Wednesday, July 8, 2026 5:41 am

दुष्यंत कुमार गौतम बोले – सेवा परमो धर्म है राजनीति में, वो ही चुनाव जीतते हैं

देहरादून. केदारनाथ सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच लगातार जा रहे हैं। नेता वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। केदारनाथ चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस केदारनाथ में आई आपदा को लेकर जनता के बीच जा रही है। जिस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि कांग्रेस आपदा में अवसर तलाश रही है, लेकिन राजनीति में सेवा परमो धर्म है। सेवा करने वाले ही चुनाव जीतते हैं। दुष्यंत कुमार गौतम ने रविवार को पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के लोग आपदा की बात करें तो यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण लगता है। उनके समय में जो आपदा आई थी, उन्होंने उस दौरान किस तरह से काम किया था, वहां की जनता भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम से विशेष लगाव है, जिसकी वजह से आज केदार घाटी को पूरी तरह से विकसित किया जा चुका है। यहां जो विकास हुआ है जनता इसे स्वीकार करती है। राजनीति क्षेत्र में सेवा परमो धर्म है। सेवा ही वाले चुनाव जीतते हैं। ये देवभूमि है, यहां के लोग उन्हें नहीं चुनेंगे। झूठ की राजनीति करने वालों को जनता नकार देगी। केदारनाथ की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है। बता दें कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। 90540 मतदाता 173 पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां, पंजीकृत मतदाताओं में 44765 पुरुष और 45775 महिलाएं शामिल हैं। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए साख का सवाल भी बन चुका है। recent visitors 64

शिल्पा शेट्टी18 साल बाद पहुंचीं उज्जैन महाकाल, मत्था टेक लिया आशीर्वाद, सुधांशु पांडे पर अटकी नजर

 उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। जहां एक और देश के अलग अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, मंत्री और क्रिकेटर बाबा महाकाल के मंदिर पहुंच रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर सोमवार 18 नवंबर, 2024 को फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर सुधांशु पांडे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान वह अपने-अपने पार्टनर के साथ नजर आए। शिल्पा शेट्टी और सुधांशु पांडे महाकाल मंदिर के गर्भगृह की चौखट पर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा के सामने मत्था टेका। यहां मंदिर के पुजारी ने बाबा को चढ़ा हुआ दुपट्टा शिल्पा शेट्टी को प्रसाद स्वरूप पहनाया। इसके बाद वो नंदीहाल में पहुंचे जहां उन्होंने बाबा महाकाल के सामने बैठकर शिव आराधना की। इस दौरान वें भगवान महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। और बाबा महाकाल की आरती देखी। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने नन्दी के कानों में अपनी मनोकामना कही। शिल्पा शेट्टी ने दर्शन के बाद क्या कहा? मीडिया से चर्चा में शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'यहां आकर मन तृप्त हो गया है और यहां वहीं आ सकता है जिसे बाबा बुलाते हैं। 18 वर्ष बाद बाबा का बुलावा आया है। वे फिर से यहां आई है। यह ज्योतिर्लिंग है। यहां की शक्ति अद्भुत है। यहां पर आकर जो भी मनोकामना मांगी जाती है वह निश्चित पूरी होती है। यहां की शक्ति व ऊर्जा महसूस करने लायक है यहां एक बार सबको आना चाहिए।' वहीं, सुधांशु पांडे का चेहरा देखने लायक रहा। वह एकदम रुंआसे से दिखाई दिए। हाथ जोड़े वह बैठे हुए थे। हर किसी की नजर उन पर ही अटकी थी। शिल्पा शेट्टी ने बाबा महाकाल से क्या मांगा? शिल्पा शेट्टी और सुधांशु पांडे के अलावा राज कुंद्रा भी दिखाई दिए। राज और सुधांशु ने साथ काम किया है। करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में वह साथ नजर आएंगे। इसी के जरिए वह दोस्त बने और महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्होंने बाबा से आशीर्वाद तो मांगा ही है। साथ ही प्रोटेक्शन भी मांगा है। बता दें कि एक्ट्रेस पर कई तरह के केस चल रहे हैं। recent visitors 158

