Wednesday, July 8, 2026 6:13 am

पुलिस ने बिना दस्तावेज के परिवहन कर रहे ट्रक से 3600 लीटर शराब की जब्त, आरोपी चालक हिरासत में

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं परिवहन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। आज थाना कोतवाली पुलिस को फोरलेन ओवर ब्रिज के पास महोबा रोड में शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान पहुँची। महोबा रोड फोरलेन ओवर ब्रिज के पास एक टाटा 407 ट्रक मिला, रोक कर चेक किया गया। तिरपाल से ढकी भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखी थी, वैध दस्तावेज चालक से मांगे गए, नहीं मिले। सनी कंपनी की अंग्रेजी व्हिस्की कुल 400 पेटी करीब 3600 लीटर शराब, कीमत करीब 27 लाख मिली। उक्त अवैध शराब, परिवहन में प्रयुक्त टाटा 407 ट्रक कुल कीमत करीब 37 लाख रुपए जप्त किए गए। मौके से हिरासत में लिए गए आरोपी चालक  सरताज खान पिता मुन्ना खान निवासी जतारा जिला टीकमगढ़ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। आरोपी चालक से पूछताछ पर अवैध शराब के उक्त प्रकरण में जतारा पलेरा के ठेकेदार की संलिप्तता स्पष्ट हुई है, आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही भी की जा रही है। संलिप्त अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रधान आरक्षक जुगल किशोर, अरविंद कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक नरेश परिहार, कपिंद्र, रामचरण, अखंड प्रताप, नित्यप्रकाश, विकास खरे एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही। recent visitors 55

पंचायत टीला नरेनी की नल जल योजना चढ़ी भ्रष्टाचारियों की भेंट ठेकेदारों ने नहीं दिया ध्यान

 टीकमगढ़  टीकमगढ़ जिले की विकासखंड पलेरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत टीला नरेनी में ठेकेदारों द्वारा ग्राम जगह-जगह गड्डे करवा दिए नि क़ लने के लिए ग्रामीणों में ना तो  ठेकेदार को देखा है ना ही आज तक ग्राम में ठेकेदार आया है अब आप ही बताएं ग्राम के लोग इन गड्डो में से किस प्रकार निकल पा रहे होंगे . ग्राम के लोगों ने बताया नल जल के द्वारा नल जल योजना के लिए गड्ढा खोदे गए थे ग्राम में कई जगह दो-दो फीट के गद्दे छोड़ दिए हैं शासन प्रशासन से अनुरोध है कि इन गड्डो को तत्काल नहीं भरा तो भविष्य में बहुत बड़ी घटना हों सकती है मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं को ठेकेदारों द्वारा महत्वाकांक्षी  दिखाआ जा रहा है पलीता अब देखना यह है की खबर की चलते क्या शासन  संज्ञान में लेता है या नहीं recent visitors 95

अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में लड़की के इंस्टाग्राम से फोटो निकाले

कोंडागांव। इंस्टाग्राम पर युवती की फोटो का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा है. आरोपी अविनाश दास मानिकपुरी युवती के इंस्टाग्राम से फोटो लेकर उसे अश्लील तरीके से एडिट कर फर्जी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करता था. आरोपी धमकी देता था की यदि उसे 2000 रुपये नहीं दिए गए, तो वह तस्वीरों को वायरल कर देगा. पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने 2 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई उसकी फोटो को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी बनाकर, प्रार्थिया के फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर, प्रार्थिया व उसके दोस्तों और परिवार के बीच वायरल कर, प्रार्थिया को ब्लैकमेल कर, उससे 2000 रूपये की मांग की जा रही है. साथ ही पैसे ना देने पर फोटो को वायरल करने की धमकी दी जारी है. प्रार्थिया शिकायत पर पुलिस ने धारा 79, 308 (क) बीएनएस, 67 (क) आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया. मामले में जांच के दौरान साइबर सेल कोंडागांव के माध्यम से पुलिस को अज्ञात इंस्टाग्राम धारक और युपीआईडी का जानकारी प्राप्त हुई. आरोपी अविनाश दास मानिकपुरी के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर जब पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तब जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के अपराध में केंद्रीय जेल बिलासपुर में परिरुद्ध है. जिस पर प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर पूछताछ किया गया, जिस पर आरोपी अविनाश दास पिता मधु दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पुडू रतनपुर थाना के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार्य किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी का न्यायिक रिमांड प्राप्त कर आरोपी को जेल में भेजा गया. recent visitors 104

एक की मौत और छह घायल, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक-स्कूटी-ठेले को मारी टक्कर

अंबिकापुर. अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर ग्राम कंठी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक व स्कूटी तथा एक ठेले को टक्कर मार दी। इस दौरान उसने सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इधर हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी। थोड़ी ही देर में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम करीब सात बजे काले रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 ईई- 7300 दरिमा की ओर से तेज रफ्तार से अंबिकापुर की ओर आ रही थी। इसी बीच स्कॉर्पियो ने ग्राम कंठी मुख्य मार्ग पर दो बाइक व स्कूटी सवारों तथा सड़क किनारे लगे एक ठेले को टक्कर मार दी। उसने मेडिकल दुकान जा रहे एक युवक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में ग्राम करजी निवासी रमेश प्रजापति (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह सड़क छोड़ एक घर में घुस गई। हादसे के बाद काफी संख्या में जुटी लोगों की भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। थोड़ी ही देर में स्कॉर्पियो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही दरिमा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों व मृतक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां छह घायलों का इलाज जारी है। इधर पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाइश देकर सड़क से हटाया तथा आवागमन शुरु कराया। recent visitors 146

