इस्कॉन ने “मूल्य आधारित शिक्षा प्रतियोगिता” की आयोजित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गीता महोत्सव हमारे महान सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का उत्सव है। यह एक अद्भुत अवसर है कि हम श्रीमद्भागवत गीता के अमूल्य ज्ञान और प्रेरणा को अपने जीवन में आत्मसात करें। देश में पहली बार गीता पर आधारित विशेष प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस्कॉन के सहयोग से आयोजित "मूल्य आधारित शिक्षा प्रतियोगिता" की जा रही है। यह विद्यार्थियों को गीता की अमूल्य शिक्षाओं और जीवन मूल्यों को गहराई से समझने और उन्हें अपने जीवन में उतारने का अद्भुत अद्भुत अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की महान कला सिखाने वाला मार्गदर्शन है। इसमें निहित ज्ञान से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में सहायक होगी, बल्कि धैर्य, आत्म-नियंत्रण और सही निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करेगी। यह प्रतियोगिता गीता के गहन संदेशों को आत्मसात करने और जीवन को नई दिशा देने में स्कूली बच्चों को मदद करेगा। विद्यार्थियों की भागीदारी इस आयोजन को सफल बनाकर एक नई सोच और दृष्टिकोण से परिचित कराएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा की है कि विद्यार्थी अपने माता-पिता और शिक्षकों के प्रोत्साहन से इस प्रतियोगिता में शामिल होकर इसे अविस्मरणीय बनायेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है।   recent visitors 101

विभिन्न देशों के तकनीकी विशेषज्ञों ने जानी ग्लोबल स्किल्स पार्क की विशेषता

भोपाल विभिन्न देशों के तकनीकी विशेषज्ञों ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल मे देखा हुनर को तराशना। ग्लोबल स्किल्स पार्क केवल देश मे ही नहीं विदेशों मे भी स्किल्स के क्षेत्र मे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का यह संस्थान देश के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप अत्याधुनिक मशीनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। फिलीपिंस, थाईलैंड,पापुआ न्यू गिनी, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार,मंगोलिया, मालदीव, भूटान के राजनयिकों ने ग्लोबल स्किल्स पार्क का भ्रमण कर यहाँ पर संचालित हो रहे 9 एडवांस्ड कोर्सेज की लैब्स को देखा और इसको सराहा। यहां से प्रशिक्षित हर छात्र रोजगारोन्मुख हो रहा है। उन्होंने यहाँ कि पेड़गोजी एवं ट्रेनिंग को समझा और उनके देश के युवाओं को ग्लोबल स्किल्स पार्क की तर्ज पर किस प्रकार प्रशिक्षण दे सकते हैं, उस पर चर्चा की। वरिष्ठ संचालक श्री शमीमउद्दीन ने ग्लोबल स्किल्स पार्क में आने के लिए आभार व्यक्त किया।   recent visitors 52