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। जहां एक और देश के अलग अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, मंत्री और क्रिकेटर बाबा महाकाल के मंदिर पहुंच रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर सोमवार 18 नवंबर, 2024 को फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर सुधांशु पांडे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान वह अपने-अपने पार्टनर के साथ नजर आए। शिल्पा शेट्टी और सुधांशु पांडे महाकाल मंदिर के गर्भगृह की चौखट पर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा के सामने मत्था टेका। यहां मंदिर के पुजारी ने बाबा को चढ़ा हुआ दुपट्टा शिल्पा शेट्टी को प्रसाद स्वरूप पहनाया। इसके बाद वो नंदीहाल में पहुंचे जहां उन्होंने बाबा महाकाल के सामने बैठकर शिव आराधना की। इस दौरान वें भगवान महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। और बाबा महाकाल की आरती देखी। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने नन्दी के कानों में अपनी मनोकामना कही। शिल्पा शेट्टी ने दर्शन के बाद क्या कहा? मीडिया से चर्चा में शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'यहां आकर मन तृप्त हो गया है और यहां वहीं आ सकता है जिसे बाबा बुलाते हैं। 18 वर्ष बाद बाबा का बुलावा आया है। वे फिर से यहां आई है। यह ज्योतिर्लिंग है। यहां की शक्ति अद्भुत है। यहां पर आकर जो भी मनोकामना मांगी जाती है वह निश्चित पूरी होती है। यहां की शक्ति व ऊर्जा महसूस करने लायक है यहां एक बार सबको आना चाहिए।' वहीं, सुधांशु पांडे का चेहरा देखने लायक रहा। वह एकदम रुंआसे से दिखाई दिए। हाथ जोड़े वह बैठे हुए थे। हर किसी की नजर उन पर ही अटकी थी। शिल्पा शेट्टी ने बाबा महाकाल से क्या मांगा? शिल्पा शेट्टी और सुधांशु पांडे के अलावा राज कुंद्रा भी दिखाई दिए। राज और सुधांशु ने साथ काम किया है। करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में वह साथ नजर आएंगे। इसी के जरिए वह दोस्त बने और महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्होंने बाबा से आशीर्वाद तो मांगा ही है। साथ ही प्रोटेक्शन भी मांगा है। बता दें कि एक्ट्रेस पर कई तरह के केस चल रहे हैं। recent visitors 63

Junior Asia Cup में भारत ने जूनियर एशिया कप हॉकी के लिये 20 सदस्यीय टीम का किया ऐलान

नयी दिल्ली हॉकी इंडिया ने सोमवार को 26 नवंबर से चार दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप के लिए आमिर अली की अगुवाई वाली 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है । इस वर्ष टूर्नामेंट में महाद्वीप की 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट के लिए टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया है। पूल ए में भारत, चीनी ताइपे, जापान, कोरिया और थाईलैंड तथा पूल बी में बंगलादेश, मलेशिया, चीन, ओमान और पाकिस्तान हैं। भारतीय टीम की अगुवाई आमिर अली करेंगे और उप कप्तान रोहित होंगे। गोलपोस्ट की जिम्मेदारी प्रिंसदीप सिंह और बिक्रमजीत सिंह पर होगी। डिफेंडर आमिर अली, तालेम प्रियोबर्ता, शारदानंद तिवारी, योगंबर रावत, अनमोल एक्का और रोहित को टीम में शामिल किया गया है। मिडफील्डर अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, मुकेश टोप्पो, थोकचोम किंग्सन सिंह और फॉरवर्ड गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल। इस बीच, सुखविंदर और चंदन यादव को वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत ने 2023, 2015, 2008 और 2004 सहित रिकॉर्ड चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने पिछले वर्ष फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम के कोच पीआर श्रीजेश ने कहा, “सुल्तान ऑफ जोहोर कप कई खिलाड़ियों के लिए पहली बार का अनुभव था, फिर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने में बहुत अच्छा जज्बा दिखाया और मैं उनके प्रदर्शन से काफी खुश हूं। खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के राष्ट्रीय शिविर में बहुत मेहनत की हैं और हमने डिफेंस में अधिक प्रभावी होने और गोल करने में कुशल होने के लिए अपने खेल में कुछ बदलाव किए हैं।” recent visitors 94

Border Gavaskar series में चेतेश्वर पुजारा की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एंट्री, अब बरसेगा पैसा ही पैसा