‘परेशान करने के लिए फंसाया गया’, छत्तीसगढ़-बिलासपुर HC ने रद्द किए आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ मुकदमे

बिलासपुर. राजद्रोह, ब्लैकमेलिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे आईपीएस जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज तीनों मामलों की एफआईआर प्रोसिडिंग्स को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की बेंच ने जीपी सिंह की याचिका पर यह फैसला सुनाया है। बता दें कि जीपी सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों को रद्द करने की मांग की थी। अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि तत्कालीन सरकार ने उन्हें राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया था। उनके खिलाफ किसी भी मामले में कोई भी साक्ष्य नहीं है। कोर्ट ने भी माना कि उन्हें परेशान करने के लिए झूठे मामले में फंसाया गया है। उनके खिलाफ किसी भी मामले में कोई भी ठोस सबूत नहीं है। लिहाजा सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। बीते एक जुलाई 2021 की सुबह एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने जीपी सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की थी। लंबे अंतराल तक चली कार्रवाई के बाद 10 करोड़ की चल अचल संपत्ति का भी खुलासा किया गया था। छापे के दौरान एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू की टीम ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने का दावा किया था। इन बरामद दस्तावेजों के आधार पर रायपुर पुलिस ने आईपीसी जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े हुए अपराध भी दर्ज किए गए थे। इन आरोपों के तहत जीपी सिंह को जेल भी जाना पड़ा था। बाद में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके अलावा एक अन्य मामले में साल 2015 में दुर्ग निवासी कमल सेन और बिल्डर सिंघानिया के बीच व्यावसायिक लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। सिंघानिया ने कमल सेन के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि इस मामले में जीपी सिंह ने कमल सेन से 20 लाख रुपये वसूले थे। इसके साथ ही आईपीएस अफसर पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया था। recent visitors 53

23 नवंबर को फैसला, छत्तीसगढ़-रायपुर में आकाश और सुनील की किस्मत EVM में कैद

रायपुर. छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार को 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया. रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हुई. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदाताओं ने मतदान किया. अधिकारियों के मुताबिक, मतदान समाप्ति के बाद मतदान प्रतिशत 50.50 प्रतिशत दर्ज किया गया हालांकि मतदान प्रतिशत के ये आंकड़े अंतिम नहीं है. मतदान दलों की वापसी पूरी होने तथा प्रपत्रों की जांच के बाद मतदान के आंकड़े अंतिम रूप से तैयार किये जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली. उन्होंने बताया कि शुरुआत में मतदान धीमा रहा लेकिन बाद में मतदान केंद्रों के सामने मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. अधिकारियों ने बताया कि महिला और युवा मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सुनील सोनी और विपक्षी दल कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश शर्मा ने अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान किया. सुनील सोनी को बीजेपी ने उतारा है चुनावी मैदान में उपचुनाव में 30 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. बीजेपी ने रायपुर के पूर्व सांसद और पूर्व महापौर सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि विपक्ष ने युवा चेहरा आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. शर्मा युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 1,33,800 पुरुष, 1,37,317 महिला और 52 ट्रांसजेंडर सहित कुल 2,71,169 मतदाता हैं. मतगणना 23 नवंबर को होगी. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट जीती थी. पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव में रायपुर शहर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में 60.2 प्रतिशत मतदान हुआ था. recent visitors 68

धान खरीदी केंद्र का करेंगे उद्घाटन और अवलोकन, छत्तीसगढ़-सीएम साय आज बालोद जाएंगे

बालोद. बालोद: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत सीएम बालोद जिले के ग्राम भाटागांव से करेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है. तय समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन एवं खरीदी केंद्र का अवलोकन करेंगे. धान खरीदी के बाद सीएम जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और कंवर समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बालोद से धान खरीदी की शुरुआत: बालोद से धान खरीदी की शुरुआत होने के लेकर बालोद के किसानों में हर्ष का माहौल है. बालोद में धान खरीदी के लिए 122 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. जिसके माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जाएगी. खरीदी में शामिल सभी संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी की जानकारी पेश की. सीएम विष्णुदेव साय आज धान खरीदी की शुरुआत करने के साथ ही सहायक खरीदी केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे. सीएम साय ने किसानों को धान खरीदी की दी शुभकामनाएं: धान खरीदी की शुरुआत को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा "प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार… आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है." 27 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदी: सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में इस बार 27 लाख से ज्यादा किसानों का धान सरकार खरीद रही है. इसका भुगतान भी 72 घंटे के अंदर किया जाएगा. सीएम ने बताया कि किसानों को धान खरीदी के लिए ज्यादा दूरी तय न करना पड़े, इसके लिए पूरे प्रदेश में 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है. कंवर समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल: छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में जनजातीय गौरव महोत्सव का आयोजन विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भाट गांव में कंवर समाज के महोत्सव के साथ-साथ जनजातीय गौरव स्मृति दिवस सम्मान समारोह में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे. हजारों की संख्या में कंवर समाज सहित अन्य समाजों को लोग इस भव्य समारोह में शामिल होंगे. ""प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार…         आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।         अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक…         — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 14, 2024""" recent visitors 71