहन ने एक साथ युद्धपोतों की कमान नहीं संभाली है। ये संयोग नौसेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके योगदान को भी दिखाता है। कमांडर प्रेरणा देवस्थली को पिछले साल आईएनएस ट्रिंकट की कमान सौंपी गई थी। यह पोत भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है और बंगाल की खाड़ी में तैनात है। कमांडर ईशान देवस्थली को हाल ही में आईएनएस विभूति की कमान सौंपी गई है। यह पोत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है और अरब सागर में तैनात है। भाई-बहन दोनों ही पश्चिमी कमान के अधीन अपने-अपने युद्धपोतों की कमान संभाल रहे हैं। दोनों ही अपने परिवार के लिए प्रेरणा हैं और देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। आईएनएस विभूति हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अरब सागर में गोवा के तट पर दी गई स्टीम पास्ट का हिस्सा था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 नवंबर को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के साथ INS विक्रांत का दौरा किया था और भारतीय नौसेना द्वारा संचालित नौसैनिक अभियानों का प्रदर्शन देखा। अपने संबोधन में, राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं और रणनीतिक पहुंच की तारीफ की थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा था, 'भारतीय नौसेना की इकाइयां अपनी क्षमताओं और रणनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन करते हुए, विस्तृत क्षेत्रों में लंबी अवधि के लिए तैनात हैं। आपके सकारात्मक, सक्रिय और त्वरित कार्रवाइयों ने समुद्र में अनगिनत लोगों की जान बचाई है। यह मेरे लिए एक विशेष क्षण था जब इस साल की शुरुआत में बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने एक हाईजैक किए गए जहाज से बल्गेरियाई चालक दल को बचाने के लिए कृतज्ञता जाहिर करने के लिए फोन किया था।' recent visitors 156

रमनदीप सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया तूफानी आगाज, बने ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

नई दिल्ली टीम इंडिया के लिए बुधवार 13 नवंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में रमनदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। ये उनका इंटरनेशनल डेब्यू भी था। रमनदीप सिंह भारत के 118वें खिलाड़ी इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले बने। रमनदीप के लिए ये मैच यादगार रहा और इसे उन्होंने इस मैच को और भी ज्यादा यादगार उस वक्त बनाया, जब वे बल्लेबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर वो कारनामा कर दिखाया, जिसके लिए बल्लेबाज सोचने से भी डरते हैं। दरअसल, रमनदीप सिंह भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। अक्सर जब कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखता है तो हवाई शॉट खेलने से बचता है, क्योंकि वह चाहता है कि जो घबराहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की है, वह सिंगल, डबल या चौका जड़कर निकल जाए, लेकिन ये नया भारत है और रमनदीप भी नई टीम इंडिया के उभरते सितारे हैं। ऐसे में वे छक्का जड़ने से पीछे नहीं हटे। रमनदीप सिंह से पहले सूर्यकुमार यादव ही भारत के लिए ऐसा कर पाए थे। 2001 के बाद के आंकड़ों के मुताबिक, सूर्या और रमनदीप ही ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत छक्के के साथ की। रमनदीप को इस मैच में 6 गेंदें खेलने का मौका मिला और वे 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्के के अलावा एक चौका भी जड़ा। मैच से पहले रमनदीप सिंह को वीवीएस लक्ष्मण और हार्दिक पांड्या ने डेब्यू कैप सौंपी थी। वीवीएस ने कैप हार्दिक को थमाई थी, जिसे हार्दिक ने रमनदीप सिंह को सौंप दिया था। रमनदीप सिंह भी हार्दिक पांड्या की तरह एक पेस ऑलराउंडर हैं। आईपीएल के अलावा वे घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी करते हैं, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। यहां तक कि वे एक पेसर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए थे, लेकिन कप्तान सूर्या ने रमनदीप सिंह को गेंदबाजी नहीं सौंपी। recent visitors 70

खजुराहो शिल्पग्राम :”कुशल वीरांगना रानी दुर्गावती” शीर्षक से एक प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति का आयोजन