नई दिल्ली  भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कमेंटेटर के तौर पर हिस्सा लेंगे. वह इस सीरीज के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल में शामिल होंगे. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी जानकारी दी गई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में हिंदी कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे. वह हिंदी कमेंट्री पैनल के साथ जुड़ेंगे. इससे पहले पुजारा ने कभी कॉमेंट्री नहीं की है. देखना दिलचस्प होगा कि पुजारा के लिए कमेंट्री का यह पहला सीजन कैसा होता है. फैंस भी उनकी कॉमेंट्री सुनने के लिए उत्साहित हैं. बता दें कि पुजारा पिछले सीजन में इसी सीरीज का हिस्सा थे. उन्होंने 6 सीरीज में कुल 140 रन बनाए थे. उनका उच्चतम स्कोर 59 का रहा था. अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साल 2023 में ही खेला था. चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था. वह पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 27 रन ही बना सके थे. उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से कुल 7195 रन बनाए हैं जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन है. इसके अलावा उन्होंने 5 वनडे में 51 रन बनाए हैं. recent visitors 79

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कास्ट और मेकर्स के बीच झगड़ों के कारण चर्चा में, जेठालाल ने असित मोदी का पकड़ा कॉलर

मुंबई टेलिविजन की दुनिया में दर्शकों का फेवरेट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों नेगेटिव वजहों से काफी चर्चा में है। सामाजिक रिश्तों पर बुने गए इस शो की कहानी इन दिनों कास्ट और मेकर्स के झगड़ों को लेकर खूब चर्चा में हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल चंपकलाल गड़ा की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी और शो के निर्माता असित कुमार मोदी के बीच भयंकर लड़ाई की खबर है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ये पूरा मामला इसी साल अगस्त की शुरुआत का है। दरअसल, कहा जा रहा है कि ये लड़ाई फीस या पैसों को लेकर नहीं बल्कि लीव यानी छुट्टियों को लेकर हुई है। खबर है कि छुट्टी को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई है। इस शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि दिलीप यानी जेठालाल शो से कुछ दिनों की छुट्टी असित मोदी से मांगी थी, लेकिन निर्माता ने उनके साथ बातचीत को टाल दिया। इसी बात पर जेठालाल बुरी तरह से खफा हो गए। खबर है कि उनके बीच हाथापाई वाली नौबत आ गई थी। शो के एक सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि उस दिन कुश शाह की शूटिंग का आखिरी दिन था। उन्होंने कहा कि इधर दिलीप जोशी निर्माता के आने और उनसे उनकी छुट्टियों के बारे में बात करने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन वो आए और सीधे कुश से मिलने चले गए। इसी को लेकर दिलीप जोशी निराश हो गए और उनके बीच तीखी बहस हो गई। इतनी ही नहीं, कहा जा रहा है कि लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि दिलीप जोशी ने उनका कॉलर भी पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दे डाली। वहीं कहा जा रहा है कि दोनों के बीच इससे पहले भी इस तरह की स्थिति आई है। बताया गया है कि शो की हांगकांग यात्रा की शूटिंग के दौरान भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था लेकिन बीच में गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने दोनों के बीच सुलह कराया था। कई सितारे छोड़ चुके हैं ये शो याद दिला दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' करीब पिछले 16 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है। दिलीप जोशी शो के पहले दिन से ही इसका हिस्सा रहे हैं। वहीं इस शो के कई अहम सदस्य दिशा वकानी, राज अनादकट, भव्य गांधी, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री समेत कई कलाकारों ने इस शो को छोड़ दिया है।   recent visitors 175

मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा दो आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार

अनुपपुर  पुलिस अधीक्षक अनुपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार को नेस्तनाबूद करने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रामस्वरूप कहार पिता स्व. रिसाली कहार उम्र 48 वर्ष निवासी रामसागर तालाब रोड पुरानी बस्ती अनूपपुर के घर पर रेड कर। किलो 80 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 8000 रूपये का जप्त कर अपराध क्रमांक 488/24 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  इसी तरह रामकृष्ण कहार उर्फ केडू पिता स्व. बरियार कहार उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 अमहाईटोला अमरकंटक रोड अनूपपुर से ग्राम दमना सकरिया रोड पर उसके बेला में रखे 780 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6500 रूपये की जप्त कर अपराध क्रमांक 489/24 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के साथ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, शेख रसीद, रीतेश सिहं, संदीप साहू, आरक्षक अब्दुल कलीम, प्रकाश तिवारी, पूर्णानन्द मिश्रा, महिला आरक्षक अंकिता सोनी, ऊषा सिहं की टीम के द्वारा मादक पदार्थ की बिक्री एवं कारोबार करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की गई। recent visitors 54