तिलक वर्मा की बदौलत भारत का विजय ‘तिलक’, T20I में बने कई रिकॉर्ड

सेंचुरियन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने धमाल कर दिया है. टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 11 रनों से शानदार जीत दर्ज की. यह मुकाबला  सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 220 रनों का टारगेट दिया. तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में शतक जमाया. जवाब में अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट गंवाकर 208 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया. इस तरह भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. अब आखिरी मुकाबला शुक्रवार (15 नवंबर) को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा. जानसेन ने 16 गेंदों पर जमाई फास्टेस्ट फिफ्टी अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 17 गेंदों पर सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. जानसेन 16 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले अफ्रीका के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं. अफ्रीका के लिए सबसे तेज फिफ्टी क्विंटन डिकॉक ने 15 गेंदों पर जमाई थी. यह फिफ्टी वेस्टइंडीज के खिलाफ मार्च 2023 में सेंचुरियन में ही आई थी. मौजूदा मैच में हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर 41 रन बनाए. भारतीय टीम की ओर से सभी ने दमदार गेंदबाजी की. अर्शदीप सिंह ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 सफलता हासिल की. वरुण ने 4 ओवर में 54 और पंड्या ने 50 रन लुटाए. तिलक ने शतक जड़कर रच दिया इतिहास मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने मैच की दूसरी बॉल पर पहला विकेट गंवाया था. संजू सैमसन बगैर खाता खोले आउट हुए. इसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने टीम को संभाला और 52 गेंदों पर 107 रनों की दमदार पार्टनरशिप कर टीम को मुश्किल से निकाला. अभिषेक ने 24 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. वो ठीक अगली बॉल पर 50 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने. इसके बाद तिलक वर्मा ने 32 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. फिर तिलक ने गैर बदला और धांसू अंदाज में बैटिंग करते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी जमा दिया. उन्होंने यह सेंचुरी 51 गेंदों पर जमाई. तिलक टी20 में शतक जड़ने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं. 22 साल के तिलक ने 56 गेंदों पर नाबाद 107 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े. डेब्यू मैच खेल रहे रमनदीप सिंह 6 गेंदों पर 15 रन बनाकर रनआउट हुए. इसके बदौलत भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 219 रन बनाए. अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एंडिले सिमेलाने ने 2-2 विकेट लिए. वहीं अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 17 गेंदों पर सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. जानसेन 16 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले अफ्रीका के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं. अफ्रीका के लिए सबसे तेज फिफ्टी क्विंटन डिकॉक ने 15 गेंदों पर जमाई थी. यह फिफ्टी वेस्टइंडीज के खिलाफ मार्च 2023 में सेंचुरियन में ही आई थी. मौजूदा मैच में हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर 41 रन बनाए. भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 सफलता हासिल की. वरुण ने 4 ओवर में 54 तो पंड्या ने 50 रन लुटवा दिए.  'प्लेयर ऑफ द मैच' तिलक ने अपनी इस पारी को लेकर कहा कि वह काफी समय से शतक का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा- इंजरी से वापसी करने के बाद यह यह शानदार अहसास है. उन्होंने विकेट डबल पेस वाला था और शुरुआत में चुनौतीपूर्ण था. हालांकि कुछ समय बाद यह ठीक हो गया.  भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी  यशस्वी जायसवाल – 21 वर्ष, 279 दिन, एश‍ियन गेम्स, 2023 में नेपाल के विरुद्ध तिलक वर्मा – 22 वर्ष, 2024 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध शुभमन गिल – 23 वर्ष, 146 दिन, 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के विरुद्ध सुरेश रैना – 23 वर्ष, 156 दिन, साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वेस्टइंडीज में 2010 में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज टी20आई अर्धशतक (गेंदों का सामना) 15 क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्टइंडीज सेंचुरियन 2023 16 मार्को जानसेन बनाम भारत सेंचुरियन 2024 17 क्विंटन डी कॉक बनाम इंग्लैंड डरबन 2020 19 ट्रिस्टन स्टब्स बनाम इंग्लैंड ब्रिस्टल 2022 भारत के खिलाफ सबसे तेज टी20आई अर्धशतक (गेंदों का सामना) 16 मार्को जानसेन सेंचुरियन 2024 19 कैमरून ग्रीन हैदराबाद 2022 20 जॉनसन चार्ल्स लॉडरहिल 2016 20 दासुन शनाका पुणे 2023 द्विपक्षीय टी20आई सीरीज में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट 10 वरुण चक्रवर्ती बनाम साउथ अफ्रीका 2024 (3*) 9 रव‍िचंद्रन अश्विन बनाम श्रीलंका 2016 (3 मैच) 9 रवि बिश्नोई बनाम ऑस्ट्रेलिया 2023 (5) recent visitors 132

जनजातीय गौरव दिवस: प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

रायपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मौके पर जमुई बिहार से छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में वर्चुअली रूप से जुड़ेगे। श्री मोदी इस इस दौरान  पीएम जनमन योजना के तहत् लाभान्वित हितग्राहीयों कि चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 नवंबर को दोपहर 10.30 बजे से शुरू हो रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विधायकगण सर्व श्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, और इन्द्रकुमार साहू सहित सभी सांसदगण, विधायकगण, निगम मण्डल एवं आयोग तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।   recent visitors 73