 खजुराहो  पर्यटन नगरी खजुराहो के दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र खजुराहो स्थित मुक्तकाशी मंच से रानी दुर्गावती पर आधारित सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती को समर्पित "कुशल रानी दुर्गावती" शीर्षक एक नाट्य श्रद्धांजलि एवं सीसीआरटी छात्रवृत्तिधारकों और युवा कलाकारों द्वारा "एक भारत श्रेष्ठ भारत" विषय पर नृत्य-संगीत प्रस्तुति का शिल्पग्राम, खजुराहो में 13 नवंबर 2024 को प्रदर्शन किया गया ।  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का एक स्वायत्त संगठन सीसीआरटी वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में "कुशल वीरांगना रानी दुर्गावती" शीर्षक से एक प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति का आयोजन कर रहा है।  सीसीआरटी छात्रवृत्तिधारकों और युवा कलाकारों द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर नृत्य-संगीत प्रस्तुति भी इसी आयोजन का एक हिस्सा है। यह कार्यक्रम बुधवार, 13 नवंबर 2024 को शिल्पग्राम, खजुराहो (म.प्र.) में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस नाटक की संकल्पना और निर्देशन सीसीआरटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर ने किया है, जो रानी दुर्गावती की विरासत को एक सादर श्रद्धांजलि है। यह नाट्य प्रस्तुति रानी दुर्गावती के असाधारण जीवन और उनकी धरोहर को समर्पित है। 16वीं शताब्दी की इस वीरांगना और गोंड साम्राज्य की रानी ने अपने अदम्य साहस और अद्वितीय पराक्रम से इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। मुगल बादशाह अकबर के नेतृत्व में शत्रु सेना के आक्रमणों के खिलाफ अपने राज्य की रक्षा के लिए उनकी निर्णायक भूमिका अपनी जनता की भलाई और संप्रभुता के प्रति उनके अडिग समर्पण का प्रतीक है। घोर कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी सेना का वीरतापूर्वक नेतृत्व किया और अपनी आखिरी सांस तक असाधारण साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया। यह नाटक उनके जीवन के अल्पज्ञात पहलुओं को सामने लाने का प्रयास करता है, जिसमें उनकी अटूट इच्छाशक्ति, रणनीतिक कुशलता और अपने राज्य के प्रति असीम निष्ठा को दर्शाया गया है। उनकी साहसिक कथा को मंच पर लाकर उनके अमर व्यक्तित्व को सम्मानित करने और उनके अडिग संकल्प से दर्शकों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में  संस्कृति मंत्रालय में पदासीन अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार सुरंजना चोपड़ा आईएएस को आमंत्रित किया गया है। साथ ही सुअमिता प्रसाद सरभाई आईआरएएस संयुक्त सचिव  संस्कृति मंत्रालय ( प्रदर्शन  कलाएं , एसएंडएफ , बीटीआई और क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र ) इस आयोजन की विशिष्ट अतिथि हैं । इस प्रस्तुति के दौरान इस नाटक के निर्देशक और सीसीआरटी के अध्यक्ष डॉ विनोद नारायण इंदुरकर तथा इसके निर्माण प्रमुख और सीसीआरटी के निदेशक राजीव कुमार आईआरएस भी मौजूद रहेंगे ।इस आयोजन के बारे में अपने विचार करते हुए डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर कहते हैं कि , “हमें यह नाट्य प्रस्तुति पेश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो महान रानी दुर्गावती को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। यह नाटक उनके अदम्य साहस को नमन करता है और उनकी अमिट धरोहर की याद दिलाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगी।” सुरंजना चोपड़ा ने इस आयोजन को देश के महानायकों-नायिकाओं की विरासत को जीवंत बनाए रखने की एक सराहनीय पहल बताया और उम्मीद जताई कि ऐसे और भी समर्पित कार्यक्रमों के माध्यम से सीसीआरटी आगे भी देश की युवा पीढ़ी को हमारे विलक्षण अतीत के बारे में शिक्षित और प्रेरित करता रहेगा । सुअमिता प्रसाद सरभाई ने इस आयोजन को भारत के सुनहरे इतिहास और शास्त्रीय नृत्य – संगीत के संरक्षण , संवर्धन और प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण पहल बताया और भविष्य में भी ऐसे रोचक कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति सीसीआरटी और संस्कृति मंत्रालय की प्रतिबद्धता दोहराई । शिल्पग्राम, खजुराहो (म.प्र.) में आयोजित यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और गौरवशाली इतिहास का उत्सव होगा, जो रानी दुर्गावती की अविस्मरणीय यात्रा और राष्ट्र के प्रति उनके अपार योगदान को प्रदर्शित करेगा। सीसीआरटी सभी देशभक्त कलाप्रेमियों को भारत की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की शाश्वत वीरगाथा के इस यादगार समारोह में शामिल होने के लिए हार्दिक आमंत्रण देता है , साथ ही "एक भारत श्रेष्ठ भारत" विषय पर सीसीआरटी छात्रवृत्तिधारकों और युवा कलाकारों की बहुरंगी-बहुआयामी नृत्य-संगीत प्रस्तुति का भी हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करता है। आज के इस संगीतमय नाट्य प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में देसी – विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय व क्षेत्रीय जन  बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियां बजाकर इस सुंदर प्रस्तुति को सराहा । recent visitors 60