राज्य स्तरीय मोगली उत्सव

राज्य स्तरीय मोगली उत्सव जंगल सफारी भ्रमण और वन्य जीवों को देखकर बच्चे हुए खुश भोपाल पेंच नेशनल पार्क सिवनी में राज्य स्तरीय मोगली उत्सव के दूसरे दिन स्कूल के बच्चों ने जंगल सफारी के दौरान वन का भ्रमण किया और वन्य जीवों को देखा। उनके साथ वन विभाग के गाइड और शिक्षक भी साथ थे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रतिवर्ष वन विभाग के साथ मिलकर मोगली उत्सव का आयोजन करता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास, वन, पर्यावरण, वन्य-जीव संरक्षण की जानकारी बच्चों को देना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। मोगली उत्सव में बच्चों की चित्रकला, प्रश्न-मंच और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियाँ भी करायी जाती हैं। शुभारंभ समारोह मोगली उत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ। सिवनी विधायक दिनेश राय ने प्रात: 5 बजे हरी झण्डी दिखाकर प्रदेश के सभी जिलों से आये मोगली मित्र बच्चों को सफारी के लिये रवाना किया। समारोह में 242 बच्चे, 58 शिक्षक और 12 स्वयंसेवी कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं। बच्चों को इस दौरान जैव-विविधता की भी जानकारी दी गयी। पुरस्कृत होंगे बच्चे विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चे श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किये जायेंगे। प्रदेश में मोगली उत्सव की शुरूआत शाला स्तर, विकासखण्ड स्तर और जिला स्तर पर होती है। कार्यक्रम में 55 जिलों से आये विद्यार्थी एवं शिक्षक अपनी सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं। मोगली उत्सव में राज्य जैव-विविधता बोर्ड, पर्यावरण नियोजन समन्वय एवं संगठन (एप्को), स्काउट गाइड और मध्यप्रदेश पाठ्य-पुस्तक निगम आयोजन में मदद करते हैं। पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता एवं मिशन लाइफ आधारित लघु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम 5 जिलों के 2-2 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिये मल्टी-मीडिया क्विज का आयोजन भी किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, ओजोन संरक्षण, प्रदूषण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर रोचक प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। सभी विजयी विद्यार्थियों को एप्को भोपाल द्वारा ऊर्जा दक्ष सोलर उत्पाद, जिसमें सोलर लालटेन, लैम्प एवं टेबल लैम्प, सोलर पैनल चार्जिंग दिये गये। जनजाति समुदाय द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिये गये।   recent visitors 52

15 नवंबर को शनि मार्गी होते ही किन राशियों की बढ़ा देंगे मुश्किलें

न्याय के देवता शनि अभी वक्री अवस्था में हैं. शनि की सीधी चाल यानि शनि 15 नवंबर से अपनी स्वराशि कुंभ में मार्गी होंगे. शनि महाराज का मार्गी होना कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है. जानते हैं किन राशियों पर शनि मार्गी का पड़ेगा दुष्प्रभाव. न्याय के देवता शनि अभी अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री हैं यानि अभी उल्टी चाल चल रहे हैं पर 15 नवंबर को शनि सीधी चाल चलने जा रहे हैं. शनि के प्रभाव से आज तक कोई नहीं बच पाया है अगर आप पर शनि मेहरबान हैं तो आपका जीवन शांतिपूर्वक चलेगा पर कहीं अगर शनि महाराज आपसे रुष्ट हो गए तो आपका जीवन हजारों मुश्किलों से भर जाता है. कहीं आपके जीवन में उथल-पुथल मचाने तो नहीं आ रहे न्याय के देवता शनि महाराज. जानते हैं किन राशियों के जातकों को शनि मार्गी के दुष्प्रभाव से बचना चाहिए. ज्योतिष अनुसार न्याय के देवता शनि वर्तमान में अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री अवस्था में हैं. 15 नवंबर से शनि मार्गी अवस्था में जाने वाले हैं. शनि मार्गी होना कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले हैं. कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के लिए शनि मार्गी होना संपत्ति, ससुराल पक्ष के रिश्ते और अचानक होने वाली घटनाओं पर असर डालेगा. आपको अपने जीवन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है आप मानसिक रूप से खुद को ओर बेहतर बना सकते हैं कर्क राशि वालों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है आपको व्यक्तिगत जीवन में बहुत सी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है पर आपके दफ्तर में आपके काम के कारण बहुत तारीफ होगी घर पर शांति रखने का प्रयास रखें मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए शनि मार्गी होना उनके जीवन में परेशानियों को बढ़ा सकता है आपके कार्यक्षेत्र में चीजें धीमी रहेंगी और आपको ठहराव महसूस होगा आप मानसिक रूप से परेशान भी हो सकते हैं आपको कड़ी मेहनत करने से ही जीवन में सफलता हासिल होगी अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देनें की जरूरत है मकर राशि मकर राशि वाले जातकों  के लिए शनि मार्गी होना हानिकारक साबित हो सकता है आपके जीवन में खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, निवेश पर भी असर होगा आपके व्यक्तिगत जीवन में भी कुछ बदलाव आएंगे आपके व्यक्तिगत जीवन में ससुराल पक्ष के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकते हैं आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझने की जरूरत है recent visitors 73

शहर में हथेलियों की लकीरें गायब, आधार से मोबाइल नहीं अपडेट हो तो बुजुर्ग कैसे बनें ‘आयुष्मान’