पूर्व ऑलराउंडर ने किया दावा-मुझे लगता है कि भारत बहुत ज्यादा दबाव में हैं, ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें पर्थ में हरा देगी

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ब्रैंडन जूलियन ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, मुझे लगता है कि भारत बहुत ज्यादा दबाव में है। कप्तान उपलब्ध नहीं हैं, मध्यक्रम में विराट कोहली की फॉर्म खराब चल रही है। कोच गंभीर बाहर आकर अपने सीनियर खिलाड़ियों का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। जब कोई कोच ऐसा करता है तो आपको पता चल जाता है कि वहां थोड़ी परेशानी है। मुझे लगता है कि वे बहुत ज्यादा दबाव में हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें पर्थ में हरा देगी। हमने उनके खिलाफ पिछली चार सीरीज में से कोई भी सीरीज नहीं जीती है, इसलिए भारत को हराने का यहां मौका है।" जूलियन ने आगे दावा किया, "मुझे लगता है कि भारत बल्लेबाजी क्रम में संघर्ष करने जा रहा है और मुझे लगता है कि जैसा कि मैंने कहा कि हम उन्हें पहले टेस्ट मैच में 4 दिनों में हरा देंगे। आपको शुरू में ही उन पर दबाव बनाना होगा और आपको आक्रामक होना होगा। मुझे लगता है कि भारत के पास अनुभव है, उनके पास सब कुछ है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद वे पर्थ में लगातार चौथा मैच हार सकते हैं, फिर वे गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलने जाएंगे, जो पहले भी उनके लिए परेशानी का सबब था और फिर आप गाबा जाएंगे। इसलिए यह हमारे लिए भारत को हराने का आदर्श समय है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे बहुत दबाव के साथ मैदान में उतरेंगे।" मैच और सीरीज में क्या कुछ हो सकता है? इस पर बात करते हुए ब्रैंड जूलियन ने आगे कहा, "उन्हें रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए एक सलामी बल्लेबाज को भी चुनना होगा, इसलिए ऐसे संकेत हैं कि हमें वहां बहुत अच्छे फॉर्म के साथ जाना चाहिए। हमारी गेंदबाजी अच्छी लग रही है, हां, हमारी बल्लेबाजी थोड़ी डगमगा रही है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इस टेस्ट सीरीज में कौन सी टीम सबसे अच्छी बल्लेबाजी करती है। मुझे नहीं लगता कि हम 400-450 का स्कोर देखेंगे, हम एक पारी में 300-350 का स्कोर देखेंगे और यह एक या दो साझेदारियां होंगी जो टेस्ट मैच को बदल देंगी।" recent visitors 69

महाराष्ट्र में CM Mohan Yadav ने सरकार बनाने जनमत साधने की अपील की

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महाराष्ट्र चुनाव में जमकर प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को नागपुर में उन्होंने चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया और केंद्र सरकार के कामकाज और उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार बनाने जनमत साधने की अपील भी की। सीएम मोहन यादव आज 14 नवंबर को भी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान वो अमरावती और चंद्रपुर जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम मोहन का चुनाव प्रचार कार्यक्रम महाराष्ट्र चुनाव के प्रचार प्रसार में सीएम मोहन आज 14 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। महाराष्ट्र की मेलघाट और अचलपुर विधानसभा में करेंगे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन जनसभा करेंगे। इसके बाद 11.45 बजे भोपाल से चिखलदरा जिला अमरावती महाराष्ट्र रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे अमरावती जिले की मेलघाट विधानसभा के चिखलदरा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.00 बजे – चुर्नी, चिखलदरा, जिला अमरावती में सार्वजनिक बैठक में शामिल होकर जनमत को साधेंगे। इसके बाद दोपहर 2.00 बजे चंदूरबाजार, अचलापुर में जनसभा संबोधित करेंगे। फिर शाम 5.15 बजे भोपाल आगमन शाम 6.30 बजे समत्व भवन में वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 125 वीं बैठक में शामिल होंगे। महायुति सरकार के लिए कही बड़ी बात नागपुर में अपनी रैलियों में सीएम मोहन यादव ने कहा कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज के सपनों को पूरा कर रही है। साथ ही सनातन धर्म को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में विकास की गति लगातार बढ़ती रहे इसके लिए महायुति गठबंधन को भारी बहुमत से समर्थन देने का करें। कांग्रेस पर साधा निशाना इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों को भगवान राम और कृष्ण से दिक्कत है। इसलिए कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करते हैं। बहुमत से विजयी बनाने की अपील सीएम मोहन यादव ने जनता से अपील की कि वो भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। उनके दमदार भाषणों से महाराष्ट्र की सियासत भी गरमाने लगी है। recent visitors 82