भोपाल शहर में 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए कई वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनवाने में परेशानी हो रही है। वजह अधिकांश वरिष्ठ नागरिकों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होना है, जिसके कारण ओटीपी नहीं आ रहा। अब उन्हें आधार केंद्रों पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराना पड़ रहा है। कई वरिष्ठ नागरिकों के फिंगर प्रिंट मशीन स्कैन नहीं कर पा रही है, क्योंकि बढ़ती उम्र के चलते उनके हाथों की लकीरें ही गायब हो गई हैं। कई बुजुर्ग ऐसे भी हैं जो घर से अकेले सेंटर तक नहीं आ सकते हैं। एक लाख से अधिक बुजुर्ग अकेले राजधानी में एक लाख चार हजार बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनकी आयु 70 साल से अधिक है। यह सभी योजना के हकदार हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 2600 को ही जोड़ा जा सका है। ऐसे में इन्हें योजना से जोड़ना बड़ी चुनौती है। स्वास्थ्य विभाग ज्यादा से ज्यादा बुजुर्गों के कार्ड बनाने के लिए वार्ड कार्यालयों में शिविर लगा रहा है। वहीं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है, लेकिन जागरूकता और तकनीक की जानकारी नहीं होने से परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर विभाग अब नए एक्शन प्लान तैयार करने में जुट गया है। रजिस्ट्रेशन में परेशानी जिन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड योजना में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया समझ नहीं आ रही है, वे एमपी ऑनलाइन सेंटर जा रहे हैं। चांदबड़ क्षेत्र में 73 वर्षीय दंपती ने बताया कि मोबाइल पर वे रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे थे, इसलिए एमपी ऑनलाइन सेंटर पर पहुंचे। यहां हमसे एक कार्ड का 100 रुपये शुल्क लिया गया, जबकि यह प्रक्रिया निश्शुल्क है। क्लेम मिलने में दिक्कत पिपलानी निवासी 72 वर्षीय कांताबाई घुटने के ऑपरेशन के लिए एक निजी अस्पताल गई। यहां उनका ऑपरेशन तो कर दिया गया, परंतु बाद में बताया कि उनका फिंगर प्रिंट स्कैन न होने से क्लेम रिजेक्ट हो गया है। वहीं, 76 साल के रामनारायण शर्मा का भी घुटने के ऑपरेशन के बाद फिंगर प्रिंट मिलान न होने से इनका आयुष्मान क्लेम रिजेक्ट हो गया। आयुष्मान न होने से ऑपरेशन के लिए इम्प्लांट और दवा बाजार से लानी पड़ी। मोबाइल पर नहीं आ रहा ओटीपी वार्ड क्रमांक 58 के कार्यालय में आयुष्मान के लिए बुजुर्ग कतार में लगे थे। 73 वर्षीय सोनेलाल दुबे के आधार से कोई और नंबर जुड़ा हुआ है। ऐसे में कर्मचारी ने उन्हें पहले नंबर अपडेट कराने का सुझाव देकर लौटा दिया। वार्ड 59 में 71 वर्षीय प्रेमलता सिंह को भी निराशा हाथ लगी। उनके मोबाइल पर बार-बार प्रयास के बाद भी ओटीपी नहीं आया। जबकि नंबर भी सही था। ऐसे में कर्मचारी ने उन्हें मोबाइल पर एसएमएस वाला पैक डलवाने का सुझाव दिया, जिसके बाद बुजुर्ग महिला लौट गईं। ऐसे करें आवेदन सीएमएचओ भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि हर बुजुर्ग को योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। इसके लिए बुजुर्ग को सिर्फ अपने आधार और उससे जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य कर्मचारी सबसे पहले बुजुर्ग के आधार की डिटेल पोर्टल पर दर्ज करता है। इसके बाद ओटीपी के जरिए इसका सत्यापन होता है। अंत में बुजुर्ग की फोटो अपलोड की जाती है। इस प्रक्रिया के बाद व्यक्ति की यूनिक आइडी जनरेट हो जाती है। जिसके जरिए वे अस्पताल में पहुंचकर निश्शुल्क इलाज करा सकता है। योजना से यह लाभ योजना के तहत बुजुर्ग पांच लाख तक का सालाना निश्शुल्क इलाज करा सकते हैं। वहीं, परिवार में पहले से आयुष्मान कार्ड है तो बुजुर्गों को इस स्थिति में नई सुविधा का भी अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यही नहीं, इस योजना से लाभ लेने के लिए किसी तरह की वेटिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा। नहीं मिलेंगी यह सुविधाएं योजना में डेंटल ट्रीटमेंट और वैक्सीनेशन भी कवर नहीं है। योजना के तहत मरीज जनरल वार्ड में ही भर्ती हो सकते हैं। प्राइवेट व सेमी प्राइवेट वार्ड में भर्ती होने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अस्पताल में भर्ती होने से पहले यह देखना भी जरूरी है कि क्या वो अस्पताल योजना से जुड़ा हुआ है या नहीं। कालोनियों में भी शिविर स्वास्थ्य विभाग वार्ड कार्यालयों के बाद कालोनियों में भी शिविर लगाने जा रहा है। कोई भी व्यक्ति अपनी कालोनी और आसपास के 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की जानकारी सीएमएचओ कार्यालय में जमा कर इन शिविरों को लगवा सकते हैं। घर बैठे बनवाएं कार्ड घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 14555 व 1800 233 2085 संचालित है, जिसके जरिए मदद लेकर बुजुर्ग कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान आधार और उससे अटैच मोबाइल नंबर साथ रखें। इसके अलावा आयुष्मान एप और आयुष्मान बीआईएस पोर्टल https://beneficiary.nha.gov.in का उपयोग कर कार्ड बनवा सकते हैं। बुजुर्गों के लिए जुड़ेंगी नई सुविधाएं आयुष्मान भारत योजना के सीईओ डॉ. योगेश भरसात ने कहा कि योजना के तहत रोजाना औसतन 6.5 करोड़ रुपए के चार हजार से अधिक मुफ्त उपचार किए जा रहे हैं। हर बुजुर्ग को जरूरी इलाज मिले, इसके लिए उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत बुजुर्गों के लिए नई योजनाएं जोड़ी जाएंगी। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें हर प्रदेश से सुझाव मांगे गए हैं। recent visitors 74